Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई

बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से एक विचाराधीन कैदी पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटी हैं। वहीं लापरवाही बरतने वाले चार हैडकांस्टेबलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्नाव का रहने वाला था फरार बंदी वहीं फरार बंदी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि पुलिस टीमें बंदी की तलाश में जुटी हैं। ये भी पढ़ें: जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा मेडिकल कालेज से फरार हुआ बंदी की पहचान उन्नाव जिले के अतुल सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह बांदा जिला कारागार में बंद था। उसपर कई जिलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। 17 नवंबर से अस्पताल में था ...
खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध खनन पर ''समरनीति न्यूज'' की खबर सच साबित हुई। 6 दिसंबर को ''समरनीति न्यूज'' ने मरौली में अवैध खनन संबंधित खबर प्रकाशित की। 6 दिसंबर को ही बांदा जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा के आदेशों पर संयुक्त टीम ने मरौली खदान पर छापा मार दिया। राजस्व और खनिज अधिकारियों के छापे में मरौली खदान पर अवैध खनन पकड़ा गया है। खबर सच साबित हुई। प्रशासन ने खदान पट्टाधार बालू कारोबारी कानपुर के संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना ठोकते हुए नोटिस जारी की है। ''समरनीति न्यूज'' ने 6 दिसंबर को छापी खबर, उसी दिन छापा   इसकी जानकारी जिला सूचना विभाग की ओर से दी गई है। बताते चलें कि अवैध खनन के खिलाफ जिलाधिकारी श्रीमति जे. रीभा लगातार सख्त रुख अपना रही हैं। इसी क्रम में लगातार कार्रवाई जारी है। राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा जानकारी के अनुसार, बांदा...
UP: खाना मांगने पर पत्नी ने पति ने गले में घोंपा चाकू-अस्पताल में भर्ती-FIR..

UP: खाना मांगने पर पत्नी ने पति ने गले में घोंपा चाकू-अस्पताल में भर्ती-FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर में खाना परसने की बात पर एक पत्नी इतना भड़क गई कि उसने आपा खो दिया। इसके बाद पति पर चाकू लेकर हमला कर दिया। महिला ने पति के गले में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घायल हालत में पति अस्पताल में भर्ती-पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के घूरी गांव के बलराम (28) को गले में चाकू लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। वहां उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। उन्होंने किसी तरह बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह काम से वापस घर पहुंचे थे। ये भी पढ़ें: बांदा: खुद को पत्रकार बताने वाला लोकेटर गिरफ्तार-सिपाही से की हाथापाई-अब तोड़ेगा जेल की रोटी उन्होंने अपनी पत्नी गुड़िया से खाना परसने को कहा। इसपर पत्नी ने पहले तो साफ मना कर दिय...
जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा

जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: जालौन में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की शुक्रवार रात थाना परिसर में स्थित आवास में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनकी सर्विस रिवाल्वर से चली। बताते हैं कि घटना के बाद एक महिला सिपाही मिनाक्षी शर्मा को उनके आवास से भागते देखा गया। दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही के खिलाफ पति की हत्या का मुकदमा लिखाया है। पत्नी ने महिला सिपाही पर लगाए ये आरोप.. उनका कहना है कि उनके पति कभी सुसाइड नहीं कर सकते हैं। महिला सिपाही ने ही गोली मारकर उनके पति की हत्या की है। उधर, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि महिला सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। महिला सिपाही से पूछताछ हो रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ें: झांसी-भोपाल: वाणिज्यकर अधिकारी के यौन उत्पीड़न में डिप्...
बांदा: खुद को पत्रकार बताने वाला लोकेटर गिरफ्तार-सिपाही से की हाथापाई-अब तोड़ेगा जेल की रोटी

बांदा: खुद को पत्रकार बताने वाला लोकेटर गिरफ्तार-सिपाही से की हाथापाई-अब तोड़ेगा जेल की रोटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध खनन के ट्रकों को पास कराने वाले लोकेटर ने पुलिसकर्मी से हाथापाई कर डाली। खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ा और अवैध खनन के ट्रकों को न रोकने का दबाव बनाया। दबाव न मानने पर आरक्षी से हाथापाई कर उसका मोबाइल तक तोड़ डाला। अतर्रा पुलिस ने सिपाही प्रशांत कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाथापाई करने के साथ आरक्षी का मोबाइल भी छीनकर तोड़ा पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर अच्छे से इलाज किया है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि खदानों के संचालन के समय जिले में फर्जी पत्रकारों की संख्या एकाएक बढ़ जाती है। ये लोग खुद को पत्रकार बताकर लोकेशन देने और खदानों पर अवैध वसूली का काम करते हैं। खनन माफियाओं तक पहुंचाता था अधिकारियों की लोकेशन बताते हैं कि अतर्रा में ड्यूटी कर रहे आरक्षी प्रशांत कु...
बांदा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई-दो लोगों की गई जान

बांदा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई-दो लोगों की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी कस्बे के रहने वाले थे दोनों जानकारी के अनुसार, नरैनी के देविननगर मोहल्ले के दयाराम कबीर (55) अपने पड़ोसी बाबू निषाद (25) के साथ बेटी की ससुराल नहरी  गांव जा रहे थे। आज दोपहर करतल मार्ग पर जमवारा के पास आनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। ये भी पढ़ें: बांदा: महिला को शराब पिलाकर होटल ले पहुंचा..इशारों को समझ संचालक ने बुलाई पुलिस-गिरफ्तार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने बाबू निषाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घयाल दयाराम को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उन्होंने भी इलाज के दौरान ...
बांदा SP पलाश बंसल ने पैलानी थाने का किया मुआयना-शस्त्रागार से लेकर अभिलेखों तक..

बांदा SP पलाश बंसल ने पैलानी थाने का किया मुआयना-शस्त्रागार से लेकर अभिलेखों तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पैलानी थाना का वार्षिक मुआयना किया। पुलिस कप्तान श्री बंसल ने शस्त्रागार में शस्त्रों के रख-रखाव से लेकर अभिलेखों की व्यवस्था को भी जांचा-परखा। साथ ही मिशन शक्ति की व्यवस्था भी देखी। थाना प्रभारी को दिए जरूरी दिशा-निर्देश आपात स्थिति से निपटने वाले उपकरणों तथा थाना परिसर में साफ-सफाई के भी हालात देखे। इसके अलावा शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं की जानकारी ली। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेजों और व्यस्तम क्षेत्रों की निगरानी की जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह, थाना प्रभारी राजेश वर्मा, आरआई बेलास यादव भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान  https://samarneetinews.com/illegal-mining-i...
बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इस समय कई खदानों पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। खनिज विभाग अभी से कुछ खदानों पर खास मेहरबानी दिखा रहा है। इनमें सादी मदनपुर खदान, मर्का की खदानें और मरौली में स्थित खदानें खासतौर पर शामिल हैं। सूत्रों की माने तो इन खदानों पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फिर सवालों के घेरे में खनिज विभाग के अधिकारी की भूमिका बताते हैं कि यह सबकुछ खनिज विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। इसके बावजूद जिले का खनिज विभाग कानों में रुई डालकर सो रहा है। अबतक इन खदानों पर किसी तरह की जांच नहीं की गई है। सादीमदनपुर व मर्का और मरौली में खुलेआम अवैध खनन सूत्रों की माने तो सादीमदनपुर, मरौली और मर्का क्षेत्रों की खदानों पर किसी भी समय नियम विरुद्ध खनन होते देखा जा सकता है। मरौली और सादी मदनपुर को लेकर पहले ही खनिज विभाग के अधिकारियों क...
बांदा: महिला को शराब पिलाकर होटल ले पहुंचा..इशारों को समझ संचालक ने बुलाई पुलिस-गिरफ्तार

बांदा: महिला को शराब पिलाकर होटल ले पहुंचा..इशारों को समझ संचालक ने बुलाई पुलिस-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर छोड़ने के बहाने युवक ने परिचित महिला को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इधर-उधर घुमाया और फिर शराब पिलाई। नशे की हालत में लेकर होटल पहुंचा। वहां महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर कमरा बुक करते समय महिला के इशारों को समझ होटल संचालक ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर महिला को मुक्त कराया। घटनाक्रम कोतवाली अतर्रा कस्बे में स्टेशन रोड का है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, युवक के कब्जे से मुक्त महिला ने पुलिस को बताया कि वह गिरवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 23 वर्षीय इस महिला का कहना है कि वह 3 दिसंबर की सुबह अपने पति से मिलने बांदा जेल जा रही थी। महोखर का है आरोपी युवक रामलखन तिवारी रास्ते में उसे कोतवाली देहात के महोखर गांव का रहने वाला परिचित युवक रामलखन तिवारी मिल गया। उसने साथ चलने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। पति से मिलने के ब...
बांदा में एक-दूसरे के हुए 751 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद कार्यक्रम का आयोजन

बांदा में एक-दूसरे के हुए 751 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद कार्यक्रम का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पं. जेएन डिग्री कालेज में हुआ। गायत्री परिवार के पुरोहितों के द्वारा वैवाहिक रश्मों को रीति-रिवाजों तथा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विधायक (सदर) प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत, डीएम जे.रीभा, एसपी पलाश बंसल, राजकुमार राज, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जेएन कालेज मैदान में 246 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा बताते हैं कि आज जिले में कुल पांच स्थानों पर यह आयोजन हुआ। इस दौरान 751 जोडों का वैवाहिक कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। पं. जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज प्रांगण में 246 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने इस वैवाहिक कार्यक्रम में नवविवाहित दंपतियों को अपना आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं। बताते चलें कि योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूह...