Wednesday, October 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में करारी हार और जल्द होने वाले विधानसभा की 10 सीटों के उप चुनाव से पहले भाजपा ने 75 में 73 जिलों के लिए प्रभारियों मंत्रियों के प्रभार बदले हैं। यूपी में सिर्फ दो ही जिले ऐसे हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक पीलीभीत और दूसरा मिर्जापुर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद के साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को 25-25 जिलों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदलेंगे प्रभार पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदले जाएंगे। सीएम योगी ने गुरुवार को अपने आवास पर सभी मंत्रियों के साथ बैठक भी ली। ये भी पढ़ें : यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की सीएम योगी...
झांसी-जालौन में दो दिन से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

झांसी-जालौन में दो दिन से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड में बारिश का कहर जारी है। पिछले 48 घंटों से झांसी और जालौन में बारिश जारी है। झांसी और जालौन में जगह-जगह जलभराव है। जालौन में कई गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे वहां से होने वाला आवागमन ठप है। उधर, बांदा में भी बरसात जारी है। बीते 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश रेलवे के अधिकारियों के आवासों में भी पानी घुसा है। जानकारी के अनुसार झांसी की तरह ही 48 घंटे बाद भी जौलान में बारिश जारी है। जिले में चारों तरफ पानी ही पानी भरा है। कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट चुका है। लगातार बारिश से शहर की नालियां, नाले उफान मार रहे हैं। बांदा में भी रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। ये भी पढ़ें : झांसी-ललितपुर हाइवे पर हादसा, बस ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर, 29 यात्री घायल-16 गंभीर     ...
बांदा : ‘बच्चों के साथ खड़ा हूं मैं, शासन-प्रशासन करेंगे मदद’-मंत्री रामकेश निषाद

बांदा : ‘बच्चों के साथ खड़ा हूं मैं, शासन-प्रशासन करेंगे मदद’-मंत्री रामकेश निषाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : "घटना बेहद दुखद है, इससे मुझे गहरा दुख हुआ है। यह कहना चाहूंगा कि मैं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के बच्चों के साथ खड़ा हूं। शासन और प्रशासन से पूरी मदद कराई जाएगी।" ये बातें जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने कहीं। जब उन्हें तिंदवारी क्षेत्र में पति-पत्नी के नदी में डूबने से हुई मौत की घटना की जानकारी हुई। माता-पिता की मजदूरी से चलता था परिवार का खर्च दरअसल, बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में ग्राम भिडौरा के राजाराम (50) और उनकी पत्नी राजाबाई (45) की नदी में डूबकर मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में चार बच्चे हैं। दो बेटे हैं और दो बेटियां। इस गरीब परिवार का पालन-पोषण पति-पत्नी की मजदूरी से चलता था। ऐसे में बच्चों की परवरिश से लेकर खाने-पीने का संकट पैदा हो गया है। मंत्री बोले, लखनऊ से लौटते ही पीड़ित परिवार से मिलेंगे बताते हैं कि सबसे ब...
Banda : भूरागढ़ बाइपास पर अज्ञात बुजुर्ग का झुलसा शव मिलने से सनसनी

Banda : भूरागढ़ बाइपास पर अज्ञात बुजुर्ग का झुलसा शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से सटे भूरागढ़ बाइपास पर एक अज्ञात बुजुर्ग का आधा झुलसा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष अनुमान लगाई जा रही है। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। आसपास के लोग मृतक को नहीं पहचान सके हैं। हाथ पर सीताराम लिखा, नहीं पहचान सके आसपास के लोग जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के भूरागढ बाईपास के पास लोगों ने सड़क किनारे अज्ञात लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। https://samarneetinews.com/husband-and-wife-drowned-in-pailani-banda-both-died/ शव आधा झुलसा हुआ था। पुलिस का कहना हैकि बुजुर्ग का आधा अंग झुलसा है। इसलिए आशंका है कि उसपर आकाशीय बिजली गिर गई हो। हालांकि, सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। मृतक के हाथ पर सीताराम लिखा है। ...
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Sitaram Yechury Death : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी का आज गुरुवार 12 सितंबर को निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स (AIIMS) के आईसीयू में अंतिम सांसें लीं। पार्टी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक कहा गया है कि 12 सितंबर को दोपहर 3.03 बजे एम्स, नई दिल्ली में सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वह श्वसन तंत्र में संक्रमण की बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत और 16 घायल, बस-पिकअप की टक्कर बताते चलें कि 19 अगस्त को तेज बुखार की शिकायत के बाद श्री येचुरी को एम्स के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी हाल में ही मोतियाबिंद की भी सर्जरी हुई थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता...
Breaking : बांदा में नदी में डूबकर पति-पत्नी की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking : बांदा में नदी में डूबकर पति-पत्नी की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र में चेकडैम पार करते समय दंपती डूब गए। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार तिंदवारी के मिजौरा गांव के राजाराम (45) अपनी पत्नी राजाबाई (45) के साथ पास के गांव चिल्ला क्षेत्र के महेंदू में एक गौशाला में काम करते थे। बुधवार शाम को वे दोनों अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों गांवों के बीच पड़ने वाली बरसाती नदी (चेक डैम) पार करते समय पति-पत्नी उसमें गिरकर डूब गए। ये भी पढ़ें : बांदा में विवाहिता फिरोजा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप मृतक दंपती अपने पीछे दो बेट और दो बेटियां छोड़...
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बांदा-बिजनौर-अमरोहा भी..

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बांदा-बिजनौर-अमरोहा भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विदाई से पहले मानसून जबरदस्त बरसने के मूड में है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बांदा समेत मध्य प्रदेश बार्डर से सटे क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तराखंड से सटे बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर और फर्रुखाबाद में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बांदा, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, अमरोहा, पीलीभीत, संभल, बदायूं, ललितपुर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं। ये भी पढ़ें : UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन ...
बांदा में विवाहिता फिरोजा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

बांदा में विवाहिता फिरोजा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने कहा, चार साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के उसरापुरवा गांव के फिरोजा (21) पत्नी एजाज की मंगलवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर स्वास्थ केंद्र पहुंचे। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में https://samarneetinews.com/minister-swatantradev-and-ramkeshnishad-inaugurated-jalabhinandan-in-banda/ उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता जानी खान निवासी बगइचा पुरवा का कहना है कि चार साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी। उन्ह...
बांदा में ‘जलाभिनन्दन’ का मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और रामकेश निषाद ने दीप जलाकर किया शुभारंभ

बांदा में ‘जलाभिनन्दन’ का मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और रामकेश निषाद ने दीप जलाकर किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : 'बांदा और सहूरपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। इस दूरस्थ गांव में हर घर नल जल योजना के तहत सभी घरों में शुद्ध पानी पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। यह सपना प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना थी। वह चाहते थे कि बुंदेलखंड में दूरस्थ क्षेत्र से महिलाओं को सिर पर पानी ढोने के अभिशाप से मुक्ति मिले। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, बांदा और सहूरपुर के लिए ऐतिहासिक दिन इसी को पूरा करने के लिए यह योजना शुरू हुई थी जो आज सहूरपुर में पूरी हुई है।' ये बातें मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा के सहूरपुर में आयोजित जलाभिनन्दन कार्यक्रम में कहीं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने दीप जलाकर जलाभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जल, वृक्ष, पोखर और...
UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन से कटकर दंपती और मासूम की मौत

UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन से कटकर दंपती और मासूम की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सेल्फी के चक्कर में आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पूरा परिवार खत्म हो गया। ट्रेन की चपेट में आकर माता-पिता और मासूम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह ह्रदय विदारक घटना लखीमपुर खीरी के ओयल रेलवे क्रासिंग पर बुधवार सुबह करीब लगभग 11 बजे हुई। सीतापुर के लहरपुर का रहने वाला था परिवार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दंपती अपने बच्चे के साथ काफी देर से रील बना रहे थे। इसी बीच घटना हो गई। मृतक परिवार सीतापुर जिले के लहरपुर का रहने वाला था। https://samarneetinews.com/read-list-of-transfers-of-17-ips-officers-in-up/ जानकारी के अनुसार सीतापुर के लहरपुर कस्बे के मोहल्ला शेखटोला के रहने वाले रहमान अंसारी के बेटे मो. अहमद (27) अपनी पत्नी आयशा (24) और बेटे अब्दुल्ला (3) के साथ उमरिया पुलिया के पास ओयल क्रासिंग के आगे काफी देर से रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील बना रहे थ...