Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

UP: किस ‘बड़े नेता’ के संरक्षण में चल रहा ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ का खेल

UP: किस ‘बड़े नेता’ के संरक्षण में चल रहा ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ का खेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत में भाजपा नेता आपसी विवाद में उलझे हैं। विवाद मुद्दों से ज्यादा 'अहम' का है। बहरहाल, यह अलग बात है। फिलहाल एएमओ का तबादला हो चुका है। ऐसे में तहबाजारी खनिज का ठेका अभी नहीं हुआ है। इसके बावजूद बालू-गिट्टी के ट्रकों से कई जगहों पर तहबाजारी के नाम पर खुलेआम गुंडा टैक्स वसूली हो रही है, जबकि तहबाजारी का ठेका 31 मार्च को खत्म हो चुका है। नया टेंडर हुआ नहीं है। वहीं सूत्रों का कहना है कि तहबाजारी के नाम पर अब भी एक 'बड़े' नेताओं के संरक्षण में तहबाजारी की अवैध वसूली चल रही है। 31 मार्च को खत्म हो चुका है पुराना ठेका सूत्रों की माने तो एक बड़े सत्ताधारी नेता के संरक्षण में जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली चल रही है। रोज लाखों की वसूली हो रही है। सूत्र बताते हैं कि ट्रकों से 300 से 400 रुपए वसूले जा रहे हैं। बताते चलें कि बीते दिनों जि...
यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले

यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सीतापुर
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक को बदला गया है। बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल को अब सीतापुर का एसपी बना दिया गया है। वहीं महोबा के एसपी रहे पलाश बंसल को बांदा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पलाश बसंल बने बांदा के नए SP वहीं सीतापुर के पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एसपी बनाया है। इसी क्रम में प्रबल प्रताप सिंह महोबा जिले का एसपी बनाया गया है। अभिषेक सिंह पीलीभीत का एसपी नियुक्त किया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर रचा इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम.. ये भी पढ़ें: यूपी में देर रात 11 DM समेत कुल 33 IAS अफसरों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट.. https://samarneetinews.com/u...
UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं 

UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की बेटी सांभवी तिवारी यूपीएससी 2024 की परीक्षा पास कर आईएएस बन गई हैं। सांभवी ने यूपीएससी परीक्षा में 445वीं रैंक हासिल की है। दरअसल, सांभवी बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र के भुजरख गांव के शिव सहाय तिवारी की नातिन हैं। सांभवी के पिता सुशील तिवारी उत्तराखंड में प्राइवेट शिक्षक हैं। ननिहाल में परिवार में छाईं खुशियां वह शुरू से ही उत्तराखंड में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। इससे पहले पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय से बीटेक तक की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। बताते हैं कि घर में रहते हुए बिना किसी बिना कोचिंग पहले प्रयास में सफल कोचिंग के पहले प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके बाबा शिव सहाय का कहना है कि उनकी पौत्री परिवार की इकलौती संतान है। दोपहर में नातिन ने खुद फोन करते हुए अपनी उपलब्धि की जानकारी परिजनों को दी। ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: ...
यूपी में देर रात 11 DM समेत कुल 33 IAS अफसरों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में देर रात 11 DM समेत कुल 33 IAS अफसरों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 11 जिलों के डीएम को बदलते हुए कुल 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में आईएएस शिशिर सिंह की जगह अब विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक बना दिया गया है। वाराणसी-झांसी और महोबा के DM भी बदले तबादला सूची के अनुसार, वाराणसी, महोबा, झांसी, बरेली हापुड़, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर और भदोही के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। वाराणसी के मंडलायुक्त को भी हटा दिया गया है। इसी तरह एल वेंकटेश्वरलू से प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपी परिवहन निगम का प्रभार हटाते हुए जिम्मेदारी बदली गई है। वहीं आर्यका अखौरी डीएम गाजीपुर से विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बना दी गई हैं। इसी तरह अविनाश कुमार डीएम झांसी से गाजी...
UP: क्राइम कंट्रोल में फेल SO लाइन हाजिर-नए को जिम्मेदारी..

UP: क्राइम कंट्रोल में फेल SO लाइन हाजिर-नए को जिम्मेदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने गिरवां थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों पर सख्त एक्शन लिया है। क्राइम रोकने में फेल साबित हुए एसओ राधा कृष्ण तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं कालूकुआं चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी को गिरवां का नया एसओ बनाया है। बताते चलें कि गिरवां में कुछ दिन पहले ज्वैलर बाप-बेटे से गोली मारकर लूट की घटना का खुलासा भी नहीं हुआ था। आज एक हत्या की घटना हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में गोली मारकर सर्राफ बाप-बेटे से लाखों के जेवर-नगदी लूटी, DIG और SP मौके पर पहुंचे  https://samarneetinews.com/in-banda-miscreants-shot-and-looted-father-son-jewelers-injured-dueto-bullet-injury/...
फर्जी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के उड़ाए लाखों के जेवर-असली के उड़े होश-CCTV खंगाले जा रहे

फर्जी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के उड़ाए लाखों के जेवर-असली के उड़े होश-CCTV खंगाले जा रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के बीचों-बीच आज एक बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवरों की टप्पेबाजी हो गई। घटना तब हुई जब बुजुर्ग महिला फिजियोथेरेपी कराने के बाद ई-रिक्शा से वापस घर लौट रहीं थीं। बताते हैं कि दो युवक बाइक से आए और खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए घटना की। दोनों काले रंग की बाइक पर सवार थे। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इससे पुलिस के भी होश उड़ गए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं। मयूर टाकीज रोड पर घटना जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं के रहने वाले सुरेश की पत्नी राजकुमारी सुबह लगभग 10 बजे फिजियोथैरेपी कराने के बाद ई-रिक्शे से वापस घर लौट रही थीं। बताते हैं कि रास्ते में मयूर टाकीज रोड पर प्यारे मस्जिद के सामने दो युवकों ने रिक्शा के आगे आकर बाइक लगा दी। ये भी पढ़ें: बिजनौर: पिता के सामने ही दरिंदे ने सरेराह भावना को मारी गोली...
BreakingNews: बांदा में हत्या, घर में सोते समय किया मर्डर

BreakingNews: बांदा में हत्या, घर में सोते समय किया मर्डर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक की घर में सोते समय हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में हुई। मृतक के पिता शशिपाल तिवारी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है। बताते हैं कि उनके बेटे मुकेश तिवारी घर में छत पर सो रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए सुबह देखा तो चारपाई पर उनका शव पड़ा था। घटना के संबंध में बबेरू सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश में हत्या का लग रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए सबूत जुटाए जा रहे हैं। फारेंसिक टीम ने भी सबूत इकट्ठा किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में जीजा-साले की हादसे में मौत, शहर के मुक्तिधाम में था घर, तीसरा व्यक्ति घायल https://samarneetinews.com/tragic-accident-jija-and-brotherinlaw-died-in-road-accident-in-banda/  ...
शराब के ठेकों के अंदर-बाहर दो शव मिलने से हड़कंप, मिलावटी शराब से मौत की चर्चाएं-पोस्टमार्टम रिपोर्ट..

शराब के ठेकों के अंदर-बाहर दो शव मिलने से हड़कंप, मिलावटी शराब से मौत की चर्चाएं-पोस्टमार्टम रिपोर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में पीली कोठी इलाके में शराब के ठेकों के अंदर-बाहर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। चर्चा है कि दोनों की मौत शराब पीने से हुई। वहीं ठेके के लोग शराब पीने की बात से इंकार कर रहे हैं। मामले की सच्चाई शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी। आबकारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान कराई जा रही है। शहर के पीलीकोठी इलाके का मामला रविवार दोपहर शहर की पीलीकोठी कॉलोनी स्थित देशी शराब के ठेका नंबर-1 और ठेका नंबर-2 के अंदर और बाहर दो बुजुर्गों के शव मिले। ये भी पढ़ें: महोबा में बड़ा हादसा, डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत-बेटा रेफर एक की उम्र लगभग 60 और दूसरे की लगभग 65 साल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दोनों ने शराब पी थी या नहीं, इसका...
यूपी में जीजा-साले की हादसे में मौत, शहर के मुक्तिधाम में था घर, तीसरा व्यक्ति घायल

यूपी में जीजा-साले की हादसे में मौत, शहर के मुक्तिधाम में था घर, तीसरा व्यक्ति घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर बाइक सवार जीजा और साले की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह हादसा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं रोडव बस चालक मौके से भाग गया। उरई डिपो की बस ने मारी टक्कर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के श्रीपाल निषाद (35) अपने बहनोई बांदा शहर के क्योटरा मुक्तिधाम के रहने वाले उत्तम निषाद (38) के साथ बाइक से फतेहपुर के ककोरा बारा गांव से बांदा आ रहे थे। उनके साथ श्रीकेशन (25) भी बाइक पर सवार थे। रास्ते में बगहा पंडित बाबा देव स्थान के पास बांदा से उरई जा रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। उत्तम और उनके साले श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में शहर से पास भूरेड़ी (सोना) और पथरी ख...
बांदा में शहर से पास भूरेड़ी (सोना) और पथरी खदानों में खुलेआम अवैध खनन, सीमांकन के बाहर मशीनों से ढुलाई

बांदा में शहर से पास भूरेड़ी (सोना) और पथरी खदानों में खुलेआम अवैध खनन, सीमांकन के बाहर मशीनों से ढुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर से सटी भूरेड़ी सोना और पथरी खदानों में अवैध खनन जोरों पर है। सूत्रों की माने तो पथरी और भूरेड़ी खदानों पर सीमांकन क्षेत्र के बाहर जाकर अवैध खनन किया जा रहा है। सरकार को रोज लाखों रुपए का चूना लग रहा है। इस खदान का पट्टा मयूर बाक्साइट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के निदेश रवीश गंभर के नाम से है। आसपास के क्षेत्र से बालू निकालने का मामला वहीं भूरेड़ी खदान (सोना खदान) शहर से लगी हुई है। इसमें किसी भी समय अवैध खनन होते देखा जा सकता है। इस खदान का पट्टा रिद्धी-सिद्धी हाउसिंग प्राईवेट लिमिटेड निदेशक देवेंद्र सिंह भाटी के नाम पर स्वीकृत है। बताया जा रहा है कि दिन रात खदान की सीमा से बाहर मशीनों से बालू की ढुलाई हो रही है। छापेमारी के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध खनन एक स्थानीय नेता के संरक्षण में इन खदानों पर जमकर अवैध खनन का पूरा खेल चल रहा है। वहीं पथरी और स...