Tuesday, June 30सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

हिंदू गौरव दिवस: ‘अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ हो’-डिप्टी CM केशव मौर्य

हिंदू गौरव दिवस: ‘अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ हो’-डिप्टी CM केशव मौर्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों के नाम बदले गए हैं। अब अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ होने में देरी नहीं होनी चाहिए। कल्याण सिंह को भारत रत्न की मांग की उन्होंने कहा कि मेरे मन में जो इच्छा है उसे व्यक्त कर देना चाहता हूं कि बाबूजी (कल्याण सिंह) को पद्म विभूषण मिला है। कहा कि उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए। यही मेरी मांग है। यह भी कहा कि सब जानते है कि अयोध्या का नाम फैजाबाद था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या हुआ। प्रयागराज का नाम भी इलाहाबाद था। इसी तरह अब अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने में देरी नहीं करनी चाहिए। ये भी पढ़ें: मेरठ:...
बड़ी खबर: यूपी में 22 शिक्षक बर्खास्त-FIR के आदेश..फर्जी मार्कशीट लगाकर कर रहे थे नौकरी

बड़ी खबर: यूपी में 22 शिक्षक बर्खास्त-FIR के आदेश..फर्जी मार्कशीट लगाकर कर रहे थे नौकरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश में 22 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये 22 शिक्षक फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे थे। ये सभी शिक्षक यूपी के आजमगढ़ मंडल के हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बर्खास्तगी और वेतन रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। इन शिक्षकों की नियुक्ति माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। साथ ही इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। बर्खास्त हुए शिक्षकों की लिस्ट ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, 5 डॉक्टर बर्खास्त-कई चिकित्साधिकारियों पर भी एक्शन https://samarneetinews.com/up-one-pcs-officer-dismissed-two-suspended-case-related-to-land-acquisition-scam/ https://samarneetinews.com/up-murder-in-ghazipur-school-9thclass-student-stabbed-10thclass-student-to-death/ ...
UP: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को बड़ी राहत, बहाल हो सकती है विधायकी

UP: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को बड़ी राहत, बहाल हो सकती है विधायकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हेट स्पीच मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट मऊ के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अब अब्बास की विधायकी भी बहाल हो सकती है। संभव है कि मऊ में उप चुनाव नहीं होगा। हेट स्पीच मामले में हुई थी दो साल की सजा बताते चलें कि हेट स्पीच मामले में मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट ने अब्बास को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी। मऊ कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ दाखिल क्रिमिनल रिवीजन को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। ये भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में बड़ा एनकाउंटर, मुख्तार-जीवा गैंग का खतरनाक शूटर शाहरुख पठान ढेर इसके साथ ही अब्बास अंसारी की विधायकी बहाल होगी। बता दें कि बीती 3 मार्च 2022 को मऊ में अब्बास के खिलाफ हेट स्पीच का मामला दर्ज हुआ था। अब्बास अंसारी पर सपा सरका...
यूपी में स्कूल में हत्या, 9वीं के छात्र ने 10वी के छात्र को चाकू मारा

यूपी में स्कूल में हत्या, 9वीं के छात्र ने 10वी के छात्र को चाकू मारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजीपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में छात्र ने छात्र की हत्या कर दी। सोमवार सुबह 10 बजे कक्षा 9 के छात्र ने फल काटने वाले चाकू से 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या कर दी। चाकूबाजी में आरोपी समेत 3 अन्य छात्र भी घायल हो गए। पानी की बोतल में चाकू छिपाकर लाया था आरोपी छात्र सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। बताते हैं कि आरोपी छात्र घर से चाकू को पानी की बोतल में छिपाकर लाया था। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज भी जब्त किए हैं। आरोपी छात्र के खिलाफ FIR- हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कोतवाली पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को छात्रो...
मेरठ: टोल प्लाजा पर सैनिक की पिटाई पर तगड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द-20 लाख जुर्माना-6 गिरफ्तार

मेरठ: टोल प्लाजा पर सैनिक की पिटाई पर तगड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द-20 लाख जुर्माना-6 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: टोल प्लाजा कर्मचारियों की गुंडागर्दी और दुर्व्यवहार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मेरठ में रविवार रात करनाल हाइवे पर भूनी टोल प्लाजा पर एक सैनिक के साथ टोलकर्मियों ने गुंडागर्दी की। गोटका निवासी सेना के जवान कपिल से टोल प्लाजा कर्मचारियों ने गुंडई करते हुए आईकार्ड-मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्हें बांधकर डंडों और राड से बेरहमी से पीटा। बचाने आए चचेरे भाई की भी बुरी तरह से पिटाई की। सेना ने जारी किया बयान- विधायक ने दिया धरना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। सरधना पूर्व विधायक संगीत सोम धरने पर बैठ गए। सेना ने बयान जारी कर कार्रवाई को कहा। मेरठ पुलिस से संपर्क कर सेना ने रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) पर कार्रवाई का भारी दवाब पड़ा। ग्रामीणों ने किया हंगामा-NHAI का आया बयान इसके बाद NHAI ने एक्शन लेते हुए...
जन्माष्टमी पर सीएम योगी भक्ति भाव में डूबे-रवि किशन को ‘झूमता’ देख खिलखिलाकर हंसे

जन्माष्टमी पर सीएम योगी भक्ति भाव में डूबे-रवि किशन को ‘झूमता’ देख खिलखिलाकर हंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवाद देर रात जन्माष्टमी का पावन त्यौहार पूरे प्रदेश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में जय श्री कृष्णा-राधे-राधे और नंद के घर आयो गोपाल, जैसे भजन गूंजते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात 12 बजे गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ सांसद रवि किशन भी रहे। मंदिर परिसर में आयोजित भक्ति संध्या में भक्तिभाव में डूबे नजर आए। अन्य श्रद्धालु भी भक्तिभाव में भजन करते-तालियां बजाते दिखाई दिए। सांसद अपने ही अंदाज में हाथों में माइक लेकर सुर में सुर मिलाते दिखे। सांसद को इस मुद्रा में देखकर मुख्यमंत्री योगी को हंसी आ गई। उन्हें खिलखिलाकर हंसते देखा गया। इसी तरह प्रदेशभर में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सीएम योगी की मौजूदगी के चलते वहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें: Lucknow...
लखनऊ-चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन बने एम्स रायपुर के अध्यक्ष

लखनऊ-चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन बने एम्स रायपुर के अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: चित्रकूट सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के  नेत्र चिकित्सालय के निदेशक एवं पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। डाॅ. जैन को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर का अध्यक्ष बना दिया गया है।  भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी यह नियुक्ति की है। इसी वर्ष मिला था पद्मश्री अवार्ड जानकीकुंड अस्पताल से शनिवार को इस विषय में एक विज्ञप्ति भी जारी हुई है। बताते चलें कि डॉ. जैन को इसी वर्ष उनके 5 दशकों के नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड मिला था। अब उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए डा. जैन ने भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार जताया है। वहीं उनके करीबियों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश ...
सीएम योगी से मिलीं सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल

सीएम योगी से मिलीं सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: दो दिन पहले सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। इससे सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बताते चलें कि बीते कछ समय से पूजा पाल लगातार सीएम योगी की तारीफ कर रही थीं। दो दिन पहले अखिलेश यादव ने निकाला था सपा से इतना ही नहीं उन्होंने राज्यसभा में भाजपा के पक्ष में वोट किया था। तभी से माना जा रहा था कि पूजा पाल भाजपा में जा सकती हैं। फिर अभी लगभग दो दिन पहले यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में सपा विधायक पूजा ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। इसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। ये भी पढ़ें: सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल, सीएम योगी की तारीफ पर हुई कार्रवाई https://samarneetinews.com/mla-pooja-pal-expelled-from-samajwadiparty-action-taken-for-praising-c...
सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल, सीएम योगी की तारीफ पर हुई कार्रवाई

सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल, सीएम योगी की तारीफ पर हुई कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आज बागी विधायक पूजा पाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे पहले सपा ने बागी विधायकों मनोज पांडे, राकेश सिंह और अभय सिंह को बाहर किया था। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को निष्काषित कर दिया है। इस संबंध में सपा मुखिया द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भी जारी हुआ है। माफिया अतीक के सफाए पर की थी सीएम योगी की तारीफ दरअसल, सपा विधायक पूजा पाल ने विधानमंडल के मानसून सत्र में अतीक अहमद के सफाए को लेकर योगी सरकार की तारीफ की थी। सपा विधायक पूजा पाल ने सदन में चर्चा के समय कहा था कि सीएम योगी ने उनके पति की हत्या के मामले में न्याय दिलाया। ये भी पढ़ें: यूपी: बांदा में UPCIDA का बड़ा खेल-3 बड़े उद्यमियों को बिना सार्वजनिक सूचना आवंटित किए करोड़ों के प्लॉट-आयुक्त का एक्शन बड़े माफिया जैसे अपराधियों को सजा दी है। हालांकि, पूजा पाल ने इसस...
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ-दोनों डिप्टी सीएम के साथ सेल्फी भी..

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ-दोनों डिप्टी सीएम के साथ सेल्फी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को अपने आवास से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने दोनों डिप्टी सीएम से साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों के साथ भी मुख्यमंत्री ने सेल्फी ली। फिर सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और जय हिंद के नारों की भारी गूंज सुनाई दी। बच्चों के चेहरों पर उत्साह देखते बन रहा था। राजधानी के कई स्कूलों के बच्चे इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। ये भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने किया विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का लोकार्पण-सर्वदलीय बैठक https://samarneetinews.com/recruitment-of-sub-inspectors-in-up-police-begins-apply-by-septemb...