Friday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Banda: नशे के खिलाफ NCC कैडेट्स ने लोगों को नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Banda: नशे के खिलाफ NCC कैडेट्स ने लोगों को नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अंतरराष्ट्रीय नशा निरोध दिवस के मौके पर बजरंग कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने लोगों के इसके नुकसान के प्रति जागरूक किया। इन कैडेट्स ने शहर के बाबू लाल चौराहे पर नुक्कड़-नाटक के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने की सीख दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। नशे से होने वाली बुराइयां भी बताईं इससे पहले प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने विद्यालय से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कैडेट सत्यम सोनी, ये भी पढ़ें: बांदा: सपाइयों ने आरक्षण लागू करने वाले साहू जी महाराज की मनाईं जयंती गोविंद द्विवेदी, श्यामजी यादव, अरमान खान, श्रीराम, दीपेंद्र सिंह, ओम आदि ने नुक्कड़ नाटक किया। लोगों को नशे से होने वाली बुलाइयां भी बताईं। एनसीसी बटालियन फतेहपुर के वरिष्ठ सहायक रामबहोरी, पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद, लेफ्टिनेंट राम प्रसाद आदि मौजूद...
Banda: एबीवीपी की ‘आपातकालीन संघर्ष गाथा’ संगोष्ठी में बुद्धिजीवियों ने रखे विचार

Banda: एबीवीपी की ‘आपातकालीन संघर्ष गाथा’ संगोष्ठी में बुद्धिजीवियों ने रखे विचार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आज आपातकाल के 50वें वर्ष के मौके पर "आपातकालीन संघर्ष गाथा" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। यह संगोष्ठी महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में हुई। इसमें अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इन लोगों को किया गया सम्मानित प्रस्तावकी सत्र में डॉ. शैलेश सिंह, अनुभव कथन अखिलेश श्रीवास्तव व मईयादीन सोनी, दशरथ आजाद लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित किया गया। सभी ने आपातकाल के अनुभवों को भी साझा भी किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। साथ ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के संस्कारों की सराहना की। अतिथियों का किया आभार व्यक्त डॉ अशोक सिंह परिहार व जिला संयोजक गोविंद तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी की विभाग छात्रा प्रमुख ...
बांदा: सपाइयों ने आरक्षण लागू करने वाले साहू जी महाराज की मनाईं जयंती

बांदा: सपाइयों ने आरक्षण लागू करने वाले साहू जी महाराज की मनाईं जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बिजली खेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में साहू जी महाराज की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं ने साहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वर्मा रहीं। जिलाध्यक्ष समेत अन्य पार्टी नेताओं ने महान नेता साहू जी महाराज के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी महानता से प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: UP: यादव कथावाचकों का सिर मुंडवाया, नाक रगड़वाई, भड़के अखिलेश यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर बांदा BJP विधायक का बड़ा हमला, कहा-अपने काले शासन का ‘वो’ बोनट वाला सच न भूलें.. https://samarneetinews...
Banda: पुष्पा की मौत से परिवार में कोहराम..छानबीन में जुटी पुलिस

Banda: पुष्पा की मौत से परिवार में कोहराम..छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बुधवार रात विवाहित 26 वर्षीय पुष्पा पुत्र रमेश निषाद ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि विवाहिता की शादी लगभग सात साल पहले हो चुकी थी। इस समय वह पति से विवाद के कारण मायके में ही रह रही थीं। घटना बांदा के पैलानी क्षेत्र के खप्टिहाकलां का मजरा छनिहा डेरा गांव की है। पति से चल रहा था विवाद मृतका के एक 4 साल की बेटी भी है। बताते हैं कि मृतका का अपने पति से कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। घर में मां राम जानकी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुखराम सिंह का कहना है कि ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में पंखे के करंट से नानी और नाती की गई जान प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों से जानकारी की जा रही है। उधर, मां की मौत से 4 साल की बच्ची भी बेहद दुखी और डरी-स...
Banda: लव अफेयर में बाधा बने धर्मेंद्र को नाबालिग ने लगाया था ठिकाने-पुलिस का खुलासा

Banda: लव अफेयर में बाधा बने धर्मेंद्र को नाबालिग ने लगाया था ठिकाने-पुलिस का खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बंद कमरे में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। बताते हैं कि कि नाबालिक ने अपने लव अफेयर में बाधा बनने के कारण युवक की हत्या की थी। युवक का शव उसके घर में पड़ा मिला था। उसके सिर, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर धारदार हथियारे से प्रहार के निशान मिले थे। सिर-प्राइवेट पार्ट पर वार कर ली थी जान बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में डिघवट गांव में बीती 22 जून की रात धर्मेंद्र निषाद (25) की घर में सोते समय धारदार हथियार से नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं हत्यारे ने धर्मेंद्र के सिर और प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से प्रहार किए थे। खुलासे को SP ने लगाई थीं चार टीमें एसपी पलाश बंसल ने मामले के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें लगाई थीं। पुलिस ने एक नाबालिग हत्यारोपी को पकड़ा है। उसने पुलिस को बताया कि...
दर्दनाक: बांदा में पंखे के करंट से नानी और नाती की गई जान

दर्दनाक: बांदा में पंखे के करंट से नानी और नाती की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के चिल्ला कस्बे में पंखे में करंट उतरने से नानी और नाती की मौत हो गई। बताते हैं हमीरपुर के बेतवाघाट के रहने वाले कन्हैया के बेटे विकास अपनी मां लक्ष्मी के साथ नानी इंदी देवी के घर चिल्ला कस्बे में नई बस्ती मोहल्ले में आए थे। बताते हैं कि मंगलवार रात विकास फर्राटा पंखा चालू कर रहे थे। पंखे का तार लगाते समय लगा करंट तभी उसमें करंट उतर आया और वह चिपक गए। नाती को बचाने के चक्कर में नानी ने 65 वर्षीय इंद्री देवी ने भी पंखे को पकड़ लिया। इससे वह भी करंट से चिपक गईं। दोनों की जान चली गई। बाद में आसपास के लोगों ने पंखे का तार निकालकर दोनों को अलग किया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। ये भी पढ़ें: बांदा में दुखद घटना, तालाब में नहाते समय दो बच्चे डूबे-दोनों की मौत  ये भी पढ़ें: Breaking News: बांदा में घर में युवक का शव मिला-हत्या की आशंका.. https://sama...
बांदा में दुखद घटना, तालाब में नहाते समय दो बच्चे डूबे-दोनों की मौत 

बांदा में दुखद घटना, तालाब में नहाते समय दो बच्चे डूबे-दोनों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में ओरन कस्बा निवासी विशालपुरवा के रहने वाले दो बच्चे तालाब में नहाते समय डूब गए। दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मचा है। बताते हैं कि जयकिशोर शिवहरे के बेटे ज्ञानबाबू (12) पास के जुगल किशोर यादव के बेटे नीशू (11) के साथ तालाब में नहाने गए थे। घटना से परिवारों में मचा कोहराम ये लोग मोहल्ला स्थित चिरऊ तालाब नहा रहे थे। तभी गहरे पानी में जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बिसंडा राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। ये भी पढ़ें: बांदा में भी एक सोनम..प्रेमी संग मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाया-दोनों गिरफ्तार https://samarneetinews.com/banda-city-major-mishap-was-averted-firebrigade-control...
अखिलेश यादव पर बांदा BJP विधायक का बड़ा हमला, कहा-अपने काले शासन का ‘वो’ बोनट वाला सच न भूलें..

अखिलेश यादव पर बांदा BJP विधायक का बड़ा हमला, कहा-अपने काले शासन का ‘वो’ बोनट वाला सच न भूलें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा के बीजेपी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी इस समय प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बने हैं। इसकी वजह है दो दिन से बांदा में विधायक द्वारा एसडीएम (नरैनी) को थप्पड़ मारने की चर्चा है। हालांकि, इसकी न कोई लिखा-पढ़ी है और न ही कोई वीडियो या फोटो। लेकिन चर्चाओं में ही प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर बीजेपी पर टिप्पणी की है। इसके बाद बीजेपी विधायक द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर सपा मुखिया पर बड़ा हमला बोला। कहा-सत्ता पक्ष का विधायक हूं इसलिए नैरेटिव बना रहा विपक्ष विधायक द्विवेदी ने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपने काले शासन काल का बोनट वाला वो सच नहीं भूलना चाहिए। जिसमें सपाइयों ने राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर सीओ (पुलिस अधिकारी) को अपनी गाड़ी के बोनट पर शहर घुमाया था। बीजेपी विधायक ने कहा कि यह घटना ...
यहां भी एक सोनम..प्रेमी संग मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाया-दोनों गिरफ्तार

यहां भी एक सोनम..प्रेमी संग मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाया-दोनों गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में एक और सोमन अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई है। इस महिला को उसके प्रेमी संग पकड़ पुलिस ने उसके पति की मौत का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाया। मामला कमासिन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कमासिन क्षेत्र से जुड़ा है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, कमासिन क्षेत्र में कमल यादव का शव यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस का कहना है कि विवेचना में पता चला कि युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। पुलिस ने मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम ममता यादव निवासी बीरा (कमासिन) है। पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार उसके प्रेमी की पहचान रामविलाश पुत्र बोगा निवासी शाहपुरसानी (बदौसा) के रूप में हुई है। पुलिस टीम में दरोगा कु...
बांदा शहर: टल गई बड़ी अनहोनी, समय पर काबू न होती आग तो भयावह होती तस्वीर

बांदा शहर: टल गई बड़ी अनहोनी, समय पर काबू न होती आग तो भयावह होती तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में बड़ी अनहोनी टल गई। बुंदेलखंड टीवी सेंटर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। मगर समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाते हुए उसे फैलने से रोक लिया। इस तरह बड़ी अनहोनी, होने से टल गई। आग से ज्यादा खतरनाक रहा धुआं वरना इस बात का डर था कि आग अगर आसपास फैल जाती तो हालात संभालना मुश्किल हो जाते। इससे बड़ा नुकसान भी हो सकता था और जनहानि भी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगभग 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा। मगर सफलता के साथ आग बुझा दी। अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार और फायर स्टेशन अधिकारी कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे। शहर के बीचो-बीच इस घटना से आसपास के सैकड़ों दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। लोगों में घटना की दिनभर चर्चा रही। प्रतिष्ठान मालिक ने कही यह बात.. ...