Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर पूजा को पहुंची लड़की ने काटी जीभ, रेफर

बांदा में मंदिर पूजा को पहुंची लड़की ने काटी जीभ, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अंधविश्वास के चलते बांदा में एक लड़की ने मंदिर में जीभ काटकर चढ़ा दी। इसके बाद वहां खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लड़की को संभाला। बताते हैं कि लड़की रोज शिव मंदिर जाया करती थी। गुरुवार को भी रोज की तरह मंदिर पहुंची। वहां उसने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। घटनाक्रम बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव का है। लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल रेफर, हालत गंभीर बताया जाता है कि भदावल गांव में रहने वाले सौखीलाल सेंगर की बेटी गायत्री (14) रोज शाम बागै नदी किनारे स्थित शिव मंदिर जाती थी। गुरुवार को भी पहुंची। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद गायत्री ने ब्लेड से अपनी जीभ काट ली। खून से लथपथ हालत में गायत्री मंदिर के समीप ही बेहोश होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लड़की को पहले स्वास्थ्य केंद्र ...
बांदा में आज एक और स्पेशल ट्रेन पहुंची, 1699 कामगार घर लौटे

बांदा में आज एक और स्पेशल ट्रेन पहुंची, 1699 कामगार घर लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुजरात के सूरत जिले से 1699 प्रवासी श्रमिकों को लेकर एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची। स्पेशल ट्रेन से आए श्रमिकों को बसों से उनके घर भेजा गया। इस ट्रेन में लगभग 30 जिलों के प्रवासी मजदूरों ने घर वापसी की है। ट्रेन से उतारने के बाद मजदूरों को बसों से रवाना किया गया। यह ट्रेन दोपहर बाद 3:45 बजे गुजरात के सूरत से बांदा पहुंची। इस ट्रेन में कुल 1699 श्रमिकों में सबसे ज्यादा बांदा के 798 श्रमिकों शामिल रहे। बीती रात भी दो ट्रेनों से बांदा पहुंचे श्रमिक इन सभी को बांदा रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थित ढंग से उतारा गया। इसके इसके बाद इनकी जांच की गई। फिर घरों के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान प्लेटफार्म को भी सेनेटाइज किया गया। इसके साथ ही श्रमिकों के शूटकेस और दूसरे सामान को भी सेनेटाइज किया गया। सभी को लंच पैकेट देने के बाद घरों के लिए बसों से रवाना किया गया। बसों पर सु...
बांदा से बड़ी खबरः कोरोना पाॅजिटिव निकला मुंबई से लौटे युवक का पिता

बांदा से बड़ी खबरः कोरोना पाॅजिटिव निकला मुंबई से लौटे युवक का पिता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते दिनों मुंबई से लौटे युवक के पिता की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इस तरह जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 22 हो गई है। हालांकि, एक्टिव केस सिर्फ एक ही है। बताते चलें कि बुधवार को जिले को प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना मुक्त घोषित किया था, इसी बीच एक शख्स की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गई है। वह हड़हा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। लगभग 50 वर्षीय इस शख्स को आइसोलेट कर दिया गया है। बाकी 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई बताया जाता है कि नरैनी के नसेनी का रहने वाला यह युवक मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। लाॅकडाउन के दौरान वह बाइक से साथी के साथ बांदा लौट रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। उसके दोनों पैर टूट गए थे। बांदा जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में उसी युवक...
सीतापुर में दिनदहाड़े बेटे ने बाप का गला काटा, पैसा बना वजह

सीतापुर में दिनदहाड़े बेटे ने बाप का गला काटा, पैसा बना वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में गुरुवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात में एक बेटे ने अपने ही पिता का गला काट डाला। जमीन के लिए बेटे ने बाप का कत्ल करके सनसनी फैला दी। हताया की यह वारदात रामकोट थाना क्षेत्र में आने वाले शहर के मुहल्ला खूबपुर में हुई। मरने वाल वृद्ध रिटायर्ड हेड कांस्टेबल थे और हत्या की वारदात जमीन और पैसे का विवाद बताया जा रहा है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पैसे और जमीन को लेकर था विवाद बताया जाता है कि वृद्ध पिता राम सिंह ने हाल ही में अपनी एक बैंक की एफडी तुड़वाई थी। इसी को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी चंद्रकली घर से कहीं बाहर चली गईं। इसी बीच बेटे विनय ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह व सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने ...
बांदा में पति संग मायके पहुंचने के चंद मिनट बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, कोहराम

बांदा में पति संग मायके पहुंचने के चंद मिनट बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार दोपहर आज एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक विवाहिता अपने पति के साथ मायके पहुंची। पति उनको छोड़कर आधे रास्ते भी नहीं पहुंचा था कि पत्नी ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली थी। विवाहिता आज ही अपने पति के साथ मायके पहुंची थीं। ससुराल से मायके पहुंचने के चंद मिनट बाद घटना बताया जाता है कि बबेरू के ग्राम भांटी निवासी रानू पटेल (20) पुत्री राजकुमार पटेल की शादी कानपुर देहात जिले के संदना थाना क्षेत्र के संदना गांव निवासी अजीत के साथ लगभग 1 साल पहले हुई थी। बताते हैं कि आज गुरुवार दोपहर वह अपने पति के साथ ससुराल से मायके पहुंची। पति उनको छोड़कर वाप...
कांग्रेस से रायबरेली विधायक अदिति सिंह निलंबित, भाजपा प्रेम पड़ा भारी

कांग्रेस से रायबरेली विधायक अदिति सिंह निलंबित, भाजपा प्रेम पड़ा भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा सरकारों से लगातार नजदीकी और अपनी ही पार्टी के फैसलों पर ऊंगली उठाने वालीं रायबरेली की विधायक अदिति सिंह आखिरकार कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दी गई हैं। बताते चलें कि कांग्रेस विधायक अदिति कांग्रेस के बेहद करीबी रहे विधायक अखिलेश सिंह की बेटी हैं और 2017 में पहली बार विधायक बनी हैं। इससे पहले भी अदिति पर लगातार भाजपा से नजदीकी को लेकर सवाल उठते रहे हैं। बीते लगभग एक साल से ज्यादा समय से पार्टी में उन्हें बागी विधायक के तौर पर जाना जा रहा था, लेकिन अबतक कांग्रेस ने उनको पार्टी से निकाला नहीं। लगातार बागी तेवर में थीं विधायक अदिति वहीं अदिति सिंह लगातार बागी तेवर में रहीं। इतना ही नहीं अब ताजा मामले में अदिति ने प्रवासी कामगारों की मदद करने को कांग्रेस द्वारा बसे लगाने पर भी ऊंगली उठाई। पार्टी ने अदिति के इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया और अनुशासनहीनता के मामले म...
बांदा-टांडा हाइवे पर हादसा, दो घायल-भीषण जाम

बांदा-टांडा हाइवे पर हादसा, दो घायल-भीषण जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः आज गुरुवार सुबह बांदा-टांडा हाइवे पर बहुआ गांव के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली और डंपर की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण की दोनों वाहनों की चीथड़े उड़ गए। इस दौरान ट्रैक्टर और ट्रक के चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे के बाद कई किमी लंबा जाम लगा है। बांदा का रहने वाला है ट्रक चालक बताया जाता है कि बांदा के गिरवा गांव निवासी बच्ची लाल डंपर चालक हैं। आज सुबह वह कबरई से गिट्टी लादकर रायबरेली जा रहे थे। रास्ते में बहुआ कस्बे के पास ईंट लदे ट्रैक्टर चालक ललौली क्षेत्र के ग्राम वहीदापुर निवासी सुनील ईंटों से लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने से ट्रक में जा टकराया। इससे बच्चीलाल और सुनील दोनों ही बुरी तरह से घाय...
सनसनीखेजः बांदा में मिला Msc छात्र का शव, SP देर रात पहुंचे कालिंजर

सनसनीखेजः बांदा में मिला Msc छात्र का शव, SP देर रात पहुंचे कालिंजर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बांदा के नरैनी में मध्यप्रदेश के रहने वाले छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाला छात्र एमपी के छतरपुर जिले से एमएससी कर रहा था। घटनाक्रम के बाद परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उनको फोन करके धमकाते हुए काॅल की थी कि अपने बेटे को ले जाएं, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद पता चला कि उनके बेटे का शव बांदा के नरैनी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लावारिस पड़ा है। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा भी कालिंजर पहुंचे। इस दौरान छात्र का परिवार भी वहीं मौजूद है। एसपी घटना की जानकारी ले रहे हैं। घटना काफी उलझी हुई है, इसलिए पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप बताया...
हादसाः हमीरपुर में पलटी नोएडा से प्रवासियों को ला रही रोडवेज बस, 15 घायल

हादसाः हमीरपुर में पलटी नोएडा से प्रवासियों को ला रही रोडवेज बस, 15 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः आज सोमवार सुबह नोएडा से प्रवासी कामगारों को लेकर आ रही रोडवेज बस हमीरपुर सिटी फारेस्ट के पास पलट गई। इसमें 11 मजदूर घायल हो गए। बस में कुल 31 मजदूर और उनके परिवार व बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि घटना का कारण बस चालक को झपकी आना है। दूसरी बस से अधिकारियों ने गंतव्य को किया रवाना हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि बस में मध्यप्रदेश के छतरपुर के मजदूर सवार थे। बस पलटने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को पास के अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को छुट्टी दे दी। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बस कौशांबी डिपो की थी। हादसा सदर कोतवाली के सिटी फॉरेस्ट के पास हुआ। बस पहले डिवाइडर से टकर...
यूपीः प्रवासियों के लिए कानून मंत्री का श्रमदान, बोले-मदद के लिए लाॅकडाउन बंधन नहीं

यूपीः प्रवासियों के लिए कानून मंत्री का श्रमदान, बोले-मदद के लिए लाॅकडाउन बंधन नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः गरीब जरूरतमंदों के लिए लाकडाउन-1 से राशन किट, जरूरी सामान और लंच पैकेट का वितरण कराने वाले यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक श्रमदान भी कर रहे हैं। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के लिए बनने वाले लंच की रसोई में खुद पहुंचकर श्रमदान किया। तैयार होने वाले खाने की गुणवत्ता देखी और स्वच्छता का भी जायजा लिया। कर्मचारियों से कहा कि खाना बनाने से लेकर पैकिंग तक साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। लाॅकडाउन की अवधि में निरंतर जारी पुनीत कार्य कानून मंत्री ने वहां मौजूद रसोइयों से कहा कि वे सभी यह न समझें कि वह सिर्फ खाना बना रहे हैं, बल्कि वह एक नेक और पुनीत कार्य कर रहे हैं, जिससे सैकड़ों-हजारों गरीब जरूरतमंदों का पेट भर रहा है। यह सबकुछ ईश्वर की कृपा से हो रहा है। ये भी पढ़ेंः सोने के खजाने की भविष्यवाणी करने वाले स्वामी शोभन सरकार ब्रह्मलीन इसे पूरे मनोयोग से करें। बताते चलें कि ला...