Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर: DM ने पूरी टीम के साथ साड़ी-खप्टिहाकला खदानों पर मारा छापा

‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर: DM ने पूरी टीम के साथ साड़ी-खप्टिहाकला खदानों पर मारा छापा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी क्षेत्र में साड़ी और खप्टिहाकला खदानों में होने वाले अवैध खनन को उजागर करती 'समरनीति न्यूज' की खबर का बड़ा असर हुआ है। डीएम जे.रीभा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम ने साड़ी और खप्टिहाकला खदानों पर छापे मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की कार्रवाई से बालू माफियाओं में मचा हड़कंप प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों को खदानों पर कई बिना नंबर के ओवरलोड 18 ट्रक-डंपर मिले। इन वाहनों को पुलिस के सिपुर्द कराते हुए डीएम ने आरटीओ विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। बताते हैं कि साड़ी खदान मध्य प्रदेश के हिमांशू मीणा के नाम आवंटित है, इस खदान पर मध्य प्रदेश के बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन की गंभीर शिकायतें हैं। दोनों खदानों के खिलाफ हो सकती है बड़ी कार्रवाई इसे लेकर ग्रा...
बांदा मेडिकल काॅलेज की लैब असिस्टेंट ने की सुसाइड-सपा नेता की..

बांदा मेडिकल काॅलेज की लैब असिस्टेंट ने की सुसाइड-सपा नेता की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की लैब असिस्टेंड ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव हैं। घटना से सभी लोग दुखी हैं। शहर के गायत्री नगर मोहल्ले की घटना जानकारी के अनुसार, शहर के गायत्रीनगर मोहल्ले के रहने वाले चंद्रदीप यादव की पत्नी कमला उर्फ नेहा (29) मेडिकल कालेज में लैब असिस्टेंट हैं। उन्होंने गुरुवार शाम घर में फांसी लगा ली। ये भी पढ़ें: बांदा में रफ्तार का कहर, बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत-3 गंभीर किसी तरह उन्हें उतारा गया। बताते हैं कि तबतक सांसें थम चुकी थीं। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। मृतका के ससुर धर्मराज यादव ने बताया कि कमला मायके पहाड़ी जाना चाहती थीं। उसके एक छोटा बेटा भी है। पति ने जाने से मना किया...
बांदा: 3 सहेलियों से रेप मामले में एक गिरफ्तार-मगर तीनों मुख्य आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर

बांदा: 3 सहेलियों से रेप मामले में एक गिरफ्तार-मगर तीनों मुख्य आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 3 सहेलियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मगर तीनों मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ा है जिसने युवतियों को तीनों से मिलवाया था। बाकी मुख्य आरोपियों में एक आशीष अग्रवाल दूसरा स्वतंत्र साहू शहर के बड़े व्यापारी हैं। तीसरा मुख्य आरोपी लोकेंद्र चंदेल सिंचाई विभाग का बड़ा ठेकेदार है। पुलिस की बड़ी नाकामी है मुख्य आरोपियों का गिरफ्तार न होना इन तीनों तक पुलिस अबतक नहीं पहुंची हैं। पुलिस ने चौथे आरोपी नवीन कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। नवीन पर आरोप है कि उसी ने तीनों युवतियों को नौकरी दिलाने के लिए तीनों आरोपियों से मिलवाया था। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, इसे पुलिस की नाकामी ही कहा जाएगा कि अबतक तीनों मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 22 को दर्ज मुकदम...
पूर्व केंद्रीय मंत्री का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘योगी भड़का रहे-मोदी बहला रहे’

पूर्व केंद्रीय मंत्री का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘योगी भड़का रहे-मोदी बहला रहे’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने वाले बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता भी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जैन ने कहा कि भाजपा गाय, गंगा और गांव के नाम पर सत्ता में आई। मगर सरकार बनते ही इन तीनों को भूल गए। प्रेसवार्ता में सरकार पर बोला हमला पूर्व केंद्रीय मंत्री जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार होली और जुमा के नाम पर दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है। वहीं देश के प्रधानमंत्री मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की किट बांटकर बहलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि लगता है कि केंद्र सरकार का प्रदेश सरकार पर नियंत्रण नहीं है। ये भी पढ़ें: बांदा: बिगड़ैल रईसजादे युवतियों को शराब पिलाकर करते थे दुष्कर्म-अब पुलिस कार्रवा...
बांदा में रफ्तार का कहर, बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत-3 गंभीर

बांदा में रफ्तार का कहर, बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत-3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बाइक और तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार तीन युवक और ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों में एक युवक कानपुर रेफर जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव के राजबहादुर का बेटा संदीप (20) अपने पड़ोसी मोहित (20) और मुन्ना (21) के साथ बाइक से बिसंडा जा रहे थे। बताते हैं कि बाइक मोहित ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन चला रहा था। अमवा गांव के पास ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। तीनों घायल हो गए। साथ ही ई-रिक्शा चालक लवकुश (15) भी घायल हो गया। अस्पताल में डाक्टरो...
बांदा: हास्य कवि कन्हैया लाल कान्हा की स्मृति में काव्य पाठ

बांदा: हास्य कवि कन्हैया लाल कान्हा की स्मृति में काव्य पाठ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति के तत्वाधान में बांदा में जैन धर्मशाला स्टेशन रोड में हास्य कवि कन्हैया लाल कान्हा की स्मृति में काव्य पाठ हुआ। इसमें महोबा के कवि भी मौजूद रहे। महोबा के जितेंद्र चौबे, कुलपहाड़ के खज्जू कक्का, अंततः चौबे, नन्हे कवि ने वीर रस की कविताओं का पाठ किया। महोबा के कवि भी हुए शामिल लेखिका छाया सिंह ने होली रंगों के संदर्भ में देवर की होली का चित्रण किया। रामप्रसाद वियोगी, आरसी योगा, रामप्रताप शुक्ला मानस, मिथलेश मिश्रा आदि ने कविता का पाठ किया। वरिष्ठ कवि डा रामचंद्र सरस ने अध्यक्षता की। रमेश चंद्र दुबे ने काव्य पाठ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का अयोजन संजय गुप्ता, मन्नू लाल गुप्ता, भूवनेंद्र रावत आदि ने किया। ये भी पढ़ें: बांदा में 3 सहेलियों से रेप, शहर के 3 बड़े व्यापारियों-ठेकेदार पर मुकदमा-अश्लील वीडियो.. https://samarneet...
महोबा पुलिस ने सरकार के 8 साल पूरे होने पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया

महोबा पुलिस ने सरकार के 8 साल पूरे होने पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी सरकार के 'सेवा, सुरक्षा व सुशासन' नीति के 8 साल पूरे होने पर महोबा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। जागरूकता के लिए यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। 51 वाहन चालकों को हेलमेट वितरण अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह ने कुल 51 वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया। साथ ही बाइक रैली निकाल कर प्रदेश सरकार की उपलाब्धियां और सराहनीय कार्यों की जानकारी दी। मिशन शक्ति, यूपी 112, महिला पीआरवी, अग्निशमन की टीम ने इसमें प्रतिभाग किया। ये भी पढ़ें: लखनऊ में एनकाउंटर, हत्यारा ऑटो चालक ढेर-महिला यात्री से दुष्कर्म-लूट के बाद की थी हत्या https://samarneetinews.com/ips-rajeshs-became-new-dig-of-banda-2ips-officers-transferred-latenight/  ...
Banda: मोबाइल पर लगी रहती थी पत्नी-पारिवारिक कलह में पति ने दी जान

Banda: मोबाइल पर लगी रहती थी पत्नी-पारिवारिक कलह में पति ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पत्नी को मोबाइल की लत थी। वह अक्सर किसी से फोन पर बात करती रहती थी। पति उसे टोकता था। पारिवारिक विवाद में बात बढ़ती गई। आखिरकार तंग आकर पति ने सुसाइड कर ली। घटना बांदा के अतर्रा कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले की है। घटना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपसी झगड़े में पत्नी ने बुला ली थी पुलिस जानकारी के अनुसार, अतर्रा के कृष्णानगर के रहने वाले योगेंद्र (30) ने बुधवार सुबह घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उनके चचेरे भाई व पिता ने बताया कि उनकी पत्नी अक्सर फोन पर व्यस्त रहती थी। किसी से बातचीत करती रहती थी। ये भी पढ़ें: बिगड़ैल रईसजादे युवतियों को शराब पिलाकर करते थे दुष्कर्म-अब पुलिस कार्रवाई पर सबकी नजर इसे लेकर पति-पत्नी में काफी झगड़ा होता था। आज सुबह उन्होंने सुसाइड कर ली। दो दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पत्न...
बांदा के प्रभारी मंत्री नंदी बोले-डबल इंजन सरकार में यूपी को मिली विकास की नई दिशा

बांदा के प्रभारी मंत्री नंदी बोले-डबल इंजन सरकार में यूपी को मिली विकास की नई दिशा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बांदा मेडिकल कालेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी रहे। प्रभारी मंत्री नंदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा मिली है। वह मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने चयनित लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, टूल किट, चेक और चाभी वितरित कीं। सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाईं साथ ही सरकार की बीते 8 साल की उपलब्धियां गिनाईं। प्रभारी मंत्री ने विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष पुस्तक का विमोचन भी किया। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जिलाधिकारी जे.रीभा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री में हाथापाई, लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल का निधन https:/...
बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन

बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पैलानी में स्थित साड़ी बालू खदान पर अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान परेशान हैं। बालू माफिया खदान की आड़ में आसपास के क्षेत्र में भी अवैध खनन कर रहे हैं। किसानों की फसले बर्बाद हो रही हैं। यहां तक कि ग्रामसभा की जमीन भी नहीं छोड़ रहे। कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अबतक ठोस कार्रवाई नहीं की है। बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी जे.रीभा को ज्ञापन सौंपा। ग्राम सभा की जमीन भी नहीं छोड़ रहे बताया जाता है कि साड़ी खदान मध्य प्रदेश के छतरपुर के हिमांशु मीणा की फर्म न्यूज यूरेका माइंस एंड मिनरल्स के नाम पर स्वीकृत है। यह खदान काफी विवादित है। ये भी पढ़ें: Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों की अवैध एंट्री, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल.. इस खदान की आड़ में मध्य प्रदेश के कई बालू माफिया क्षेत्र में अवैध खनन कर ...