Tuesday, June 30सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत 

सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर से दुखद घटना सामने आई है। एक 3 माह के मासूम को सोते समय बंदरों का झुंड घर से उठा ले गया। घर की छत पर ले जाकर पानी के ड्रम में डुबो दिया। बाद में परिजनों को बच्चे का शव ड्रम में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मछरेहटा के सूरजपुर गांव के अनुज यादव का बेटा 3 माह का शिवांश सुबह कमरे में चारपाई पर सो रहा था। घटना से आसपास के घरों में पसरा मातम कहा जा रहा है कि इसी बीच बंदरों का झुंड मासूम को उठाकर छत पर ले गया। वहां बच्चे को पानी के ड्रम में डूबो दिया। बाद में बच्चे की मां ने मासूम को गायब देखा तो शोर मचाते हुए उसकी तलाश शुरू की। परिवार के बाकी लोग भी छत पर पहुंचे और बच्चे को तलाशने लगे। बच्चे का शव ड्रम में पड़ा मिला। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सभी लोग बेहद दुखी हैं। मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि सीढ़िय...
29 साल की लड़की ने एक झटके में छोड़ी सरकारी बैंक की नौकरी-वीडियो शेयर कर बताई यह वजह..

29 साल की लड़की ने एक झटके में छोड़ी सरकारी बैंक की नौकरी-वीडियो शेयर कर बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारत में सरकारी नौकरी को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है। मगर एक 29 साल की लड़की ने एक झटके में बैंक प्रोबेशन आफिसर के पद से इस्तीफा दे दिया। सिर्फ 3 साल नौकरी के बाद ही इस लड़की वाणी ने बैंक की नौकरी को टाटा-बाय-बाय बोल दिया। फिर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर वजह भी बताई। वैसे यह खबर आपको भी थोड़ा चौंकाएगी। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक में काम करने वाली 29 साल की वाणी नाम की युवती को साल 2020 में सरकारी नौकरी मिली। उनका सेलेक्शन प्रोबेशन आफिसर के तौर पर पंजाब नेशनल बैंक में हुआ। https://www.instagram.com/reel/DOBe3GijwNu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ca81877c-2633-467f-9577-bf0fb2a56adf इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए वाणी ने लिखा है कि "सभी हीरो टोपी नहीं पहनते, कुछ बस जहरीली नौकरियां छोड़ देते हैं। इसलिए मैंने उस अध्याय को बंद कर दिया जो मेर...
यूपी कांग्रेस: अजय राय ने दिए संकेत..वाराणसी में फूटेगा राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम!

यूपी कांग्रेस: अजय राय ने दिए संकेत..वाराणसी में फूटेगा राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम वाराणसी में फूट सकता है। दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने इशारा करते हुए कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट पर कथित वोट चोरी का खुलासा कर सकते हैं। बताते चलें कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। संवाददाताओं से बात कर रहे थे अजय राय मंगलवार को राय वाराणसी में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। अजय राय ने कहा है कि हमारे नेता (राहुल गांधी) ने कल कहा था कि बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर उनके 'एटम बम' खुलासे के बाद, अब वह 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने वाले हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन बम होता है। इसलिए ऐसा बम सबसे ज्यादा प्रभावशाली जगह प...
लखनऊ: संबोधन देते-देते गिरे पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शंभुनाथ का निधन

लखनऊ: संबोधन देते-देते गिरे पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शंभुनाथ का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मृत्यु का दृष्टांत सुनाते-सुनाते पूर्व मुख्य सचिव डाॅ. शंभुनाथ वहीं गिरकर बेहोश हो गए। कुछ पल बाद हार्टअटैक से सभागार में ही उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार शाम हिंदी साहित्य संस्थान के निराला सभागार में अफरातफरी मच गई। दरअसल, वह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में लेखिका मनोरमा श्रीवास्तव के उपन्यास के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे। सभागार में ही मृत्यु, 1970 बैच के थे आईएएस मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शंभुनाथ संबोधन दे रहे थे। इसी बीच उनका सिर मेज पर झुकता चला गया और वह अचेत होकर गिर गए। कुछ ही पल में उनकी मृत्यु हो गई। वह 1970 बैच के आईएएस थे और 2007 में प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। जिस समय यह अप्रत्याशित घटना हुई उस समय डॉ. शंभुनाथ की पत्नी चंदा भी सभागार में ही मौजूद थीं। लोग उन्हें लेकर तुरंत सिविल अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक इस...
UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!

UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय भाजपा के सहयोगी निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद के बयान से हलचल मची है। भीतर ही भीतर कुछ चल रहा है जो आने वाले 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर फेरबदल के संकेत दे रहा है। इस बात को इसलिए भी बल मिला रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले निषाद पार्टी ने दिल्ली में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। उसमें एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के सभी सहयोगी दलों को बुलाया। दिल्ली में स्थापना दिवस मनाया, मगर BJP को नहीं बुलाया मगर भाजपा को इसका निमंत्रण ही नहीं भेजा। सहयोगी दलों में तल्खी किस हद तक है इसे समझा जा सकता है। इतना ही नहीं संजय निषाद ने तो दो टूक कह डाला कि अगर भाजपा को सहयोगी दलों से कोई फायदा नहीं हो रहा है, तो गठबंधन खत्म कर दे। इसके बाद वह एक कदम और आगे बढ़ गए। आरक्षण के लिए विधानसभा का घेराव करने का ऐलान और.. उन्होंने चुन...
बड़ी खबर: संभल दंगों की 450 पन्नों की रिपोर्ट आयोग ने सीएम योगी को सौंपी

बड़ी खबर: संभल दंगों की 450 पन्नों की रिपोर्ट आयोग ने सीएम योगी को सौंपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल दंगों की जांच के लिए गठित आयोग ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बताते हैं कि यह रिपोर्ट 450 पन्नों की है। यह हिंसा 24 नवंबर 2024 को मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी। इसकी जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीके अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित आयोग को सौंपी गई थी। आयोग में शामिल रहे ये दो सदस्य भी इस आयोग में पूर्व डीजीपी एके जैन और सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद सदस्य के तौर पर शामिल रहे। आज इस आयोग ने मुख्यमंत्री योगी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी है। सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव (संसदीय कार्य) जेपी सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। पूर्व के दंगों का भी खंगाला गया इतिहास जांच आयोग ने 450 पन्नों की एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई है। इसमें बीती 24 नवंबर ही नहीं, बल्कि संभल में अबतक दंगे कब-कब हुए और इनमें ...
अफसरशाही! लखनऊ में नायब तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़-कान से खून बहा, हालत गंभीर

अफसरशाही! लखनऊ में नायब तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़-कान से खून बहा, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैनात एक नायब तहसीलदार ने बेहूदगी की हद पार कर दी। नायब तहसीलदार ने एक किसान को तेज थप्पड़ मार दिया। इससे किसान के कान से खून निकलने लगा। वह गिरकर कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया। परिवार के लोग अस्पातल ले गए। वहां किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल किसान का पीजीआई में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। मिर्जापुर मस्तेमऊ गांव की है पूरी घटना जानकारी के मुताबिक, सोमवार को नगर निगम की टीम मिर्जापुर मस्तेमऊ गांव में अवैध कब्जा हटाने गई थी। इस दौरान नायब तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्तव और लेखपाल सुभाष कौशल समेत कई कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि गांव के किसान राम मिलन ने जमीन को पुश्तैनी बताया। साथ ही 3 पीढ़ियों से चले आ रहे दस्तावेज भी अधिकारियों को दिखाए। इसके ब...
लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अपने घर लखनऊ पहुंचे। यहां राजधानी में उनका जोरदार वेलकम हुआ। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनको फूलों का गुलदस्ता भेंटकर देकर स्वागत किया। लखनऊ वासियों में दिखाई दिया स्वागत के लिए जोश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज लखनऊ के लिए बड़ा दिन है। भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने राजधानी में कदम रखा है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद लखनऊ के लोग बेसब्री से उनका इतंजार कर रहे थे। शहर में शुभांशु के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट रही। रूट डायवर्जन भी रहा। लोग हाथों में तिरंगा लेकर उनका अभिनंदन करते दिखाई दिए। शुभांशु के आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके घर को अच्छे से सजाया गया है। घर के सामने सीमेंटेड सड़क बनाई गई है। त्रिवेणी नगर वार्ड की एक सड़क का नाम भी शुभांशु शुक्ला ...
ग्रेटर नोएडा में हैवान पति ने निक्की को जिंदा जलाया.. पहले क्रूरता से पीटा… बेहोश होने पर लगाई आग-सास भी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में हैवान पति ने निक्की को जिंदा जलाया.. पहले क्रूरता से पीटा… बेहोश होने पर लगाई आग-सास भी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैवानियतभरी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक पति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए दहेज के लिए पहले पत्नी को क्रूरता से पीटा। पिटाई से जब पत्नी निक्की बेहोश हो गई, तो उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पिटाई और जलाते हुए वीडियो गंभीर रूप से झुलसी हालत में निक्की को उसकी बहन ने पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान निक्की की सांसें थम गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि निक्की की बहन ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैवान पति ने बच्चे के सामने पत्नी को जिंदा जलाया। जानकारी के अनुसार, रूपबास के भिकारी सिंह का कहना है कि उनकी बेटी कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हुई...
Lucknow: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग-अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

Lucknow: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग-अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। लोकसभा में नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। दिल्ली CM रेखा गुप्ता से हाथापाई का दिया हवाला कहा गया है कि दो दिन पूर्व दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ एक व्यक्ति ने हाथापाई कर डाली। उनको व्यक्तिगत रूप से चोट पहुंचाने की कोशिश की गई। बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ यह घटना उस समय हुई थी जब वह जनसुनवाई कर रहीं थीं। इस घटना का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। ये भी पढ़ें: रायबरेली में राहुल गांधी, सोलर प्लांट का उद्घाटन-नेता जी की प्रतिमा का अनावरण, आज अमेठी.. https://samarneetinews.com/rahul-gandhi-in-rae-ba...