Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

UP: बिजली के लिए तपते हाइवे पर लेटे ग्रामीण-महिलाएं और बच्चे भी, लापरवाह अफसरों को झकझोरा

UP: बिजली के लिए तपते हाइवे पर लेटे ग्रामीण-महिलाएं और बच्चे भी, लापरवाह अफसरों को झकझोरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विद्युत संकट लगातार लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में लोकल फाल्ट, विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और उसपर जनप्रतिनिधियों का निकम्मापन आम जनता के लिए ज्यादा कष्टदायक हो रहा है। इन्हीं हालात में बांदा की बबेरू तहसील क्षेत्र के साथी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा आज बुधवार को सड़क पर फूटा। तपते हाइवे पर लेटकर ग्रामीणों ने चिलचिलाती धूप में विद्युत समस्या के प्रति अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। बबेरू के साथी गांव में 3 महीने से अंधेरे में रह रहे हजारों परिवार ग्रामीणों का कहना था कि कई महीनों से गांव के खराब पड़े ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। यह पूरा मामला बांदा की बबेरू तहसील क्षेत्र का है। गांव के लोगों ने बबेरू में धूप में तपते हाइवे पर चिलचिलाती धूप में लेटकर प्रदर्शन किया। बच्चों को साथ ल...
अपडेट: बांदा में बाइकें टकराईं-दो युवकों की मौत-दो की हालत गंभीर

अपडेट: बांदा में बाइकें टकराईं-दो युवकों की मौत-दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। एक बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बताते हैं कि मजदूरी कर लौट रहे बड़ोखर बुजुर्ग (गिरवां) के रहने वाले विनोद (25) और उनके पिता दुर्जन (45) घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सचिन (17) पुत्र नेपाली और संजय (20) पुत्र जयपाल घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोलपंप के पास घटना वहां डाॅक्टरों ने विनोद और सचिन को मृत घोषित कर दिया। विनोद के पिता दुर्जन और दूसरे घायल संजय का इलाज चल रहा है। यह हादसा आज सुबह लगभग 6 बजे गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोलपंप के पास हुआ। लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रतिघंटा के बीच रही होगी। दूसरा बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक सड़क हादसे,...
बांदा शहर में टाल में भीषण आग से हड़कंप, घंटों प्रयास के बाद दमकल ने पाया काबू-नुकसान..

बांदा शहर में टाल में भीषण आग से हड़कंप, घंटों प्रयास के बाद दमकल ने पाया काबू-नुकसान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज तड़के साढ़े 3 बजे करीब लकड़ी की टाल में आग लग गई। अचानक लगी आग ने लकड़ियों में तेजी से फैलना शुरू कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फाय ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिजलीखेड़ा इलाके में तड़के सुबह घटना दमकल की तत्परता से टली बड़ी घटना घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजलीखेड़ा मोहल्ले की है। फायर विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार, अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार दमकल की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। अतर्रा-बबेरू से बुलाई दमकल गाड़ियां तुरंत ही आग पर काबू के लिए काम शुरू हुआ। लकड़ी में आग फैलने की आशंका के मद्देनजर अतर्रा-बबेरू और आसपास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुला ली गईं। आसपास घरों में आग को फैलने से रोका आग को आसपास के घरों में फैलने से रोक लिय...
बांदा में दर्दनाक सड़क हादसे, महिला समेत दो लोगों की गई जान

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसे, महिला समेत दो लोगों की गई जान

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा दो बाइकों की टक्कर से हुआ। इसमें एक युवक की जान चली गई। वहीं दूसरे हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर के बरूआ गांव के दिनेश (35) सोमवार को अपनी पत्नी नीता को उनके मायके छोड़ने गिरवां आए थे। ससुराल से लौटते समय हादसे में युवक की हुई मौत वहां से वापस लौटते समय गिरवां चौराहे के पास सामने से सामने आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: हृदय विदारक: बांदा में शादी वाले घर में दो भाइयों की डूबने से मौत  दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम ...
ABVP में विभाग प्रमुख डॉ. विज्ञा और छात्र प्रमुख की आयुषी को कमान 

ABVP में विभाग प्रमुख डॉ. विज्ञा और छात्र प्रमुख की आयुषी को कमान 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर का प्रांत अभ्यास वर्ग सत्र 2025-26 फर्रुखाबाद में संपन्न हुआ। यह अभ्यास वर्ग 5 जून से शुरू होकर 8 जून तक चार दिन चला। इसमें बांदा जिले के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 4 दिवसीय वर्ग में विभिन्न सत्र हुए। अंतिम सत्र में घोषणाएं की गईं। शैलेश जिला प्रमुख-शिवम संगठन मंत्री.. इस दौरान डॉ. विज्ञा मिश्रा को बांदा की विभाग प्रमुख, डॉ अशोक सिंह परिहार को विभाग सह प्रमुख, आयुषी त्रिपाठी को छात्रा प्रमुख नियुक्त किया गया। इसी क्रम में जिला प्रमुख शैलेश सिंह और संगठन मंत्री शिवम पांडे को बनाया गया। जिला संयोजक गोविंद तिवारी व जिला सहसंयोजक कार्तिक गुप्ता बनाए गए। इस अवसर पर दिव्यांशु मिश्रा, नीतीश निगम, सुभाष त्रिपाठी, श्लोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा की शिक्षिका दीप्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात में सम्मानित ये भी प...
हाय गर्मी: यूपी NCR, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में बरसी आग, झांसी में पारा 45 पार, नया अलर्ट जारी

हाय गर्मी: यूपी NCR, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में बरसी आग, झांसी में पारा 45 पार, नया अलर्ट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार को भीषण गर्मी पड़ी। पूरब से लेकर पश्चिम तक आसमान से मानो आग बरसी हो। भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों को झुलसाता रहा। दिल्ली एनसीआर, आगरा मंडल और बुंदेलखंड के जिले भीषण गर्मी के साथ-साथ लू की भी चपेट में रहे। झांसी और आगरा का हाल इतना बुरा रहा कि पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। मंगलवार को इन जिलों में भीषण गर्मी के लिए अलर्ट जारी अब मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इनमें आगरा, झांसी, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, जौलान, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और इटावा में भीषण गर्मी के साथ-साथ लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से ज्यादा गरम रहेंगी रातें वहीं पश्चिमी यूपी के लगभग 14 जिलों में रातें सामान्य से ज्यादा गरम रहने के आसार हैं। साथ ही एनसीआर के आसप...
हृदय विदारक: शादी वाले घर में दो भाइयों की डूबने से मौत 

हृदय विदारक: शादी वाले घर में दो भाइयों की डूबने से मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। शादी वाले घर में दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। परिवार में देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गईं। यह घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट क्षेत्री की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के ग्राम लोहारी के रहने वाले राहुल यादव की शादी थी। आज देवी मंदिर पूजन का था कार्यक्रम 7 जून को बारात लौटी थी। घर में देवी मंदिर पूजन का कार्यक्रम था। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेंदा में स्थित काली देवी मंदिर में कार्यक्रम चल रहा था। कालका प्रसाद यादव अपने पुत्र राहुल यादव की शादी के बाद बधाई पूजने गए थे। कार्यक्रम में कालका के साले मुनान यादव भी आए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल-पुलिस.. साथ उनका 11 वर्षीय पुत्र बेटा वीरू और चचेरे भाई अजय का बेटा 10 वर्षीय जितेंद्र भी थे। बत...
UP: मां-बेटे की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, हत्या का आरोप

UP: मां-बेटे की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक घटनाक्रम में मां और उनके 9 माह के बच्चे की जलकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना रविवार देर रात हुई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना थाना/कस्बा नरैनी में हुई। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप बताते हैं कि नरैनी कस्बे में रहने वाले सुभम दीक्षित की पत्नी अनु दीक्षित (28) और उनके 9 माह के बच्चे पार्थ की बीती रात जलकर मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसके लिए अनु को प्रताड़ित किया करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा में जेल से छूटे दुष्क...
बांदा स्टेडियम में इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए में अंडर-14 का ट्रायल

बांदा स्टेडियम में इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए में अंडर-14 का ट्रायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज सोमवार को बांदा के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 क्रिकेट ट्रायल हुआ। यह ट्रायल इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट द्वारा किया गया। इसमें कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में 30 बच्चों ने किया प्रतिभाग क्रिकेट ट्रायल कोच शिव प्रताप सिंह ने लिया। उन्होंने बताया कि इसी के आधार पर बच्चों का सलेक्शन होगा। बताते हैं कि इस मौके पर डीसीए के सचिव वासिफ जमा खा, धनंजय करवरिया, महेंद्र कछवाह, मनोज मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, महेश साहिल, राजेंद्र अवस्थी, मानस त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस क्लब टीम ने 11 रनों से मैच जीता ये भी पढ़ें: Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में डीसीए ग्रीन ने 14 रनों से जीता मैच https://samarneetinews.com/cricketer-rinkusingh-and-mp-priy...
Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस क्लब टीम ने 11 रनों से मैच जीता

Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस क्लब टीम ने 11 रनों से मैच जीता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के तत्वावधान में पुलिस लाइन में चल रही त्रिकोणीय सीरीज का आज तीसरा मैच खेला गया। यह मैच पुलिस क्लब बांदा और डीसीए ग्रीन के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पुलिस क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पुलिस क्लब की ओर से डीआईजी राजेश एस 10 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों टीमों के बीच जोरदार रहा मुकाबला वहीं पवन ने 93 और संजय ने 72 बनाकर निर्धारित 20 ओवरों में 226 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में डीसीए ग्रीन टीम ने सलमान हासमी ने 112 रन, सुप्रीम त्रिवेदी के 45 और राहुल यादव के 28 रनों के चलते 215 रनों का स्कोर बनाया। इस तरह पुलिस क्लब की टीम ने 11 रनों से यह मैच जीत लिया। मैच दौरान सचिव वासिफ जमा खां, कोच शिवप्रताप सिंह, विनय श्रीवास्तव, शाहिद जमां आदि मौजूबद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में जेल से छूटे दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली-पीड़िता के परिजनों ...