Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं

Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बजरंग इंटर कालेज में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में मंडलस्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ भी मौजूद रहे। बांदा-महोबा-चित्रकूट-हमीरपुर के युवा.. कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में युवक-युवतियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं सामने आईं। फोटोग्राफी में साक्षी, लेखन में खुशी.. प्रतियोगिताओं में फोटोग्राफी में प्रथम-साक्षी (बांदा), द्वितीय-आवेश सिंह (चित्रकूट) व कहानी लेखन में प्रथम-खुशी (चित्रकूट), भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-अंजली सक्सेना (महोबा) रहीं। इसी तरह कविता लेखन में प्रथम-गुनगुन (बांदा), द्वितीय-श्रेया मिश्रा (हमीरपु...
Banda: पत्नी से विवाद से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले

Banda: पत्नी से विवाद से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पत्नी से आए दिन होने वाले विवाद से तंग आकर पति ने मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बबेरू के आजाद नगर के सोनू यादव (28) का दोपहर में पत्नी संगीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम बताते हैं कि पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। तंग आकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान https://samarneetinews.com/cmyogi-inaugurated-statue-of-ranidurgavati-in-banda/ उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई उत्तम का कहना है कि मृतक बबेरू स्थित मेडिकल स्टोर में काम करते थे। पांच भाइयों में वह छोटे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बां...
संभल में इंटरनेट बहाल, शांतिपूर्ण ढंग से हुई नमाज, सब्जियां खरीदने भी निकले लोग

संभल में इंटरनेट बहाल, शांतिपूर्ण ढंग से हुई नमाज, सब्जियां खरीदने भी निकले लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल में आज शुक्रवार को जामा मस्जिद समेत पूरे जिले में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई। शाम को सब्जी की दुकानों पर लोग भी दिखाई दिए। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि जिले में हालात सामान्य हैं और प्रशासन लगातार लोगों में विश्वास कायम करने की कोशिश कर रहा है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अधिकारी रख रहे स्थिति पर पूरी नजर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्रतिबद्ध है। उधर, प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ये भी पढ़ें: संभल में आगजनी-पथराव, 3 लोगों की मौत-20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल-कई वाहन फूंके ड्रोन कैमरों से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार शाम 4 बजे करीब बहाल कर...
बांदा में निमंत्रण में जा रहे युवक की हादसे में मौत

बांदा में निमंत्रण में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बरहौ संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। सिर की गंभीर चोट से युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैदल ही जा रहे थे मृतक सूरजबली जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के छनिहा डेरा के 35 वर्षीय सूरजबली शाम को पैदल ही शाम पैदल बरहौ संस्कार में जा रहे थे। बाते हैं कि रास्ते में बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ये भी पढ़ें: UP: ड्यूटी जा रही नर्स से गैंगरेप-मारपीट और लूटपाट भी, दो महिलाओं समेत 4 पर आरोप तेज थी कि पैदल व्यक्ति उछलकर दूर गिरा। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर ले जाते समय बिंदकी के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी निर्मला के अलावा 3 पुत्र छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड: बांदा मे...
योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है कि बड़ा फेरबदल..

योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है कि बड़ा फेरबदल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में योगी मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल, उप चुनाव में 9 सीटों में से 7 पर भाजपा और सहयोगी दलों ने जीती हैं। इसके बाद कई विधायक मंत्री बनने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। वहीं भाजपा के सहयोगी दलों ने भी अपना कोटा बढ़ाने की दावेदारी के लिए तैयारी कर ली है। मिशन-2027 की तैयारी में BJP पार्टी सूत्र बताते हैं कि मंत्रीमंडल में नए चेहरों को जगह भी मिल सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों को बाहर भी किया जा सकता है। हालांकि, इस फेरबदल को लेकर उपचुनाव से पहले भी चर्चा शुरू हुई थी। ये भी पढ़ें: संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब मगर तब किसी न किसी वजह से बात टलती रही। इसके बाद तय हुआ कि उपचुनाव के बाद फैसला लिया जाएगा। अब उप चुनाव हो चुके हैं और सरकार और पार्...
यूपी उपचुनाव जीतने वाले इन विधायकों ने ली शपथ…CMYogi ने कही यह बात..

यूपी उपचुनाव जीतने वाले इन विधायकों ने ली शपथ…CMYogi ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में जीतने वाले भाजपा और आरएलडी विधायकों को शुक्रवार को विधानभवन में शपथ दिलाई गई। शपथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिलाई। बताते हैं कि सभी जीते हुए विधायक पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे। सीएम योगी ने बताया विकास की जीत वहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी कहा कि यह विकास और जनता की आस्था की जीत है। इन विधायकों को दिलाई गई शपथ जिन विधायकों ने शपथ ली, उनमें कुंदरकी से रामवीर सिंह, फूलपुर से दीपक पटेल, खैर से सुरेंद्र सिंह, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, कटेहरी से धर्मराज निषाद, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य और मीरापुर से रालोद की मिथलेश पाल शामिल हैं। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठ...
बांदा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी और सतीश महाना भी महुआ पहुंचे

बांदा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी और सतीश महाना भी महुआ पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा नेता चंद्रशेखर तिवारी की दिवंगत मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी रहे। तीनों बड़े नेता हेलीकाप्टर से कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां से कार से सभी महुआ गांव पहुंचे। परिजनों से शोक संवेदनाएं की व्यक्त महुआ में भाजपा नेता चंद्रशेखर के आवास पर पहुंचकर शोककुल परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि https://sam...
Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि

Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा के महुआ गांव भी गए। वहां तेलंगाना के भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर के आवास पर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शोक संतप्त परिजनों से संवेदनाएं जताईं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया लोकार्पण https://samarneetinews.com/cmyogi-inaugurated-statue-of-ranidurgavati-in-banda/  ...
UP: ड्यूटी जा रही नर्स से गैंगरेप-मारपीट और लूटपाट भी, दो महिलाओं समेत 4 पर आरोप

UP: ड्यूटी जा रही नर्स से गैंगरेप-मारपीट और लूटपाट भी, दो महिलाओं समेत 4 पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के उरई में नर्स से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उरई की रहने वाली पीड़िता ने चार लोगों परदुष्कर्म. मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले की लगभग 30 वर्षीय युवती ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखाया है। ड्यूटी जाते समय पकड़कर खींचा पीड़िता का कहना है कि वह चुर्खी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात हैं। आज गुरुवार को वह रोज की तरह अपनी स्कूटी से सुबह ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में मुसमरिया मोड़ से पहले सुहाखर खेड़ा के पास सुनसान जगह है। आरोपियों में दो महिलाएं भी वहां गोविंद, राममिलन, जयंती देवी और उसकी मां ने उसे रोक लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए जंगल में खींच ले गए। ...
बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया लोकार्पण

बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बांदा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा का लोकार्पण किया। बताते चलें कि बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के गेट पर बुंदेलखंड की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंत्री-विधायक और अधिकारी रहे मौजूद इसी प्रतिमा का आज मुख्यमंत्री योगी ने लोकार्पण किया है। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मेंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजदू रहे। इसके अलावा मंत्री रामकेश निषाद, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, लवलेश सिंह समेत अन्य भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी व मेडिकल कालेज के डाक्टर्स भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: संशोधित: आज बांदा-चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी, यह है पूरा कार्यक्रम..    ...