Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान

बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सेना के 3 हेलीकाॅप्टर अचानक उतरे। अचानक 3 हेलीकाॅप्टर की गड़गड़ाहट ने सबको चौंका दिया। बांदा के नरैनी क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि पूरे 3 हेलीकाॅप्टर उतरने से लोग हैरान रहे। तीनों हेलीकाॅप्टर पर सवार सैनिकों ने नीचे उतरकर माॅक ड्रिल की। कुछ-एक घंटे बाद सैनिकों को लेकर हेलीकाॅप्टर वापस उड़ान भर गए। लोगों के बीच हेलीकाॅप्टर जिज्ञासा का विषय़ बने रहे। नरैनी इलाके में माॅक ड्रिल को आई थी सेना एक साथ तीन-तीन हेलीकाॅप्टरों के उतरने की खबर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई। सभी हेलीकाॅप्टर देखने के लिए मौके पर दौड़े। सेना के ये हेलीकाॅप्टर बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव के पास उतरे। ये भी पढ़ें: यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला अचानक तीन-तीन हेलीकाॅप्टर देखकर गांव के लोग सन्न रह गए। पहले त...
बांदा में बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला..

बांदा में बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जमीन का बैनामा दाखिल-खारिज करने के विवाद में तिंदवारी की बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार आदि पर मुकदमा हुआ है। पूरा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम जौहरपुर से संबंधित है। वहां के रामजीत सिंह ने कोर्ट के आदेश पर फर्जीवाड़ा और जमीन हड़पने का आरोप लगा तिंदवारी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज प्रार्थी का आरोप है कि पहले से बिक चुकी जमीन का दोबारा बैनामा कराकर गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले को RPF ने पकड़ा उधर, दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख दीप शिखा सिंह ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है। ब्लाक प्रमुख ने बताया आधारहीन उनका कहना है कि जमीन वर्ष 2023-24 में वैध तरीके से खरीदी गई। कहा कि दाखिल-खारिज प्रक्रिया के...
बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह

बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मानवीय रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। बांदा में बीती 3/4 अप्रैल की रात हुए सोनू की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बांदा पुलिस का कहना है कि सोनू की हत्या उसकी पत्नी और भाई ने की थी। पुलिस ने सोनू की पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। बांदा पुलिस का कहना है कि देवर-भाभी के गंदे संबंधों में पति बाधा बन रहा था। इसलिए पत्नी ने मिलकर भाई से ही पति की हत्या करा दी। देवर-भाभी के संबंधों में बाधा बना पति जानकारी के अनुसार, बीती 3 अप्रैल की रात कमासिन के जामू गांव में सोनू की हत्या हो गई थी। यह वारदात उस समय हुई थी जब सोनू पत्नी के साथ ट्यूबेल की छत पर सो रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: रुपयों के लिए बहन का सौदा, पुलिस ने पकड़ा-अब मां की तलाश घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। ...
Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम 

Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: Post Office Scheme: अगर पति-पत्नी मिलकर सुरक्षित निवेश से हर महीने नियमित आय चाहते हैं। तब दोनों पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस MIS यानी मंथली इनकम स्कीम से हर महीने उन्हें फिक्स इनकम मिलना शुरू हो जाएगी। दरअसल, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम सुरक्षित विकल्प है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में रिस्क की गुंजाइश नहीं है। 5 लाख जमा करने पर इतनी आमदनी.. अगर पति-पत्नी इस स्कीम में 5 लाख निवेश करते हैं। तब मौजूदा 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज की दर से उन्हें हर महीने लगभग 3,083 रुपए की इनकम होगी। यह रकम हर माह पूरे 5 साल तक पति-पत्नी को मिलती रहेगी। स्कीम में निवेश की लीमिट और शर्तें.. इस पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Scheme) में कम से कम 1000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है। रकम 1000 के मल्टीपल में ही जमा करनी हो...
यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने भीषण तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है कि 7 और 8 अप्रैल के बीच यूपी में भीषण तूफान आने की आशंका है। हालांकि, सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी। मौसम खुला रहेगा। फिलहाल बारिश से पूरे प्रदेश में पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी साथ ही चेतावनी दी है कि 7 और 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 7 अप्रैल को शुरू होने वाला है। इसका असर 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में दिखेगा। ये भी पढ़ें: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 7 अप्रैल से अगले पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी ...
यूपी: CM के अचानक दिल्ली जाने से फिर तेज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें

यूपी: CM के अचानक दिल्ली जाने से फिर तेज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर से अटकलें तेज हैं। इसकी वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी से कुछ घंटों के लिए अचानक दिल्ली जाना है। सीएम योगी के दिल्ली जाने के बाद यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें बढ़ गईं। राजनीतिक के गलियारों में सीएम की दिल्ली यात्रा से कयासबाजी शुरू हो गई है। जल्द ही निगम-बोर्डों में होगा मनोनयन हालांकि, मुख्यमंत्री योगी किसी सियासी दौरे पर नहीं थे। वह एक मीडिया चैनल हेड के घर मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। बताते चलें कि बीते 15 दिनों में दिल्ली में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, फिर सीएम योगी की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक। ये भी पढ़ें: यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची.. इन सभी राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। वहीं भाजपा के सूत्रों के अनुसार 15 अप्रैल तक मंत्रिमं...
बांदा-चित्रकूट: रुपयों के लिए बहन का सौदा, पुलिस ने पकड़ा-अब मां की तलाश

बांदा-चित्रकूट: रुपयों के लिए बहन का सौदा, पुलिस ने पकड़ा-अब मां की तलाश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चित्रकूट के एक कलयुगी भाई अपनी सगी बहन का सौदा कर डाला। बहन को चित्रकूट से बांदा लाकर रुपए के लालच में हरियाणा के व्यक्ति को बेच दिया। विवाहित होते उसकी दूसरी शादी करा दी। इस कुकर्म में युवक की मां भी शामिल रही। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर बांदा पुलिस ने बहन का सौदा करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस आरोपी मां की तलाश में जुटी है। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि आरोपी मां को भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मानव तस्करी जैसा पूरा मामला जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा है। आरोपी भाई ने अपनी सगी बहन का 1 लाख 38 हजार रुपए में सौदा किया। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’ फिर उसे बेचकर ...
बांदा में अवैध प्लाटिंग की लिस्ट जारी..प्रशासन ने आम लोगों को किया अलर्ट

बांदा में अवैध प्लाटिंग की लिस्ट जारी..प्रशासन ने आम लोगों को किया अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भू-माफिया अब बांदा में आम लोगों की गाढ़ी मेहनत की कमाई अवैध प्लाॅटिंग की आड़ में लूट नहीं पाएंगे। बांदा में जिला प्रशासन ने अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों की पूरी लिस्ट जारी की है। ताकि लोग भू-माफियाओं का शिकार होने तथा अवैध प्लाॅटिंग खरीदने से बच सकें। बताते हैं कि डीएम श्रीमती जे.रीभा के निर्देशों पर बीडीए ने अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। फिर अवैध प्लाॅटिंग का चिह्निकरण कर लिस्ट जारी की है। अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों की लिस्ट लोगों को अलर्ट कर सकेगी। अवैध प्लाट न खरीदें-वरना बना मकान होगा ध्वस्त बीडीए ने लोगों से अपील की है कि प्लाॅट खरीदने से पहले पता कर लें कि वह प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। कहा है कि अगर किसी व्यक्ति ने अवैध प्लाॅट खरीदकर मकान बना लिया तो भविष्य में ध्वस्त हो सकता है। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपें...
Cricket: बांदा स्टेडियम में अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग का क्रिकेट ट्रायल संपन्न

Cricket: बांदा स्टेडियम में अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग का क्रिकेट ट्रायल संपन्न

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल संपन्न हो गया है। स्टेडियम में अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग का क्रिकेट ट्रायल में अंडर-23 में 15 प्रतिभाग किया। वहीं ट्रायल में सीनियर वर्ग में 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह और वरिष्ठ खिलाड़ी मनोज मिश्रा द्वारा किया गया। बताया कि क्रिकेट ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का अब फतेहपुर जोन के लिए चयन होगा। फतेहपुर जोन के लिए होगा चयन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा ने बताया कि तीन दिवसीय अंडर-16 क्रिकेट कैंप का भी समापन हो गया है। इसमें अंडर 16 के 23 खिलाड़ियों ने क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। इस मौके पर धनंजय करवरिया, महेंद्र कछवाह, मनोज मिश्रा, राजेंद्र अवस्थी, महेश साहिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख...
बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, बेटी की मौत-मां गंभीर, बाबा को भी..

बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, बेटी की मौत-मां गंभीर, बाबा को भी..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज एक कार पलट गई। कार में सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाबा को भी चोटें आई हैं। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सर्विस लेन से नीचे उतर रही थी। बांदा पुलिस ने घायलों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। वहीं मां को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। चंदौली से महोबा जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के भैसौर गांव के गोपाल कृष्ण शर्मा नमामि गंगे परियोजना में श्रीनगर महोबा में कांट्रेक्टर हैं। उनके बेटे भारतेंदु शर्मा (55) इस समय श्रीनगर (महोबा) में हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज बताते हैं कि आज शनिवार दोपहर गोपाल कृष्...