Monday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बताते हैं कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह लीवर कैंसर की स्टेज-4 बीमारी से पीड़ित थे। बेटे की कामयाबी के पीछे पिता का संघर्ष उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं। बताते चलें कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की कामयाबी के पीछे उनके पिता का बड़ा संघर्ष छिपा है। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू काफी संघर्ष से आगे बढ़े हैं। कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे खान सिंह क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ के गोविला गैस एजेंसी पर काम करने वाले खानचंद सिंह के घर में हुआ था। रिंकू सिंह के पिता गैस गजेंसी में हॉकर थे। रिंकू पांच भाई और एक बहन हैं। ये भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई...
सीएम योगी सिंगापुर-जापान रवाना, वित्तमंत्री सहित ये 18 लोग भी..

सीएम योगी सिंगापुर-जापान रवाना, वित्तमंत्री सहित ये 18 लोग भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी रविवार को अपने विदेश दौरे पर जापान-सिंगापुर रवाना हो चुके हैं। सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री समेत 18 अन्य लोग भी गए हैं। बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ चार दिन की विदेश यात्रा के दौरान सिंगापुर और जापान गए हैं। आपसी सहयोग को बढ़ाने का उद्देश्य सीएम योगी 22 फरवरी से 24 फरवरी तक सिंगापुर की अधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद जापान जाएंगे। सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी भी हैं। इसके अलावा सीएम के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद समेत कुल 18 लोगों की टीम है। मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और सिंगापुर के बीच आर्थिक, संस्थागत और क्षेत्र-विशेष में सहयोग को बढ़ाना है। ये भी पढ़ें: यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम https://samarneetinews.com/up-bring-1...
अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला

अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की विशेष कोर्ट ने बच्चों के यौन शोषण मामले में दोषी जेई और उसकी पत्नी को फांसी की सजा सुनाई है। इस जेई और उसकी पत्नी पर 37 मासूम बच्चों का यौन शोषण के आरोप थे। कोर्ट ने दोष सिद्ध होने पर जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा सुनाई। 2020 में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार कोर्ट ने पीड़ित बच्चों के परिवारों को राज्य व केंद्र सरकारों से 10-10 लाख की आर्थिक सहायता के आदेश भी दिए हैं। जानकारी के अनुसार, विशेष अदालत ने सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर दंपती को दोषी पाया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह अत्यंत जघन्य और दुर्लभतम श्रेणी का अपराध है। इसमें बच्चों की मासूमियत को तार-तार कर दिया गया। बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया। बच्चों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो मामले में दोषी समाज में इस तरह के अपराधों को रोकने के उद्देश्य से अदालत...
सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके

सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी रामचेत मोची की दुकान पर रुके। राहुल गांधी ने रामचेत मोची की दुकान पर रुककर उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने रामचेत मोची के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी दुकान पर करीब 7 मिनट रुके। उनके बेटे और परिवार से मिले।   सुल्तानपुर कोर्ट में दर्ज कराए बयान दरअसल, राहुल गांधी आज सुल्तानपुर में कोर्ट में बयान दर्ज कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अयोध्या-प्रयागराज हाइवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची की दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के परिवार से मुलाकात की। ये भी पढ़ें: बड़प्पन : राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के बचाव में किया ट्वीट, पढ़ें पूरी खबर.. उनके बेटे का हालचाल जाना। फिर लखनऊ रवाना हो गए। राहुल जब रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे तो उनके बेटे राघव मिले। उन्होंने राघव की बेटी श्रद्धा को भी गोद में ...
यूपी: बुर्के में कांवड़ ला रही मुस्लिम महिला तमन्ना सुर्खियों में..

यूपी: बुर्के में कांवड़ ला रही मुस्लिम महिला तमन्ना सुर्खियों में..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना बुर्के में कांवड़ ला रही हैं। मुस्लिम तमन्ना (अब तुलसी) संग उनके पति अमन त्यागी भी हैं। हरिद्वार से बुर्का में कांवड़ लाने से तमन्ना सुर्खियों में हैं। भगवान शिव में गहरी आस्था तमन्ना का कहना है कि वह भगवान शिव को जल अर्पित करने का संकल्प ले चुकी हैं। इसी के चलते पैदल कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। इस यात्रा में जब वह बिजनौर पहुंचीं तो उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। ये भी पढ़ें: UP: शिव मंदिर में मुस्लिम महिला ने की पूजा-अर्चना, मनोकामना पूरी, पढ़ें पूरी खबर अन्य श्रद्धालुओं की तरह ही उनका भी फूल-मालाओं के साथ स्वागत हुआ। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी लीं। तमन्ना के साथ बड़ी संख्या में शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। तमन्ना के साथ-साथ चल रहे पति उधर, मुस्लिम महिला तमन्ना का कहना...
दूरदर्शन की फेमस न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

दूरदर्शन की फेमस न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : टीवी पत्रकारिता में सरल, सौम्य व्यक्तित्व व प्रभावशाली आवाज की धनी सरला माहेश्वरी अब नहीं रहीं। दूरदर्शन की फेमस न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है। आने वाली पीढ़ियों के लिए रहेंगी प्रेरणाश्रोत.. उन्होंने लिखा है कि सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमेशा प्रेरणाश्रोत रहेगी। मशहूर एंकर शम्मी नारंग ने सरला माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है। उनके निधन को टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत माना जा रहा है। शांत-सौम्य और प्रभावशाली आवाज पहचान 12 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार हुआ है। बताते चलें कि दूरदर्शन का वो सुनहरा युग था। न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी जी को उनके शांत-सौम्य अंदाज के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। ये भी पढ़ें: Bollywood: महान अभ...
यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..

यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने कार्यकाल का 10वां बजट-2026 पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। विधानसभा में सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। आज पेश हुए 9.13 लाख करोड़ के इस बजट में छात्राओं को स्कूटी समेत नई योजनाओं की भरमार है। चुनावी साल में सरकार ने की तोहफों की बौछार यह बजट पिछले वर्षों की तुलना में 1 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। आज के बजट में चुनावी साल की छाप भी साफ दिखाई दी है। बजट में तोहफों की भी घोषणा की गई है। यूथ पर फोकस, छात्राओं को स्कूटी-छात्रों को टैबलेट आज पेश हुए यूपी बजट 2026 में सरकार ने राज्य की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ा गिफ्ट देने की घोषणा की है। सरकार इन छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी देगी। इसके लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बेटीयों ...
‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी ढांचे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा जो लोग कयामत के दिन के आने का सपना देख रहे हैं, वे सड़-खप जाएंगे। लेकिन वो दिन कभी नहीं आना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे..' मुख्यमंत्री योगी ने उपद्रवियों और अपराधियों को नसीहत देते हुए कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। हिंदुस्तान में रहने के कायदे सीख लो। कानून का पालन करो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग हैं जो अवसरवादी हैं। संकट आने पर राम को याद करते हैं और बाद में भूल जाते हैं। सीएम योगी के बयान से राजनीतिक का पारा हुआ हाई इसलिए अब भगवान राम भी ऐसे लोगों को भूल चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन रामद्रोहियों क...
कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जमानत से इंकार

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जमानत से इंकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: उन्नाव रेप केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत देने से इंकार कर दिया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए हाई कोर्ट से सेंगर मामले को फास्ट ट्रैक में सुनवाई को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनावई फास्ट ट्रैक में करने को कहा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि तीन महीने में अपील पर फैसला करें। दरअसल, सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। सेंगर की तरफ से कोर्ट में दलील दी गई थी कि उन्हें 10 साल की सजा हुई थी। अपील में कहा था कि अबतक 9 साल 7 महीने की सजा काट चुके इसमें से 7 साल की सजा वह काट चुके हैं। दलील में यह भी कहा गया कि रिमीशन को मिलाकर 9 साल 7 महीने से ज्यादा की सजा पूरी हो गई है। वकील ने कहा कि कुलदीप सेंगर को जमानत दी जानी चाहिए। इस मामले में आ...
UP: गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 सगी नाबालिग बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं

UP: गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 सगी नाबालिग बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर फ्लैट की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। ऑनलाइन गेम खेलने की आदी बताई जा रहीं तीनों बहनें जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो गई थीं। कोरोना महामारी के बाद से स्कूल भी रेगुलर नहीं था। तीनों बहनों के पिता चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। ये भी पढ़ें: अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर वह बीते 3 साल से भारत सिटी सोसायटी में किराए पर रहते हैं। उनकी तीन बेटियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। घटना बीती मंगलवार देर रात लगभग ढाई बज...