Wednesday, October 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

Breaking : बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, 5 गिरफ्तार-नेपाल भागते समय..

Breaking : बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, 5 गिरफ्तार-नेपाल भागते समय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहराइच हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस की हिंसा के आरोपियों से मुठभेड़ हुई है। 2 आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। दोनों को गोली लगी है। एक आरोपी का नाम सरफराज और दूसरे का तालिब बताया जा रहा है। सरफराज हिंसा का मुख्य आरोपी था। सुत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बायपास पर हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी के मरने की पुष्टि नहीं की है। मुख्य आरोपी है अब्दुल हमीद और सरफराज सूत्रों के अनुसार सरफराज की मौत की बात कही जा रही है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सरफराज मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का बेटा है जो खुद भी मुख्य आरोपी है। राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस को इनकी तलाश थी। एक निजी चैनल से बात करते हुए एडीजी लाॅ एंड आर्डर अमिताभ यश ने कहा कि पांच आरोपियों को एनकाउंटर में पकड़ा गया है। अभी कैज्युलिटी की जानकारी नह...
छी : घरेलू मेड के गंदे काम से इंसानियत शर्मसार-अधिकारी भी हैरान, बताई वजह..

छी : घरेलू मेड के गंदे काम से इंसानियत शर्मसार-अधिकारी भी हैरान, बताई वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद अमानवीय और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। एक घरेलू खाना बनाने वाली सहायिका (मेड) की घिनौनी हरकत ने सभी को हैरान कर दिया है। इसे जो भी देख-सुन रहा है, वो अचंभित है। कोई सोच भी नहीं सकता कि घर में काम करने वाली एक मेड ऐसा गंदा काम भी कर सकती है। दरअसल, यह मेड अपना यूरिन मिलाकर खाना बना रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मेड को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार, पुलिस अधिकारी सभी हैरान इस सनसनीखेज घटना से पहले तो पूछताछ में घरेलू मेड ने अपना जुर्म नहीं कबूला। लेकिन जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटैज दिखाए तो उसने चुप्पी साध ली। बाद में सख्ती से पूछताछ में मेड ने कबूल किया कि वह खाना बनाने में पानी की जगह अपने मूत्र का इस्तेमाल कर रही थी। दरअसल, मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की सोसा...
मिल्कीपुर सीट : आज हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अपील पर होगी सुनवाई

मिल्कीपुर सीट : आज हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अपील पर होगी सुनवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने अभी घोषित नहीं की है। ऐसे में सपा प्रत्याशी के खिलाफ हाइकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल याचिका को वापस लेने की अपील की गई है। गुरुवार को होगी लखनऊ में सुनवाई यह अपील बुधवार को कोर्ट में दाखिल की गई है। उच्च न्यायालय की लखनऊ बैंच में न्यायमूर्ति की एकल पीठ अपील पर गुरुवार को सुनवाई करेगी। बताते चलें कि चुनाव याचिका लंबित होने की वजह से ही चुनाव आयोग ने अभी मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की। इसपर सभी की नजर टिकी है। ये भी पढ़ें : लखीमपुर : BJP विधायक पिटाई मामले में FIR, अवधेश सिंह पत्नी समेत नामजद और..    ...
UP : बांदा में मां को मुखाग्नि दे रहा बेटा अचानक बेहोश होकर गिरा, थम गईं सांसें..

UP : बांदा में मां को मुखाग्नि दे रहा बेटा अचानक बेहोश होकर गिरा, थम गईं सांसें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश में एक ह्रदयविदारक मामला सामने आया है। अपनी 100 साल की मां की मौत से एक बेटे को गहरा दुख पहुंचा। बांदा में मां को मुखाग्नि देते समय बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र की है। देहात कोतवाली के सैमरा गांव की घटना जानकारी के अनुसार बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव की पुनिया देवी (100) पत्नी स्व. मनुवा की मंगलवार शाम मृत्यु हो गई थी। आज बुधवार को उनके शव को लेकर सुबह करीब 11 बजे परिवार के लोग शमशान घाट पहुंचे। वहां छोटा बेटे रत्तू लाल (40) उन्हें मुखाग्नि दे रहे थे। बताते हैं कि ये भी पढ़ें : कानपुर हाइवे पर भीषण हादसा, कार सवार छात्र-छात्राओं समेत 5 लोगों की मौत मुखाग्नि देने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल मे...
Banda : पत्नी ने पति को पीटा, आहत होकर नशे में व्यक्ति ने दी जान

Banda : पत्नी ने पति को पीटा, आहत होकर नशे में व्यक्ति ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कॉलोनी के 40 वर्षीय मुकेश ने बुधवार सुबह कमरे में फांसी लगा ली। बताते हैं कि काफी देर बाद चंदा मांगने घर पहुंचे युवकों ने शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई। तब मृतक की पत्नी रीता को पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी ने कही यह बात.. मृतक के बहनोई राजेश साहू का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। दो दिन पहले पत्नी से उनका विवाद हुआ था। पत्नी ने दो अन्य लोगों के साथ मुकेश के साथ मारपीट की थी। इसी से आहत होकर https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo शायद उसने सुसाइड की है। उधर, मृतक की पत्नी रीता का कहना है कि पति शराब के नशे में चार दिन से घर पर हंगामा कर रहा था। घर में घुसने नहीं दे रहा था। इसलिए उन दोनों में मारपीट हुई थी। नशे में उसने फांसी लगा ली है। पुलिस का कहना है कि माम...
UP : बांदा में दशहरा मिलने गए युवक की हादसे में मौत, भाई कानपुर रेफर

UP : बांदा में दशहरा मिलने गए युवक की हादसे में मौत, भाई कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बाइक से अपने चचेरे भाई के साथ दशहरा मिलने जा रहा था। हादसे में भाई घायल हो गया। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार शहर के क्योटरा मोहल्ले के रहने वाले लखन सिंह के बेटे ललक (28) बीती रात अपने चचेरे भाई मुकेश (18) के साथ बाइक से दशहरा मिलने जा रहे थे। बताते हैं कि केन पथ पर 29 फरवरी को हुई थी मृतक की शादी सामने आ रहे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में ललक ने दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई लव सिंह का https://samarneetinews.com/all-parties-are-one-in-quagmire-of-corruption-contracts-are-being...
लखीमपुर : BJP विधायक पिटाई मामले में FIR, अवधेश सिंह पत्नी समेत नामजद और..

लखीमपुर : BJP विधायक पिटाई मामले में FIR, अवधेश सिंह पत्नी समेत नामजद और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखीमपुर बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई मामले में पुलिस ने देर रात रिपोर्ट लिखी है। पुलिस ने अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, संग्राम सिंह और नीरज सिंह को नामजद कर 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। रिपोर्ट विधायक की तहरीर पर लिखी गई है। पार्टी से किए जा चुके हैं बर्खास्त बताते चलें कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डेलीगेट पद पर नामांकन में बवाल हो गया था। इस दौरान अवधेश सिंह ने भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था। अन्य लोगों ने लात-घूंसे ये भी पढ़ें : देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई बरसा दिए थे। इसके कई वीडियो वायरल हुए थे। अवधेश जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हैं। पुलिस ने करीब 1 सप्ताह बाद रिपोर्ट लिखी है। मुख्यमंत्री से मिले थे विधायक बताते चलें कि भाजपा ने अवधेश सिंह, उनकी पत्नी समेत चार कार्यकर्ताओं को प...
Banda : पर्यटन को बढ़ावे के लिए मंत्री-विधायक और DM की खास बैठक, पढ़ें खबर..

Banda : पर्यटन को बढ़ावे के लिए मंत्री-विधायक और DM की खास बैठक, पढ़ें खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पर्यटन को बढ़ावे के लिए मंत्री-विधायक और प्रशासन ने बैठक कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की खास समीक्षा बैठक हुई। पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा की पर्यटन विकास विभाग के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री रामकेश निषाद ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अनुथवा गांव में अरोडीदाई मंदिर में कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। बैठक में सभी कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा जिपं : यहां भ्रष्टाचार के दलदल में स...
वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, पार्टी ने दिया टिकट

वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, पार्टी ने दिया टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी समर में उतर आई हैं। वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट देने की घोषणा की है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका ऐलान भी कर दिया है। बताते चलें कि जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने इस बारे में घोषणा की थी। पार्टी ने की घोषणा तब प्रियंका गांधी ने कहा था कि वायनाड से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य होगा। तभी से यह तय हो चुका था कि प्रियंका गांधी आने वाले उप चुनाव में वहां से चुनाव लड़ेंगी। बताते चलें कि वायनाड से राहुल गांधी सांसद चुने गए थे। लेकिन रायबरेली से भी चुनाव जीतने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। इसलिए अब वहां उप चुनाव हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम ht...
Banda : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, दो युवकों पर गंभीर आरोप

Banda : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, दो युवकों पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक युवक के ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कट गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि दो युवकों ने उसे पीटने के बाद ट्रेन के आगे धकेल दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी जानकारी नहीं है। जांच की जा रही है। दो युवकों पर ट्रेन के आगे धक्का देने का आरोप जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा के सेवाराम गुप्ता का बेटा सुशील (26) मंगलवार दोपहर घर में था। बताते हैं कि तभी जान-पहचान के ये भी पढ़ें : बांदा जिला पंचायत : यहां भ्रष्टाचार के दलदल में सभी दल एक! बिना जांच-पड़ताल के दिए जा रहे ठेके दो युवक उसे बुला ले गए। आरोप है कि बाबा साहब तालाब के पास दोनों युवकों ने उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद रेलवे लाइन ले जाकर ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। बताते हैं कि इससे सुशील के दोनों पैर कट गए...