Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द, बांगरमऊ सीट खाली

कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द, बांगरमऊ सीट खाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही बांगरमऊ सीट अब खाली हो गई है। इस सीट पर अब उप चुनाव होगा। विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सेंगर की सदस्यता उसी दिन से ही समाप्त हो गई है जिस दिन सजा सुनाई गई थी। अब अधिसूचना के अनुसार 20 दिसंबर 2019 से उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट को खाली माना गया है। दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट ने सुनाई थी सजा बताते चलें कि अदालत ने कुलदीप सेंगर को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सेंगर को 1 अगस्त 2019 को पार्टी से निकाल दिया गया था। वह उन्नाव में 2017 के दुष्कर्म प्रकरण में दोषी पाए गए हैं। अब आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 20 दिसंबर को ...
चरखारी में डीआईजी दीपक कुमार ने चौकी भवन का किया उद्घाटन

चरखारी में डीआईजी दीपक कुमार ने चौकी भवन का किया उद्घाटन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए क्षेत्र में पुलिस की मौजूदी बेहद मायने रखती है। ऐसे में पुलिस चौकियां अहम भूमिका निभाती हैं और लोगों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाती हैं। डीआईजी ने दिया शुभकामनाओं के साथ सुरक्षा का भरोसा भी ये बातें चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने महोबा के चरखारी क्षेत्र में गौरहारी पुलिस चौकी के नए भवन के उद्घाटन के मौके पर कहीं। डीआईजी ने फीता काटकर पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी और क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने नवीन चौकी के लिये लोगों को बधाई देने के साथ ही शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि नए भवन से पुलिस कर्मियों को सुविधाएं मिलेंगी तो उनकी क...
लखनऊः फ्लैट में पत्नी-महिला और भाजपा नेता मामले में क्रास एफआईआर

लखनऊः फ्लैट में पत्नी-महिला और भाजपा नेता मामले में क्रास एफआईआर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के पाश इलाके गोमतीनगर विस्तार के एक अपार्टमेंट में पत्नी द्वारा महिला मित्र के साथ फ्लैट में पकड़े गए भाजपा नेता के प्रकरण ने और तूल पकड़ लिया। गोमतीनगर थाने में उनकी पत्नी और महिला मित्र दोनों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों ने ही एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। बताते चलें कि गोमतीनगर विस्तार में स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट में रविवार रात उस वक्त हंगामा हो गया था जब वहां भाजपा के बड़े नेता श्रीकांत त्यागी को उनकी पत्नी अनु त्यागी ने फ्लैट में महिला मित्र के साथ पकड़ा था। कहा जाता है कि दोनों महिलाओं में मारपीट के साथ जमकर हंगामा हुआ था। एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप आसपास के फ्लैट के लोग भी बाहर निकल आए थे। रात ढाई बजे तक चले इस हंगामे के बाद इस कदर फजीते हुए कि नौबत थाने तक जा पहुंच...
बांदा डीएम अमित बंसल ने चार्ज संभाला, कही बड़ी बात..

बांदा डीएम अमित बंसल ने चार्ज संभाला, कही बड़ी बात..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के नवागंतुक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सोमवार शाम ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके चार्च संभालने के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों मौजूद रहे। चार्ज संभालने के बाद कुछ देर के लिए जिलाधिकारी मीडिया से भी मुखातिब हुए। 2012 बैच के आईएएस अफसर जिलाधिकारी श्री बंसल ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की पहचान सूखे से ग्रस्त क्षेत्र में होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पेयजल योजनाओं को शानदार ढंग से क्रियांवित किया जाएगा। पेयजल संकट को खत्म किया जाएगा। कहा, विकास की मिसाल बनकर उभरेगा बांदा उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि सरकार की मंशा के अनुसार काम करें। साथ ही सभी के सहयोग से योजनाओं का क्रियांवयन ऐसे कराएं कि आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। साथ ही बांदा में पेयजल संकट नाम की कोई चीज ही न रह जाए। कहा, बुंदेलखंड विकास को लेकर सरकार गंभीर जिलाधिकारी श्...
चलती बस में छेड़खानी से तंग छात्रा का मुख्यमंत्री योगी को ट्वीट, आधा घंटे में बस से दो शोहदे गिरफ्तार

चलती बस में छेड़खानी से तंग छात्रा का मुख्यमंत्री योगी को ट्वीट, आधा घंटे में बस से दो शोहदे गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज सोमवार को यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एंटी रोमिया दस्ते की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। चलती बस में छेड़खानी से तंग एक छात्रा ने मौका पाकर मुख्यमंत्री योगी और यूपी पुलिस को ट्वीट करते हुए अपनी लाचारी बताई। साथ ही छात्रा ने एक वीडियो भी शोहदों का साथ में ट्वीट किया। यह छात्रा रोडवेज बस से लखनऊ से बस्ती जा रही थी। ट्वीट के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले का संज्ञान लिया। फिर क्या था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने तुरंत लिया संज्ञान पुलिस ने एक्शन में तेजी दिखाई और आधा घंटे के अंदर ही बस को रुकवाकर दो शोहदों को धर दबोचा। छात्रा को शिकायत करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं छात्रा ने भी लिखित रूप से पुलिस को थैंक्स बोला। लखनऊ से बस्ती सरकारी बस से जा रही थी छात्रा बताते हैं कि सोमवार को यह छात्रा लखनऊ से बस्ती जाने के लिए निकली थी। लखनऊ से बस निकलते ...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्नी मेलानिया संग देखा ताजमहल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्नी मेलानिया संग देखा ताजमहल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज सोमवार को अपनी भारत यात्रा के दौरान परिवार के साथ दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। स्वागत को पहुंचीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी पूरी ताजनगरी ट्रंप के स्वागत को उतावली दिखी। सैंकड़ों कलाकारों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत किया और ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया और पूरे परिवार का स्वागत किया। बताते चलें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया है। विजिटर बुक में ट्रंप ने लिखा ...थैंक यू इंडिया ताजमहल को देखने के बाद विजिटर बुक में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा- ...थैंक यू इंडिया। बताया जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया व परिवार के साथ ताजमहल में लगभग एक घंटा गुजारा। शाम...
कानपुर में यूनिवर्सिटी की खो-खो टीम कैप्टन ने हाॅस्टल में सुसाइड की

कानपुर में यूनिवर्सिटी की खो-खो टीम कैप्टन ने हाॅस्टल में सुसाइड की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सोमवार को कानपुर यूनिवर्सिटी की खो-खो कैप्टन डीजीपीजी कॉलेज की छात्रा ने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब पास के कमरे में रहने वाली छात्रा ने देर तक रूम न खुलने पर दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब नहीं आया तो साथी छात्रा ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर छात्रा का शव लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें खुद को ही अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उधर, फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी छात्रा बताया जाता है कि लखीमपुर खीरी की शांतिनगर कालोनी में रहने वाले जनरल मर्चेन्ट कारोबारी ब्रजेश मिश्र की बेटी इशिता मिश्रा (20) कानपुर के दयानंद गर्ल्स कॉलेज से बीएससी कर रही थी। वह बीएससी में दूसरे वर्ष की छात...
लखनऊः फ्लैट में महिला मित्र संग भाजपा के बड़े नेता को पत्नी ने पकड़ा, थाने तक फजीते..

लखनऊः फ्लैट में महिला मित्र संग भाजपा के बड़े नेता को पत्नी ने पकड़ा, थाने तक फजीते..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कुछ लोगों की जिंदगी में ऐसे वाक्या गाहे-बजाहे हो जाते हैं कि जिनका सामना करना काफी असज हो जाता है। कुछ ऐसा ही रविवार रात भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी के साथ हुआ। विश्वस्त सूत्रों की माने तो बीती रात वह महिला मित्र के साथ राजधानी में किराए के फ्लैट पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंच गईं। पत्नी और महिला मित्र का आमना-सामना हुआ तो बवंडर मच गया। जमकर बवाल हुआ। बाद में पति-पत्नी और वो का यह बवाल सीधे थाने तक जा पहुंचा। बताया जाता है कि देर रात तक महिलाओं की आपस में जोरदार ढंग से टक्कर होती रही। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। बीच-बचाव से नहीं बनी कोई बात, थाने पहुंचा मामला लोग बीच-बचाव में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों ही महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ लखनऊ के थाने में त...
आज सुबह STF ने ढेर किया डेढ़ लाख का ईनामी बदमाश फिरोज पठान

आज सुबह STF ने ढेर किया डेढ़ लाख का ईनामी बदमाश फिरोज पठान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज सोमवार सुबह एसटीएफ आईजी अमिताभ यश के निर्देशन में यूपी टीम को बड़ी कामयाबी मिली। एक डेढ़ लाख के ईनामी बदमाश फिरोज पठान उर्फ फिरोज अब्दुल को मुठभेड़ में मार गिराया गया। उसके पास से एक कार्बाइन, 32 बोर पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ है। बताते हैं कि रायबरेली का मूल निवासी फिरोज बैंक डकैतियों समेत कई बड़ी लूट की वारदातों में शामिल रहा। कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ प्रयागराज में जाकर बस गया था। मुंबई में भी अड्डा बनाए था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। बताते हैं कि आज ईनामी बदमाश ने खुद को घिरा हुए देखकर एसटीएफ पर गोलियां चलाई थीं, जिसके जवाब में एसटीएफ की गोलीबारी में ढेर हो गया। बस्ती के महादेवा बाजार में हुआ एनकाउंटर बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के महादेवा बाजार इलाके में आज सोमवार सुबह करीब पौने 6 बजे एसटीएफ टीम ने डेढ़ लाख के ईनामी बदमाश फिरोज पठान को घेर लिया।...
अलीगढ़ः CAA के विरोध में फिर बेकाबू प्रदर्शनकारी, पत्थराव-आंसू गैस के बाद इंटरनेट बंद

अलीगढ़ः CAA के विरोध में फिर बेकाबू प्रदर्शनकारी, पत्थराव-आंसू गैस के बाद इंटरनेट बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर रविवार को अलीगढ़ में कुछ लोगों ने उस वक्त फिर माहौल बिगाड़ दिया, जब सीएए के समर्थन और विरोध करने वाले आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने जहां सीएए के समर्थन में पोस्टर चिपकाए, वहीं दूसरे पक्ष द्वारा विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भी पटकीं। बाद में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गईं थीं मुस्लिम महिलाएं इतना ही नहीं सीएए के विरोध में अलीगढ़ शहर कोतवाली के बाहर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। पुलिस और प्रशासन ने जब इनको हटाने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पत्थराव शुरू कर दिया। पुलिस पर जलती हुई चीजें भी फेंकी। स्थिति संभालने के लिए पुलि...