Monday, October 12सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

UP: ‘सीने पर गोली मारो’ वाले मंत्री आशीष पटेल ने सीएम योगी से मुलाकात की

UP: ‘सीने पर गोली मारो’ वाले मंत्री आशीष पटेल ने सीएम योगी से मुलाकात की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी की योगी सरकार और अपना दल (एस) के मंत्री आशीष पटेल के बीच तकरार को लेकर सियासत का पारा हाई है। यूपी सरकार के अधिकारियों और STF पर आरोप लगाते हुए 'सीने पर गोली मारो' कहने वाले मंत्री आशीष पटेल ने सीएम योगी से उनके आवास पर मुलाकात की। बताते हैं कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के बीच बंद कमरे में लगभग 30 मिनट तक बातचीत हुई। अनावश्यक बयानबाजी न करने की नसीहत सूत्र बताते हैं कि आशीष पटेल को अनावश्यक बयानबाजी न करने की नसीहत दी गई है। साथ ही उचित कार्रवाई की बात कही गई है। बताते चलें कि अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल लगातार यूपी सरकार के खिलाफ बयान दे रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने यूपी एसटीएफ से खुद की जान को खतरा तक बताया था। दिल्ली से भी फोन, संयम बरतने की सलाह वहीं लखनऊ में एक कार्यकर्ता सम्मेलन...
शासन की मंजूरी: बांदा में कालूकुआं से पल्हरी तक होगा चौड़ीकरण

शासन की मंजूरी: बांदा में कालूकुआं से पल्हरी तक होगा चौड़ीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं स्थित अवंतीबाई चौराहे से खेत सिंह खंगार चौराहे तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को शासन ने मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही 3 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। बताते हैं कि कुल 3.1 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण होगा। 2280.70 लाख लागत वाली इस परियोजना के लिए शासन ने 1140.35 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की है। बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू कराएगा। ये भी पढ़ें: Banda: पति-पत्नी में मोबाइल पर हुआ झगड़ा…एक ने दी जान   ये भी पढ़ें: Banda: दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम    ...
UP: महिला ने खुद को आग लगाई-युवक ने खाया जहर, दोनों की मौत

UP: महिला ने खुद को आग लगाई-युवक ने खाया जहर, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में एक महिला ने खुद को आग लगाकर तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। एक घटना शहर के खाईंपार मुहल्ले की है। वहीं दूसरी घटना, नरैनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर के खाईंपार मुहल्ले के रहने वाले शमशाद की पत्नी रन्नो (35) ने खुद को आग लगा ली। पति ने बताई यह बात पति का कहना है कि बीती रात वह सो रहे थे। तभी पत्नी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उनका कहना है कि पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। पहले भी खुद को जलाने का प्रयास कर चुकी थी। इलाज भी चल रहा था। परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेरा में दूसरी घटना उधर, एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के केशव प्रसाद अवस्थी (28) पुत्र रामहेत अवस्थी ने जहर खा लिया। मेडिकल काल...
Kanpur: स्कूटी पर पेट्रोल डालकर फूंका, स्टार्ट न होने पर युवक ने खोया आपा..

Kanpur: स्कूटी पर पेट्रोल डालकर फूंका, स्टार्ट न होने पर युवक ने खोया आपा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीतिन्यूज, कानपुर: ऐसे सिरफिरों की कमी नहीं है, जो अजीब हरकतें कर सनसनी फैला देते हैं। एक युवक ने अपनी स्कूटी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बात सिर्फ इतनी सी थी कि स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी। गुस्सा होकर युवक ने उस फूंक डाला। अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है। घटनाक्रम कानपुर के गोविंदनगर का बताया जा रहा है। हालांकि, बात कुछ और भी हो सकती है। इसलिए पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस जानकारी के अनुसार कानपुर के गोविंदनगर के एक युवक ने खुद की स्कूटी पर पेट्रोल डालकर फूंक डाला। इसके बाद भाग गया। बताते हैं कि वह स्कूटी स्टार्ट न होने से नाराज था। यह घटना गोविंदनगर के ब्लॉक-1 की है। ये भी पढ़ें: Kanpur: न्यू ईयर पार्टी में युवती को होटल के कमरे में खींचा, अश्लीलता-दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। तबतक ...
मौसम अपडेट : लखनऊ समेत इन 25 जिलों में और बढ़ेगी ठंड, शीतलहर-घने कोहरे का अलर्ट

मौसम अपडेट : लखनऊ समेत इन 25 जिलों में और बढ़ेगी ठंड, शीतलहर-घने कोहरे का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा में गलन से ठिठुरन के साथ लोगों की कंपकपी छूट रही है। घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। रेल-बसों के पहियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग ने यूपी के लिए नया अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के साथ शीतलहर की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 8 में शीतलहर-25 में घना कोहरा भी.. दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़त दर्ज की जाएगी। फिर सोमवार के बाद ठंड और बढ़ेगी। ऐसा नया पश्चिमी विक्षोभ का विकसित होने की वजह से होगा। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के 8 जिलों में शीत दिवस और 25 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ क्षेत्रों में बंदाबांदी की संभावना है। पश्चिमी यूपी और NCR में बूंदाबां...
Banda: पति-पत्नी में मोबाइल पर हुआ झगड़ा…एक ने दी जान

Banda: पति-पत्नी में मोबाइल पर हुआ झगड़ा…एक ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक मामूली सी बात पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने मोबाइल पर कुछ ऐसा कहा कि पत्नी ने जहर खाकर जीवन समाप्त कर लिया। अब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि, कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। गुजरात में काम करता है पति जानकारी के अनुसार, बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के मजरा टिकरापुरवा के राजा बाबू की पत्नी रोशनी (28) ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि बुधवार को नए साल में रोशनी अपने देवर के साथ कालिंजर किला घूमने गई थीं। पति को इस बात की जानकारी हुई, तो फोन पर दोनों में झगड़ा हो गया। मेला देखने के बाद घर लौटी https://samarneetinews.com/married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-banda-city/ रोशनी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़...
Banda: दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम

Banda: दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटों में हुईं अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है। मृतकों में एक युवा किसान भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव के उपेंद्र सिंह (32) खेती-किसानी करते थे। बताते हैं कि वह गुरुवार शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर ट्रैक्टर से गिर गए। खेत पर ट्रैक्टर से गिरे उपेंद्र चलते ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि सर्दी लगने के कारण वह बेहोश होकर नीचे गिरे। जब समय से घर नहीं पहुंचे तो छोटे भाई जितेंद्र ने वहां जाकर देखा। वहां बड़े भाई को मृत पड़ा पाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतर्रा क्षेत्र में दूसरी घटना मृतक अपने पीछे पत्नी क...
बांदा जिला जज बब्बू सारंग ने वृद्धाश्रम और दृष्टिबाधित स्कूल में किया कंबल-फल वितरण

बांदा जिला जज बब्बू सारंग ने वृद्धाश्रम और दृष्टिबाधित स्कूल में किया कंबल-फल वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिला जज डा. बब्बू सारंग ने भीषण ठंड के बीच नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम और महोखर स्थित दृष्टिबाधित छात्रों के स्कूल का दौरा किया। वहां की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही वृद्ध संवासियों तथा राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच कंबलों और फलों का वितरण किया। जिला जज श्री सारंग सुबह करीब 9 बजे नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। न्यायिक अधिकारी भी रहे मौजूद वहां 80 वृद्ध संवासियों को नूतन वर्ष के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कंबल और फल वितरित किए। इसके बाद जिला जज महोखर स्थित राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कालेज पहुंचे। वहां छात्रों के बीच भी कंबल एवं फल वितरित किए। नववर्ष के अवसर पर छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। https://samarneetinews.com/in-banda-holidays-till-14january-coldwave-outbreak/ साथ ही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकार...
UP: चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 दोषियों को उम्रकैद-परिवार ने फहराया तिरंगा

UP: चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 दोषियों को उम्रकैद-परिवार ने फहराया तिरंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कासगंज में हुए चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषी पाए गए 28 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई है। अदालत ने सभी को सजा सुनाते हुए 50 हजार का अर्थ दंड भी सुनाया है। वहीं चंदन गुप्ता के परिजनों ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देर भले ही हुई, लेकिन अदालत ने उन्हें न्याय दिया है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। तिरंगा यात्रा के दौरान भड़के दंगे में युवक चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सरकार बनाम सलीम व अन्य को लेकर गुरुवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने दोष सिद्ध हो चुके आरोपी बरकतुल्लाह के खिलाफ गैरजमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया। साथ ही सभी आरोपियों को सजा सुनाई। ये भी पढ़ें: संभल हिंसा: सपा सांसद की गिरफ्तारी पर रोक, मगर र...
संभल हिंसा: सपा सांसद की गिरफ्तारी पर रोक, मगर रद्द नहीं होगी FIR

संभल हिंसा: सपा सांसद की गिरफ्तारी पर रोक, मगर रद्द नहीं होगी FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल हिंसा मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मगर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से मना कर दिया है। बताते चलें कि संभल की शाही जामा मस्जिद में 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया फैसला मामले में सपा सांसद इलाहाबाद हाई कोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने सपा सांसद के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से मना कर दिया है। वहीं उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में https://www.youtube.com/watch?v=xvs7gWhqtKU सपा सांसद के मामले पर सुनवाई करते हुए इस मामले में जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस अजहर हुसैन इदरीसी की डिवीजन बेंच में यह फैसला दिया है। ये भी पढ़ें: यूपी के इन 31 डॉक्टरों से वसूला जाएगा 1-1 कर...