Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण-हड़कंप

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण-हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। अचानक डिप्टी सीएम के निरीक्षण से सीएचसी में हड़कंप मच गया। अस्पताल में मचा हड़कंप दरअसल, डिप्टी सीएम के पहुंचने की किसी को भी कानों-कान खबर नहीं थी। ऐसे में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को देखकर अस्पताल के स्टाॅफ में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकारा है। ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें जानकारी के अनुसार, औचक निरीक्षण को पहुंची डिप्टी सीएम श्री पाठक ने ओपीडी में मरीजों से जानकारी ली। दवाइयों और जांच के बारे में पूछा। गंदगी दिखने पर नाराजगी जताई। ये भी पढ़ें: यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले ड्यूटी रजिस्टर की भी जांच की। संचारी रोग निय...
बांदा: उज्जैन के रिटायर्ड प्रवक्ता की ट्रेन में मौत-हार्ट अटैक की आशंका

बांदा: उज्जैन के रिटायर्ड प्रवक्ता की ट्रेन में मौत-हार्ट अटैक की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में प्रयागराज से उज्जैन जा रहे रिटायर्ड प्रवक्ता की ट्रेन में मौत हो गई। बताते हैं कि रिटायर्ड प्रवक्ता प्रयागराज से ट्रेन से उज्जैन जा रहे थे। अंबेडकरनगर एक्सप्रेस ट्रेन के उज्जैन जाते वक्त बांदा पहुंचने पर जीआरपी ने रिटायर्ड प्रवक्ता के शव को उतारा। माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। मैकेनिकल टीम ने खोला दरवाजा बताया जाता है कि उनके शव को अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन के बाथरूम का दरवाजा रेलवे मैकेनिकल टीम ने खोला। इसके बाद रिटायर्ड प्रवक्ता प्रभु दयाल चौधरी अंदर अचेतावस्था में मिले। वह मध्यप्रदेश के रतलाम वार्ड-1 के रहने वाले थे। चिकित्सकों ने जांच में उनको मृत घोषित कर दिया गया। ये भी पढ़ें: बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु उनके साथी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि मृतक प्रभुदयाल चौधरी सेवानिवृत...
यूपी में हुई बारिश-लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बूंदाबांदी-ओले का अलर्ट

यूपी में हुई बारिश-लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बूंदाबांदी-ओले का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में लखनऊ समेत तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। यूपी की राजधानी में सुबह बूंदाबांदी हुई। लखनऊ में धूलभरी आंधी भी चली। कुछ समय आसमान घने काले बादलों घिरा रहा। लखनऊ के आसपास यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। लखनऊ के आसपास गोंडा आदि जिलों में बारिश पश्चिमी यूपी के जिलों के अलावा एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा अयोध्या समेत लगभग 15 शहरों में तेज हवाएं चलीं। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। इससे पारा काफी नीचे लुढ़क गया। मौसम सुहावना हो गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें  मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में गरज-चमक संग बारिश और 10 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है। अब मौसम विभाग का यह अनुमान अगले 48 घंटों के लिए जार...
यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें

यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में गैस की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमे हुए हैं। यूपी सरकार गैस की कालाबाजारी करने वाले एजेंसी मालिकों से सख्ती से निपट रही है। मुकदमें होने के बाद एक गैस एजेंसी का लाइसेंस भी रद्द हो रहा है। यूपी में गैस कालाजाबारी के खिलाफ सरकार सख्त रुख अपना रही है। यूपी में गैस किल्लत का कारण कालाबाजारी भी है। बिजनौर और हापुड़ में कार्रवाई जानकारी के अनुसार, बिजनौर में आपूर्ति विभाग ने चांदपुर में एचपी गैस एजेंसी के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया जा रहा है कि एक सूचना पर शुक्रवार को पूर्ति विभाग के निरीक्षकों की टीम ने चांदपुर में छापा मारा। ये भी पढ़ें: अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर.. आपूर्ति विभाग की टीम को जांच में रसोई गैस के 26 भरे हुए और 30 खाली सिलेंडर रखे मिले। जांच में सिलेंडरों का गोदाम के स्टाक से ...
अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना

अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम ने यू-टर्न लिया है। यूपी मौसम विभाग का कहना है कि कि रविवार से मौसम यू-टर्न लेगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी के लिए बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। रविवार को मौसम में इसका असर दिखाई भी दे रहा है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को तामपाम में गिरावट रहेगी। पश्चिमी यूपी और तराई में बारिश में संभावना पश्चिमी यूपी, तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 15 मार्च से यूपी के तराई इलाकों में बारिश होगी। यह बारिश पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में भी होगी। ये भी पढ़ें: दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत यह सीजन की पहली बारिश होगी। साथ ही तापमान में गिरावट होना भी तय है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमा...
दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत

दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में गैस सिलेंडर की लाइन में व्यक्ति की मौत हो गई। गैस सिलेंडर की लाइन में बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ी। गैस सिलेंडर की लाइन में लगे अन्य लोगों ने उन्हें संभाला। फिर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घर में खत्म थी गैस, सुबह जाकर लाइन में लगे यूपी के फर्रुखाबाद जिले से एक दुखद खबर है। जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद में कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी टंकी के पास भारत गैस एजेंसी हैं। वहां 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे थे। ये भी पढ़ें: यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले बताया जा रहा है कि अचानक बेहोश होकर वह नीचे गिर पड़े। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें संभाला। मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर और हार्ट पंप देकर बचाने का प्रयास किया। फिर अस्पताल भी पहुंचाया। इरा...
बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर

बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में ट्रक की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत हो गई। वहीं छात्र का भाई घायल हो गया। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक ने छात्रों को टक्कर मार दी। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। महोखर में हाइवे पर अंध विद्यालय के बाद हादसा परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहे थे दोनों भाई हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर में अंध विद्यालय के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान कक्षा 8 के छात्र हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र उसका भाई पुष्पेंद्र है। ये भी पढ़ें: अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर.. दोनों भाई सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से वापस घर लौट रहे थ...
लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते

लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। कांशीराम जयंती पर सामाजिक परिवर्तन कार्यक्रम को किया संबोधित अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात मजबूती से रखते थे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर जवाहर लाल नेहरू जी जीवित होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। राहुल ने कहा कि भाजपा ने सरकार के 85 प्रतिशत हिस्से की पूरी तरह से अनदेखी कर दी है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण कहा कि आज ब्यूरोक्रेसी, कार्पोरेट इंडिया, बड़ी-बड़ी कंपनियों के ट...
यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना..

यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी भाजपा संगठन में 2027 चुनावों से पहले बड़े बदलाव की तैयारी है। भाजपा में डेढ़ दशक बाद अब प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव की आहट है। दरअसल, 2010 से अबतक यूपी भाजपा संगठन में कई पदाधिकारी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री और प्रवक्ता पदों पर हैं। वहीं इस अवधि में 7 प्रदेश अध्यक्ष बदल चुके हैं। मगर यूपी भाजपा संगठन में अधिकांश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनी है। नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बदलाव को लेकर गंभीर हालांकि, विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संगठन में बड़े फेरबदल पर काम कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अबकी बार यह बदलाव जमीनी स्तर पर भी दिखाई देगा। ये भी पढ़ें: कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति संगठन में इस बड़े बदलाव के लिए जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान है। दरअसल बी...
यूपी में हाई अलर्ट, अलविदा जुमे की नमाज से पहले DGP के सख्त आदेश

यूपी में हाई अलर्ट, अलविदा जुमे की नमाज से पहले DGP के सख्त आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पुलिस हाई अलर्ट पर है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश है। यूपी की राजधानी लखनऊ और दूसरे शहरों में प्रदर्शन हुए थे। ऐसे में यूपी के पुलिस मुखिया डीजीपी राजीव कृष्ण ने अलविदा जुमा की नमाज से पहले हाई अलर्ट के आदेश दिए हैं। DGP ने दिए अतिरिक्त सतर्कता के आदेश डीजीपी ने आदेश दिए हैं कि अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट जारी हो गया है। संवेदनशील शहरों व इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी पुलिस सोशल मीडिया पर खास नजर रख रही है। अफवाह या उन्माद फैलाने वालों के किलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी ...