Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

सीतापुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र की गोली मारकर हत्या

सीतापुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में एक बैंक मित्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले के महोली थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात मंगलवार देर शाम को हुई। लोगों को कार स्टार्ट हालत में खड़ी मिली और उसकी डिग्गी भी खुली थी। रराहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। देर शाम महोली थाना क्षेत्र में वारदात बताया जाता है कि महोली थाना क्षेत्र में महसुनियागंज के रहने वाले उमेश गुप्ता पुत्र रामप्रसाद गुप्ता इलाहाबाद बैंक में बैंक मित्र थे। बताते हैं कि वह क्षेत्र के हरदासपुर में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। आज शाम वह करीब साढ़े 4 बजे चमारबाग की ओर कार से लौट रहे थे। ये भी पढ़ेंः सीतापुर में दिनदहाड़े बेटे ने बाप का गला काटा, पैसा बना वजह इ...
बांदा से बड़ी खबरः 4 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुल 30 हुए

बांदा से बड़ी खबरः 4 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुल 30 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से मंगलवार को एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले में बीते एक सप्ताह तक राहत रहने के बाद 4 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इससे जिले के प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने भी इलाके को सील कर दिया है। हालांकि, इन सभी की आईसुलेट करके उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 30 हो गई है। हालांकि, इनमें से 24 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 6 रह गई है। इस बात की जानकारी मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने दी है। औगासी, नंदवारा और नरैनी में मिले संक्रमित बताया जाता है कि चारों नए मरीज बबेरू के औगासी, नरैनी के नंदवारा और अतर्रा कस्बे तथा मवई के रहने वाले हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंगलवार शाम को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि जो सैंपुल जांच को भेजे गए थे। उनमें से 4 पाॅजिटि...
बांदा में हाईटेंशन तार छूते ही युवक ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

बांदा में हाईटेंशन तार छूते ही युवक ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की हाइटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। बताते हैं कि खेत से हरा बांस काटकर घर लाते समय वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बांस का एक सिरा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, आसपास के लोग युवक को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर बबेरू के इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेत से हरा बांस लेकर घर जा रहा था किशोर बताया जाता है कि कस्बे के कमासिन रोड में बनतलवा इलाके में रहने वाले राजकुमार (18) पुत्र हरीमोहन मंगलवार दोपहर अपने खेतों की तरफ गए थे। वहां से लौटकर खेत पर लगा हरा बांस काटा और लेकर घर आने लगे। रास्ते में बांस ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। ये भी पढ़ेंः बांद...
8वीं के छात्र ने प्रिंसिपल से मांगी 5 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

8वीं के छात्र ने प्रिंसिपल से मांगी 5 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 8वीं कक्षा के एक छात्र ने फोन करके स्कूल के प्रिंसिपल से 5 लाख रुपए रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं 24 घंटे में मांग पूरी न होने पर 13 साल के इस छात्र ने प्रिंसिपल को पूरे परिवार के साथ खत्म करने की धमकी भी दे डाली। घटना से प्रिंसिपल और उनका परिवार बुरी तरह से दहशत में आ गए। हालांकि, प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। छात्र और प्रिंसिपल एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच संबंध भी अच्छे हैं। पूरा मामला मैनपुरी जिले के एक कस्बे का है। बताया जा रहा है कि छात्र ने यह कारनामा शौक पूरे करने के लिए किया। प्रोफेशनल अपराधी की तरह किया काम बताया जाता है कि मैनपुरी जिले के बरनाहल कस्बे में रहने वाले ब्रजकिशोर शर्मा वर्णी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद ...
कानपुर में छत पर सो रहे स्क्रैप कारोबारी की गला रेतकर हत्या

कानपुर में छत पर सो रहे स्क्रैप कारोबारी की गला रेतकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः रात में खाना खाकर रोज की तरह छत पर सोने गए शख्स का आज मंगलवार सुबह परिवार के लोगों को खून से लतपत बिस्तर पर पड़ा शव मिला। मृतक स्क्रैप कारोबारी था। हत्याकांड की यह वारदात बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा इलाके में हुई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डागस्कवायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में हुई घटना बताया जाता है कि मुंशीपुरवा के रहने वाले 45 साल के अशरफ परिवार में बेटे इरफान (17) और बेटी मुस्कान (19) के साथ रहते थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि बीती रात वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। आज सुबह देर तक नीचे नहीं उतरे तो बेटा उनको बुलाने गया। वहां पिता का खून से लतपत शव देखकर उसकी चीख निकल गई। बच्चों का रोना-पीटना सुनकर पा...
मुरादाबाद में पहली पत्नी ने सौतन को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ चार गोलियां मारीं

मुरादाबाद में पहली पत्नी ने सौतन को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ चार गोलियां मारीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः शहर के सिविल लाइंस में स्थित विद्या नगर में सोमवार देर शाम एक महिला ने अपनी सौतन की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। एक के बाद एक महिला ने पांच गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज सुनकर वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पिस्टल के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तक आरोपी महिला से पूछताछ पुलिस देर रात तक आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति ट्रांसपोर्टर था और उसने दूसरी शादी कर रखी थी। बताया जाता है कि सिविल लाइंस इलाके के मऊ गांव का रहने वाला मो जफर एक ट्रांसपोर्टर है। उसने करीब 18 साल पहले शबाना नाम की महिला से शादी हुई थी। ये भी पढ़ेंः अमरोहा के मंडी धनौरा में कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुवैत से लौटा था कारपेंटर दोनों के पांच बच्चे थे और परिवार हंसी-खुशी रह रहा था। बताते हैं कि पांच सा...
यूपी में हर जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन, अब एक घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट

यूपी में हर जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन, अब एक घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज सोमवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के सभी जिलों के जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन लग गई हैं। अब सिर्फ एक घंटे में यह पता चल जाएगा कि जांच होने वाला व्यक्ति कोरोना निगेटिव है। इसके लिए लंबा इतंजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह मशीन उन लोगों के लिए लगाई गई है जो दूसरी बीमारियों से ग्रसित हैं और आपरेशन कराना चाहते हैं। बता दें कि इससे दूसरे मरीजों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि इस जांच के लिए न सिर्फ उनको लंबा इंतजार करना पड़ता था, बल्कि प्राइवेट जांच कराने पर ज्यादा पैसा भी खर्च करना पड़ता था। रोजाना 15000 टेस्ट, अब और बढ़ाने की तैयारी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रतिदिन 15,000 टेस्ट हो रहे हैं, अब इसे और बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बताया कि अबतक 4 लाख कोरोना सैंपुल की जांच हो चुकी है। कहा कि राज्य में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों की ...
बांदा में लेखपाल पर युवती से रेप का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

बांदा में लेखपाल पर युवती से रेप का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 36 घंटे से जिले में चर्चा का विषय बना लेखपाल द्वारा दलित युवती को जीप से ले जाने का मामला आखिरकार अपने परिणाम तक पहुंच ही गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की की तहरीर पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के आरोपों में हरिजन एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार हुए लेखपाल की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि ''समरनीति न्यूज" ने इस खबर को काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पूरा मामला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आ सका था। इसी के बाद मामले में थाना पुलिस ने तेजी भी पकड़ी। आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से दूर बताते चलें कि नरैनी थाना कोतवाली क्षेत्र में एक हल्का लेखपाल ने एक गांव की 18 साल की लड़की को अपनी जीप में बैठाया और बाद में उसे सुनसान जगह ले गया था। हालांकि, लड़की म...
कोरोना पाॅजिटिव हुईं दिग्गज महिला मुक्केबाज मिकेला मेयर (Mickela meyer)

कोरोना पाॅजिटिव हुईं दिग्गज महिला मुक्केबाज मिकेला मेयर (Mickela meyer)

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेरिका के लिए ओलंपिक में भाग ले चुकीं दिग्गज महिला मुक्केबाज मिकेला मेयर (Mickela Meyer) कोरोना की चपेट में आ गई हैं। जांच में मिकेला कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित मिली हैं। अब दो दिन बाद होने वाले मुक्केबाजी के मुकाबले में वह हिस्सा नहीं ले पाएंगी। बता दें कि कोरोना वायरस जैसी महामारी फैलने के बाद लास वेगास में यह पहली मुक्केबाजी की कंपटीशन थी। मिकेला ने रविवार को खुद सोशल मीडिया पर लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना वायरस का परीक्षण होने के बाद उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मिकेला ने यह भी लिखा है कि उनको मंगलवार को एमजीएफ ग्रैंड गार्डन एरेना में होने वाले मुक्केबाजी के मुकाबले में हेलेन से मुकाबला करना था। इसे लेकर वह काफी उत्साहित थीं। अब वह काफी निराश हैं और ऐसा नहीं कर पाएंगी। खास बात यह है कि मिकेला मेयर अमेरिका की पूर्व ओलिंपिक मु...