Thursday, June 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। बांदा में यूपीसीए से निर्धारित सत्र 26/27 में सभी आयु वर्ग के ट्रायल निर्धारित हो गए हैं। स्टेडियम में फतेहपुर जोन के डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (बांदा) ने क्रिकेट मैच कराए। इनमें अंडर-16 का ट्राॅयल मैच 24 मार्च व अंडर-19 का ट्राॅयल मैच 25 मार्च को आयोजित हुए। इन अधिकारियों ने किया मैच का उद्घाटन.. बुधवार को सिलेक्शन मैच का उद्घाटन रेलवे जूडिशियल मजिस्ट्रेट दिव्यकांत सिंह राठौड़, ब्रजेंद्र कुमार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सीओ बबेरू सौरभ सिंह द्वारा किया गया। टीम रेड ने यह मैच 86 रनों से जीत लिया यह मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में हुआ। ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम में UPCA के अंडर-19 के खिलाड़ियों का हुआ ट्राॅयल  इसमें टीम रेड के बल्लेबाज गिर...
बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर

बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसा हो गया। यह दर्दनाक हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में बाधापुरवा के पास हुआ। बांदा शहर के शंकरनगर के छात्र की मौत हो गई। घायल भाई-बहन को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि छात्र अखिलेश अपने साथी व उनकी बहन प्रिया के साथ खत्री पहाड़ मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खत्री पहाड़ मंदिर से लौटते समय दुर्घटना जानकारी के अनुसार, शहर के शंकरनगर के अखिलेश सोनी (26) पुत्र छुटटन अपने साथी पुष्पेद्र (20) और उनकी बहन प्रिया (18) के साथ खत्रीपहाड़ मंदिर गए थे। बताते हैं कि वहां से तीनों बाइक से देर शाम लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा सदर विधायक झूलेलाल जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल बताते हैं कि रास्ते में बाधापुरवा के पास बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे अखि...
बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम

बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में छाबी तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि छाबी तालाब में जिस व्यक्ति का शव मिला है, वह एक दिन पहले घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, तालाब में शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता से हुई थी कहासुनी जानकारी के अनुसार, शहर के छाबी तालाब मोहल्ले के रहने वाले भगवानदास (40) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि बीती रात भगवानदास की अपने पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गए। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। ये भी पढ़ें: बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने छाबी तालाब में शव उतराता देखा। इसके बाद पु...
बांदा जिला जज ने दिलाई अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को शपथ

बांदा जिला जज ने दिलाई अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को शपथ

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज बांदा में जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। संकट मोचन मंदिर के पास हार्पर क्लब में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में जिला जज श्रीमती अल्पना मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि जिला जज श्रीमती अल्पना को बुके देकर उनका स्वागत किया। बार के महासचिव राजेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह आदि ने अन्य अतिथितियों का स्वागत किया। जिला जज ने बार एसोसिएशन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में लगभग सभी वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में सेल्समैन ने उठाया खौफनाक कदम-परिवार में कोहराम  ये भी पढ़ें: बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम.. https://...
बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम

बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पति-पत्नी के विवाद में एक की जान चली गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह ने बड़ा रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि तंग आकर पति ने फांसी लगा ली। पति के फांसी लगाने की यह घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव की है। पति की मौत के बाद परिवार में रोना-पीटना मचा है। बाहर रहकर काम करते थे सुरेश जानकारी के अनुसार, निवाइच गांव के सुरेश प्रजापति (28) ने घर में फांसी लगा ली। पत्नी उमा ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद बाकी लोगों को पता चला और मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। ये भी पढ़ें:  कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित.. मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बाहर रहकर काम करता था। होली पर घर आया था। बताया कि घरेलू किसी बात पर पत्नी उमा से विवाद हुआ। इसी बीच उसने जान दे दी। ये भी पढ़ें: सरकारी नौ...
कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित..

कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बीजेपी की जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई है। नई बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी को लेकर कहीं खुशी कहीं गम जैसा माहौल है। कुछ लोग प्रसंशा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उपेक्षा की बातें कर रहे हैं। दरअसल, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बुंदेलखंड में नए सिरे से तैयारी में जुटी है। बुंदेलखंड के साथ ही अवध आदि क्षेत्रों में नई जिला कार्यकारणी घोषित हो रही हैं। जिला कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष-3 महामंत्री शामिल जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने युवाओं की नई टीम बनाने के प्रयास किए हैं। यह प्रयास कितने सफल होंगे इसका पता 2027 के नतीजे ही बताएंगे। बहरहाल, नई टीम युवाओं से भरी है। 8 उपाध्यक्ष और तीन महामंत्रियों वाली बांदा जिला  कार्यकारणी में 8 जिला मंत्री हैं। एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री भी है। इसके अलावा 64 सदस्य हैं। मीडिया प्रभारी और आईटी संयोज...
बांदा सदर विधायक ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया भूमि पूजन 

बांदा सदर विधायक ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया भूमि पूजन 

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने सड़कों के लिए भूमि पूजन कर लोगों को बधाई भी दी। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने सदर विधायक की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र की जनता को इन सड़कों से बड़ी सुविधा होगी। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक के प्रयासों को सराहा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य सड़क निर्माण निधि से परियोजना स्वीकृत हुई है। यह परियोजना खुरहंड रेलवे स्टेशन से जमरेही होते हुए बांदा-बिसंडा मार्ग के चौड़ीकरण की है। इन दो जगहों पर होगा सड़कों का सुदृढ़ीकरण मार्ग की लंबाई 8.50 किलोमीटर है। यह कार्य 1809.58 लाख रुपए से होना है। उधर, वित्तीय वर्ष 2025-26 में धर्मार्थ योजना के अंतर्ग...
बांदा शहर में सेल्समैन ने उठाया खौफनाक कदम-परिवार में कोहराम

बांदा शहर में सेल्समैन ने उठाया खौफनाक कदम-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में सेल्समैन ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना बांदा शहर के जरैली कोठी मोहल्ले की है। बताते हैं कि जरैली कोठी में रहने वाले सेल्समैन ने नशे मे खुद को आग लगा ली। बाद में सेल्समैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। नशे में की घटना, कारण अज्ञात जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी के शशिकांत (36) ने बीती रात खुद पर पेट्रोल डालकर नशे में आग लगा ली। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा में लापता व्यक्ति का 15 दिन बाद शव मिला, हत्या का आरोप जबतक आग बुझाई, वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पहले शशिकांत ने छत पर बैठकर शराब पी। इसके बाद खुद को आग लगा ली। ये भी पढ़ें: बांदा में लापता व्यक्ति का 15 दिन बाद शव मिला, हत्या का ...
बांदा सदर विधायक झूलेलाल जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

बांदा सदर विधायक झूलेलाल जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

Feature, Latest Posts, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नगर के सराय में भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री द्विवेदी ने आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ये भी पढ़ें: बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम.. ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम में UPCA ट्रायल, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन https://samarneetinews.com/banda-redcross-election-organization-got-this-new-team/  ...
बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..

बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी का चुनाव आज संपन्न हो गया। रेडक्रास सोसाइटी के चुनाव के लिए सीएमओ कार्यालय बैठक हुई। बैठक में सोसाइटी के सदस्यों ने सहभागिता की। संजय गुप्ता बने सोसाइटी के सभापति नामित पर्यवेक्षक डा. अनुराज श्रीवास्तव (फतेहपुर) तथा डाॅ. विजय शंकर केसरवानी की उपस्थिति में चुनाव हुआ। ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री नंदी बोले- योगी सरकार ने यूपी को 9 साल में विकासशील बनाया इस दौरान 4 पदाधिकारियों और 7 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस चुनाव में संजय गुप्ता को सभापति, मयंक श्रीवास्तव को उपसभापति, राम बहोरी को कोषाध्यक्ष, अमित सेठ को सचिव चुना गया। ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम में UPCA के अंडर-19 के खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल इसी तरह तरुण कुमार खरे, किशोर वाजपेई, प्रशांत शर्मा आदि को सदस्य चुनाव गया। सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। माल...