Sunday, August 9सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Banda: बीड़ी से लगी पति-पत्नी के रिश्ते में आग, एक की मौत-दूसरा बेहाल

Banda: बीड़ी से लगी पति-पत्नी के रिश्ते में आग, एक की मौत-दूसरा बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक छोटी सी चीज बीड़ी ने एक परिवार में रिश्तों के बीच ऐसी आग लगाई, कि सबकुछ तबाह हो गया। डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद पत्नी अपने पति की बीड़ी की आदत से परेशान थी। उसने पति से बीड़ी की बदबू से दिक्कत की बात कहते हुए छोड़ने को कहा। पति बीड़ी पीना छोड़ नहीं पाया। बताते हैं कि इसे लेकर दोनों में मनमुटाव रहने लगा। दूरियां भी बढ़ गईं। दुखद घटनाक्रम में आज बुधवार सुबह पति फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पत्नी समेत सभी परिजन बेहाल हैं। पूरा घटनाक्रम बांदा शहर के मढ़िया नाका मोहल्ले का है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियानाका मोहल्ले के रहने वाले कमलेश के बेटे 25 वर्षीय आनंद ने आज सुबह घर में फांसी लगा ली। जब काफी देर वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के लोगों को कुछ अंदेशा हुआ। कमरे की कुंडी खटखटाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर दरवाजा तोड़क...
लखनऊ में कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन, धक्का-मुक्की में अजय राय बेहोश-गिरफ्तारियां

लखनऊ में कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन, धक्का-मुक्की में अजय राय बेहोश-गिरफ्तारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बैरीकेडिंग तोड़कर विधानसभा तक पहुंचने की कोशिशि की। हालांकि, पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया। कांग्रेसियों ने खूब नारेबाजी की। धक्का-मुक्की में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बेहोश भी हो गए। कांग्रेसियों को गिरफ्तारी के बाद ईको गार्डन ले जाकर छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार किया गया। विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में प्रदर्शन किया। बाद में उन्हें भी गिरफ्तार कर ईको गार्डन ले जाया गया। बताते चलें कि पुलिस ने सुबह ही वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया था। कई कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। इसके बाद भी कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में विधानसभा घेराव को पहुंचे। पुलिस ने सभी गिरफ्तार कांग्रेसियों को ईको गार्ड...
Breaking: बांदा में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

Breaking: बांदा में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक अज्ञात युवती का शव मिला है। यह शव किसी लगभग 18 से 20 साल की उम्र की युवती का है। शव जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में मुरवल पुलिस चौकी के पास मिला है। बताते हैं कि शव गडरा नाले में पड़ा मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फारेंसिक टीम ने जुटाए सबूत सूत्रों का कहना है कि युवती से दुष्कर्म कर हत्या की आशंका है। शव को सबसे पहले सुबह करीब साढ़े 7 बजे देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत ही जांच शुरू हो गई। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि मौके पर फारेंसिंक टीम को बुलाकर सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। ये भी पढ़ें: UP: प्ले स्कूल के वॉशरूम में महिला टीचर ने पकड़ा हिडन कैमरा, डायरेक्टर गिरफ्तार https://samarneetinews.com/up-hidden-camera-found-in-washroom-of-play-school-director-arrested/    ...
UP: प्ले स्कूल के वॉशरूम में महिला टीचर ने पकड़ा हिडन कैमरा, डायरेक्टर गिरफ्तार

UP: प्ले स्कूल के वॉशरूम में महिला टीचर ने पकड़ा हिडन कैमरा, डायरेक्टर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: नोएडा के सेक्टर-70 में एक प्ले स्कूल के वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा मिला है। महिला टीचर ने इस कैमरे को पकड़ा। इसके बाद स्कूल में काफी हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा और महिला टीचर की शिकायत पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी स्कूल डायरेक्टर नवनिश सहाय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कई बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है। महिला टीचर ने पकड़ा वाशरूम में.. जानकारी के अनुसार पर्थला की रहने वाली महिला सेक्टर-70 स्थित एक प्ले स्कूल में टीचर हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले वह वॉशरूम गईं तो देखा कि बल्ब के होल्डर में लाइट आती दिख रही है। उन्हें शक हुआ। फिर उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि इसमें स्पाई कैमरा लगा है। उन्होंने स्कूल के गार्ड को बुलाकर चेक कराया तो होल्डर से एक स्पाई कैमरा लगा मिला। महिला टीचर ने पूरे मामले में गार्ड की भूमिका भी शक.. इस बार...
‘मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाला नेता हूं, मंथरा न बने विपक्ष’, बिजली मंत्री शर्मा का विपक्ष को करारा जवाब

‘मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाला नेता हूं, मंथरा न बने विपक्ष’, बिजली मंत्री शर्मा का विपक्ष को करारा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को यूपी के बिजली मंत्री एके शर्मा ने विपक्ष करारा जवाब दिया। सदन में बिजली मंत्री शर्मा ने विपक्षी नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि ''मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाले नेताओं में हूं और हमारे व मुख्यमंत्री जी के बीच मंथरा वाला काम न किया जाए।'' सदन में विपक्षी नेताओं को दिया जवाब उन्होंने कहा, ''मैं जो भी करता हूं मुख्यमंत्री जी के आदेश से करता हूं।'' बिजली मंत्री के तगड़े जवाब से विपक्षी नेता हो-हल्ले के बीच निरुत्तर से नजर आए। दरअसल, विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद सपा सदस्य ओमप्रकाश सिंह, नफीस अहमद, आरके वर्मा और कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने सरकार पर बिजली आपूर्ति और समस्याओं को लेकर ये भी पढ़ें: संभल में सपा सांसद बर्क के घर लगा नया बिजली मीटर, मस्जिदों समेत 49 जगह पकड़ी गई थी करोड़ों की चोरी ...
महोबा: महिला सिपाही की हादसे में मौत, डंफर ने मारी कार में टक्कर

महोबा: महिला सिपाही की हादसे में मौत, डंफर ने मारी कार में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महोबा में आज मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में महिला सिपाही की मौत हो गई। यह हादसा कानपुर-सागर हाइवे पर खन्ना टोल प्लाजा के पास हुआ। बताते हैं कि एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार खन्ना थाने में तैनात महिला सिपाही निशी अग्निहोत्री की मौत हो गई। वहीं उनका चालक मोहित उर्फ बंटी घायल हो गया। झांसी की रहने वाली थीं महिला सिपाही महिला सिपाही मूलरूप से जनपद झांसी के प्रेमनगर की रहने वाली थीं। बताते हैं कि मंगलवार को वह निजी चार पहिया वाहन से चालक के साथ कार से कबरई गईं थीं। वहां से रात करीब 9 बजे वापस लौट रही थीं। तभी हाईवे पर खन्ना और चिचारा के बीच तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना करने वाले डंफर को कब्जे में लिया गया है। ये भी पढ़ें: UP: दरोगा को गोली मार...
UP: दरोगा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी, 3 के खिलाफ FIR..

UP: दरोगा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी, 3 के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रयागराज में तैनात दरोगा को बांदा में गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। दरोगा ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते हैं कि दरोगा का आरोपियों के साथ प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज में तैनाती, बांदा में है घर जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर के रहने वाले उमेश बाजपेई प्रयागराज में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बांदा कोतवाली में तहरीर ये भी पढ़ें: Banda: विवाहिता रतना की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास समेत कई पर मुकदमा दी है कि वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं। 15 दिसंबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के जमीनी विवाद से जुड़ा है पूरा मामला जितेंद्र तिवारी और दो अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर अभद्रता की। गाली-गलौच करते हुए गोली मारने की धमकी भी दी। दरोगा न...
बांदा: सिमौनीधाम में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, मरीजों की उमड़ी भीड़

बांदा: सिमौनीधाम में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, मरीजों की उमड़ी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सिमौनीधाम में मौनी बाबा महोत्सव आज तीन दिवसीय भंडारा-मेला के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ऊषा वर्मा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने चिकित्सकों से दवाएं लीं। शिविर का निर्देशन जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष सोनी ने किया। बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया कुछ मरीजों को गंभीर बीमारी के कारण इलाज के लिए आगे रेफर भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. उषा वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1100 से ज्यादा मरीजों को होम्योपैथिक पद्धति से निःशुल्क दवाएं दी गईं। लोगों को होम्योपैथिक औषधियों https://samarneetinews.com/ratna-died-under-suspicious-circumstances-in-her-in-laws-house-accused-of-dowry-death/ से शारीरिक-मानसिक इलाज के बारे मे...
Banda: विवाहिता रतना की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास समेत कई पर मुकदमा

Banda: विवाहिता रतना की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास समेत कई पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवाहिता रतना की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास समेत कई ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा है। भाई ने लगाए ये गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, अतर्रा के कुषमा खटौरा गांव के राजेंद्र मौर्य की पत्नी रतना (23) की जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के भाई रामखेलावन का आरोप है कि उसने अपनी बहन की शादी 22 फरवरी 2023 को की थी। इसके लिए एक बीघा जमीन भी बेची थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद https://samarneetinews.com/horrific-accident-in-banda-woman-and-child-died-condition-of-two-critical/ उसकी बहन को 5 लाख रुपए दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन को जहर दे...
संभल में सपा सांसद बर्क के घर लगा नया बिजली मीटर, मस्जिदों समेत 49 जगह पकड़ी गई थी करोड़ों की चोरी

संभल में सपा सांसद बर्क के घर लगा नया बिजली मीटर, मस्जिदों समेत 49 जगह पकड़ी गई थी करोड़ों की चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर मंगलवार को बिजली विभाग की टीम पहुंची। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अधिकारी भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। एएसपी ने कहा कि एहतियात के तौर पर फोर्स लगाया गया है। पुराना मीटर हटा कर नया स्मार्ट मीटर लगाया है। PAC और RAF गश्त जारी बिजली अधिकारियों का कहना है कि केबल डालने और स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। इसी क्रम में सांसद के आवास पर मीटर बदला है। यह भी कहा कि सांसद के आवास पर लगे पुराने मीटर में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। आसपास के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले संभल https://samarneetinews.com/in-meerut-comedian-suneelpal-kidnapped-released-on-road-after-taking-ransom/ डीएम और एसपी के नेतृत्व में शनिवार को शहर में बिजली चोरी अभियान चला था। अभियान के तहत नखासा तिराहा, खग...