Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

ईद मुबारक! लखनऊ में दिखा चांद, आज मनाई जा रही ईद

ईद मुबारक! लखनऊ में दिखा चांद, आज मनाई जा रही ईद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ईद मुबारक! लखनऊ में चांद दिखाई देने के बाद ईद का त्यौहार खुशनुमा माहौल में आज मनाया जा रहा है। रमजान के 30वें दिन चांद दिखाई दिया। इसी के बीच खुशियों के साथ ईद मनाई जा रही है। सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारी हो चुकी है। लोगों से यह अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करें। साथ ही सड़कों पर नमाज न पढ़ें। शहरों में ईद को लेकर खुशी का माहौल बताते चलें कि रमजान का तीसवां रोजा शुक्रवार को पूरा हुआ। शहरों में ईद को लेकर खुशी का माहौल है। राजधानी लखनऊ में ऐशबाग स्थित ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज अदा कराएंगे। फिर 10:15 बजे सामूहिक दुआ की जाएगी। लखनऊ के बाजारों में दिखी खास रौनक ईद को लेकर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक दिखाई दी। अमीनाबाद, चौक, नक्खास और हजरतगंज जैसे क्षेत्रों में देर रात तक ईद की खरीददारी चली। ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में इन ज...
यूपी में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। यह बढ़ोत्तरी स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दामों में हुई है। यूपी समेत अन्य राज्यों में पेट्रोल कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह मीडिल इस्ट में चल रहा युद्ध बताया जा रहा है। मीडिल इस्ट युद्ध का असर! बताते हैं कि इस युद्ध के कारण ही महंगाई का 'प्रीमियम' झटका लगा है। इसके चलते यूपी में स्पीड और पावर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ये भी पढ़ें: महंगाई का बड़ा झटका, अमूल दूध 3 रुपए महंगा हालांकि, राहत की बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पावर पेट्रोल की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। ये भी पढ़ें: महंगाई क...
यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद

यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद

Feature, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अभिनेत्री नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' को लेकर फतवा जारी हुआ है। गाना 'सरके चुनर तेरी' को लेकर अभिनेत्री नोरा फतेही पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल, 'सरके चुनर तेरी' गाने के बोल डबल मीनिंग हैं। अभिनेत्री नोरा फतेही पर 'सरके चुनर तेरी' गाने को फिल्माया गया है। 'सरके चुनर तेरी' गाने की प्रस्तुति भी काफी बोल्ड और अश्लील है। इसे लेकर काफी विरोध हो रहा है। महिला आयोग भी दे चुका है नोटिस अब मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता भी इस विवाद में कूद पड़ा है। मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने एक्टर-डांसर नोरा फतेही के 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर फतवा जारी किया है। ये भी पढ़ें: Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज हालांकि, राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त को नोटिस जारी कर चुका...
अयोध्‍या में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की श्रीराम यंत्र की स्‍थापना

अयोध्‍या में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की श्रीराम यंत्र की स्‍थापना

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या: अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भगवान राम के दर्शन किए। नवरात्र के पहले दिन अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम यंत्र की स्‍थापना भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आरती की। अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा बेहद चुस्त रही। राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राज्यपाल और सीएम योगी भी रहे मौजूद मां अमृतानंदमयी अपने 1000 भक्तों संग पहुंचीं इस अवसर पर प्रभु राम की पूजा में राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम मंदिर परिसर का भ्रमण कर अवलोकन भी किया। ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान-रचा इतिहास राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामयंत्र क...
दर्दनाक: इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत-EV चार्जिंग से आग..

दर्दनाक: इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत-EV चार्जिंग से आग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: मध्यप्रदेश के इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इंदौर में एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में आग लगने से घर के 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह अग्निकांड इंदौर के प्रीतिनगर में हुआ। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल हैं। इंदौर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इलेक्ट्रिक गाड़ी में आग से सिलेंडरों में धमाके मामले में इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इंदौर के प्रीति नगर में घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी। तभी चार्जिंग प्वाइंट में धमाका हुआ है। ये भी पढ़ें: मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में.. इसके बाद गाड़ी में आग लगी। फिर आग घर में फैल गई। घर में 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर रखे थे। इनमें से कुछ में आग से धमाका...
लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते

लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। कांशीराम जयंती पर सामाजिक परिवर्तन कार्यक्रम को किया संबोधित अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात मजबूती से रखते थे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर जवाहर लाल नेहरू जी जीवित होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। राहुल ने कहा कि भाजपा ने सरकार के 85 प्रतिशत हिस्से की पूरी तरह से अनदेखी कर दी है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण कहा कि आज ब्यूरोक्रेसी, कार्पोरेट इंडिया, बड़ी-बड़ी कंपनियों के ट...
लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण किया। जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा रक्षा मंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। ग्रीन कारिडोर को जनता को समर्पित करने के लिए झूलेलाल पार्क में लोकार्पण समारोह हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना.. उत्तर प्रदेश के कई अन्य मंत्री और संगठन पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। बताते चलें कि ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किलोमीटर लंबा है। इसके बनने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। ये भी पढ़ें: सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां.. https://samarneetinews.com/up-bjp-preparing-for-major-changes-in-organization-...
महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी

महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: इस समय महंगाई से हर कोई बेहाल है। आम आदमी हर कदम पर महंगाई के चलते परेशान है। ऐसे में महंगाई की एक ओर तगड़ी मार पड़ी है। मोदी सरकार ने घरेलू गैस की कीमतें बढ़ा दी हैं। घरेलू गैस महंगी हो गई है। घरेलू गैस के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार 7 मार्च से बेहताशा बढ़ोत्तरी कर दी गई है। कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए महंगे घर की रसोई से लेकर होटल रेस्टोरेंट पर भी खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी। पूरी देश में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए बढ़ा दी गई है। ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर की हत्या-मां घायल वहीं 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 115 रुपए ज्यादा हो गई है। ऐसे में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ना भी तय है। बताते चलें कि पहले ही गैस सिलेंडर की कीमत 885 रुपए थी। अब ...
कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में संघ-भाजपा का 2027 के चुनावों पर गहन मंथन हुआ। संघ-भाजपा के दिग्गजों ने मंथन कर बुंदेलखंड की खोई सीटों को वापस पाने की रणनीति पर भी चर्चा की। संघ के दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संगठन के बड़े नेताओं ने 2027 के चुनावों को लेकर रणनीति बनी। संघ-भाजपा की अहम बैठक में सीएम योगी भी 2024 की हार को ध्यान में रखते हुए 2027 के लिए नया रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र भी दिया गया। पार्टी में आंतरिक कलह को खत्म करने और खोई सीटों को वापस पाने पर जोर रहा। ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में सीएम योगी भी शामिल हुए। दरअसल, यह बैठक आगामी 2027 के विधानसभ...
यूपी में भीषण हादसा, एक्सप्रेसवे पर बस-वैन की टक्कर में 6 की मौत

यूपी में भीषण हादसा, एक्सप्रेसवे पर बस-वैन की टक्कर में 6 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज एक भीषण हादसा हो गया। यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में बस और वैन की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। बताते हैं कि हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के लगभग 4 बजे हुआ। डबल डेकर बस ने वैन में मारी पीछे से टक्कर बताते हैं कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 माइलस्टोन के पास हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसा उस समय हुआ जब ईको वैन में डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ईको वैन में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई। ये भी पढ़ें: कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR.. जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव गढ़ी हरिया के पारस 3 मार्च तड़के सुबह करीब 4 बजे निजी डबल डेकर बस ने इको कार को पीछे से तेज रफ्तार के साथ टक्क...