Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इस समय कई खदानों पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। खनिज विभाग अभी से कुछ खदानों पर खास मेहरबानी दिखा रहा है। इनमें सादी मदनपुर खदान, मर्का की खदानें और मरौली में स्थित खदानें खासतौर पर शामिल हैं। सूत्रों की माने तो इन खदानों पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फिर सवालों के घेरे में खनिज विभाग के अधिकारी की भूमिका बताते हैं कि यह सबकुछ खनिज विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। इसके बावजूद जिले का खनिज विभाग कानों में रुई डालकर सो रहा है। अबतक इन खदानों पर किसी तरह की जांच नहीं की गई है। सादीमदनपुर व मर्का और मरौली में खुलेआम अवैध खनन सूत्रों की माने तो सादीमदनपुर, मरौली और मर्का क्षेत्रों की खदानों पर किसी भी समय नियम विरुद्ध खनन होते देखा जा सकता है। मरौली और सादी मदनपुर को लेकर पहले ही खनिज विभाग के अधिकारियों क...
बांदा: महिला को शराब पिलाकर होटल ले पहुंचा..इशारों को समझ संचालक ने बुलाई पुलिस-गिरफ्तार

बांदा: महिला को शराब पिलाकर होटल ले पहुंचा..इशारों को समझ संचालक ने बुलाई पुलिस-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर छोड़ने के बहाने युवक ने परिचित महिला को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इधर-उधर घुमाया और फिर शराब पिलाई। नशे की हालत में लेकर होटल पहुंचा। वहां महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर कमरा बुक करते समय महिला के इशारों को समझ होटल संचालक ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर महिला को मुक्त कराया। घटनाक्रम कोतवाली अतर्रा कस्बे में स्टेशन रोड का है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, युवक के कब्जे से मुक्त महिला ने पुलिस को बताया कि वह गिरवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 23 वर्षीय इस महिला का कहना है कि वह 3 दिसंबर की सुबह अपने पति से मिलने बांदा जेल जा रही थी। महोखर का है आरोपी युवक रामलखन तिवारी रास्ते में उसे कोतवाली देहात के महोखर गांव का रहने वाला परिचित युवक रामलखन तिवारी मिल गया। उसने साथ चलने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। पति से मिलने के ब...
बांदा में एक-दूसरे के हुए 751 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद कार्यक्रम का आयोजन

बांदा में एक-दूसरे के हुए 751 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद कार्यक्रम का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पं. जेएन डिग्री कालेज में हुआ। गायत्री परिवार के पुरोहितों के द्वारा वैवाहिक रश्मों को रीति-रिवाजों तथा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विधायक (सदर) प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत, डीएम जे.रीभा, एसपी पलाश बंसल, राजकुमार राज, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जेएन कालेज मैदान में 246 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा बताते हैं कि आज जिले में कुल पांच स्थानों पर यह आयोजन हुआ। इस दौरान 751 जोडों का वैवाहिक कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। पं. जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज प्रांगण में 246 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने इस वैवाहिक कार्यक्रम में नवविवाहित दंपतियों को अपना आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं। बताते चलें कि योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूह...
बीजेपी नेता प्रवीण सिंह बोले, ”राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा भारत-रूस संबंधों की निरंतरता का एक सजीव अध्याय”

बीजेपी नेता प्रवीण सिंह बोले, ”राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा भारत-रूस संबंधों की निरंतरता का एक सजीव अध्याय”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। पूरी दुनिया की नजर इस यात्रा पर है। खासकर पश्चिमी देशों की। बांदा के भाजपा नेता ने प्रकट किए अपने विचार बांदा के भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने भी इस यात्रा पर अपने विचार प्रकट किए हैं। प्रवीण सिंह कहते हैं कि 'भारत की कूटनीतिक परंपरा में मेहमानों का स्वागत सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संवेदना और ऐतिहासिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता है।' इसी भावना की झलक उस समय देखने को मिली जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एयरपोर्ट पर पहुँचकर उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया। यह दृश्य केवल एक राजनयिक घटना नहीं था, यह दो राष्ट्रों के बीच गहरी जड़ों वाली मित्रता की पुनर्पुष्टि थी।' भारत और रूस का संबंध कई दशक पुराना है। वैश्विक राजनीति के बदलते स्वरूप,...
बांदा: कानपुर की कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई 4 घायल-बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

बांदा: कानपुर की कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई 4 घायल-बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकरा गई। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। चारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। ओवरटेकिंग के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, कानपुर से कार सवार लोग सतना जा रहे थे। बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चहितारा के पास ओवर टेक करते समय कार ट्रक से टकरा गई। ये भी पढ़े: बांदा शहर में व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया-वजह तलाशने में जुटी पुलिस इससे कार सवार कानपुर के विकास (28) पुत्र दयालू, प्रशांत (45) पुत्र रामकिशन, प्रमोद (47), पप्पू गुप्ता (50) घायल हो गए। घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव बैरागी पुरवा के राकेश (28) मंगलवार रात बाइक से मामा के घर बन...
बांदा शहर में व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया-वजह तलाशने में जुटी पुलिस

बांदा शहर में व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया-वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं में तुलसी विहार कालोनी में देर रात एक व्यापारी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस का कहना है कि व्यापारी के गोली मारकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टाॅक ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। शहर के तुलसी विहार कालूकुआं में देर रात हुई घटना जानकारी के अनुसार, तुलसी विहार कालोनी के रहने वाले भूपेंद्र सोनी (40) की बीती रात गोली लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह आॅटो पार्ट्स की दुकान चलाते थे। बीती रात भी दुकान बंद कर रोज की तरह घर पहुंचे। इसके बाद कमरे में चले गए। ये भी पढ़ें: बांदा DM ने बैठाई जांच-नगर पालिका के EO-अध्यक्ष के खास बाबू पर यह हैं गंभीर आरोप.. थोड़ी देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो हड़कंप मच गया। बताते हैं कि गोली...
बांदा DM ने बैठाई जांच-नगर पालिका के EO-अध्यक्ष के खास बाबू पर यह हैं गंभीर आरोप..

बांदा DM ने बैठाई जांच-नगर पालिका के EO-अध्यक्ष के खास बाबू पर यह हैं गंभीर आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के मामले खुलकर सामने आने लगे हैं। नगर पालिका के चर्चित लिपिक पर एक महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद न नौकरी दिलाई और न रुपए लौटा रहा है। डीएम श्रीमति जे.रीभा ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच एडीएम को सौंपी लिपिक पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा से शिकायत की है। डीएम जे.रीभा ने एडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। शहर के नोनिया मोहाल मोहल्ले की महिला के गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, शहर के नोनिया मोहाल की रहने वाली पूजा देवी ने जिलाधिकारी श्रीमति रीभा को शिकायती पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि नगर पालिका के लिपिक कैदार बाबू ने पति को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए ले लिए। ये भी पढ़ें: Ban...
Banda: झांसी DRM ने संरक्षा सेमिनार में कहा, सुरक्षित रेल संचालन रेलवे की पहली जिम्मेदारी

Banda: झांसी DRM ने संरक्षा सेमिनार में कहा, सुरक्षित रेल संचालन रेलवे की पहली जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: झांसी के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार आज बांदा पहुंचे। उन्होंने यहां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार में भी शामिल हुए। डीआरएम ने ट्रेनों के संरक्षा पूर्वक संचालन, नियमों के पालन व आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की। संरक्षा सेमिनार में शामिल हुए DRM-स्टेशन का निरीक्षण भी.. रेलवे अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जाड़े में कोहरे जैसी चुनौतियों से निपटने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि रेल संचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ये भी पढ़ें: बांदा में DM के निरीक्षण में खुली लापरवाहों की पोल-6 डाॅक्टरों-2 लैब टेक्नीशियन समेत 10 पर कार्रवाई उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन रेलवे की प्रथम जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों को जागरूक करने और संरक्ष...
बांदा में DM के निरीक्षण में खुली लापरवाहों की पोल-6 डाॅक्टरों-2 लैब टेक्नीशियन समेत 10 पर कार्रवाई

बांदा में DM के निरीक्षण में खुली लापरवाहों की पोल-6 डाॅक्टरों-2 लैब टेक्नीशियन समेत 10 पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज बुधवार सुबह 9 बजे जिला चिकित्सालय (महिला) का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्रीमति रीभा ने निरीक्षण में पीएनसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम, ओपीडी में जाकर हालात देखे। पीएनसी वार्ड की हालत यह थी कि नवप्रसूताओं की केसशीट ही नहीं मिली। ड्यूटी से गायब मिले ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी वहीं स्टाॅफ नर्स ड्यूटी से अनुपस्थित मिली। डीएम ने स्टाॅफ नर्स का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीएम श्रीमति रीभा को 6 डाक्टर, 2 लैब टेक्नीशियन और 8 अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले। ये भी पढ़ें: UP: स्पा की आड़ में भाजपा नेत्री के फ्लैट में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 लड़कियों समेत 13 अरेस्ट.. डीएम ने सीएमओ को सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने मेडिकल स्टाॅफ का ड्यूटी चार्ट तैयार कर डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करने के ...
बांदा: खेत में किसान की हत्या! शव मिलने से सनसनी-छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा: खेत में किसान की हत्या! शव मिलने से सनसनी-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव खेत पर पड़ा मिला है। परिजनों ने गला घोटकर उसकी हत्या की आशंका जताई है। बताते हैं कि हत्यारोपी पर छेड़छाड़-मारपीट का भी एक मामला दर्ज था। परिजनों ने उसी घटना को लेकर हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रात में निकले किसान का आज खेत पर पड़ा मिला शव जानकारी के अनुसार, तिंदवारी ग्राम जरिया में खेत गए 47 वर्षीय रमेश कुमार का शव आज सुबह खेत पर पड़ा मिला। बताते हैं कि वह अपनी 3 बीघा जमीन की सिंचाई के लिए घर से निकले थे। पत्नी कल्ली और अन्य परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मृतक की पत्नी ने कही यह बात, खुलासे में जुटी पुलिस पत्नी बुधवार सुबह दोबारा तलाश करती हुई खेत गई। वहां खेत पर लाठी और पान मसाने की पन्नियां रखीं मिली। इसके बाद परिजनों के साथ दोबारा आसपास के खेतों में तलाश शुरू की गई। बताते हैं...