Saturday, January 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Banda: बुंदेलखंड के ‘डिजिटल क्रिएटर्स’ को युवा नेता प्रवीण सिंह ने किया सम्मानित

Banda: बुंदेलखंड के ‘डिजिटल क्रिएटर्स’ को युवा नेता प्रवीण सिंह ने किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के एक होटल में दुबे जी इवेंट्स द्वारा भव्य क्रिएटर्स मीटअप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि युवा नेता ने बुंदेलखंड से आए सभी डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। प्रवीण बोले, फॉलोअर्स की संख्या से ज्यादा महत्व कंटेंट की गुणवत्ता व भरोसे का कहा कि वह खुद लंबे समय से धरातल पर उतरकर समाज सेवा व सनातन जागरण कार्यों में समर्पित हैं। उनके अनुसार राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के पुनर्निर्माण का सबसे प्रभावशाली उपकरण है। उन्होंने उपस्थित सभी क्रिएटर्स को नए विकसित भारत की ऊर्जा बताया। कहा कि फॉलोअर्स की संख्या से ज्यादा महत्व कंटेंट की गुणवत्ता और दर्शकों के भरोसे का महत्व है। ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST ...
यूपी में सपा नेता ने किया दुष्कर्म, युवती ने बांके से काटकर की हत्या

यूपी में सपा नेता ने किया दुष्कर्म, युवती ने बांके से काटकर की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सपा नेता ने लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। लड़की ने बांके से काटकर मौके पर ही सपा नेता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद पीड़िता खुद चलकर घर से लगभग 200 मीटर दूर पुलिस चौकी पहुंची। वहां पुलिस ने घटना की जानकारी दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी की उसके साथ दुष्कर्म किया तो बचाव में उसने हत्या कर दी है। नए साल के पहले दिन सनसनीखेज वारदात घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में आज गुरुवार को नव वर्ष 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को हुई है। मृतक सुखराज प्रजापति (50) सपा का बूथ अध्यक्ष था। पुलिस ने लड़की को फिलहाल हिरासत में लिया है। पुलिस कराएगी पीड़िता का डाॅक्टरी परीक्षण हालांकि, पुलिस का कहना है कि अबतक मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। लड़की का डाॅक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। उधर, म...
बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। एक 18 साल की लड़की ने घर में घुसकर खुद के साथ दुष्कर्म कर रहे अधेड़ सपा नेता की बचाव में हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद लड़की ने खुद चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उच्चाधिकारी मौके पर हैं। हालांकि, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप आरोपी लड़की का कहना है कि वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी सपा नेता सुखराज प्रजापति उसके घर में घुस आया। पड़ोसी ने लड़की को दबोचते हुए दुष्कर्म किया। दरिंदगी करता रहा। खुद को बचाते हुए उसने सुखराज पर फरसा चला दिया। सपा का सक्रिय नेता था मृतक आरोपी बताते हैं कि मरने वाला समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष था। खास बात यह है कि हत्या करने के बाद खुद लड़की ने मुरवल चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ...
बांदा में आयुक्त-DIG ने किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

बांदा में आयुक्त-DIG ने किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आयुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस. ने आज महाराणा प्रताप चौक पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। मंडल आयुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर जागरुकता वाहनों को रवाना किया। महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम साथ ही कार्यक्रम में लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। बताते चलें कि 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आज 1 जनवरी से शुभारंभ हुआ है। यह 31 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस बीच लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। आज इस मौके पर जिलाधिकारी श्री मती जे.रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: 18 साल की आरती के खौफनाक कदम से परिवार हैरान  https://samarneetinews.com/in-banda-adg-sanjivgupta-said-awareness-is-most-effect...
यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में CBI ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत पांच अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि ये अधिकारी एक कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए की रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। साथ ही बड़ी घूसखोरी का भी खुलासा हुआ है। लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई बताया जा रहा है कि सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई की है। झांसी में डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी और दो टैक्स अधीक्षकों अनिल तिवारी और अजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। एक कारोबारी, टैक्स अधिवक्ता भी गिरफ्तार एक कारोबारी से करोड़ों की रिश्वत लेते समय 70 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। चर्चा है कि 70 लाख रुपए कैश न लेकर सोने में चेंज करके देने को कहा था। ये भी पढ़ें: Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय ...
दुखद: बांदा पुलिस के कांस्टेबल का बीमारी से निधन, महकमे में शोक..

दुखद: बांदा पुलिस के कांस्टेबल का बीमारी से निधन, महकमे में शोक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस विभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल संदीप सिंह परिहार का निधन हो गया है। वह उन्नाव जिले के रहने वाले थे। बताते हैं कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्नाव जिले के रहने वाले थे संदीप वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लंबे समय से बीमारी के चलते आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सभी का कहना है कि संदीप सिंह बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। ये भी पढ़ें: Banda: 18 साल की आरती के खौफनाक कदम से परिवार हैरान  https://samarneetinews.com/in-banda-deadly-attack-on-policemen-seven-arrested/ https://samarneetinews.com/jhansi-banda-greed-for-guinea-and-rs-12-lakh-stolen-from-bullion-traders-car/ https://samarneetinews.com/banda-18-year-aarti-commits-suicide-hers...
UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन

UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक अधिकारी को रिटायरमेंट से सिर्फ एक दिन पहले बर्खास्त किया गया है। जांच में इस अफसर पर करोड़ों के गबन में दोषी पाया गया। आरोपों की पुष्टि होने पर अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया। मामला गोरखपुर जिले का है। बागपत तैनाती के दौरान किया था गबन दरअसल, गोरखपुर के बिजली निगम में सहायक लेखाधिकारी ईशपाल सिंह उप मुख्य लेखाधिकारी आफिस से संबद्ध थे। 31 दिसंबर 2025 को उन्हें रिटायर होना था। बताते हैं कि 2016 में बागपत में तैनाती के दौरान ईशपाल पर 1.69 करोड़ के गबन के आरोप लगे। दूसरी बार जांच में गबन का आरोप सिद्ध जांच में दोषी मिलने पर 7 जून 2023 को बर्खास्त कर दिया गया। 10 जनवरी 2024 को हाई कोर्ट के आदेश पर दोबारा जांच शुरू हुई। कोर्ट से नौकरी बहाली के साथ ईशपाल को निलंबित रखने के आदेश हुए थे। ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में नए साल पर इन 17 जिलों में बारिश-...
Banda: 18 साल की आरती के खौफनाक कदम से परिवार हैरान

Banda: 18 साल की आरती के खौफनाक कदम से परिवार हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 18 साल की आरती ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है कि परिवार के लोग भी हैरान रह गए। परिवार के लोगों ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर कारण पता लगाने में जुटी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साड़ी सानी गांव की है घटना जानकारी के अनुसार, कमासिन क्षेत्र के साड़ी सानी गांव के रामचंद्र की बेटी आरती (18) ने घर में फांसी लगा ली। आरती के भाई अंकित ने बहन का शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाया। ये भी पढ़ें: Banda: ‘हाथ पर लिखा रिंकू’…युवती की हत्या कर फेंका शव मिलने से सनसनी इसके बदा तो परिवार में कोहराम मच गया।  मृतका के पिता का कहना है कि वह तीन बहनों में छोटी थीं। बबेरू क्षेत्र के बेर्राव गांव में उनकी शादी तय हो चुकी थी। मई में शादी होनी थी। मामले की जांच में जुटी है पुल...
बांदा: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत-मुआवजे को लेकर हंगामा

बांदा: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत-मुआवजे को लेकर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के खप्टिहाकला क्षेत्र के खरेई गांव के मजरा उसराडेरा के पंकज निषाद (30) की बीती रात ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मौत हो गई। बताते हैं कि पंकज खप्टिहाकलां से मिट्टी डालकर ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे।  मंगलवार सुबह परिजन ने ट्रक से हादसा होने का आरोप लगाकर शव नहीं उठने दिया। खप्टिहाकला क्षेत्र का मामला साथ ही मुआवजे की मांग की। उनके परिवार में पत्नी संगीता, मां भूरी, दो छोटे बच्चे यश बाबू (4) और कृष्णा बाबू (2) हैं। परिजन का आरोप है कि मौरंग खदान से जुड़े एक ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। ये भी पढ़ें: UP: फतेहपुर महिला से नकाबपोश ने किया दुष्कर्म-दो घंटे खेत में पड़ी रही बेहोश-पुलिस ने.. थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा, चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने परिजन से बात की। तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद आगे की कार्यवाही...
जनसेवा: बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ई-रिक्शा चालकों को बांटे कंबल-जैकेट

जनसेवा: बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ई-रिक्शा चालकों को बांटे कंबल-जैकेट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कंबल वितरित किए। यह वितरण अवस्थी पार्क में हुआ। बताते हैं कि इस दौरान 1000 से ज्यादा लोगों को कंबल वितरण किया गया। कंबल-जैकेट पाकर खिले चेहरे उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत भी मौजूद रहे। साथ में कई वार्डों के सभासद और शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कंबल और जैकेट पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। ये भी पढ़ें: यूपी: बेकाबू ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद..बिजनौर-सहारनपुर में टूटा रिकार्ड https://samarneetinews.com/uncontroll-cold-in-up-schools-upto-12th-closed-break-records/  ...