Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में सीएम योगी का सपा पर तगड़ा हमला, बोले-उन्होंने थमाए तमंचे, हमने टैबलेट..

बांदा में सीएम योगी का सपा पर तगड़ा हमला, बोले-उन्होंने थमाए तमंचे, हमने टैबलेट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बांदा के अतर्रा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी अपने संबोधन में विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लिया। खासकर सपा उनके निशाने पर रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने युवाओं के हाथ में तमंचे थमाए थे और हमने टैबलेट दिए। ताकि प्रदेश का युवा अपना उज्जवल भविष्य बना सकें। इस अवसर पर मंच पर भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल के अलावा, मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। CMYogi बोले बुंदेलखंड की खास सीट है बांदा सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड की सियासत में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट खास अहमियत रखती है। इस सीट को सभी राजनीतिक दल जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज कराई थी। साथ ही यहां विकास के नए रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे देकर इस पूरे क्षेत्र को विका...
बांदा में CBSE 10वीं-12वीं में भागवत प्रसाद एकेडमी का दबदबा, ये छात्र-छात्राएं रहे अव्वल

बांदा में CBSE 10वीं-12वीं में भागवत प्रसाद एकेडमी का दबदबा, ये छात्र-छात्राएं रहे अव्वल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सीबीएसई हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। बांदा में भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी का रिजल्ट में दबदबा रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शानदार रहा। हाईस्कूल में विद्यालय के छात्र-छात्रा आदया कुशवाहा ने 96.8%, आस्था कुशवाहा 96%, अनामिका कुशवाहा 95.2%, विवेक यादव 92%, हिमेश कुशवाहा 87%, राधिका द्विवेदी 86.8%, निलेश कुमार 83.4%, प्रियांशु 83.4%, राशि मिश्रा 82% अंक हासिल किए। कालेज के डायरेक्टर्स ने किया सम्मानित वहीं इंटरमीडिएट में विद्यालय के छात्र-छात्रा महक सक्सेना 91.4%, अदिति पांडे 84.6%, प्रज्ञा यादव 86.2% अनन्या दयाल 81.4%, अंजली यादव 78.6%, सुयश त्रिपाठी 78.2%, आदित्य यादव 76.8%, अथर्व चतुर्वेदी 76.6%, स्वतंत्र सिंह परिहार 76.2%, अंश सिंह 75.2% हासिल कर उत्तीर्ण हुए। https://samarneetinews.com/upboardresult2024-pra...
आज बांदा में CM Yogi, यह है पूरा कार्यक्रम..

आज बांदा में CM Yogi, यह है पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 13 मई को बांदा आ रहे हैं। उनका पूरा कार्यक्रम आ चुका है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त कर दी गई है। सीएम योगी बांदा के अतर्रा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी रायबरेली से हेलीकाप्टर से बांदा के अतर्रा स्थित हिंदू इंटर कालेज मैदान पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम का हेलीकाप्टर 1:35 बजे दोपहर हिंदू इंटर कालेज में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां 1:45 से 2:15 बजे तक सीएम योगी हिंदू कालेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग 30 मिनट जनसभा संबोधित करने के बाद हेलीकाप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर 24 घंटे पहले ही व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई हैं। ये भी पढ़ें :...
बांदा पहुंचे निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों ने जांची तैयारियां, दिए ये निर्देश..

बांदा पहुंचे निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों ने जांची तैयारियां, दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए बांदा में तैयारियों जारी हैं। आज तैयारियों को जांचने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से विशेष सामान्य प्रेक्षक अजय वी नायक, विशेष पर्यवेक्षक व्यय राजेश टुटेजा तथा विशेष पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह बांदा पहुंचे। प्रेक्षकों की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में मंडल के सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक संपन्न हुई। सर्किट हाउस में हुई बैठक बैठक में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 48-बांदा की सामान्य प्रेक्षक श्रीमती वी कलाईराशि, पुलिस प्रेक्षक जॉय विश्वास तथा व्यय प्रेक्षक सब्यसांची चक्रवर्ती तथा हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक श्रीमती प्रियंका दास एवं व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक भी उपस्थित रहे। https://samarneetinews.com/if-modi-wins-amit-shah-will-be-made-prime-minister-and-yogi-will-be-disp...
Mahoba : 12 साल की बच्ची ने इस डर से कुएं में कूदकर दी जान..

Mahoba : 12 साल की बच्ची ने इस डर से कुएं में कूदकर दी जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज , महोबा : महोबा में एक 12 साल की बच्ची ने कुएं में कूदकर जान दे दी। वजह यह है कि बच्ची से खेलते समय घर में पिता की बाइक का शीशा टूट गया। वह डर गई कि माता-पिता देखेंगे तो डाटेंगे। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा, मामले की जांच जारी जानकारी के अनुसार बुधवारा गांव के चंद्रभान श्रीवास 12 साल की बेटी प्रीति अपनी बड़ी बहिन सुषमा के साथ घर में खेल रही थी। उनके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। https://samarneetinews.com/in-banda-panic-after-dead-body-of-person-found-on-railway-track/ बताते हैं कि खेलते समय घर में खड़ी बाइक का शीशा टूट गया। बड़ी बहन सुषमा ने कहा कि मम्मी पापा आएंगे तो पीटेंगे। दोनों ने पहले तो शीशा ढूंढा। फिर नहीं मिला तो छोटी बहन ने डर में कुएं में छलां...
Banda : घर से निकले व्यक्ति का शव रेलवे पटरी पर मिलने से हड़कंप

Banda : घर से निकले व्यक्ति का शव रेलवे पटरी पर मिलने से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से निकले व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के रहने वाले राजाराम (51) बीती शाम अपने घर से निकले थे। हालांकि, वह कहां जा रहे हैं, इस बारे में घर के लोगों को नहीं बताया था। शनिवार सुबह उनका शव बेनीपुरवा और मथना खेड़ा के बीच रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। मोबाइल से हुई पहचान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई। मोबाइल से मृतक की पहचान हो सकी। इसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक के भतीजे कृष्ण औतार का कहना है कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। बीती रात वह बिना बताए घर से निकले थे। बाद में उनका शव मिलने की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा र...
दर्दनाक : झांसी-कानपुर हाइवे पर कार में जिंदा जले दूल्हे समेत चार लोग

दर्दनाक : झांसी-कानपुर हाइवे पर कार में जिंदा जले दूल्हे समेत चार लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : बीती देर रात झांसी-कानपुर हाइवे पर थाना बड़ागांव के पारीछा ओवर ब्रिज पर एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। कार में सवार दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कार सवार दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीएम की टक्कर से कार में लगी आग जानकारी के अनुसार झांसी के एरच थाना के बिलाटी गांव के आकाश (23) की शादी बड़ागांव के बराठा गांव में तय हुई थी। वह बारात लेकर कार से जा रहे थे। कार में उनके अलावा उनके भाई आशीष अहिरवार (20), भतीजा मयंक (4), कार चालक जय करण समेत दो साथी रवि और रमेश सवार थे। https://samarneetinews.com/five-murdered-in-sitapur-killer-also-shot-himself/ बताते हैं कि कार सीएनजी चलित थी। रात लगभग इनकी कार जैसे ही बड़ा...
बांदा में दबंगों ने पेट्रोल डालकर दुकान फूंकी-लाखों का नुकसान, मुकदमा

बांदा में दबंगों ने पेट्रोल डालकर दुकान फूंकी-लाखों का नुकसान, मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आपसी जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक दुकान को आग लगा दी। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के अंबेडकर नगर इलाके में रहने वाली अर्चना वर्मा ने डीएम आफिस में शिकायतीपत्र दिया है। 3 लोगों के खिलाफ FIR उन्होंने आरोप लगाया है कि घर के पास रहने वाले कुछ लोग उनकी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कहा कि आरोपियों ने रात करीब 2 बजे पेट्रोल डालकर उनकी दुकान में आग लगा दी। ये भी पढ़ें : UP : युवक ने बाथरूम में..तो महिला ने घर से बाहर जाकर खाया जहर, दोनों की मौत कहा है कि दुकान में रखा 50 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। कोतवाली ...
बांदा : सेहत के लिए हेल्थ कैंप जरूरी- जिला जज

बांदा : सेहत के लिए हेल्थ कैंप जरूरी- जिला जज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जिला जज डा. बब्बू सारंग ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। जिला जज ने कहा कि समय-समय पर ऐसे हेल्थ कैंप का आयोजन होना चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य शिविर बेहद लाभदायक हैं। इनसे हमें बीमारियों का समय पर पता चलता है। हम स्वास्थ्य को लेकर सजग रहते हैं। जिला जज ने किया कैंप का शुभारंभ इस अवसर पर 13 स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह शिविर शहर के एक मैरिज हाॅल में आजाद नगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीडी गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : शातिर लड़की ने Fake FB एकाउंट से युवती की आपत्तिजनक Photos की Viral  सुरेश कान्हा, शंकर, तरुण खरे आदि ने अतिथियों का बैज अलंकरण कर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। अतिथियों ने स्वास्थ्य स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकुमार ...