Friday, October 9सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

निर्देशक आदित्य ओम की फिल्म में बांदा के अभिनेता शिवा सूर्यवंशी की दिखाई देगी दमदार भूमिका

निर्देशक आदित्य ओम की फिल्म में बांदा के अभिनेता शिवा सूर्यवंशी की दिखाई देगी दमदार भूमिका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, मनोरंजन डेस्कः 'मास्साब' जैसी फिल्म के जरिए बुंदेलखंड का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाले बांदा के युवा अभिनेता शिवा सूर्यवंशी की सफलताओं का सिलसिला जारी है। जल्द ही वह एक और फिल्म में अभिनय करते नजर आने वाले हैं। इस बार वह जाने-माने निर्देशक आदित्य ओम की फिल्म 'एक्स्क्रीटा' (मैला) में दर्शकों को एक बेहद दमदार भूमिका में दिखाई देंगे। अभिनेता शिवा सूर्यवंशी ने फिल्म को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने फिल्म की शूटिंग से लेकर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही फिल्म की संवेदनशील थीम को भी बताया। उन्होंने बताया कि बुंदेली परिवेश में यह फिल्म कितनी जरूरी हो जाती है। फिल्म में उनकी भूमिका सोशल एक्टिविस्ट की शिवा ने बताया कि इस फिल्म में उनकी भूमिका एक सोशल एक्टिविस्ट की होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग भी बुंदेलखंड के उरई-जालौन जिले के चंबल इलाके में हुई है। पूरी तरह ...
बांदा में दर्दनाक घटना, घर में खेल रहे मासूम भाई-बहन की दम घुटने से मौत

बांदा में दर्दनाक घटना, घर में खेल रहे मासूम भाई-बहन की दम घुटने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज गुरुवार दोपहर हुई एक ह्रदयविदारक घटना में मासूम भाई-बहन की भूसे के ढेर में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव घर के आंगन में पड़े भूसे के ढेर के नीचे दबे मिले। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि खेलते वक्त बच्चे भूसे के ढेर पर पहुंचे और उपर से पड़ी पन्नी के नीचे घुस गए। इसके बाद दोनों भूसा धसने के कारण उसके नीचे दब गए, बाद में उनकी तलाश की गई। दोनों का कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने तलाश में दोनों के शव निकाले। घटना से हाहाकार मच गया। परिजन बदहवास से हो गए। मटौंध के बजरंगपुरवा गांव में घटना दरअसल, परिवार के लोग जब बच्चों तो तलाश रहे थे तो दोनों का कुछ पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश की तो दोनों बच्चों के शव भूसे के ढेर के नीचे दबे थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। ...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार सवार 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार सवार 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः कई घंटों से लगातार हो रही बरसात के बीच लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार आज गुरुवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा खा गई। इससे कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि कार सवार लोग गुरुग्राम से लखनऊ जा रहे थे। यह हादसा कन्नौज की तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में फगुहा भट्ठे के पास हुआ। बताया जाता है कि गुड़गांव की ओर से आ रही कार फगुहा भट्ठा के पास डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे तेज रफ्तार के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोग गुरुग्राम के रहने वाले थे। दो की पहचान हुई है। एक की पहचान हरिशचंद्र तथा दूसरी महिला मृतक है जिसकी पहचान फरहा खान के रूप में हुई है। तीसरी मृतक महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मरने वालों में दो गुड़गांव के रहने वाले बताते हैं कि तीनों शवो...
विपक्षियों को मात देने में माहिर स्वतंत्र देव सिंह के सिर आज फिर सजेगा प्रदेश अध्यक्ष का ताज

विपक्षियों को मात देने में माहिर स्वतंत्र देव सिंह के सिर आज फिर सजेगा प्रदेश अध्यक्ष का ताज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज गुरुवार को होना है। संगठन को मजबूत करने की अद्भुत कला और चुनावों में विपक्षियों को मात देने वाली अभेद रणनीति में माहिर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपाल का कहना है कि 16 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की मौजूदगी में यह कार्यवाही संपन्न होगी। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी चुनाव आज शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापसी की व्यवस्था रहेगी। पार्टी के भीतर खाने से जो खबरें आ रही हैं उनसे पता चलता है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष की प्रभावी कार्यशैली के चलते ...
29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर

29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सूफी गायक जगजीत सिंह का गाना तो आपको याद होगा ही... 'न उम्र की सीमा हो, न जन्म का बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन, नई रीत चलाकर तुम, मेरी प्रीत अमर कर दो....।' कुछ इन्हीं पंक्तियों को सच करने पर अमादा एक 55 साल की महिला ने खुद से 29 साल छोटे युवक के प्यार में हर हद पार कर दी। साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। मामला संतकबीरनगर के एक गांव से जुड़ा है। वहां एक महिला ने अपने से आधी उम्र के अपने प्रेमी के लिए कई सितम सहे, पति-बेटों और घरवार सब छोड़ दिया। इसके बाद अपने रिश्ते को सामाजिक बंधन और कानूनी मान्यता दिलाई। पति से लिया तलाक, 3 बेटों को छोड़ा दरअसल, वहां रहने वाली एक 55 साल की महिला के खुद से 29 साल छोटे युवक से प्रेम संबंध हो गए। महिला के लिए अपने प्यार को हांसिल करना आसान नहीं था। ऐसे उसे कई बंधनों तोड़ते हुए हर हद से गुजरना पड़ा। प्रेमी का होन...
बांदा में हाईटेंशन करंट से लाइनमैन की मौत, दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा

बांदा में हाईटेंशन करंट से लाइनमैन की मौत, दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बिजली विभाग द्वारा काटे गए ट्यूबवेल के हाईटेंशन बिजली कनेक्शन को जुड़वाने के लिए ट्यूबवेल मालिक ने प्राइवेट लाइनमैन को पोल पर चढ़ा दिया। एलटी लाइन में काम करने वाले लाइनमैन ने जैसे ही हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने का प्रयास किया, करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसने के बाद नीचे आ गिरा। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अतर्रा) पहुंचे। वहां इलाज के दौरान लाइमैन ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव देखा तो उनमें कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने घटनाक्रम फतेहगंज थाना क्षेत्र का है। फतेहगंज थाना पुलिस ने ट्यूबवेल मालिक समेत दो लोगो के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बिजली विभाग के काटे कनेक्शन को जुड़वाने के दौरान हादसा बताया जाता है कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव निवास...
कानपुर में भाजपा नेता को झूठ बोल घर से बुलाया, फिर लूटकर भागे बदमाश

कानपुर में भाजपा नेता को झूठ बोल घर से बुलाया, फिर लूटकर भागे बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार शाम कानपुर शहर के नौबस्ता में इलाके में एक भाजपा नेता से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने हवा में असलहा लहराते असलहा तान दिया। इससे डरे-सहमे लोग वहीं रुक गए। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी तुरंत ही हरकत में आ गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ गोविंदनगर मनोज गुप्ता का कहना है कि जांच की जा रही है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। फिर भी अपने स्तर से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नौबस्ता के पशुपतिनगर में सरेआम वारदात बताया जाता है कि नौबस्ता के पशुपति नगर में रहने वाले गल्ला एजेंट मनोज दुबे भाजपा नेता हैं। आज उनसे मिलने भरुआ सुमेरपुर से उनके कु...
आज से यूपी में पूरब से पश्चिम तक जमकर बरसेंगे बादल..

आज से यूपी में पूरब से पश्चिम तक जमकर बरसेंगे बादल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार से मौसम ने फिर करवट बदल ली है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जैसे जिलों में लोगों को बारिश और धुंध का सामना करना पड़ेगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। बताया जा रहा है कि पारा लुढ़ने से ठंड बढ़ जाएगी। खराब मौसम का सिलसिला अगले 3 से 4 दिन तक रहेगा। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। राजधानी के आसपास और पश्चिमी यूपी तक बरसेंगे बादल हालांकि, दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर जो अनुमान लगाया था वह बिल्कुल सटीक निकला। यूपी में खासकर राजधानी लखनऊ के आसपास बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में बारिश तो शायद न भी हो, लेकिन धुंध और कोहरा छाया रहेगा। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद व नोएडा में मंगलवार से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। इसलिए घर से निक...
लखनऊ-बुंदेलखंडः फेक वेबसाइट से फर्जी रवन्ने, सरकार को 200 करोड़ का चूना, महोबा का जालसाज गिरफ्तार

लखनऊ-बुंदेलखंडः फेक वेबसाइट से फर्जी रवन्ने, सरकार को 200 करोड़ का चूना, महोबा का जालसाज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ/बांदाः खनिज महकमे में एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है, जिसने राजधानी में बैठे अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं। यहां साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक फर्जी वेबसाइट के जरिए ट्रकों के फर्जी ई-रवन्ना (रायल्टी पेपर) जारी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी रवन्ना जारी करते हुए सरकार को लगभग 200 करोड़ रुपए का चूना लगा डाला है। इनमें पकड़ा गया जालसाज सचिन सिंह, बुंदेलखंड के महोबा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस फेक वेबसाइट के जरिए फर्जी ई-रवन्ना से हजारों ट्रक बालू, मौरंग और गिट्टियां निकाल दी गई। दरअसल, खनिज विभाग की ओर से इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच पर शासन की है पैनी नजर साइबर क्राइम पुलिस अब अवैध खनन के गौरखधंधे में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रही है। बहरहाल, इतने बड़े स्तर पर हुई जालसाजी और सरकार को...
रहिए सावधानः आज से यूपी में बारिश-धुंध का दौर शुरू

रहिए सावधानः आज से यूपी में बारिश-धुंध का दौर शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज मंगलवार को मकर संक्रांति के साथ ही मौसम ने फिर करवट बदल ली है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जैसे जिलों में लोगों को बारिश और धुंध का सामना करना पड़ेगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। बताया जा रहा है कि पारा लुढ़ने से ठंड बढ़ जाएगी। खराब मौसम का सिलसिला अगले 3 से 4 दिन तक रहेगा। कहा जा रहा है कि 14 जनवरी को लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन धुंध और कोहरा छाया रहेगा। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद व नोएडा में मंगलवार से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले सावधानी बरतें। सहारनपुर में 5 मिनट में ओलों से ढकी सड़क उधर, सोमवार को 5 मिनट की ओलावृष्टि से पश्चिमी यूपी के सहारनपुर शहर की सड़के ओले से ढक सी गई। वहीं पारा भी लुढ़क गया। मंगलवार को भी बर्फीली ...