Friday, July 10सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

Breaking: बांदा में स्कूल वैन पलटने से कई बच्चे घायल, 4-5 बच्चों को ज्यादा चोटें

Breaking: बांदा में स्कूल वैन पलटने से कई बच्चे घायल, 4-5 बच्चों को ज्यादा चोटें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक ओर बांदा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के नाम पर कार्यक्रमों की सीरीज चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। अनफिटनेस वाले स्कूली वाहन बच्चों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं, जिसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में सेंट वीएन स्कूल की वैन पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए। सीओ बबेरू ने कही यह बात.. यह हादसा मंगलवार को जसपुरा के सिकहुला गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है इस स्कूल वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे सवार थे। बताते हैं कि हादसे में लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। हालांकि, सिर्फ 4-5 बच्चों को ही ज्यादा चोटें आई हैं। बाकी को उनके पैरेंट्स को सौंप दिया गया है। यह बाद अलग है कि किसी बच्चे को https://samarneetinews.com/banda-rto-department-dealt-with-cmyogis-order-lightly-didnot-check-schoolbuses/ ...
यूपी: बागपत में बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत-लगभग 80 घायल

यूपी: बागपत में बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत-लगभग 80 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बागपत के बड़ौत में मंगलवार सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर भीषण हादसा हो गया। श्री दिगंबर जैन डिग्री कालेज के मैदान में 65 फीट ऊंचा मंच टूट गया। इससे 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं लगभग 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रम पर लकड़ी मंच टूटने से हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव में भगवान आदिनाथ के अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। कार्यक्रम स्थल पर जुटी थी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बताते हैं कि मान स्तंभ परिसर में बनाए गए अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियां टूट गईं। इससे मंच https://www.youtube.com/watch?v=4t9WQrLHqc0 टूटकर गिर गया। बताया जा रहा है कि 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 80 ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार सास की मौत-दामाद घायल

बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार सास की मौत-दामाद घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक अन्ना पशु से बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। वहीं उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिसंडा क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव की सुमन (45) अपने दामाद लवकुश के साथ बाइक में घर जा रही थीं। रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल-पल्हरी गांव के बीच अचानक अन्ना पशु सामने आ गया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका के देवर वेद मणि का कहना है कि सुमन के पति की 7 साल पहले मौत हो गई थी। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में Bsc नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़-अश्लीलता, तेजाब...
बांदाः तिंदवारी-बेंदाघाट में स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

बांदाः तिंदवारी-बेंदाघाट में स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी और बेंदाघाट में स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। साथ ही बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। तिंदवारी के हीरा माडल पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल मोहम्मद इलियास ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य भी प्रस्तुत किए। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेंदा घाट के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। छात्र-छात्राएं भारत माता की जय के नारे लगाते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस बीच रास्ते में समाजसेवियों ने छात्र-छात्राओं को लड्डुओं का भी वितरण किया। तिंदवारी के साथ ही बेंदाघाट में भी स्कूलों में गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ये भी पढ़ें: बांदा : पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृति कार्यक्रमों से बच्चों ने मनमोहा ये भी पढ़ें: बांद...
बांदा आकाशवाणी FM केंद्र में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

बांदा आकाशवाणी FM केंद्र में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा इंदिरानगर में स्थित आकाशवाणी एफएम केंद्र में भी 76वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इसमें कुछ कर्मचारियों ने देशभक्ति के गीत सुनाए। साथ ही गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। सहायक अभियंता श्री वीपीएन वर्मा ने ध्वजारोहण किया। समारोह का संचालन सजल कुमार रेंडर ने किया। इस अवसर पर बिनीत कुमार गुप्ता, रामकिशुन राही, प्रशांत चौरसिया, शशांक शुक्ला, तरुण यादव, रामरूप ने भी अपने विचार प्रकट किए। ये भी पढ़ें: बांदा जेल में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के गीतों से गूंजा कारागार https://samarneetinews.com/republicday-celebrated-with-pomp-in-banda-police-line/      ...
बांदा : पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृति कार्यक्रमों से बच्चों ने मनमोहा

बांदा : पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृति कार्यक्रमों से बच्चों ने मनमोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 76वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी जे.रीभा और पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया गया। पुलिस लाइन में राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर आयुक्त अजीत कुमार, डीआईजी अजय कुमार सिंह  समेत अन्य अतिथिगण भी मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित हुए। पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड की साज-सज्जा और परेड का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने पुलिस कर्मियों सेंटमैरी और नटराज महाविद्यालय के बच्चों ने मनमोहा को सम्मानित भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेंटमैरी और में हुई परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण यादव ने किया। नटराज महाविद्यालय आदि के बच्चों ने प्रतिभाग करते हु...
बांदा जेल में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के गीतों से गूंजा कारागार

बांदा जेल में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के गीतों से गूंजा कारागार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कारागार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने सुबह साढ़े 8 बजे कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जेल से अन्य स्टाॅफ भी मौजूद रहा। सभी राष्ट्रीय कारागार में गूंजे देशभक्ति के गीत बंदियों में मिठाई का हुआ वितरण क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई। इसके बाद कारागार के भीतर अहाता नंबर-1 पर जेल अधीक्षक श्री गौतम ने बंदीगणों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। सभी को गणतंत्रता दिवस का संकल्प दिलाते हुए टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बंदियों ने भी देशभक्ति के गीत सुनाए। बंदियों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई गई। साथ ही बंदियों को श्रेष्ठ नागरिक के रूप में संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में साढ़े 10 बजे जिलाधिकारी के ...
महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी-डिप्टी सीएम ने कही यह बात..

महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी-डिप्टी सीएम ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज रविवार को महाकुंभ पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सोशल मीडिया फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की गंगा स्नान की तस्वीरें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के एक्स अकाउंट से सपा मुखिया के गंगा स्नान की फोटोज शेयर की गई हैं। बताते चलें कि इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हरिद्वार में गंगा स्नान किया था। तब लोगों ने पूर्व सीएम की फिटनेस की जमकर तारीफें की थीं। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसपर बयान दिया है। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा है कि 'अखिलेश यादव जी, देर आए दुरुस्त आए।' ये भी पढ़ें: महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर   https://samarneetinews.com/kumbh-actress-mamtakulkarni-becomes-monk-mahamandaleshwar-in-kinna...
Kanpur: महापौर से मिले व्यापारी, गुमटी-5 की समस्याएं उठाईं

Kanpur: महापौर से मिले व्यापारी, गुमटी-5 की समस्याएं उठाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर गुमटी नंबर-5 व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजे गुप्ता के नेतृत्व में महापौर से मिला। अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। महापौर प्रमिला पांडेय को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों ने गुमटी बाजार मे व्याप्त अव्यवस्था, अतिक्रमण दूर करने की मांग की। अतिक्रमण-जाम की समस्याएं बताईं व्यापारियों ने कहा कि मुख्य रूप से सोमवार को गुमटी-5 में अवैध दुकानों की फड़ लग जाती है, जिससे जाम की समस्या हो जाती है। बताते हैं कि महापौर ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद उसका निराकरण करने का भरोसा दिलाया। महापौर से मिलने वालों में व्यापारी अनुराग बालूजा, टोनी खनूजा, नरेश भाटिया, अशोक अरोड़ा, राजीव मेहरा, राजीव खंडेलवाल, रमेश भाटिया, सतनाम सिंह, रिंकू बग्घा, हरजीत सिंह, रवीन्द्र अवस्थी, ओमी भाटिया आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Kanpur: कुलपति को जान से...
बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य

बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आज भाजपाइयों की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और विधायक ओममणि की मौजूदगी में सदस्य आपस में भिड़ गए। बताते हैं कि कुछ सदस्य विधायक गुट के थे और बाकी अध्यक्ष गुट के। हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष, राज्य मंत्री और विधायक धीरे से बाहर निकल लिए। वहीं भाजपा सदस्यों की रार देख सपाइयों ने खूब चटकारे लिए। मामला बढ़ता देख राज्यमंत्री-विधायक निकले दोनों ओर से नोक-झोंक बढ़ी। इसके बाद अध्यक्ष, राज्यमंत्री, सदर व नरैनी विधायक बैठक छोड़कर बाहर निकल लिए। जिला पंचायत परिसर में जिपं अध्यक्ष और विधायक पक्ष के रायफलधारी लोग आमने-सामने होते नजर आए। दोनों ओर से तीखी झड़प भी सुनी गई। चर्चा तो यहां तक है कि सदस्यों में काॅलर पकड़ने तक पहुंच गई बात एक ब्लाक प्रमुख औ...