Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बड़ी खबरः कानपुर पुलिस लाइन सील, आरआई-LIU इंस्पेक्टर व सिपाही को कोरोना

बड़ी खबरः कानपुर पुलिस लाइन सील, आरआई-LIU इंस्पेक्टर व सिपाही को कोरोना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर कोरोना ने सेंध लगा दी है। कानपुर नगर में एक एलआईयू इंस्पेक्टर, आरआई और एक सिपाही के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद कानपुर पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है। दरअसल, सोमवार रात को ही पुलिस लाइन के सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस लाइन के एक हिस्से को सील कर दिया गया। सैनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं एहतियात के सभी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। वहीं पुलिस अधिकारी भी स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं। 28 इलाके हुए हाटस्पाट, SSP आफिस तक खतरा दरअसल, देर रात तीन पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इनमें एक पुलिस लाइन के आरआई-2 और एक एलआईयू इंस्पेक्टर तथा एक सिपाही हैं। बता दें कि पुलिस लाइन में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहते हैं। कई के परिवार भ...
कोरोना वायरसः बांदा का यह कस्बा हाॅट स्पाॅट बना, पूरा हुआ सील

कोरोना वायरसः बांदा का यह कस्बा हाॅट स्पाॅट बना, पूरा हुआ सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः मुंबई से सूरत और वहां से बांदा पहुंचे कोरोना पाॅजिटिव युवक ने अपने परिवार के साथ-साथ हजारों लोगों की जिंदगी के लिए संकट खड़ा कर दिया है। मुंबई में पेंटर का काम करने वाला यह पुलिस बांदा लौटा तो उसने सीधे प्रशासन को सूचना नहीं दी। ऐसे में जबतक प्रशासन उसका पता लगा पाया, उसने अपनी ननिहाल से लेकर पास के गांव में भी मोटर साईकिल से घूम डाला। इस युवक की करतूत की करतूत से बांदा जिले का नरैनी कस्बा हाॅटस्पाॅट घोषित हो गया है। कस्बा सील करके सैनेटाइजेशन का काम शुरू वहीं पूरा कस्बा सील कर दिया है। बताते हैं युवक के परिजनों ने भी गैरजिम्मेदारी दिखाई और पुलिस से यह बात छिपाई कि वह कहां-कहां गया है। बाद में प्रशासन और पुलिस की टीम ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर पूरी हकीकत सामने ला दी। बताते हैं कि शाम को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल मंगलवार को जमवारा गांव पहुंचे। वहां पर निर...
महोबा पहुंचे कमिश्नर-डीआईजी, किसानों को 72 घंटे में भुगतान के निर्देश

महोबा पहुंचे कमिश्नर-डीआईजी, किसानों को 72 घंटे में भुगतान के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः कमिश्नर गौरव दयाल व डीआइजी दीपक कुमार चित्रकूटधाम मंडल ने आज लाॅकडाऊन के बीच महोबा जिले के महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। मंडल के दोनों उच्चाधिकारियों ने गेहूं क्रय केंद्र मंडी महोबा तथा अनुसूचित जाति छात्रावास में संचालित आश्रय स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। साथ ही वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार को कोरोना महामारी (कोविड-19) के अंतर्गत मंडी परिसर में में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार एवं विपणन केंद्र (महोबा) द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र पहुंचकर आयुक्त ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरके पांडेय को जरूरी निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि किसानों से खरीद का भुगतान 72 घंटे के भीतर कराना सुनिश्चित कराएं। कहा, सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर हो पालन कहा कि आवंटित खरीद का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें। सभी खरीद केंद्र प्रभारियों को भी निर्देश दिए कि खरीद के दौरान सोशल डिस्टें...
बांदा से बड़ी खबरः चौथा कोरोना पाॅजिटिव मिला, मुंबई से लौटा है युवक

बांदा से बड़ी खबरः चौथा कोरोना पाॅजिटिव मिला, मुंबई से लौटा है युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार सुबह बांदा में कोरोना के एक संदिग्ध की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से हड़कंप मच गया। अब जिले में चौथा पाॅजिटिव केस सामने आ गया है। हालांकि, बाकी के तीनों संक्रमित लोगों की रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। यानि तीनों ठीक हो चुके हैं, लेकिन चौथे व्यक्ति की आज आई रिपोर्ट से साफ हो गया है कि अभी संकट टला नहीं है। आज सामने आया यह चौथा व्यक्ति नरैनी कस्बे के रामनगर का रहने वाला है। इसकी पुष्टि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने की है। मुंबई में काम करता था युवक बताया जाता है कि लगभग 28 साल का यह युवक जफरुद्दीन (काल्पनिक नाम) नरैनी का रहने वाला है जो मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था। हाल ही में मुंबई से सूरत पहुंचा था और वहां से अपने घर बांदा के नरैनी पहुंच गया। यहां अधिकारियों ने जानकारी मिलते ही इसे मेडिकल कालेज में लाकर क्वारंटाइन करा दिया। इसका सैंपुल...
वीडियोः कानपुर डीएम ने अपनी वायरल ‘जूते’ वाली फोटो की सच्चाई बताई

वीडियोः कानपुर डीएम ने अपनी वायरल ‘जूते’ वाली फोटो की सच्चाई बताई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, कानपुरः सोशल मीडिया पर कई बार कुछ लोग ऐसा दुष्प्रचार कर देते हैं कि संबंधित व्यक्ति को सफाई देनी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी के साथ हुआ। कोरोना संकट से जूझ रहे कानपुर प्रशासन के प्रयासों की हर कोई सराहना कर रहा है। वहीं  सोशल मीडिया पर किसी ने उनकी एक फोटो गलत कैप्शन के साथ वायरल कर दी। इस फोटो में वह झुककर अपने जूते की ओर देख रहे हैं और एक पुलिस कर्मी भी पास में बैठा जूते की ओर ही कुछ देखने की कोशिश कर रहा है। शरारती तत्वों ने वायरल कर दी फोटो इसी बीच किसी ने उनकी फोटो खींच ली। बाद में इस फोटो को सोशल मीडिया पर गलत कैप्शन के साथ वायरल कर दिया। वायरल करने वाले ने फोटो के साथ लिखा कि कानपुर के डीएम ने दरोगा से अस्पताल के गेट पर अपने जूते सेनेटाइज कराए...। जिलाधिकारी ने बताई पूरी बात बताते हैं कि देखते ही देखते यह मैसेज सोशल मीडिया ...
Corona: कानपुर में 3 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 5 संदिग्धों की मौत

Corona: कानपुर में 3 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 5 संदिग्धों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर के हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों से लगातार कोरोना पाॅजिटिव मामले मिल रहे हैं। रविवार को जहां एक साथ 20 मामले सामने आए थे। वहीं आज सोमवार को मेडिकल कालेज की जांच लैब में 3 और मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें एक मामला मन्नापुरवा तथा दूसरा बाबूपुरवा और तीसरा गड़रिया मोहाल का है। इस तरह आज शाम तक संक्रमितों की संख्या 195 पर पहुंच गई है। वहीं तीन कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 ऐसे लोग हैं जो ठीक होकर घर जा चुके हैं। हैलट में कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसीयू में आज 5 कोरोना संदिग्धों की मौत की भी खबर सामने आई है। इन पांचों के सैंपुल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। कुल 148 मामलों की जांच रिपोर्ट आई जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डा अशोक शुक्ला ने बताया है कि 148 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 3 मामले कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें एक मामल...
बांदा में मंदिर जा रहे हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, कानपुर रेफर

बांदा में मंदिर जा रहे हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को पूजा करने मंदिर जा रहे एक हिस्ट्रीशीटर को कुछ लोगों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान गया तो घटनास्थल की ओर दौड़े। हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने प्रधान के सहयोग से उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उधर, थाना प्रभारी ने मामले को संदिग्ध करार दिया है। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा लिखा बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा डभनी गांव निवासी लाल जी पांडेय (45) पुत्र रामदेव आज सुबह मंदिर पूजा करने जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने असलहे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसकी जांघ में जा लगी। लालजी मौके पर ही लहूलुहान होकर ग...
लॉकडाउन में स्कूल में रुकी महिला से गैंगरेप, तीन पर आरोप

लॉकडाउन में स्कूल में रुकी महिला से गैंगरेप, तीन पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए लाकडाउन लागू है, लेकिन अपराधियों का दुस्साहस फिर भी बढ़ा हुआ है। खासकर महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। लाकडाउन से बचने के लिए एक महिला ने स्कूल में शरण ली, तो वहां तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला। हालांकि, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई और तीनों आरोपियों को धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। वहीं 40 साल की इस महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है। घटना राजस्थान की है। तीन लोगों पर मुकदमा, तीनों गिरफ्तार बाटोद थाना पुलिस के डीएसपी पार्थ शर्मा का कहा है कि गुरुवार की रात एक महिला बाटोद थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में लाकडाउन के चलते ठहरी थी। इसी दौरान कथिततौर पर महिला ने खुद के साथ गैंगरेप होने का आरोप लगाया है। बताया कि पीड़ित महिला ने शुक्रव...
फिरोजाबादः सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, फिर एक काॅल से मचा हड़कंप..

फिरोजाबादः सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, फिर एक काॅल से मचा हड़कंप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फिरोजाबादः जिले में समवार को एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात जिले के शिकोहाबाद कस्बे में हुई। महिला का शव घर में खून से लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। हत्या के बाद महिला के चचेरे भाई के पास गई फोन काल से हड़कंप मच गया। यह काल महिला के सिपाही पति की थी जिसने पत्नी की लाश घर में पड़ी होने की जानकारी दी थी। दरअसल, हत्या का आरोप महिला के पति पर है जो एक सिपाही है। वह आगरा जिले में 112 में तैनात है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगरा में तैनात है आरोपी सिपाही बताया जाता है कि आगरा में डायल 112 में तैनात यतेंद्र सिंह का परिवार फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रहता है। उनकी पत्नी सरोज उर्फ पिंकी पुत्री रामप्रकाश निवासी मैनपुरी की रहने वाली थीं। वह अपनी तीन बेट...
झांसी में पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, शहर का यह इलाका सील..

झांसी में पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, शहर का यह इलाका सील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसीः बुंदेलखंड के झांसी में आज सोमवार को पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आया है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। रविवार को जांच को भेजे गए 114 लोगों के सैंपुल में एक के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि यह व्यक्ति कुछ दिन पहले इंदौर से लौटा था। मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने उक्त व्यक्ति के इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पूरी तरह सील कर दिया है। प्रशासन ने सील किया इलाका, हाॅटस्पाॅट घोषित इस मामले में झांसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि 59 साल का यह शख्स हाल ही में इंदौर से लौटा है। वह ओरछा गेट इलाके का रहने वाला है। जिलाधिकारी ने बताया है कि इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पूरी तरह सील किया गया है। साथ ही इस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को भी जांच के लिए चिह्नित ...