Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP: रात में गिरफ्तार-सुबह फरार, शाम को ढेर..दो करोड़ कैश लूट का मास्टर माइंड था नरेश

UP: रात में गिरफ्तार-सुबह फरार, शाम को ढेर..दो करोड़ कैश लूट का मास्टर माइंड था नरेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दो करोड़ कैश लूट की वारदात का मास्टर माइंड रात में गिरफ्तार हुआ और सुबह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। शाम होते-होते उसका काम तमाम हो गया। फिरोजाबाद में पुलिस के साथ एनकाउंटर में ढेर हो गया। पूरा घटनाक्रम काफी तेजी से हुआ। फिरोजाबाद पुलिस ने रविवार देर शाम एनकाउंटर में उसे मार गिराया। उसकी गिरफ्तारी शनिवार रात को हुई थी। हथकड़ी समेत ऐसे हुआ था फरार इसके बाद उसने लूट का पैसा बरामद कराने की बात कही। पुलिस उसे लेकर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में शौच जाने की बात कहकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। मगर फिरोजाबाद क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। देर शाम मुठभेड़ में मारा गया एसएसपी सौरभ दीक्षित का कहना है कि 3 अक्टूबर को मक्खनपुर में जीके कंपनी की कार से कानपुर से आगरा कैश ले जाया जा रहा था। दो कार सवार बदमाशों ने कार को ओवरटे...
बांदा छोटी बाजार में विवाहिता खुशबू की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास हिरासत में..बाकी की तलाश

बांदा छोटी बाजार में विवाहिता खुशबू की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास हिरासत में..बाकी की तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के छोटी बाजार मोहल्ले से एक बेहद सनसनीखेज सामने आई है। एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे में फंसा और बेड पर बैठी हुई हालत में मिला है। मृतक के पिता ने पति, सास समेत अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने मृतका के पति और सास को पकड़ लिया है। घटनास्थल के हालात हत्या की ओर कर रहे इशारा! पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पति और सास हिरासत में हैं। मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। 2 साल पहले हुई शादी, दहेज में गाड़ी और 5 लाख की मांग जानकारी के अनुसार, छोटी बाजार के सोनू साहू की पत्नी की पत्नी खुशबू (25) का शव आज सुबह घर के एक कमरे में मिला। उनके गले में फांसी का फंदा पड़ा था, जो छत के ...
बांदा DM ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

बांदा DM ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: डीएम जे.रीभा ने आज कलेक्ट्रेट में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 5 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिलाधिकारी ने आज अभियान के संबंध में जन जागरूकता रैली का शुभारंभ भी किया। रैली में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रहीं मौजूद इस रैली में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। डीएम ने अभियान का फीता काटकर रैली को हरी झंडी दिखाई। साथ ही आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी ने अभियान के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में पति-पत्नी में झगड़े का दुखद अंत-एक की मौत से परिवार में कोहराम  https://samarneetinews.com/in-banda-husband-fedup-with-wifes-quarrels-committed-suicide-by-hanging-himself/  ...
Hapur: दो पुलों के बीच हवा में बस लटकी…यात्रियों की जान अटकी-बड़ा हादसा टला

Hapur: दो पुलों के बीच हवा में बस लटकी…यात्रियों की जान अटकी-बड़ा हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आज शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। बस चालक की लापरवाही से बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गढ़ ब्रजघाट गंगा पुल पर दो पुलों के बीच में रामपुर डिपो की बस जाकर हवा में लटक गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी। मुरादाबाद से दिल्ली जा रही थी रोडवेज बस जानकारी के अनुसार, रामपुर डिपो की बस मुरादाबाद से दिल्ली के लिए जा रही थी। रास्ते में ब्रजघाट पर गंगा पुल पर चालक की लापरवाही से बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गंगा पुल और उसके किनारे बने दूसरे पुल के बीच में जाकर लटक गई। ड्राइवर की लापरवाही बनी घटना का कारण बस का अगला हिस्सा हवा में झूलने लगा। जबकि पिछला हिस्सा पुल पर टिका रहा। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह बचाव कार्य शुरू कर ...
Banda: पति-पत्नी में झगड़े का दुखद अंत-एक की मौत से परिवार में कोहराम 

Banda: पति-पत्नी में झगड़े का दुखद अंत-एक की मौत से परिवार में कोहराम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले झगड़ों का खौफनाक अंत हुआ। पति ने तंग आकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव की है। जानकारी के अनुसार, बुद्वविलास (38) ने आज शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस भी करा चुकी थी दोनों में समझौता बताते हैं कि उनका अपनी पत्नी उमा से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी से आहत होकर पति ने यह कदम उठाया। बताते हैं सुबह-सुबह पति घर से निकलकर गांव के बाहर एक बगीचे में पहुंचा। ये भी पढ़ें: बांदा: 5वीं शादी की तैयारी में था मंसूर, बेटे ने सीने में मारी दो गोलियां, पुलिस का बड़ा खुलासा.. वहां अंगोछे से फंदा लगाकर पेड़ के सहारे फांसी लगा ली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग वहां पहुंचे। चौकी प्रभारी कुरसेजा रोशनी सेंगर का कहना है कि पत...
यूपी में 7 अक्तूबर को छुट्टी-शासनादेश हुआ जारी, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में 7 अक्तूबर को छुट्टी-शासनादेश हुआ जारी, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 7 अक्तूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शनिवार को इस संबंध में सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा पहले ही श्रावस्ती जिले से कर दी थी। दरअसल, 7 अक्टूबर को आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती है। इस अवसर पर अवकाश घोषित करने की मांग काफी समय से हो रही थी। इसलिए सरकार ने यह खास फैसला लिया है। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश इस दिन को विशेष महत्व देने के लिए राज्यस्तर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। दरअसल, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। ये भी पढ़ें: पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”… भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज इसकी मांग कर रहा था। वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश हुआ करता था। मगर बाद में इसे रद्द कर...
बांदा में हादसा: स्कूटी सवार एक युवक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

बांदा में हादसा: स्कूटी सवार एक युवक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गिरवां में हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन ने पीछे से मारी तेज रफ्तार में टक्कर जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव के मोहन (36) अपने पड़ोसी इंद्रपाल (40) के साथ बिसंडा के सिंहपुर गए थे। रात में दोनों वहां से वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि इसी बीच रास्ते में पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, बेटे ने की पिता की हत्या-यह वजह आई सामने.. दोनों स्कूटी से उछलकर गड्ढे में जा गिरे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल म...
संत प्रेमानंद जी ‘महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं..’, आश्रम से यह अपडेट-भक्तों की बढ़ी चिंता

संत प्रेमानंद जी ‘महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं..’, आश्रम से यह अपडेट-भक्तों की बढ़ी चिंता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पावन नगरी वृंदावन से असहज करने वाली खबर है। संत प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। बताया जा रहा है कि यात्रा उनके स्वास्थ्य को देखते हुए रद्द की गई है। पिछले दो दिनों से संत प्रेमानंद जी महाराज पदयात्रा में नहीं आ रहे हैं। उनकी झलक पाने के लिए श्रद्धालु सड़क के किनारों पर खड़े इंतजार करते देखे जा रहे हैं। आश्रम से आया यह अपडेट श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए लोगों को संदेश जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि संत प्रेमानंद जी महाराज का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। इसलिए उनकी यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। अभी कोई उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए सड़क पर इंतजार न करे। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 अक्तूबर को छुट्टी-शासनादेश हुआ जारी, पढ़ें पूरी खबर.. संदेश में कहा गया है कि जब भी पद या...
पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक पब्लिक टायलेट यानी सार्वजनिक शौचालय लोगों के बीच सुर्खियों में है। वजह है इसकी बनावट। दरअसल, रायबरेली के जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव में बना यह टायलेट दूसरों से बिल्कुल अलग है। इसकी लुक बिल्कुल रेल के डिब्बे जैसा है। बाहर से इसे रेल के डिब्बे का हूबबू लुक देने का प्रयास किया गया है। कलर और खिड़कियां को दिया बिल्कुल रेल की बोगी वाला लुक कलर और खिड़कियां बिल्कुल वैसी ही रखी गई हैं, जैसी ट्रेन की बोगी की होती है। इतना ही नहीं टायलेट को आकर्षक बनाने के लिए इसपर रेल के डिब्बे जैसे संकेतक भी लिखे गए हैं। जैसे "द पू रे 180114"..। ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने विकास योजाओं में रचनात्मकता भरी जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव की ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने सरकारी योजना में रचनात्मकता का अनोखा उदाहरण पेश किया है। यही वजह है कि यह शौचालय लोगों में चर्च...
UP: बरेली में सपा डेलीगेशन की एंट्री पर रोक-माता प्रसाद हाउस अरेस्ट-इकरा और मलिक भी..

UP: बरेली में सपा डेलीगेशन की एंट्री पर रोक-माता प्रसाद हाउस अरेस्ट-इकरा और मलिक भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल को लेकर राजनीतिक तेज है। आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बरेली जाने की घोषणा की थी। इससे पहले आज लखनऊ में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सपा सांसद इकरा हसन और हरेंद्र मलिक को भी बार्डर पर रोक दिया गया है। पुलिस ने सख्त की सुरक्षा व्यवस्था दरअसल, बरेली में बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। इसी बीच सपा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज बरेली जाने वाला था। ये भी पढ़ें: यूपी में आज बरेली में हाई अलर्ट: जुमे की नमाज को लेकर चौकसी, इंटरनेट बंद-ड्रोन से निगरानी बरेली के डीएम ने पत्र जारी कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। कहा था कि कोई भी राजनीतिक प्रतिनिधि बिना इजाजत बरेली नहीं आएगा। इस पत्र के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। सपा सांसद जियाउर्...