Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Banda: रफ्तार का कहर-चार बाइकों की तेज टक्कर में 3 की मौत-चार की हालत गंभीर

Banda: रफ्तार का कहर-चार बाइकों की तेज टक्कर में 3 की मौत-चार की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बाइकों की तेज रफ्तार काल बन गई। चार बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़े गए। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरवां क्षेत्र में पहली दुर्घटना जानकारी के अनुसार, बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के मोहित (24) अपने साथी विपिन (20), बुक्का (25) तथा श्यामजी (21) के साथ आज सुबह बाइक से गांव जा रहे थे। लगभग साढ़े 7 बजे नरैनी-करतल रोड पर खनिज बैरियर के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। चाचा की मौके पर मौत-भतीजा.. दूसरी बाइक पर क्षेत्र के नेढुवा गांव के अमर सिंह (25) और उनके भतीजे आयुष (17) सवार थे। तेज टक्कर में सभी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने मोहित व अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी चारों का मेडिकल कालेज में इलाज चल र...
बांदा सेंट मैरी स्कूल में समर कैंप-बच्चों ने मस्ती-मस्ती में सीखा योग

बांदा सेंट मैरी स्कूल में समर कैंप-बच्चों ने मस्ती-मस्ती में सीखा योग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (तिंदवारी रोड) में समर कैंप का आयोजन हुआ। बच्चों ने मस्ती-मस्ती में योग सीखा और इसका फायदे जाने। पांच दिवसीय समर कैंप का भी इसी के साथ समापन हो गया। यह कैंप 13 मई को शुरू हुआ था। सजल रेंडर और पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने बच्चों को योग के साथ आहार-व्यवहार की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल की टीचर्स मंजुला अजय, नफीसा अब्बासी, सरिता श्रीवास्तव, वंदना चौधरी, सारिका त्रिपाठी समेत अन्य स्टाॅफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: बांदा सेंट मैरी स्कूल में डाॅक्टर्स ने दिए हेल्थ टिप्स-ब्लड डोनेट कैंप भी..  https://samarneetinews.com/scoutsguides-learned-to-cook-without-utensils-in-banda/...
Breaking News: बांदा में बाइकें टकराने से दो लोगों की मौत-चार घायल 

Breaking News: बांदा में बाइकें टकराने से दो लोगों की मौत-चार घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सोमवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीओ नरैनी का कहना है कि यह हादसा नरैनी-करतल रोड पर हुआ है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें: UP: बांदा में दर्दनाक हादसे-स्कूटी पुलिया से टकराने से युवक की मौत-दो और लोगों की गई जान https://samarneetinews.com/banda-recorded-highest-temperature-in-country-temperature-crossed-44-in-jhansi/...
ज्योति मल्होत्रा से जुड़े कुछ और यू-ट्यूबर शक के दायरे में..पाकिस्तान के लिए जासूसी का मामला

ज्योति मल्होत्रा से जुड़े कुछ और यू-ट्यूबर शक के दायरे में..पाकिस्तान के लिए जासूसी का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: हरियाणा की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी एजेंसियां एक एसेट के रूप में तैयार कर रही थीं। 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है ज्योति मल्होत्रा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बात हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावर ने रविवार को इस मामले में जानकारी देते हुए कही। पुलिस का कहना है कि ज्योति कई बार पाकिस्तान और एक बार चीन भी जा चुकी है। पुलिस ने उसे अब 5 दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ हो रही है। उसके वित्तीय विवरणों की जांच हो रही है। वहीं कुछ और यू-ट्यूबर भी ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी जांच के दायरे में आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कई यू-ट्यूबर शक के दायरे में है। ऐसे में देश की एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए जासूसी में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार...
UP BJP: 2027 में मौजूदा भाजपा विधायकों की दावेदारी आसान नहीं, देनी होगी अग्नि परीक्षा..

UP BJP: 2027 में मौजूदा भाजपा विधायकों की दावेदारी आसान नहीं, देनी होगी अग्नि परीक्षा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के मौजूदा विधायकों के लिए टिकट की दावेदारी आसान नहीं होगी। पार्टी विधायकों को दोबारा टिकट के लिए बड़ी अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। लोकसभा में हार के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों को बड़ी चुनौती मानकर चल रही भाजपा टिकट देने से पहले सभी विधायकों को जनता की कसौटी पर अच्छे से परखेगी। सच तो यह है कि जनता में विधायकों की छवि और उनका कामकाज परखने का काम पार्टी ने शुरू भी कर दिया है। चुनावी मोड से पहले विधायकों को कसौटी पर कसेगी पार्टी दरअसल, यूपी में लगातार दो बार सरकार बनाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक की तैयारी में है। इसके लिए जरूरी है कि चुनावी समर में उन्हीं को मैदान में उतारा जाए, जो जीत की काबलियत रखते हों। सरकार और भाजपा चुनावी मोड पर आने से पहले मौजूदा विधायकों के बारे में पूरा ब्योरा इकट्ठा करना चाहते हैं। टिकट वितरण ...
यूपी में 18 PCS के तबादले, कई ADM और नगर मजिस्ट्रेट बदले-पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

यूपी में 18 PCS के तबादले, कई ADM और नगर मजिस्ट्रेट बदले-पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार को 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें नगर मजिस्ट्रेट से लेकर एडीएम तक शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद गंभीर सिंह को अब आजमगढ़ का एडीएम बना दिया गया है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट बने अंबरीश बिंद प्रयागराज नगर निगम में रहे अंबरीश बिंद को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी तरह लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रहे हनुमान प्रसाद को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..   ये भी पढ़ें: UP: मर्यादा भूला सपा मीडिया सेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भद्दी टिप्पणी-FIR दर्ज https://samarneetinews.com/encounter-in-up-looter-of-copper-worth-rs-4-crore-killed/...
Banda: दर्दनाक हादसे-स्कूटी पुलिया से टकराने से युवक की मौत-दो और लोगों की गई जान

Banda: दर्दनाक हादसे-स्कूटी पुलिया से टकराने से युवक की मौत-दो और लोगों की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कालिंजर थाना क्षेत्र में स्कूटी पुलिया से टकराने से एक युवक की जान चली गई। वहीं मर्का और बबेरू क्षेत्र में भी दो लोगों की हादसों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कांलिजर के परसहर गांव के रामनरेश (35) शनिवार शाम बसराही से सब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। वाहन को साइड देने के चक्कर में.. बताते हैं कि बरूआ गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के चक्कर में स्कूटी पुलिया से जा टकरा गई। रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेसियों का बड़ा प्रदर्शन: कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे बाबूलाल का कहना है कि वह दो भाइयों में छोटे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी गोमती के अलावा दो बेटी और...
लखनऊ अकादमी ने पुलिस क्लब की टीम को 32 रनों से हराया

लखनऊ अकादमी ने पुलिस क्लब की टीम को 32 रनों से हराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस लाइन के क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में लखनऊ अकादमी की टीम ने पुलिस क्लब को 32 रनों से हरा दिया। खिलाड़ी आदर्श ने 64 रन की तेज पारी खेलते हुए टीम को मैच में जीत दिलाई। शनिवार शाम हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ अकादमी टीम ने पहले बल्लेबाजी की। 181 के बदले 149 रनों पर सिमटी टीम 181 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में पुलिस क्लब की टीम 149 रन ही बना सकी। लखनऊ अकादमी की ओर से वैभव त्रिवेदी ने 2 और विकल्प ने 3 विकेट लिए। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव वासिफ जमा खान, क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह, धनंजय करवरिया, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के दो खिलाड़ियों का अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए चयन https://samarneetinews.com/two-players-of-banda-stadium-selected-for-under-12-cricket-league/...
बांदा में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ में उमड़ी भीड़-खूब लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

बांदा में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ में उमड़ी भीड़-खूब लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पूरे प्रदेश की तरह बांदा में भी 'भारत शौर्य तिंरगा यात्रा' निकाली गई। शनिवार शाम को निकली इस यात्रा का नेतृत्व जिले के जनप्रतिनिधियों ने किया। कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के अद्भुत साहस और पराक्रम वाले 'ऑपरेशन सिंदूर' की अविस्मरणीय सफलता और मां भारती के वीर जवानों के सम्मान में निकाली जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। भारत माता की जय के नारे भी खूब लगे। इस अवसर पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल समेत अन्य विधायक व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Lucknow: सीएम योगी ने हाथ में तिरंगा लेकर ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ का किया नेतृत्व  https://samarneetinews.com/lucknow-cm-yogi-led-shaurya-tiranga-yatra-with-tricolor-in-his-hand/...
यूपी में एनकाउंटर, हत्या कर 4 करोड़ का काॅपर लूटने वाला ढेर-SO बाल-बाल बचे

यूपी में एनकाउंटर, हत्या कर 4 करोड़ का काॅपर लूटने वाला ढेर-SO बाल-बाल बचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज तड़के सुबह पुलिस ने एक खतरनाक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। यह बदमाश चालक की हत्या कर 4 करोड़ का काॅपर लदा ट्रक लूटकर भागा हुआ था। एनकाउंटर कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर शनिवार देर रात हुआ। मारे गए बदमाश की पहचान जौनपुर के रहने वाले संतोष उर्फ राजू के रूप में हुई है। चालक की हत्या कर लूटा था पूरा ट्रक जानकारी के अनुसार, बदमाश संतोष ने अपने दो साथियों के साथ ट्रक ड्राइवर की हत्या कर 4 करोड़ का रेलवे काॅपर लूटा था। कौशांबी एसपी राजेश कुमार का कहना है कि शनिवार देर रात कोखराज पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटे गए ट्रेलर के साथ कुछ लोग कोखराज क्षेत्र में मौजूद हैं। लूट का काॅपर खरीदने पहुंचे थे चार लोग पुलिस ने 5 लोगों को ट्रेलर के साथ गिरफ्तार किया। कहा कि इनमें एक बदमाश लूट और हत्या करने वाले संतोष था। वहीं बाकी चार...