Saturday, July 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

प्रेमिका बोली ‘इनोवा होती तो…’,सिरफिरे प्रेमी ने बैंक में कर डाला कांड, पिटाई के बाद जेल..

प्रेमिका बोली ‘इनोवा होती तो…’,सिरफिरे प्रेमी ने बैंक में कर डाला कांड, पिटाई के बाद जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: प्रेमिका को इनोवा में घुमाने के लिए एक सिरफिरे प्रेमी ने कुछ कर गुजरने की ठान ली। मगर उसका रास्ता अपराध से भरा था। उसने बैंक लूट की तैयारी की और साइकिल से तमंचा-चाकू लेकर पहुंच गया। वहां बैंक कर्मचारियों ने साहस दिखाया और उसे धर-दबोचा। हांलाकि, चाकू से हमले में बैंक मैनेजर और कर्मचारी घायल हो गए, लेकिन बैंक लुटने से बचा लिया। प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर जेल भेज दिया। कानपुर के घाटमपुर में हुई घटना जानकारी के अनुसार, कानपुर के घाटमपुर में लूट करने से पहले लुटेरे लवीश को बैंक कर्मियों ने धर दबोचा। आरोपी लवीश पतारा के संचितपुर गांव का रहने वाला है। वह बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। उसके पास से एक तमंचा और कुछ नुकीली चीजें मिली हैं। उसने शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश की। बैंक के शाखा के प्रबंधक वीरेंद्र...
बांदा: मरौली खदान से बालू ले जा रहा ट्रक करंट की चपेट में आया, चालक की दर्दनाक मौत

बांदा: मरौली खदान से बालू ले जा रहा ट्रक करंट की चपेट में आया, चालक की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध खनन की शिकायतों और बार-बार जुर्माने की कार्रवाई के चलते चर्चित मरौली खदान फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह एक बालू लदे ट्रक के करंट की चपेट में आना है। इस ट्रक के चालक की करंट से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं क्लीनर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। मटौंध की मरौली खदान के पास हादसा जानकारी के अनुसार, मरौली खदान से बालू लादकर जा रहा ट्रक रास्ते में जिला पंचायत के बैरियर के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इसके पूरे ट्रक में करंट उतर गया। ट्रक में आग लग गई और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक के क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ये भी पढ़ें: UP: बांदा में 3 साल की बच्ची से हैवानियत, महिला सहयोगी समेत आरोपी गिरफ्तार वहीं सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि ड्राइवर से भूलवश डंफर का लीवर दब गया। इससे ट्रक का ट्राला पीछे से उठ गया और ज...
महाकुंभ में आग: सीएम योगी ने किया दौरा-अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

महाकुंभ में आग: सीएम योगी ने किया दौरा-अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में आग ने सभी को हिलाकर रख दिया। 50 से ज्यादा टेंट जल गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना स्थल का दौरा किया। वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल नंदी और उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बताया जा रहा है कि यह आग मेले क्षेत्र के सेक्टर-19 में सिलेंडर फटने से लगी। हालांकि, स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। आग में लगभग 50 टेंट जलकर पूरी तरह राख हो गए। दमकल की 15-16 गाड़ियों ने मौके पर https://samarneetinews.com/mahakumbh2025prayagraj-viral-beauty-harsharichhariya-will-leave-kumbh/ पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को जरूरी दिशा न...
बांदा में हादसा, पिता-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा में हादसा, पिता-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि पिता और बेटे को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इससे मोपेड सवार पिता का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक फतेहपुर के रहने वाले थे। वह एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए बांदा आए थे। मोपेड से घर लौट रहे थे दोनों जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के फूलचंद सोनकर (58) अपने 14 साल के बेटे शिवबाबू के साथ बबेरू से निमंत्रण में शामिल https://samarneetinews.com/breakingnews-in-banda-twopeople-dead-dueto-fire-in-trucks/ होकर मोपेड से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच बांदा के कमासिन क्षेत्र के दादौं मार्ग पर दोपहर लगभग 3 बजे ट्रैक्टर ने उन्हें ओवरटेक करते हुए टक्कर मार द...
Big News: प्रयागराज महाकुंभ में आग लगी, कई शिविर जलकर हुए राख

Big News: प्रयागराज महाकुंभ में आग लगी, कई शिविर जलकर हुए राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Fire in Mahakumbh2025: आज रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में भीषण आग लग गई। बताते हैं कि सेक्टर 19 में सिलेंडर फटने से आग लगी। आग में लगभग 25 शिविर के जलने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15-16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल ने पाया आग पर काबू बताते हैं कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आग लगने का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। अबतक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। https://samarneetinews.com/in-ghaziabad-mother-3children-burnt-to-death-in-fire/ जानकारी के अनुसार, महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में स्थित 12 अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी। इसके बाद कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर फटने लगे। आग का धुआं लगभग ढाई सौ फीट ऊपर तक उठता देका गया। ये भी पढ़े...
Breaking News: बांदा में भीषण हादसा, ट्रकों में आग से चार की मौत की आशंका

Breaking News: बांदा में भीषण हादसा, ट्रकों में आग से चार की मौत की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी में आज रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। इसमें दो ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। ट्रकों में आग लग गई। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण दोनों ट्रक आपस में टकराए हैं। इसके बाद उनमें आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया दो लोगों की मौत की आशंका है। पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा कि कुल कितने लोग हादसे में मारे गए हैं। हालांकि, चर्चा है कि ट्रकों में कुल चार लोग फंसे रह गएहैं। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें: Banda: नवागत DM जे. रीभा ने चार्ज संभाला, ये बताईं प्राथमिकताएं..  ये भी पढ़ें: बांदा में ग्राम प्रधान को गोली मारी, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात-एक गिरफ्तार      ...
यूपी में बड़ी घटना: मां और 3 बच्चों की आग में जलकर मौत, दो झुलसे

यूपी में बड़ी घटना: मां और 3 बच्चों की आग में जलकर मौत, दो झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज रविवार सुबह गाजियाबाद से सटे लोनी में एक मकान में आग लग गई। इसमें एक महिला और उनके तीन बच्चों की जिंदा चलकर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गाजियाबाद से सटे लोनी में घटना जानकारी के अनुसार, लोनी कोतवाली क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में रविवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे एक मकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला गुलबहार और उनकी तीन बच्चों, जीशान, अयान, शान की मौत हो गई। पड़ोसी की छत पर कूदकर बचाई जान इस अग्निकांड में फंसे शाहनवाज उनके बेटे जान और महिला आयशा ने अपने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शवों को बाहर निकाला गया है। सूचना पाकर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। https://samarneetinews.com...
बांदा में ग्राम प्रधान को गोली मारी, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात-एक गिरफ्तार

बांदा में ग्राम प्रधान को गोली मारी, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात-एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम दबंगों ने तमंचे से ग्राम को गोली मार दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक को पकड़ा, बाकी फरार जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के प्रधान रामलाल अपने प्लॉट पर बैठे कुछ लोगों से चर्चा कर रहे थे। बताते हैं कि तभी गांव के राघव सिंह, कुलदीप और एक अन्य व्यक्ति के साथ नशे में वहां पहुंचे। वहां प्रधान से किसी बात को लेकर बहस करने लगे। लोगों ने किसी तरह आरोपियों को वहां हटा दिया। गोली लगने से प्रधान की हालत गंभीर कुछ देर बाद आरोपी दोबारा वहां पहुंचे और तमंचे से घर में घुसकर प्रधान को गोली मार दी। पीड़ित प्रधान रामलाल का कहना है कि राघव ...
Banda: नवागत DM जे. रीभा ने चार्ज संभाला, ये बताईं प्राथमिकताएं..

Banda: नवागत DM जे. रीभा ने चार्ज संभाला, ये बताईं प्राथमिकताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की नवागत जिलाधिकारी जे. रीभा ने आज शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। यहां उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर चार्ज लिया। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी श्रीमति जीभा ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताईं ये प्राथमिकताएं जन शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तार कराना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि शासन की योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बताते चलें कि अबतक आईएएस श्रीमती रीभा शासन में निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण पद पर कार्यरत रही हैं। आज जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें: यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट.. ये भी पढ़ें: बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला, IAS ...
UP: 3 साल की बच्ची से हैवानियत, महिला सहयोगी समेत आरोपी गिरफ्तार

UP: 3 साल की बच्ची से हैवानियत, महिला सहयोगी समेत आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक दरिंदे ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। बच्ची की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग उसे लेकर तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपी और उसकी एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक और उसकी महिला सहयोगी को जेल भेजा जा रहा है। शहर के एक मोहल्ले में हुई घटना शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस ने रिपोर्ट लिखाई है। महिला का कहना है कि उनकी 3 साल की बच्ची बीती शाम घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी हैवान किस्म के दरिंदे ने बच्ची को घर में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। वहां से रोते हुए बच्ची अपने घर पहुंची। मां ने पीड़ित बच्ची के साथ कोतवाली जाकर पुलिस ये भी पढ़ें: बांदा में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस ...