Tuesday, October 13सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में संविधान दिवस पर राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

बांदा में संविधान दिवस पर राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संविधान दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान प्रस्तावना शपथ दिलाई। कमिश्नर और डीएम भी रहे मौजूद इस अवसर पर आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda: सड़क पर खड़ी कार को लेकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, 6 अस्पताल में.. ये भी पढ़ें : बांदा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में चार लोग घायल, सभी अस्पताल में..   ...
कानपुर में अंग्रेजों के जमाने का पुल गंगा में ढहा, 1874 में हुआ था निर्माण

कानपुर में अंग्रेजों के जमाने का पुल गंगा में ढहा, 1874 में हुआ था निर्माण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: Bridge Collapsed In Kanpur: कानपुर और उन्नाव जिले को जोड़ने वाले अंग्रेजों के जमाने का गंगा नदी पर बना पुल बीती रात ढह गया। जर्जर हालत में पहुंच चुके इस लगभग 150 साल पुराने पुल को अंग्रेजों ने बनवाया था। कानपुर और उन्नाव को जोड़ने में इस पुल की अहम भूमिका रही। आज के पुलों में नहीं इतनी मजबूती इस गंगा पुल का निर्माण डबल स्टोरी में हुआ था। हालांकि, कोरोना काल में पुल की जर्जर हालत को देखते हुए आवागमन बंद कर दिया गया था। बताते हैं कि बीती देर रात अचानक कानपुर की ओर का https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc पुल का एक हिस्सा ढहकर गंगा में समा गया। अच्छी बात यह है कि किसी तरह की जनहानि या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। चर्चा है कि आज के पुलों में इतनी मजबूती देखने को नहीं मिलती। बल्कि आजकल कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पुल बनते ही कुछ दिन बाद गिरने लग...
Banda: सड़क पर खड़ी कार को लेकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, 6 अस्पताल में..

Banda: सड़क पर खड़ी कार को लेकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, 6 अस्पताल में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सड़क पर खड़ी कार को हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी तक चल गईं। 3 सगे भाइयों समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। बहू की विदाई के समय की घटना जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के चिलेहटा गांव के बाबूपाल (35) सोमवार सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया। https://samarneetinews.com/banda-after-brother-in-law-jija-also-died-in-accident/ सभी ने लाठी-डंडों से पीटा। चीख-पुकार सुनकर बाबूपाल के बड़े भाई नत्थू और रामदेव व भतीजे राजबहादुर, महेश्वरीदीन बचाने के लिए दौड़े। उनपर भी हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से त्रिवेणी गांव के कमलेश भी घायल हुआ...
बांदा: हादसे में साले के बाद जीजा ने भी तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

बांदा: हादसे में साले के बाद जीजा ने भी तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसे में घायल बाइक सवार साले की मौत के बाद आज जीजा ने भी दम तोड़ दिया। मृतक का कानपुर में इलाज चल रहा था। घटना से घरवालो में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के बिलौड़ा डेरा के देवराज (45) लगभग 10 दिन पहले अपने साले रमेश (35) के साथ बाइक से ससुराल झझरीपुरवा जा रहे थे। कानपुर में चल रहा था इलाज रास्ते में जसपुरा के पास एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई थी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताते हैं कि साले की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें कानपुर रेफर https://samarneetinews.com/four-people-injured-in-horrific-collision-between-two-trucks-in-banda/ कर दिया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान बीती देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई श...
यूपी की बड़ी खबर, अयोध्या में उपचुनाव की जल्द हो सकती घोषणा, हाईकोर्ट ने याचिका वापसी को दी मंजूरी

यूपी की बड़ी खबर, अयोध्या में उपचुनाव की जल्द हो सकती घोषणा, हाईकोर्ट ने याचिका वापसी को दी मंजूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उपचुनाव को लेकर दाखिल याचिका की वापसी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब अयोध्या की मिल्कीपुर पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। याचिका के चलते नहीं हुआ था अयोध्या में उपचुनाव बताते चलें कि पूर्व भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। उन्होंने 2022 में मिल्कीपुर सीट से सपा के अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि अवधेश प्रसाद के नामांकन पत्रों में https://samarneetinews.com/ruckus-in-sambhal-arson-stone-pelting-3-dead-more-than-20-policemen-injured/ विसंगतियां थीं। हालांकि, फिर उन्होंने अपनी याचिका वापस लेने के लिए अर्जी डाल दी थी। इस कारण मिल्कीपुर अयोध्या म...
यूपी में भीषण हादसा, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत-पांच गंभीर रूप से घायल

यूपी में भीषण हादसा, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत-पांच गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के हरदोई जिले में आज सोमवार तड़के सुबह भीषण दुर्घटना हो गई। मल्लावां क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाइवे पर गौरी चौराहे के पास बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। बोलेरो गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बारात से लौट रहे थे सभी बताते हैं कि सभी मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। आसपास के लोगों की सूचना से पुलिस भी मौके पर जल्द ही पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। https://samarneetinews.com/up-case-filed-against-sports-official-and-coach-for-touching-female-football-players/ मृतकों में माधौगंज थाना क्षेत्र के सेवढही गांव की सीमा देवी (40), प्रतिमा देवी (32), प्रतिभा (42), रामलली (50) निवासी खेरव...
संभल में आगजनी-पथराव, 3 लोगों की मौत-20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल-कई वाहन फूंके

संभल में आगजनी-पथराव, 3 लोगों की मौत-20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल-कई वाहन फूंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा बढ़ गई। उपद्रवियों की बेकाबू भीड़ ने आगजनी और पथराव करते हुए 3 कारों, 8 बाइकों को फूंक डाला। 20 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस को हालात को काबू करने में घंटो मशक्त करनी पड़ी। 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद हालात को देखते हुए संभल में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बताते हैं कि उपद्रवियों ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहन फूंक डाले हैं। डीआईजी और कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हिंसा में हयातनगर निवासी रोमान, फत्तेहउल्ला सराय निवासी बिलाल और कोट तबेला के नईम की मौत होने की सूचना है। वहीं 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सर्वे के दौरान हुआ पथराव बताते हैं कि रविवार सुबह डीएम डॉ. राजेंद्र ...
बांदा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में चार लोग घायल, सभी अस्पताल में..

बांदा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में चार लोग घायल, सभी अस्पताल में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में टांडा नेशनल हाइवे पर दो बड़े ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों ट्रकों के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों की टक्कर से हुई तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। साथ ही अस्पताल पहुंचाया। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेंदाघाट के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के पंडरी गांव के सुरेश (44) ट्रक चलाते हैं। रविवार सुबह अपने साथी सनी (20) निवासी हलियापुर के साथ ट्रक लेकर बांदा आ रहे थे। रास्ते में बेंदाघाट के पास महोबा से गिटटी लेकर ट्रक से उनके वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में https://www.youtube.com/watch?v=xvs7gWhqtKU इन दोनों के अलावा दूसरे ट्रक के चालक बृज गोपालपाल (24) तथा खलासी राममिलन (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों ट्रकों में फंस गए। हादस...
UP : मायावती का ऐलान, अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

UP : मायावती का ऐलान, अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी उप चुनाव में मिली करारी हार के बाद बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी अब कोई उप चुनाव नहीं लड़ेगी। क्योंकि ईवीएम मशीनों के जरिए चुनावों में बड़ी धांधली हो रही है। ईवीएम से फर्जी मतदान हो रहा है और उनकी पार्टी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। फर्जी मतदान का लगाया आरोप कहा कि जबतक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए सख्त फैसला नहीं लेगा, बसपा किसी भी उप चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। हालांकि, बसपा मुखिया ने यह स्पष्ट किया है कि सिर्फ उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। बाकी चुनावों में भाग लेंगे। https://samarneetinews.com/upbyelection-lotus-bloomed-on-7seats-bicycle-ran-on-2seat-in-up/ उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान लोकतंत्र के लिए बड़ी चिंता की बात है। मायावती ने कहा कि पहले लोकसभा, फिर राज्यों के विधानसभा और अब उपचुनावों में भी खुलक...
संभल में बवाल, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भीड़ का पथराव-कार फूंकी, DIG मौके पर, डिप्टी सीएम बोले..

संभल में बवाल, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भीड़ का पथराव-कार फूंकी, DIG मौके पर, डिप्टी सीएम बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने के दावे के बाद कोर्ट के आदेश पर सर्वे चल रहा है। आज सर्वे के दूसरे चरण को जब टीम वहां पहुंची तो लोगों की भीड़ मस्जिद की ओर बढ़ने लगी। बताते हैं कि सुबह लगभग 9 बजे भीड़ को हटाने का प्रयास हुआ। इसके बाद भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, DGP ने कही यह बात.. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर डीआईजी और कमिश्नर भी पहुंच चुके हैं। स्थिति तनावपूर्व बताई जा रही है। डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर हैं। उधर, डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे कराया हो रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर काम में बाधा डालने का काम किया है। मौके पर पुलिस https:...