Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और गंभीर हालत में पहले लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती रहे थे। इसके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। बताते हैं कि आज हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। 73 साल के चेतन चौहान अमरोहा जिले के नौगंवा सादात विधानसभा से विधायक थे। रविवार दोपहर हुआ निधन बताते चलें कि यूपी सरकार में होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनको 11 जुलाई को कोरोना से संक्रमित होने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीर हालत में एक दिन पहले ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। ये भी...
लखीमपुर खीरी में खौफनाक वारदात, गैंगरेप के बाद नृशंस हत्या

लखीमपुर खीरी में खौफनाक वारदात, गैंगरेप के बाद नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, एक 13 साल की लड़की से बेहद विभत्स ढंग से गैंगरेप और फिर उसकी हत्या के मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं इस हत्याकांड की गूंज राजधानी लखनऊ तक पहुंची है। हत्याकांड के बाद विपक्ष भी सरकार पर चौतरफा हमला कर रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि तो हुई है, लेकिन जीभ काटने और आंखें फोड़ने की बात नहीं आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भिजवाया बताया जाता है कि लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की रहने वाली एक 13 साल की लड़की 14 अगस्त को घर से शौच के लिए खेत पर गई थी। देर शाम तक लड़की घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की...
सपा सांसद आजम खान को सीतापुर जेल में VIP ट्रीटमेंट, जांच शुरू

सपा सांसद आजम खान को सीतापुर जेल में VIP ट्रीटमेंट, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रामपुर : सीतापुर जेल में बंद सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खान को सीतापुर जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसकी शिकायत रामपुर में मिलने के बाद यूपी सरकार ने जांच बैठा दी है। शिकायतकर्ता पूर्व कांग्रेसी नेता फैसल खान लाला हैं। शिकायतकर्ता को डीआईजी जेल ने बयान दर्ज कराने के लिए 20 अगस्त को मुख्यालय तलब किया है। बता दें कि सपा के रामपुर से सांसद आजम खां अपनी पत्नी डा. तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला समेत फरवरी से सीतापुर की जेल में बंद हैं। रामपुर के पूर्व कांग्रेस नेता ने की है शिकायत भ्रष्टाचार के कई मामलों में उनको जमानत मिली है। कई मामलों में अभी उनको राहत का इंतजार है। बताया जाता है कि पूर्व कांग्रेसी नेता फैसल लाला ने बीते दिनों गृह मंत्रालय समेत यूपी सरकार के अधिकारियों को शिकायतीपत्र भेजा था। इसमें कहा गया था कि सीतापुर जेल में आजम खां को वीआईपी सुविधाएं दी जा रही ह...
Covid 19 : यूपी के यह कैबिनेट मंत्री लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर..

Covid 19 : यूपी के यह कैबिनेट मंत्री लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वह कोरोना से संक्रमित हैं और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती रहे हैं। बताते हैं हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वहां वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती हैं चेतन चौहान यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद गंभीर हालत में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। ये भी पढ़ें : Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले  वह बीती 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने के बाद लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हुए थे। ...
कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी

कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले के सजेती थाना क्षेत्र के गांव एवं हाल्ट रेलवे स्टेशन डोहरू के पास आज शनिवार को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से वहां खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जांच के दौरान प्रेमी की पहचान हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव के रहने वाले 22 साल के शेखर पुत्र दीनदयाल के रूप में हुई है। वहीं प्रेमिका की पहचान के प्रयास जारी हैं। समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चला है कि लड़की कौन है। पुलिस ने शुरू की छानबीन हरे-सफेद फुल स्लीव का कुर्ता और हरे रंग की सलवार पहने युवती की उम्र लगभग 20 साल है। उसके दाहिने हाथ पर वंदना नाम लिखा है। बताते हैं कि दोनों वहां पैदल ही पहुंचे हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास दोनों को रेलवे कर्मचारी ने ट्रैक पर घूमते देखा। ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका इस...
बांदा पुलिस का गुडवर्क : बरामद चोरी की 25 बाइकों में आपकी तो नहीं, देखें लिस्ट..

बांदा पुलिस का गुडवर्क : बरामद चोरी की 25 बाइकों में आपकी तो नहीं, देखें लिस्ट..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले एक गुड वर्क करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 9 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 25 बाइकें भी बारमद की हैं। इसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने दी हैं। उन्होंने बताया कि बिसंडा थाना पुलिस ने इस अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये हैं पकड़े गए वाहन चोरों के नाम बताते हैं कि पकड़े गए वाहन चोरों में 5 बांदा के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी पहचान नदीम, फैजान, सुजात उर्फ सज्जू, आफाक, तौफीक के रूप में हुई है। ये भी पढ़ेंः सेक्स रैकेट में शामिल हरियाणवी डांसर मिली आपत्तिजनक हाल में, कई गिरफ्तार वहीं 3 बिसंडा थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जिनके नाम रियाज, खादीम अली तथा अर्जुन श्रीवास बताए जाते हैं। वहीं 1 अभियुक्त मध्यप्रदेश के छतरपुर थाना क्...
बांदा में छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पौधरोपण किया

बांदा में छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पौधरोपण किया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा में छात्रों द्वारा वृक्षारोपण करके स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। साथ ही उनके द्वारा शिक्षक एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर छात्र नेताओं द्वारा मिठाई वितरण भी किया गया। हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दीं। ये भी पढ़े : बांदा में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन समस्त छात्र नेताओं द्वारा शपथ ली गई कि सभी छात्र मिलकर भारत देश को कोरोना जैसी महामारी से स्वतंत्र कराएंगे। भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनाने के लिए संपूर्ण प्रयास करेंगे। अपनी-अपनी जिम्मेदारियों और नैतिक कर्तव्य का ख्याल रखेंगे। ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे समाज या देश की एकता को ठेंस पहुंचे। इस मौके पर अभय प्रताप सिंह, लव सिन्हा, शक्त्ति प्रताप सिंह, शैलेंद्र वर्मा, बाबूराम निषाद,...
बांदा में 14 और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए, कुल संख्या 421

बांदा में 14 और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए, कुल संख्या 421

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना संक्रमितों की संंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देर शाम आई रिपोर्ट में जिले में 14 और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 421 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 151 बताए जा रहे हैं। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित इलाकों में सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को हमीरपुर की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा की बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना से मौत हो गई। वहीं 14 नए केस भी सामने आए हैं। शहर में बढ़ रहा कोरोना का दायरा शुक्रवार को ही आई रिपोर्ट में ट्रूनेट से जांच के दौरान शहर के रहने वाला एक 24 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव मिला है। साथ ही शंभूनगर मुहल्ले के 40 साल के युवक और कटरा मुहल्ले 64 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना पाजिटिव मिले हैं। ये भी पढ़ें : बांदा DM व 36 स्टाफ की कोरोना जांच हुई, यह है रिप...
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा   

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा   

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 74वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में तिरंगा फहराया तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन प्रांगण में झंडारोहण किया। मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को बधाई हो। उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी के लिए उत्साह और उमंगभरा दिन है। कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमें बड़े बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को स्वाधीनता मिली थी। महान नेताओं को श्रद्धांजलि सीएम योगी ने कहा कि वह सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन करते हैं। इसके साथ ही सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब डा. बीआर अंबेडकर, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे वीर सपूतों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा क...
74th Independence Day (15th August): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

74th Independence Day (15th August): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को लाल किले पर 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर इसबार कोरोना संकट के चलते स्कूली बच्चों के न होने पर दुख जताया। तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कई खास बाते कहीं। लाल किले की प्राचीर से उन्होंने कई अहम और महत्वपूर्ण बातें कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा 75वां वर्ष बड़ा पर्व प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच हमारे डाक्टर्स, नर्सें और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही एंबुलेंस से लेकर पुलिस, सफाई, सेवाकर्मी लगातार अपने सेवा धर्म को अंजाम दे रहे हैं। इन लोगों के सेवा परमो धर्मः की भावना जबरदस्त ढंग से काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की गुलामी का ऐसा कोई कालखंड नहीं रहा, जब हिंदुस्तान के किसी कोने से कोई प्रयास या...