UP Weather : घने कोहरे में उत्तर प्रदेश, पूरब से पश्चिम तक अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूरा उत्तर प्रदेश इस समय घने कोहरे से ढका हुआ है। पूरब से लेकर पश्चिम तक सर्द हवाओं के बीच गलन बढ़ने से ठंड कंपा रही है। बर्फीली हवाओं से हाड़ कांप रहे हैं। कोहरे और ने मिलकर धूप को बेअसर कर दिया है। दिन का पारा 6 से 9 डिग्री तक गिर गया है।
19-20 को प्रदेश में बारिश के संकेत
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल ऐसे ही हालात बने रहेंगे। ऐसे में ठंड और सितम ढाने वाली है, क्योंकि 19 और 20 जनवरी को बारिश होने के संकेत भी मिल रहे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में कुछ जिलों में ज्यादा कोहरा होने के कारण कोल्ड डे भी हो सकता है।
इन जिलों में कोल्ड-डे कंडीशन का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी यूपी और पूर्वी समेत बुंदेलखंड के कई जिलों में कोल्ड-डे कंडीशन घोषित किया है। इन जिलो...

