Monday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

महोबा

Breaking: महोबा में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत-तीन गंभीर, CM Yogi ने शोक जताया

Breaking: महोबा में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत-तीन गंभीर, CM Yogi ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, कानपुर: बुंदेलखंड के महोबा जिले में आज सोमवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। एक कार और बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा महोबा जिले में श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननौरा गांव के पास हुआ। बताते हैं कि कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज हुई कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। कार सवार 3 और बाइक सवार 2 लोगों की मौत जानकारी के अनुसार, कार सवार कोतवाली चरखारी के बगरोन गांव से बहू की विदा कराने के लिए ननवारा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बाइक से कार की टक्कर हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों में भरतलाल (35), अजय (18) व संजीव (22) निवासी मुढ़ारी कुलपहाड़ और विनोद (27) तथा महोबा के रामपाल शामिल हैं। तीनों को गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल घायलों क...
यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले

यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सीतापुर
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक को बदला गया है। बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल को अब सीतापुर का एसपी बना दिया गया है। वहीं महोबा के एसपी रहे पलाश बंसल को बांदा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पलाश बसंल बने बांदा के नए SP वहीं सीतापुर के पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एसपी बनाया है। इसी क्रम में प्रबल प्रताप सिंह महोबा जिले का एसपी बनाया गया है। अभिषेक सिंह पीलीभीत का एसपी नियुक्त किया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर रचा इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम.. ये भी पढ़ें: यूपी में देर रात 11 DM समेत कुल 33 IAS अफसरों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट.. https://samarneetinews.com/u...
यूपी में देर रात 11 DM समेत कुल 33 IAS अफसरों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में देर रात 11 DM समेत कुल 33 IAS अफसरों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 11 जिलों के डीएम को बदलते हुए कुल 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में आईएएस शिशिर सिंह की जगह अब विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक बना दिया गया है। वाराणसी-झांसी और महोबा के DM भी बदले तबादला सूची के अनुसार, वाराणसी, महोबा, झांसी, बरेली हापुड़, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर और भदोही के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। वाराणसी के मंडलायुक्त को भी हटा दिया गया है। इसी तरह एल वेंकटेश्वरलू से प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपी परिवहन निगम का प्रभार हटाते हुए जिम्मेदारी बदली गई है। वहीं आर्यका अखौरी डीएम गाजीपुर से विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बना दी गई हैं। इसी तरह अविनाश कुमार डीएम झांसी से गाजी...
महोबा में बड़ा हादसा, डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत-बेटा रेफर

महोबा में बड़ा हादसा, डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत-बेटा रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। शहर से लगभग 8 किमी दूर किड़ारी-बरीपुरा गांवों के बीच डंपर और बलेनो कार की तेज टक्कर हो गई। इसमें दंपती समेत परिवार की बहू की मौके पर ही मौत हो गई। रायबरेली से शादी से लौट रहा था परिवार वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को झांसी रेफर कर दिया गया है। एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कार सवार परिवार रायबरेली से शादी से लौटकर वापस सागर (मध्य प्रदेश) जा रहा था। मृतकों की पहचान मप्र के जिला सागर के थाना बहेरिया के गांव जिंदा निवासी हार्दिक मौर्या (32), उनकी पत्नी मोहिनी (28), मां उर्मिला (55), पिता सतीश मौर्या (60) के रूप में हुई है। ये लोग रायबरेली में मौसी के बेटे विनय की शादी से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल क...
बुंदेलखंड दौरे पर अखिलेश यादव, बोले-हर घर नल योजना सपा की-सीएम योगी पर भी निशाना

बुंदेलखंड दौरे पर अखिलेश यादव, बोले-हर घर नल योजना सपा की-सीएम योगी पर भी निशाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को बुंदेलखंड के दौरे पर रहे। वह हमीरपुर के राठ में नहर बाईपास स्थित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमति चंद्रवती वर्मा के आवास पर पहुंचे। वहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सपा मुखिया ने मीडिया से भी बातचीत की। हमीरपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि हर घर नल योजना समाजवादी पार्टी की सरकार की देन है। कहा, आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर उछल-उछलकर चलना पड़ता उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में तेलंगाना सरकार से प्रेरित होकर इस योजना की शुरुआत की गई थी। कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी सपा सरकार की ही परिकल्पना है। लेकिन आज इस पर उछल-उछलकर चलना पड़ रहा है, क्योंकि इसके निर्माण में जल्दबाजी की गई। मानको को पूरा ही नहीं किया गया। 80 और 20 की बात करने वाले नहीं हो सकते योगी सपा ...
महोबा में भीषण हादसा, कार सवार महिला समेत चार की मौत-महाकुंभ से लौट रहे थे सभी

महोबा में भीषण हादसा, कार सवार महिला समेत चार की मौत-महाकुंभ से लौट रहे थे सभी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा: कानपुर-सागर हाइवे पर कस्बा श्रीनगर के पास आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक ट्रक ने आल्टो कार को टक्कर मार दी। यह हादसा बरा नाला के पास हुआ। बताते हैं कि तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारने के बाद कार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक भोपाल के रहने वाले थे। सभी कार से महाकुंभ से घर लौट रहे थे। महोबा के एसपी भी मौके पर पहुंचे एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, हादसे में नरेश नागर, अवधेश नागर तथा चालक भूरा गुर्जर निवासीगण हिनौती सड़क बैसरिया रोड भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। महाकुंभ से लौट रहे थे कार सवार ये लोग महाकुंभ से भोपाल लौट रहे थे। घायल 23 वर्षीय पूजा नागर निवासी अरनिया माता थाना नीमच जिला राजगढ़ को गंभीर हालत में अस्पताल ले ...
Banda: महोबा में किसान ने खुद को गोली मारी, बांदा में तोड़ा दम, यह वजह..

Banda: महोबा में किसान ने खुद को गोली मारी, बांदा में तोड़ा दम, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा: थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव में एक किसान ने आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह के चलते खुद को गोली से उड़ा लिया। परिवार के लोग गंभीर हालत में किसान को लेकर बांदा जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक की पत्नी 10 साल से दिल्ली में रहती है। इस बात को लेकर भी किसान परेशान था। बांदा जिला अस्पताल में मृत घोषित जानकारी के अनुसार, सिरसीकलां के राममनोहर दुबे (53) ने आज सुबह खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बेटा कमरे में पहुंचा तो देखा पिता खून से लतपत पड़े थे। गंभीर हालत में परिवार के लोग उन्हें लेकर https://www.youtube.com/watch?v=pqhFjY3vcow बांदा जिला अस्पताल आए। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक की पत्नी पुष्पा बीते करीब 10 साल से दिल्ली में हैं। आपसी पार...
महाकुंभ: SP GRP झांसी ने बांदा-मानिकपुर-महोबा समेत कई स्टेशनों का किया निरीक्षण

महाकुंभ: SP GRP झांसी ने बांदा-मानिकपुर-महोबा समेत कई स्टेशनों का किया निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महाकुंभ की तैयारियों को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भी खास सुरक्षा व्यवस्था की जा रही हैं। तैयारियों को जांचने झांसी जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बांदा, मानिकपुर, महोबा और घाटमपुर, उरई, रागौल स्टेशनों का निरीक्षण किया। सभी स्टेशनों पर फोर्स की तैनाती और ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बांदा GRP थाने का भी आकस्मिक निरीक्षण बताते हैं कि एसपी श्री श्रीवास्तव ने बांदा जीआरपी थाना का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। कार्यालय की साफ-सफाई व महिला हेल्प डेस्क साथ ही अर्दली रूम किया। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण। इस दौरान बांदा जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। उरई, मानिकपुर, महोबा और घाटमपुर भी पहुंचे SP इसी क्रम में आगामी महाकुंभ-2025 को सकुशल संपन्न ...
महोबा: महिला सिपाही की हादसे में मौत, डंफर ने मारी कार में टक्कर

महोबा: महिला सिपाही की हादसे में मौत, डंफर ने मारी कार में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महोबा में आज मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में महिला सिपाही की मौत हो गई। यह हादसा कानपुर-सागर हाइवे पर खन्ना टोल प्लाजा के पास हुआ। बताते हैं कि एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार खन्ना थाने में तैनात महिला सिपाही निशी अग्निहोत्री की मौत हो गई। वहीं उनका चालक मोहित उर्फ बंटी घायल हो गया। झांसी की रहने वाली थीं महिला सिपाही महिला सिपाही मूलरूप से जनपद झांसी के प्रेमनगर की रहने वाली थीं। बताते हैं कि मंगलवार को वह निजी चार पहिया वाहन से चालक के साथ कार से कबरई गईं थीं। वहां से रात करीब 9 बजे वापस लौट रही थीं। तभी हाईवे पर खन्ना और चिचारा के बीच तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना करने वाले डंफर को कब्जे में लिया गया है। ये भी पढ़ें: UP: दरोगा को गोली मार...
UP : झांसी जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चिंगारी के साथ उठा धुएं का गुबार, कूदकर भागे यात्री

UP : झांसी जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चिंगारी के साथ उठा धुएं का गुबार, कूदकर भागे यात्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, कानपुर : महोबा स्टेशन से चली खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन की एक बोगी में चिंगारी के साथ धुएं का गुब्बार उठा। बोगी में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री कूदकर भागने लगे। मऊरानीपुर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई। लगभग 40 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। अधिकारियों ने ट्रेन की पूरी जांच की। इसके बाद रवाना किया गया। मऊरानीपुर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर बुझाई आग जानकारी के अनुसार खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन महोबा से होते हुए उदयपुर पहुंचती है। आज सुबह यह लगभग 11 बजे महोबा रेलवे स्टेशन से चलकर झांसी के लिए रवाना हुई। बताते हैं कि रास्ते में मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी पहले ट्रेन की एम-टू बोगी से धुआं निकला। https://samarneetinews.com/innocent-palak-4-month-oldgirl-lost-her-life-dueto-fight-between-her-parents/ इसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं। इसी के साथ...