Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Cricket: बांदा स्टेडियम में क्रिकेट कैंप का शुभारंभ, 23 खिलाड़ी शामिल

Cricket: बांदा स्टेडियम में क्रिकेट कैंप का शुभारंभ, 23 खिलाड़ी शामिल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्टेडियम में आज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-16 क्रिकेट कैंप का शुभारंभ हुआ। इस कैंप का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक विजेंद्र पांडे, अनिल अवस्थी तथा सचिव वासिफ जमा ने किया। अंडर-23 और सीनियर वर्ग क्रिकेट ट्राॅयल 4 को साथ में अध्यक्ष धनंजय करवरिया, उपाध्यक्ष महेंद्र कछवाह, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, राजेंद्र अवस्थी, महेश साहिल आदि मौजूद रहे। यह कैंप स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह की देखरेख में शुरू हुआ है। इसमें अंडर-16 के 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस क्रिकेट कैंप में हिस्ट्री ऑफ क्रिकेट, एंड्रॉरेन्स, स्ट्रेचिंग, कूलिंग डाउन, बेसिक स्किल में बैटिंग, बॉलिंग, विकेट कीपिंग की स्किल बताई गईं। ये भी पढ़ें: बांदा में भाऊराव देवरस सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल वितरित जानकारी देते ...
बांदा-झांसी: जेल की महिला सिपाही ने जहर खाकर दी जान, यह वजह..

बांदा-झांसी: जेल की महिला सिपाही ने जहर खाकर दी जान, यह वजह..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला जेल में तैनात महिला सिपाही ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जेल आवास में पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद महिला सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक महिला सिपाही मूलरूप से झांसी की रहने वाली थीं। 2021 से बांदा जेल में तैनात थीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से झांसी की रहने वाली थीं भारती पाल जानकारी के अनुसार, झांसी के शिवाजीनगर डरियापुरवा नारायण बाग की भारती पाल (30) बांदा जेल में बंदी रक्षक (सिपाही) थीं। वह बांदा जेल परिसर में ही सरकारी आवास में रहती थीं। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘सना’ दहेज हत्या में फरिदा और साजिया गिरफ्तार..बाकी की तलाश बताते हैं कि दोपहर में उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद जेल अधिकारियों ने जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में इल...
बांदा: ‘सना’ दहेज हत्या में फरिदा और साजिया गिरफ्तार..बाकी की तलाश

बांदा: ‘सना’ दहेज हत्या में फरिदा और साजिया गिरफ्तार..बाकी की तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के अलीगंज मोहल्ले में विवाहिता सना की दहेज हत्या के आरोप का मामला सुर्खियों में है। बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तेजी से जांच कर कार्रवाई की। बांदा के सना दहेज हत्या केस में पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं साजिया और फरिदा को गिरफ्तार किया है। बाकी वांछित अभियुक्तों को धर-पकड़ शुरू कर दी है। शहर में चर्चा में छाया मामला पुलिस ने सना की दहेज हत्या के मामले में वांछित 2 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला अभियुक्त फरीदा पत्नी रफीक, दूसरी महिला अभियुक्त साजिया पुत्री रफीक निवासी मोहल्ला पोड़ाबाग अलीगंज हैं। ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक.. बताते चलें कि अलीगंज मोहल्ले में सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई थी। ...
बांदा में ‘नवचेतना परामर्श केंद्र’ का शुभारंभ, बार अध्यक्ष बोले..

बांदा में ‘नवचेतना परामर्श केंद्र’ का शुभारंभ, बार अध्यक्ष बोले..

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल के जन्म दिवस पर 'नवचेतना परामर्श केंद्र' का शुभारंभ हुआ। 'नवचेतना परामर्श केंद्र' का शुभारंभ बांदा बार एसोसिएशन अध्यक्ष विमल सिंह ने किया। बार अध्यक्ष श्री सिंह ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर प्रसिद्ध कवि के चित्र पर माल्यार्पण किया। यह परामर्श केंद्र डॉ. सबीहा रहमानी द्वारा शुरू किया गया है। बार अध्यक्ष ने की सराहना मुख्य अतिथि ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय और नई तरह की पहल है। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंहा, साहित्यकार गोपाल गोयल रहे। इस अवसर पर अधिवक्ता कमलेश साहू, अधिवक्ता विनोद सिंह मौजूद रहे। कविता का भी हुआ वाचन सभी अतिथियों ने बाबू केदारनाथ अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डाॅ. सबीहा रहमानी ने साहित्यकार केदारनाथ जी की कविता का वाचन किया। कविता की पंक्तियां.. 'मैंने उसको, जब-जब देखा, लोहा देखा, ...
बांदा में तालाब में डूबा मासूम बालक-परिवार में कोहराम

बांदा में तालाब में डूबा मासूम बालक-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बालक नहाते समय तालाब में डूबने से लापता हो गया। बताते हैं कि तालाब में डूबने से मासूम बालक की जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना बांदा के बिसंडा क्षेत्र की है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नहाते समय पैर फिसलने से घटना जानकारी के अनुसार, बिंसडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के रहने वाले कमलेश के बेटे 9 वर्षीय राहुल अपनी छोटी बहन कोमल के साथ हैंडपंप पर नहा रहे थे। इसके बाद बालक राहुल नहाने तालाब पर चले गए। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम वहां पैर फिसलने से गहरे पानी में बालक राहुल डूब गए। मासूम बहन ने घर जाकर पिता को जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद परिज...
बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल

बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल हैं। खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी तक नहीं है। स्टेडियम के हाल इतने बुरे हैं कि खेल के मैदान में धूल उड़ रही है। मैदान में वाटरिंग की तो बात ही छोड़िए खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी भी मुश्किल है। पेयजल के नाम पर स्टेडियम के एक कोने में सप्लाई वाली बस एक टोंटी लगी है। पूरे स्टेडियम में एक वाटर कूलर तक नहीं बुंदेलखंड की गर्मी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अधिकारियों की कार्यशैली समझ से परे है। बजट न होने की बात कहना अधिकारियों की आदत बन चुकी है। खुद से प्रयास पर इन अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। मुख्य गेट से लेकर पूरे स्टेडियम में अव्यवस्था ही फैली है। खेल के मैदान में धूल उड़ रही है। साफ-सफाई का हाल यह है कि गंदगी भरी पड़ी है। सफाई के लिए भी बजट को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ये भी पढ़ें: बांदा के लिए जरूरी खबर, ...
बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा

बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के अलीगंज में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, सास समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना मंगलवार तड़के सुबह की है। चर्चा है कि विवाहिता सना के दहेज उत्पीड़न की बातें सामने आई हैं। विवाहिता सना का पति और बच्ची भी आग से थोड़ा झुलसे हैं। उधर, लोगों में चर्चा है कि विवाहिता सना से मारपीट की गई थी। पुलिस ने चार को पकड़ा है। वहीं बाकी नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चार को पकड़ा, बाकी फरार जानकारी के अनुसार, अलीगंज के जमील अहमद की पत्नी सना (35) की आज मंगलवार तड़के संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। आग कैसे लगी इसे लेकर संदिग्ध बाते सामने आ रहीं हैं। सना का पति और 6 साल की बच्ची अरिफा भी झुलस गई है। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा...
कानपुर किडनी कांड में IMA उपाध्यक्ष डॉ प्रीति, पति समेत 6 गिरफ्तार-5 डाॅक्टर

कानपुर किडनी कांड में IMA उपाध्यक्ष डॉ प्रीति, पति समेत 6 गिरफ्तार-5 डाॅक्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर पुलिस ने किडनी कांड का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने IMA की उपाध्यक्ष डाॅ प्रीति उनके पति समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। IMA उपाध्यक्ष डाॅ प्रीति आहूजा के अलावा इनमें 3 अन्य डाॅक्टर हैं। दरअसल, शहर के कल्याणपुर और रावतपुर के 3 अस्पतालों में पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का खुलासा किया है। पकड़े गए लोगों में कानपुर IMA उपाध्यक्ष डॉ प्रीति, उनके पति डॉ सुरजीत सिंह आहूजा समेत 3 अन्य डाॅक्टर और एक एजेंट है। प्रेसवार्ता में पुलिस आयुक्त ने दी पूरी जानकारी-4 डाॅक्टर फरार चार में 3 अस्पतालों के संचालक डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. रामप्रकाश और डॉ. राजेश कुमार तथा एक एजेंट शिवम हैं। इस मामले का खुलासा कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेसवार्ता में किया। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि किडनी डोनर आयुष बिहार का है। उत्तराखंड से एमबीए 4-th सेमेस्टर का छात्र ह...
बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक..

बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़ा हादसा हो गया है। इसमें दो की मौत हो गई है। एक महिला घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक जाकर बैलगाड़ी में टकरा गई। यह हादसा पैलानी थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में दो लोगों ने लगभग मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते हैं कि जसपुरा और पैलानी के पियासी डेरा के पास देर रात यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, पैलानी के पियासी डेरा की किरन देवी (35) अपने रिश्तेदारों के साथ तेरहवीं कार्यक्रम में गई थीं। उनके साथ ममता (35), पूनम तथा कालका प्रसाद (26) और ललौली (फतेहपुर) के संदीप (18), थे। ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन  बताते हैं कि वहां से सभी लोग दो बाइकों से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि सभी लोग दो बाइकों पर सवार ...
बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..

बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के लिए जरूरी खबर है। अतर्रा-बदौसा रेल मार्ग पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। समपार फाटक संख्या-476 पर 2 अप्रैल से बंद रहेगा। बांदा मानिकपुर अतर्रा-बदौसा रेल मार्ग पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। समपार फाटक संख्या-476 पर 2 अप्रैल से बंद रहेगा।  2 अप्रैल को बंद रहेगा यातायात इस निर्माण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या-476 पर 2 अप्रैल से यातायात स्थायी रूप से बंद रहेगा। इस मार्ग से जाने वालों को वैकल्पिक रास्तों को चुनना होगा। इस संबंध में रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार ने जानकारी दी है। ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन उनका कहना है कि बांदा-मानिकपुर रेल खंड पर समपार फाटक संख्या-476 पर ओवरब्रिज बनेगा। यह फाटक अतर्रा-बदौसा स्टेशनों के बीचे में है। इससे यातायात की सुविधा एवं सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी। व...