Saturday, July 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

बांदा में ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी में एक भीषण हादसा हो गया। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे जा रही बाइक ट्रक में जा घुसी। इससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक मौके से भाग निकला है। तिंदवारी क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव के रहने वाले रमेश (28) अपने पड़ोसी शिवकरन (35) व भांजे रवि (25) के साथ तिंदवारी से से रात में करीब 9 बजे घर लौट रहे थे। बाइक रमेश चला रहे थे। बताते हैं कि मिरगहनी मार्ग पर बिजली सबस्टेशन के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक उससे जा टकराए। ये भी पढ़ें: अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार बताया जा रहा है कि रमेश की मौत हो गई। वहीं शिवकरन और रवि गंभीर हालत में...
BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर

BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनावों पर सभी की नजर है। आज भाजपा ने इस सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मिल्कीपुर सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के अवधेश प्रसाद से सीधी टक्कर बताते चलें कि चंद्रभान पेशे से वकील हैं और मिल्कीपुर के उपचुनाव में प्रमुख दावेदार थे। उनकी पत्नी रुदौली से जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं पिता ग्राम प्रधान हैं। बताते चलें कि सपा ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ये भी पढ़ें: BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा  ...
अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में पति की अय्याशी से परेशान एक पत्नी ने युवती के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। बताते हैं कि वह पत्नी के सामने ही प्रेमिका को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता था। अय्याशी करता था। आखिरकार तंग आकर दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। फिर उसका काम तमाम कर दिया। पहले मूसर मारकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस को मिला था अधजला शव फिर रजाई में लपेटकर आग लगा दी। ताकि हत्या को दुर्घटना समझा जाए। पुलिस को इंजीनियर का अधजला शव मिला था। हालांकि, पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। अब पुलिस को दूसरी हत्यारोपी महिला की तलाश है। जानकारी के अनुसार, इटावा की वृंदावन कालोनी के रहने वाले निजी कंपनी के इंजीनियर राघवेंद्र यादव (45) का घर में अधजला शव मिला था। पुलिस की सतर्कता से खुलासा...
मृत्यु के बाद क्या होता है.., जानने के लिए छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

मृत्यु के बाद क्या होता है.., जानने के लिए छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक 9वीं के छात्र ने मृत्यु के बाद क्या होता है..यह जानने के लिए खुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मेरठ के एपेक्स कालोनी में घटना जानकारी के अनुसार, मेरठ के एपेक्स कालोनी में रहने वाले 9वीं के छात्र युवराज राणा ने खुद को गोली मार ली। खुद को पिस्टल से गोली मार ली। घटना शनिवार रात की है। पुलिस की प्रथम दृष्टया यह कारण.. थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि घटना शनिवार रात को हुई। छात्र ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी, उसे बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि छात्र के पास पिस्टल कहां से आई। https://samarneetinews.com/doctor-hanged-himself-in-bandas-indiranagar-police-investigate/ थाना प्रभारी ...
मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क(लखनऊ): पद्मश्री एवं प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी के लोक गीतों का जादू तंजानिया में जमकर चला। उनके लोक गीतों पर तंजानिया झूम उठा। दरअसल, भारतीय उच्चायोग द्वारा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और स्वर्णागंगा तंजानिया की ओर से विश्व हिंदी दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी शामिल हुईं। इस पूरे कार्यक्रम में मालिनी और उनके लोकगीत लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए। यह कार्यक्रम तंजानिया के दार एस सलाम के राष्ट्रीय संग्रहालय प्रेक्षागृह में हुआ। बताते हैं कि जब कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी ने रामजन्म का बधाई गीत राम जी के भइले जनमवा सुनाया तो पूरे हाल में जय श्री राम का उद्घोष होने लगा। खुद मालिनी अवस्थी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि वह अयोध्या में हैं। उन्होंने कहा कि वि...
Mahakumbh 2025: महाकुंभ का पहला अमृत स्नान, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का पहला अमृत स्नान, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो(लखनऊ): Mahakumbh2025: महाकुंभ_2025 का पावन पर्व प्रयागराज में शुरू हो गया है। यह आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। आज सोमवार 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ पर्व का पौष पूर्णिमा पर पहला स्नान चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक लगभग 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाएगी। देश-विदेश और पूरे प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालु प्रयागराज के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से स्पेशन ट्रेनें और बसें चलाई गई हैं। वहीं देश-विदेश से भी श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं। आज सुबह महाकुंभ पर्व 2025 का प्रथम स्नान पौष पूर्णिमा ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ। इसमें अबतक 80 लाख से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह होते-होत पूरा संगम तट स्नानार्थियों से पट गया। सोमवार से ही संगम क्षेत...
BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन का चुनाव चल रहा है। इसी बीच कानपुर में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पार्टी में ऊपर तक हड़कंप मच गया। कानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी संगम लाल गुप्ता और चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश चतुर्वेदी को जूतों का गुलदस्ता भेंट कर किया। इसके साथ ही जमकर हंगामा भी किया। दरअसल, ये कार्यकर्ता मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर नाराज थे। प्रदेश इकाई तक मामला, मचा हड़कंप बताते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता चंद्रकांत द्विवेदी और ज्योति वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को गुलदस्ते में सजाकर जूता भेंट किया। यह मामला प्रदेश इकाई तक पहुंच गया और जबरदस्त हड़कंप मचा है। दरअसल, ये कार्यकर्ता 3 दिन पहले हुए मंडल अध्यक्षों के चयन पर अपनी नाराजगी जाहिर करने गए थे। तेजी से वायरल हुआ फोटो-वीडियो.. कार्यकर्ताओं ने योगी और मोदी जिंदाबाद के ...
यूपी: अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

यूपी: अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाओं में दो पहिया वाहन सवारों की बढ़ती मौतों पर लगाम कसने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी परिवहन विभाग ने अब 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' की एडवाइजरी जारी कर दी है। विभाग ने हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं की नीति लागू की है। जानकारी के अनुसार परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह की ओर से एक पत्र जारी हुआ है। सोशल मीडिया पर भी खबर वायरल हो रही है। ऐसे में लोग खूब चर्चा भी कर रहे हैं। हादसों में होने वाली मौतों पर लगाम कसने की कोशिश इस पत्र में पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। यह पत्र सभी जिलों के जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को भी भेजा गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। बताते हैं कि पत्र में परिवहन आयुक्त की ओर से ये भी पढ़ें: UP : स्टंटबाज लड़कियों पर ...
बांदा के शकरनगर में रोडवेजकर्मी की बेटी समेत दो विवाहिताओं ने खाया जहर

बांदा के शकरनगर में रोडवेजकर्मी की बेटी समेत दो विवाहिताओं ने खाया जहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रोडवेज कर्मी की बेटी समेत दो विवाहिताओं ने जहर खाकर जीवनलीला खत्म कर ली। एक घटना बांदा शहर के शंकरनगर, कालूकुआं मोहल्ले की है। वहीं दूसरी युवती मध्यप्रदेश के अजयगढ़ की रहने वाली है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शंकर नगर की पहली घटना जानकारी के अनुसार, शंकरनगर के रहने वाले उमाशंकर चौरसिया की बेटी आराधना (28) की शादी लगभग दो साल पहले हमीपुर राठ में सिकंदरापुरा निवासी सौरभ से हुई थी। लड़की के पिता बांदा रोडवेज क्षेत्रीय कार्यशाला में स्टोर कीपर हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बताते हैं कि शनिवार को पति ने फोन पर https://samarneetinews.com/doctor-hanged-himself-in-bandas-indiranagar-police-investigate/ विवाहिता को धमकी दी। आहत होकर उसने जहर खा लिया। परिवार के लोग उन्ह...
UP: डाॅक्टर ने फांसी लगाई, छानबीन में जुटी पुलिस

UP: डाॅक्टर ने फांसी लगाई, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दुखद घटना सामने आई है। शहर के इंदिरानगर मोहल्ले में रहने वाले एक डेंटल चिकित्सक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता रिटायर बैंक मैनेजर हैं। परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता रिटायर बैंक मैनेजर जानकारी के अनुसार शहर के इंदिरानगर में रहने वाले रिटायर बैंक मैनेजर आईपी सिंह गौतम के बेटे अर्पित गौतम (34) दंत चिकित्सक थे। बताते हैं कि शनिवार रात उन्होंने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो https://samarneetinews.com/chaos-in-family-dueto-death-of-onlyson-accident-in-banda/ परिजनों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताते हैं कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ...