चुनाव पर्यवेक्षक, सीनियर IAS अजय सिंह का निधन, CM YOGi ने श्रद्धांजलि दी
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज शनिवार को वाराणसी में विधान परिषद चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर कार्य कर रहे सीनियर आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह का निधन हो गया। बताते हैं कि सुबह उनकी अचानक तबियत बिगड़ी। कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। उनको शुक्रवार को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। इसी बीच सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी मिल रही है कि उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर शाम 4 बजे किया जाएगा। उनके बेटे और परिवार के अन्य लोगों के वाराणसी पहुंचने की प्रतिक्षा की जा रही है। उधर, अजय सिंह की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 की बैठक के बीच स्वर्गीय सिंह को श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि उनकी पत्नी नीना शर्मा 1998 बैच की IAS अधिकारी हैं। उनकी भी ड्यूटी आब्जर्वर के तौर पर आगरा में है।
ये भी पढ़ें : एक आईएएस समेत...