Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

सीतापुर में हाइवे पर दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, IG समेत अधिकारी मौके पर..

सीतापुर में हाइवे पर दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, IG समेत अधिकारी मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सीतापुर: आज सीतापुर में एक युवक की दिनदाहड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। मृतक एक हिंदी दैनिक में पत्रकार था। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। लखनऊ से आईजी प्रशांत कुमार समेत पुलिस अधिकारी सीतापुर पहुंचे। घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर घटना जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के महोली निवासी राघवेंद्र वाजपेई (41) शनिवार को हेमपुर ओवरब्रिज से सीतापुर आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे के आसपास बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मारी। ये भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, 41 PCS इधर से उधर..ज्यादातर SDM..पढ़ें पूरी लिस्ट गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अपर...
दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिमी यूपी के बाद शाम को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि यूपी के राजनीति हालात को लेकर चर्चा हुई। योगी और नड्डा की मुलाकात को काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस समय यूपी में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार यूपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची दिल्ली में विचाराधीन है। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई है। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि यूपी में होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है। वहीं जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी होगी। बताते चलें कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर लंबे समय से इंतजार चल रहा है। ये भी पढ़ें: UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार https...
महोबा से बांदा आई रोडवेज बस में यात्री ने दम तोड़ा, पुलिस ने..

महोबा से बांदा आई रोडवेज बस में यात्री ने दम तोड़ा, पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा नेवादा गांव के कामता (55) पुत्र रामाधीन क्षय रोग से पीड़ित थे। उनका मध्य प्रदेश के छतपुर जिले में इलाज चल रहा था। नया गांव स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताते हैं कि शुक्रवार देर शाम वहां से दवाई लेकर वह घर लौट रहे थे। दवाई लेकर घर लौट रहे थे कामता रोडवेज से महोबा होते हुए बांदा रोडवेज पहुंचे। वहां बस के अंदर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। साथ में मौजूद बेटे ने बांदा पहुंचने पर उन्हें हिलाया-डुलाया। ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा ने ओवरलोडिंग रोकने और कर वसूली में तेजी के दिए निर्देश लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। उनके बेटे ने बताया कि पिता लगभग 10 साल से टीबी से पीड़ित थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। https://samarneetinews.com/banda-dm-j-reebha-gave-instructions-to-stop-over...
17 साल के अमित ने लगाई फांसी, वजह नहीं बता सके परिवार के लोग 

17 साल के अमित ने लगाई फांसी, वजह नहीं बता सके परिवार के लोग 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 17 साल के अमित उर्फ उमाशंकर नाम के किशोर ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, परिवार के लोग इसकी वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पूरे गांव में लोग दुखी हैं। मर्का थाना क्षेत्र की है घटना जानकारी के अनुसार, मर्का थाना क्षेत्र के बैरफ गांव के मजरा बड़ी खैरी के रहने वाले गोरेलाल के बेटे अमित उर्फ उमाशंकर ने दोपहर में घर के भीतर छप्पर में फांसी लगा ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। ये भी पढ़ें: बांदा: एक्सईएन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश, गांवों में टूटी पड़ीं सड़कों का मुद्दा भी उठा शाम को उनकी मां घर लौटी तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। खटखटाने पर भी कोई हरकत नहीं आई। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिवार के लोग भीतर पहुंचे तो देखा कि बेटे का शव फांसी पर लटकता मिला। मृतक के...
बांदा जल संस्थान का हाल बेहाल, पेयजल आपूर्ति की तरह राजस्व वसूली में भी पिछड़ा, डीएम ने चेताया

बांदा जल संस्थान का हाल बेहाल, पेयजल आपूर्ति की तरह राजस्व वसूली में भी पिछड़ा, डीएम ने चेताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जलसंस्थान में महाप्रबंधक के तबादले के बाद से स्थिति खराब हैं। शहरी क्षेत्र में कई जगह से पेयजल आपूर्ति की सप्लाई समय से न होने और गंदे पानी की सप्लाई जैसी शिकायतें आ रही हैं। वहीं सरकारी राजस्व की वसूली में भी विभाग पिछड़ रहा है।हाल में जिलाधिकारी जे.रीभा ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ कर वसूली की समीक्षा बैठक की। बताते हैं कि जलसंस्थान के अधिकारियों को वसूली में सुस्ती पर चेताया गया है। साथ ही लापरवाही न बरतने को कहा गया है। इकलौते अवर अभियंता के पास जीएम का चार्ज दरअसल, विभाग में स्टाॅफ की काफी कमी है, लेकिन यह कमी पहले भी थी। मगर तत्कालीन महाप्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार स्थिति को संभाले थे। अब उनके तबादले के बाद पद खाली है। जिले में कोई अधिशाषी अभियंता भी नहीं है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में दूषित-बदबूदार पानी सप्लाई से लोग बेहाल, जलसंस्थान अधिकारी.....
बांदा: जिला जज ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

बांदा: जिला जज ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिवक्त संघ का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिलाजज बब्बू सारंग ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। बार संघ अध्यक्ष द्वारिका यादव मंडेला और महासचिव मनोज निगम लाला ने मुख्य अतिथियों को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, सांसद कृष्णा पटेल, बबेरू विधायक विशंभर यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: एक्सईएन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश, गांवों में टूटी पड़ीं सड़कों का मुद्दा भी उठा   https://samarneetinews.com/instructions-for-action-against-xen-in-monitoring-committee-meeting-in-banda/  ...
बांदा: एक्सईएन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश, गांवों में टूटी पड़ीं सड़कों का मुद्दा भी उठा

बांदा: एक्सईएन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश, गांवों में टूटी पड़ीं सड़कों का मुद्दा भी उठा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। गैरहाजिर अधिकारी के प्रति सपा सांसद कृष्णा पटेल ने नाराजगी जताई। साथ ही विकास कार्यों को प्रमुख से पूरा करने के निर्देश दिए। केन कैनाल की नहर पटरी में निष्प्रयोज्य भूमि तथा निम्नीनाला में अतिक्रमण की रोकथाम के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में निगरानी समिति की बैठक सांसद कृष्णा देवी पटेल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में शुक्रवार को यह बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर लघु डाल नहर के अधिशाषी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग के ये भी पढ़ें: Lucknow: पति को पीठ पर लादकर…मामले में डिप्टी सीएम की सख्ती पर डाॅक्टर समेत 3 पर एक्शन अधिशाषी अभियंता को सड़क किनारे की झाड़ियों की कटाई का काम जल्द पूरा करने तथा बबेरू-कमासिन रोड की मरम्मत को जल्द करने...
बांदा में शादी से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दो घायल

बांदा में शादी से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि ट्रक में ओवरलोड बालू लदा हुआ था। साथ ही तेज रफ्तार में अनियंत्रित चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बारात में शामिल होकर बांदा से लौट रहे थे घर जानकारी के अनुसार, नरैनी क्षेत्र के गढ़ा गंगापुरवा के रामबिहारी सिंह के बेटे सुधीर (18) अपने दो दोस्तों हीरालाल (19), भरतलाल (18) के साथ शादी में शामिल होने बांदा आए थे। बताते हैं कि आज सुबह तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा ने ओवरलोडिंग रोकने और कर वसूली में तेजी के दिए निर्देश इसी बीच गांव रिसौरा के पास सामने से आए तेज रफ्तार बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ...
धर्म-कर्म में लीन दिखे मंत्री स्वतंत्र देव..धर्मनगरी में हवन-पूजन और योजनाओं का लोकार्पण भी

धर्म-कर्म में लीन दिखे मंत्री स्वतंत्र देव..धर्मनगरी में हवन-पूजन और योजनाओं का लोकार्पण भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: योगी सरकार के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज धर्म नगर चित्रकूट पहुंचे। जहां वह पूरी तरह से धर्म-कर्म के कार्यों में लीन नजर आए। उन्होंने भगवान कामतानाथ जी के दर्शन के साथ ही तपोभूमि धारकुंडी पहुंचकर पूजन भी किया। इसके बाद कर्वी विकास भवन पहुंचे। वहां लघु सिंचाई की कई योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं विपक्ष को आड़े हाथ भी लिया। कामतानाथ जी के दर्शन और धारकुंडी में हवन जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सतना (मध्य प्रदेश) में स्वामी सच्चिदानंद महाराज (धारकुंडी महाराज) की तपोभूमि धारकुण्डी पहुंचकर उनके दर्शन किए। अखंड धूनी पर हवन भी किया। इसके बाद विकास भवन परिसर (कर्वी) में कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। बरुआ बांध समेत कई योजनाओं का लोकार्पण इनमें लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित तालाब और बरुआ बांध रेस्टोरेशन की परियोजना के अलावा बारागढ़ ...
लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने बेटियों संग आत्मदाह का किया प्रयास

लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने बेटियों संग आत्मदाह का किया प्रयास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक महिला ने दो बेटियों के साथ मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया।समय रहते पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया। घटना से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस पीड़ित परिवार को गौतमपल्ली थाने ले गई है। वहां उनके पूछताछ की जा रही है। लामार्ट चौराहे की घटना जानकारी के अनुसार, वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास लामार्ट चौराहे पर महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला ने खुद और बेटियों के ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। उनकी पहचान प्रतापगढ़ के फतनपुर की रेखा मिश्रा के रूप में हुई है। उन्होंने अपनी बेटियों के साथ खुद पर तेल छिड़क लिया। वहां मौजदू पुलिस कर्मियों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे और आग लगाने से रोक लिया। ये भी पढ़ें: Lucknow: पति को पीठ पर लादकर…मामले में डिप्टी सीएम की सख्ती पर डाॅक्टर समेत 3 पर एक्शन पूछताछ में पीड़ित परिवार का कहना ...