Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई। कैबिनेट की बैठक में बांदा में दुग्ध डेयरी प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कैबिनेट प्रस्ताव में बांदा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट की स्थापना होगी। कैबिनेट फैसले के अनुसार बांदा में यह प्लांट जल्द स्थापित होगा। यूपी कैबिनेट का अहम फैसला इसी तरह झांसी में पहले से स्थापित 10 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट का और विस्तार किया जाए। अब इस प्लांट को 30 हजार लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग  इन परियोजनाओं के लिए इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी लि. को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। इतना ही नहीं कैबिनेट ने इस कंपनी को नियम के अनुसार सेंटेज चार्ज के प्रस्ताव को...
बांदा सिविल लाइन पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन

बांदा सिविल लाइन पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा महाराणा प्रताप चौराहा पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के नवनिर्मित/सुदृढ़ीकृत भवन का आज उद्घाटन हुआ। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक ने पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन किया। पुलिस कर्मियों को मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं बताते चलें कि सिविल लाइन पुलिस चौकी पहले से संचालित है। अब सुंदर ढंग से इसके भवन को नवविकसित/सुदृढ़ीकृत कराया गया है। इससे पुलिस कर्मियों को अपने कार्य संचालन में काफी सुविधा होगी। ये भी पढ़ें: बांदा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-हंगामा, पुलिस ने समझाकर उतारा बताते चलें कि सिविल लाइन पुलिस चौकी काफी महत्वपूर्ण है। शहर के प्रमुख चौराहे पर स्थिति है। साथ ही शहर के कई मार्गों का यातायात इसी चौराहे से गुजरता है। ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की...
बांदा: महिला दिवस पर जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन

बांदा: महिला दिवस पर जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यवाहक सीएमएस डाॅ. मुकेश कुमार ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। मंडलीय होम्यो चिकित्साधिकारी डाॅ. उषा वर्मा भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सीएमएस ने जिला अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की। बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों को उपहार भी दिए गए। मेट्रन डाॅ. अमिता सचान, डाॅ. प्रतीक्षा गुप्ता का विशेष योगदान बताया। संजय व रोहित आदि स्टाॅफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर ये भी पढ़ें: यूपी: संयुक्त निदेशक बर्खास्त-योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई   https://samarneetinews.com/thief-who-stole-mobile-phones-worth-lakhs-from-mobileshop-caught-in-banda/  ...
बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। होली मिलन समारोह में लगभग सभी दलों और धर्मों के लोग शामिल हुए। होली मिलन कांग्रेस जिलाध्यक्ष के तिंदवारी रोड पर सेंटर मैरी स्कूल के पास स्थित आवास पर हुआ। सभी दलों और धर्मों के लोग पहुंचे जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अबीर-गुलाल लगाकर व फूलों की बारिश कर सभी का स्वागत किया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में जमकर गुलाल और फूलों की बारिश हुई। ये भी पढ़ें: पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर सभी ने होली मिलन में एक-दूसरे को गुलाल लगाया। फिर गले लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि "होली का पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है, दुश्मन भी एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी दुश्मनी भूल जाते हैं।" जिलाध्यक्ष की पत्नी एवं कांग्रेस नेत्...
गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की बैलगाड़ी फूंकी-जांच शुरू

गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की बैलगाड़ी फूंकी-जांच शुरू

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में वन कर्मियों ने एक किसान की बैलगाड़ी फूंक दी। पीड़ित किसान ने मामले में बदौसा थाना दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच की बात कही है। बताते चलें कि बांदा वन विभाग कर्मियों का विवादों से पुराना नाता है। बिना पौधरोपण बजट का बंटाधार करने के आरोप लगते रहते हैं। बदौसा क्षेत्र से जुड़ा पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र की उतरवां ग्राम पंचायत के मजरा पटवारी पुरवा में किसान छेदीलाल रहते हैं। उन्होंने अपने शिकायतीपत्र में कहा है कि 4 मार्च को वह खेत से फसल लेने गए थे। ये भी पढ़ें: पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर  रास्ते में वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड और 5 अज्ञात संविदा वन कर्मियों ने उनकी बैलगाड़ी को जबरन रोका। फिर खेत से घसीटते हुए बैलों को भगा दिया। इसके बाद उनकी बैलगाड़ी में आ...
दर्दनाक: बांदा में डूबा कानपुर का युवक, 3 दिन बाद शव बरामद-परिजन बेहाल 

दर्दनाक: बांदा में डूबा कानपुर का युवक, 3 दिन बाद शव बरामद-परिजन बेहाल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यमुना नदी में डूबे कानपुर के युवक का शव तीन दिन बाद एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया है। युवक कानपुर का रहने वाला था। दोस्त के साथ यमुना नहाने के लिए पीपे का पुल पार कर कानपुर से बांदा आ गया था। इसके बाद यमुना में डूब गया था। तभी से एसडीआरएफ की टीम यमुना में युवक की तलाश कर रही थी। यमुना नहाने कानपुर से बांदा आ गए थे दो युवक जानकारी के अनुसार, कानपुर के किशोरपुर के रामखेलावन के बेटे अभय (19) अपने दोस्त विवेक के साथ यमुना नदी में नहाने आए थे। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों युवक पीपे का पुल पार कर बांदा के जसपुरा के बाराघाट पहुंच गए। वहां नहाते समय दोनों पैर फिसलने से डूब गए। आसपास के लोगों ने विवेक को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया। मगर अभय का पता नहीं चला। ये भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन ...
पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर

पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार चोर को जेल भेज रही है। चोर ने लगभग 10 लाख रुपए से ज्यादा के मोबाइल-नगदी चोरी की थी। पुलिस दो घटनाओं का खुलासा किया है। SP के सख्त निर्देशों के बाद हरकत में कोतवाली पुलिस कालूकुआं के साथ ही बिजलीखेड़ा में भी चोरी की घटना एसपी पलाश बंसल की सख्ती के बाद चौकी पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक ने दी। बताते चलें कि 5/6 मार्च की रात चोर ने कालूकुआ में एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना की थी। ये भी पढ़ें: बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड चोर संतोष विश्वकर्मा की मोबाइल दुकान से 10 लाख के मोबाइल, ईयरबड और लगभग 20 हजार की नगदी ले गया था। ...
बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड

बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवती ने सुसाइड कर ली। युवती ने 'मां मुझे माफ करना'... हाथ पर लिखकर जान दे दी। इस चौंकाने वाली घटना में युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड की है। युवती के सुसाइड करने की जानकारी तब हुई जब चचेरी बहन ने उसे आवाज दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना के कारण को लेकर जांच कर रही है। बदौसा के नादनमऊ की घटना जानकारी के अनुसार, बदौसा के नादनमऊ गांव के स्वर्गीय नंद किशोर की बेटी लक्ष्मी (18) ने आज सुबह घर में फांसी लगा ली। घटना के समय लक्ष्मी घर में अकेली थीं। अपने दुपट्टे को पंखे में बांधकर फांसी पर लटक गईं। ये भी पढ़ें: बांदा: परिवार में मारपीट कर भागा युवक ट्रेन से कटा-छानबीन शुरू चचेरी भतीजी रूबी ने जब उन्हें खेत चलने को लेकर आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। अंदर झांककर देखा तो शव लटकता दिखाई दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पह...
बांदा: परिवार में मारपीट कर भागा युवक ट्रेन से कटा-छानबीन शुरू

बांदा: परिवार में मारपीट कर भागा युवक ट्रेन से कटा-छानबीन शुरू

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में परिवार में मारपीट कर भागा युवक ट्रेन से कटा मिला। कहा जा रहा है कि युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि ट्रेन से कटकर कथित रूप से सुसाइड करने वाला युवक चाचा-चाची और दादा की पिटाई कर घर से भागा था। इसके बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक का शव बांदा-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। युवक किस ट्रेन से कटा है, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता गांव के रहने वाले नत्थू (25) ने होली में शराब के नशे हंगामा किया। गांव के युवक से विवाद होने पर उसे मारापीटा। इसी बीच उसके चाचा-चाती और दादा ने विवाद करने से रोका। ये भी पढ़ें: बांदा में यमुना नदी पुल पर हादसा, डंपरों की भीषण टक्कर-दोनों चालक.. बताते हैं कि इसपर नत्थु भड़क गया। इसके बाद उसने तीनों परिजनों को लाठी...
बांदा: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, यह मामला..

बांदा: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, यह मामला..

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की कांग्रेस नेत्री आदिशक्ति दीक्षित ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। कांग्रेस नेत्री ने पार्टी हाईकमान का ध्यान महिलाओं की चुनावों में भागीदारी की ओर आकर्षित किया है। चुनावों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने की मांग पत्र के माध्यम से कहा है कि आने वाले पंचायत चुनाव, विधानसभा आदि चुनावों आदि में महिला उम्मीदवारों की 33% भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लिखा है कि सरकार बनाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर ऐसे में कांग्रेस पार्टी को भी चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारे। पत्र की कापी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी भेजी हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ...