Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : BJP ने 7 प्रत्याशियों की सूची की जारी, दो के टिकट काटे-डिंपल यादव के सामने मंत्री को मैदान में उतारा

UP : BJP ने 7 प्रत्याशियों की सूची की जारी, दो के टिकट काटे-डिंपल यादव के सामने मंत्री को मैदान में उतारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Loksabha Election 2024 बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है। इसमें यूपी की 7 खास सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। सबसे खास मैनपुरी सीट है, जिसपर सपा सांसद डिंपल यादव के सामने यूपी के मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। मैनपुरी से यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को टिकट यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। भाजपा ने इस सीट से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। https://samarneetinews.com/subhash-chandra-boses-grandson-reprimands-kangana-ranaut-dont-spoil-history/ अब यूपी के इस मंत्री का मुकाबला सपा सांसद डिंपल यादव से होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में जयवीर सिंह भाजपा के टिकट पर मैनपुरी सदर सीट से जीते थे।  मौजूदा समय में वह यूपी सरकार म...
बांदा में दुर्घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा

बांदा में दुर्घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बबेरू क्षेत्र के कोर्रम के कामता प्रसाद के बेटे देवदत्त (18) सोमवार रात बाइक से जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर सामने आने से हुआ हादसा साथ में पड़ोसी युवक भी था। बताते हैं कि गांव के पास ट्रैक्टर के अचानक सामने आने से युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों लोग घायल हो गए। ये भी पढ़ें : ‘न प्रधानमंत्री-न मुख्यमंत्री.., यहां वही होगा जो चाहेगा मुराद आलम’ आवास योजना में अड़ंगे की शिकायत राहगीरों ने सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने देवदत्त को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि मृतक परिवार ...
देखें Video : जब मंच पर PM Modi ने अचानक पकड़ा CMYogi का हाथ, जानिए क्यों?

देखें Video : जब मंच पर PM Modi ने अचानक पकड़ा CMYogi का हाथ, जानिए क्यों?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच आपसी संबंधों की आत्मीयता, सौम्यता और सम्मान की भावना किसी से छिपी नहीं है। दोनों राजनीतिक हस्तियों के बीच कई बार गजब की बांडिंग देखी जा चुकी है। ऐसा ही आज पीलीभीत में एक चुनावी रैली में देखने को मिला। इसकी खूब चर्चा हो रही है। लोगों के बीच इससे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी जनसभा को संबोधित करने पीछे मुड़कर पोडियम की ओर जाने लगे। सम्मान और आत्मीयता की जबरदस्त बांडिंग आई नजर https://twitter.com/Sudhir_mish/status/1777611166220488756 आगे पीएम मोदी बैठे थे तो बड़ों के सम्मान में पीछे से निकलने का रास्ता चुना। तभी पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ा और मुस्कुराते हुए आगे से ही जाने के लिए कहा। इसके बाद सीएम योगी भी आगे से ही तेज रफ्तार में पोडियम की ओर बढ़ गए। https://samarneetinews...
UP : सिंचाई विभाग की जमीन पर बना डाला रेस्टोरेंट, सिटी मजिस्ट्रेट ने चलाया कार्रवाई का डंडा

UP : सिंचाई विभाग की जमीन पर बना डाला रेस्टोरेंट, सिटी मजिस्ट्रेट ने चलाया कार्रवाई का डंडा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़कों पर अवैध अतिक्रमण का होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब अतिक्रमणकारी सरकारी जमीनों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बांदा के नवाब टैंक के पास कुछ लोगों ने सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर लिया। फिर इसपर रेस्टोरेंट बना डाला। एक और अतिक्रमणकारी को चेतावनी इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला से की। सिटी मजिस्ट्रेट ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत सही पाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि सुमित अवस्थी आदि ने सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा करते हुए रेस्टोरेंट बना लिया था। इसकी शिकायत मिली तो जांच कर अतिक्रमण हटवा दिया गया है। उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। कहा कि वहीं पास में एक अन्य अतिक्रमण भी मिला है। उसे भी हटाने को कहा गया है। नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी...
कानपुर : रेलवे लाइन के आसपास आग से ट्रेनें रुकीं

कानपुर : रेलवे लाइन के आसपास आग से ट्रेनें रुकीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और पनकी धाम के बीच दादा नगर पुल 78 नंबर सिंगल रेलवे लाइन के पास ट्रैक के आसपास जंगल में आग लग गई। इस कारण चारों रेलवे लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन करीब एक घंटे तक ठप रहा। रेल यातायात प्रभावित होते ही हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। सिग्नल विभाग के कर्मचारी और पीवी के स्टाफ कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। कंस्ट्रक्शन इंजीनियर सौरभ और मुकेश ने आग को फैलते हुए देखा फायर ब्रिगेड और रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। रेल प्रशासन और रेलवे के सिग्नल विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बताते हैं कि इस दौरान जनसाधारण एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को स्टेशन पर रोका गया। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। ये भी पढ़ें : Lok sabha 2024 : पीएम Modi के खिलाफ देश क...
Lok sabha 2024 : पीएम Modi के खिलाफ देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर लड़ेंगी चुनाव

Lok sabha 2024 : पीएम Modi के खिलाफ देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर लड़ेंगी चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पीएम मोदी के खिलाफ देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगीं। अखिल भारत हिंदू महासभा ने उन्हें वाराणसी से टिकट दिया है। वह 12 अप्रैल को काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के साथ ही चुनाव प्रचार शुरू करेंगीं। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का कहना है कि पूरे देश में किन्नरों की स्थिति बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि इसीलिए चुनाव लड़ने का मन बनाया है। बहरहाल, हिमांगी सखी के चुनावी मैदान में आने से नई चर्चा शुरू हो गई है। कहा-पीएम मोदी के खिलाफ नहीं, लेकिन.. कहा कि किन्नर समाज के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं है। किन्नर समाज अपनी बातों को लोकसभा और विधानसभा में कैसे पहुंचाएगा। यह भी कहा कि किन्नरों की भलाई के लिए उन्होंने राजनीतिक में कदम रखा है। हेमांगी सखी ने कहा कि वह पीएम मोदी के विरोध में नहीं हैं। वह तो बस इतना चाहती हैं ...
बांदा में हाइवे पर कार पेड़ से टकराई, एक की मौत-चार लोग घायल

बांदा में हाइवे पर कार पेड़ से टकराई, एक की मौत-चार लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हाइवे पर हुए हादसे में एक कार पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के भमरौली गांव के मजरा ढियाडेरा के रहने वाले दीपक (21) बांदा के एक ढावे पर काम करते थे। चित्रकूट से लौटते समय हुआ हादसा रविवार को वह कार से कामतगिरी परिक्रमा के लिए चित्रकूट गए थे। रात में वहां से वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में अतर्रा रोड पर एक ढाबे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार दीपक के अलावा दो महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे। दीपक को गंभीर हालत में वे लोग रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज (बांदा) लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने दीपक को मृत घोषित...
मेडिकल स्टोर मालिक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों को यह अंदेशा..

मेडिकल स्टोर मालिक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों को यह अंदेशा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक मेडिकल स्टोर मालिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि मृतक का शव नीला पड़ा हुआ था। उन लोगों ने आशंका जताई है कि शायद सर्पदंश से उनकी मौत हुई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव के विमलेश सिंह (45) बबेरू क्षेत्र के मुरवल गांव के निवासी थे। वह मेडिकल स्टोर चलाते थे। बताते हैं कि रात में खाना खाने के बाद घर में चारपाई पर सोए। ये भी पढ़ें : यूपी के बांदा में सरकारी सिस्टम पर भारी MP का यह बालू माफिया.., संरक्षण या लाचारी? सुबह पत्नी मालती जगाने गई तो देखा उनकी मौत हो चुकी थी। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर परिवार के बाकी लोग पहुंचे। मृतक के दामाद अशोक ...
यूपी के सरकारी सिस्टम पर भारी MP का यह बालू माफिया.., संरक्षण या लाचारी?

यूपी के सरकारी सिस्टम पर भारी MP का यह बालू माफिया.., संरक्षण या लाचारी?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के पूरे सरकारी सिस्टम पर मध्य प्रदेश का एक बालू माफिया भारी पड़ रहा है। मध्य प्रदेश का यह बालू (मौरंग) माफिया रोज यूपी सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहा है। मध्य प्रदेश से अवैध खनन की बालू हजारों ट्रकों से यूपी के बाजारों में खपा रहा है। बांदा के गिरवां, मटौंध और कालिंजर से रोज बड़ी संख्या में अवैध खनन के ओवरलोड ट्रक उत्तर प्रदेश में घुस रहे हैं। गैरकानूनी रूप से खनिज संपदा को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने का यह बेहद गंभीर मामला है। हालांकि, बिना खनिज विभाग की मिलीभगत या राजनीतिक संरक्षण के इतना बड़ा खेल संभव नहीं है। इसलिए सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह पूरा खेल चल रहा है। बांदा-महोबा-चित्रकूट के सीमावर्ती इलाकों से रोज घुस रहे हजारों ट्रक दरअसल, बांदा, चित्रकूट, महोबा और अन्य आसपास के जिलों से सटा मध्यप्रदेश बार्डर है। एक तरफ उत्...
Breaking : छात्र का अपहरण, तलाश में जुटीं पुलिस की कई टीमें..

Breaking : छात्र का अपहरण, तलाश में जुटीं पुलिस की कई टीमें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले छात्र का अपहरण हो गया। छात्र के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें छात्र की तलाश में लगी हैं। पुलिस का कहना है कि छात्र को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा। पूरा मामला बांदा जिले के अतर्रा कस्बे से जुड़ा है। अतर्रा का रहने वाला है छात्र शोभित गुप्ता जानकारी के अनुसार अतर्रा के बांदा रोड स्थित स्कूल के पास रहने वाले लवलीन गुप्ता ने अपने 16 साल के बेटे के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई है। तहरीर में कहा गया है कि उनका बेटा शोभित कुमार (16) 2 अप्रैल की शाम को घर से मार्केट गया था। फिर देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। ये भी पढ़ें : UP : ‘मुख्तार-अतीक को मारने में पंडितों का हाथ, अब तुम भी निशाने पर,’ भाजपा नेता को धमकी  रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर जानकार...