Tuesday, October 13सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

हमीरपुर : भाजपा ने अध्यक्ष पवन अनुरागी को पार्टी से निकाला-चंद घंटे में गिरफ्तार-पढ़ें पूरी खबर

हमीरपुर : भाजपा ने अध्यक्ष पवन अनुरागी को पार्टी से निकाला-चंद घंटे में गिरफ्तार-पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : भारी किरकिरी के बाद भाजपा ने आखिरकार हमीरपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी को पार्टी से निकाल दिया। चंद घंटे बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। मामला दो पत्रकारों को बंधक बनाकर बर्बरतापूर्वक पीटे जाने का है। बताते चलें कि भाजपा ने बुधवार को अनुरागी को पार्टी से निकालने का पत्र जारी किया। 4 घंटे बाद ही गिरफ्तार पुलिस ने इसके 4 घंटे बाद ही एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया। बताते चलें कि इस मामले में आरोपी आरके सोनी, नरेंद्र विश्वकर्मा, अखिलेश राजपूत और विक्रम यादव को पहले ही पकड़ा जा चुका है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 27 अक्तूबर को नगर पंचायत अध्यक्ष सरीला अनुरागी ने अपने साथियों के साथ दो पत्रकारों, अमित द्विवेदी और शैलेंद्र मिश्रा को बंधक बनाकर बर्बरतापूर्वक पीटा था। दोनों की नग्न हालत में पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
UP : कार पुल पर खड़ी करके नदी में कूदा युवक, तलाश जारी..

UP : कार पुल पर खड़ी करके नदी में कूदा युवक, तलाश जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज हुए एक घटनाक्रम में एक युवक पुल पर अपनी कार खड़ी करके यमुना नदी में कूद गया। आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही गोताखोरों को नदी में उतारा और युवक की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि तलाश कराई जा रही है। गोताखोर नदी में युवक की तलाश में जुटे जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के शिवप्रताप उर्फ शिवम पुत्र राकेश सिंह बुधवार सुबह करीब 7 बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेदाघाट यमुना पुल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक पहले https://samarneetinews.com/banda-komal-dies-under-suspicious-circumstances-after-1year-of-lovemarriage/ मोबाइल पर किसी से बात करता रहा। बाद में फोन कार के अंदर रखकर खुद पुल से नदी में कूद गया। लोगों न...
Banda : लवमैरिज के 1 साल बाद कोमल की संदिग्ध हालात में मौत-गंभीर आरोप

Banda : लवमैरिज के 1 साल बाद कोमल की संदिग्ध हालात में मौत-गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : संदिग्ध परिस्थितियो में युवती की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी है। आज ससुराल पक्ष के लोग शव लेकर जसपुरा के गलोली घाट गए थे। बताया जाता है कि भरूआ सुमेरपुर के चांदथोक के मोहित द्विवेदी की पत्नी कोमल (22) की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। पिता ने लगाए ये आरोप मृतका के पिता अमर सिंह निवासी इमिलिया भरूआ सुमेरपुर का आरोप है कि उनकी बेटी ने 1 वर्ष पहले मोहित से लवमैरिज की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन उसे मारते-पीटते थे। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : जालौन : ट्यूशन टीचर ने छात्रा से दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, गिरफ्तार-दो फरार ये ...
Sharda Sinha : नहीं रहीं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा

Sharda Sinha : नहीं रहीं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश की सबसे मशहूर लोकगायिक शारदा सिन्हा अब नहीं रहीं। मंगलवार देर रात 72 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से यूपी-बिहार ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। मल्टीपल मायलोमा से थीं पीड़ित उनके बेटे अंशुमान सिन्हा का कहना है कि बिहार कोकिला मल्टीपल मायलोमा जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। यह कैंसर का एक प्रकार है। उन्हें 2017 से यह बीमारी थी। उन्होंने अपनी बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया था। हंसते हुए अपनी आवाज देती रहीं। ये भी पढ़ें : नहीं रहीं दूरदर्शन के ‘उड़ान’ धारावाहिक की एक्ट्रेस कविता चौधरी https://samarneetinews.com/doordarshans-udaan-serial-actress-kavita-chaudhary-passes-away/  ...
देखें Video : मुरादाबाद में शिक्षक की हत्या, दिनदहाड़े रोंगटे खड़े करने वाली वारदात

देखें Video : मुरादाबाद में शिक्षक की हत्या, दिनदहाड़े रोंगटे खड़े करने वाली वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=VW0gPQU60rg समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद में स्कूल प्रिंसिपल की सरेराह हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई हत्या की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। हत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद के लाकड़ी क्षेत्र की वारदात हत्या की यह वारदात मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी की है। शिक्षक का नाम शबाबुल हसन है जो रोजाना की तरह पैदल ही घर से स्कूल जा रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनके सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उनकी गिरकर मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताते हैं कि शबाबुल हसन भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर के स्कूल ...
जालौन : ट्यूशन टीचर ने छात्रा से दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, गिरफ्तार-दो फरार

जालौन : ट्यूशन टीचर ने छात्रा से दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, गिरफ्तार-दो फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : जालौन में प्राइवेट स्कूल के टीचर ने 19 साल की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में दो दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। छात्रा के परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया जानकारी के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के घर 19 साल की छात्रा ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बताते हैं कि शिक्षक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शिक्षक शादी का झांसा देकर अक्सर संबंध बनाता रहा। दीवाली की रात बुलाकर दोस्तों के साथ.. फिर छात्रा ने उससे शादी के लिए कहा तो बहाने से दीपावली की रात उसे घर बुलाया। आरोप है कि घर में बंधक बनाकर खुद और अपने दो दोस्तों के साथ...
बांदा में बड़ा हादसा, दो छात्रों की मौत-चार घायल, दो की हालत गंभीर

बांदा में बड़ा हादसा, दो छात्रों की मौत-चार घायल, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुछ दिन पहले बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत की घटना लोग भूले नहीं थे। इसी बीच ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा और हो गया। दो बाइकों की तेज रफ्तार में हुई टक्कर में दो छात्रों की जान चली गई। चार युवक घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। हादसा बांदा के मर्का थाना क्षेत्र में हुआ। एक हाईस्कूल और दूसरा IIT का छात्र जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के पिडांरन गांव के रामनरेश पटेल के बेटे अभय (18) अपने साथी नरेंद्र (19) निवासी भुजरख तथा आदित्य (25) के साथ निमंत्रण में गए थे। बताते हैं कि बीती रात तीनों बाइक से वापस आ रहे थे। रास्ते में पिंडारन गांव के पास उनकी दूसरी बाइक से तेज रफ्तार में https://samarneetinews.com/banda-badminton-player-vishnukant-selected-in-khelo-india/ टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मर्का के ही अधाव गांव के संदीप (27) पुत्र अमि...
‘यह भाजपा की पुरानी चाल, हारेंगे तो टालेंगे’-अखिलेश यादव का उपचुनाव की तारीख बढ़ने पर बयान 

‘यह भाजपा की पुरानी चाल, हारेंगे तो टालेंगे’-अखिलेश यादव का उपचुनाव की तारीख बढ़ने पर बयान 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में होने वाले 9 सीटों के उप चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी गई हैं। अब 13 नवंबर को होने वाला चुनाव 20 नंवबर को होगा। इसपर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (X) पर लिखा है कि टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे। सोशल मीडिया एकाउंट X पर लिखा अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि 'पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाकी सीटों के उपचुनाव की तारीख, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी।' सपा मुखिया ने आगे लिखा है कि दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोज़गारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोज़गार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की https://samarneetinews.com/in-up-date-of-byelection-changed-now-voting-will-be-on-20th/ छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं। उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालने वाले थे। जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुन...
कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार

कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीतिन्यूज, कानुपर : कानपुर में एक निजी अस्पताल संचालक ने नर्सिंग छात्रा (नर्स) को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल संचालक का नाम मोहम्मद इश्तियाक उर्फ इम्तियाज बताया जा रहा है। मामला कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र का है। हालांकि, पुलिस पर रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली का भी आरोप है। नाइड ड्यूटी में बंधक बनाया जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर में स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक मो. इम्तियाज ने वहां काम करने वाली नर्स के साथ दुष्कर्म किया। नाइट ड्यूटी के दौरान उसे बंधक बनाया। फिर शोर मचाने पर मुंह में ये भी पढ़ें : चित्रकूट में नर्स से गैंगरेप, विरोध पर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, 4 के खिलाफ मुकदमा कपड़ा ठूंस दिया। सुबह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पीड़ित युवती का ...