Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कैबिनेट बैठकः उपनिदेशक सेवा योजन राजीव यादव निलंबित, 20 प्रस्ताव पास

कैबिनेट बैठकः उपनिदेशक सेवा योजन राजीव यादव निलंबित, 20 प्रस्ताव पास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में आज मगंलवार को 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई। साथ ही अनुशासनहीनता को लेकर उप निदेशक सेवायोजन राजीव यादव के निलंबन संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। बताते चलें कि राजीव यादव पर सरकार के विरुद्ध बयानवाजी के आरोप लगते रहे हैं। इसी को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही थी। उनको फेसबुक पर सरकार की आलोचना का दोषी पाया गया था। शिक्षा विभाग के निदेशालय एक छतरी के नीचे  इसके साथ ही शिक्षा विभाग के सभी निदेशालय को एक छतरी में लाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। यह प्रस्ताव भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अब शिक्षा विभाग के सभी निदेशक एक महानिदेशक के अधीन काम करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी विभागों के कैबिनेट मंत्री और सचिव भी मौजूद रहे। बैठक में अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। इस...
दिल्ली में 22 रुपए किलो बिकी प्याज, खरीददारों की लंबी कतार

दिल्ली में 22 रुपए किलो बिकी प्याज, खरीददारों की लंबी कतार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं और यही वजह है कि बिना प्याज काटे ही लोगों की आंखों में आंसू निकल रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में 22 रुपए किलो प्याज बिकी तो खरीददारों की लंबी कतारें लग गईं। दरअसल, प्याज की बढ़ती कीमतों के मद्देजनर दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ की ओर से राशन की दुकानों पर सस्ते में प्याज बेची जा रही है। ऐसे में कतार लगना स्वभाविक है। राशन की दुकानों पर सस्ती प्याज की बिक्री मंगलवार को दिल्ली की राशन की दुकानों पर 22 रुपए प्रति किलो प्याज बिकी। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में प्याज की खरीददारी करने पहुंचे। बताते चलें कि पूरे देश में प्याज 80 से 90 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्याज के अलग-अलग भाव हैं। कहीं प्याज 60 रुपए किलो बिक रही है तो कहीं 80 से 90 रुपए किलो भी बिक रही ...
सीतापुर के मरीज ने लखनऊ के लोहिया संस्थान में फांसी लगाई

सीतापुर के मरीज ने लखनऊ के लोहिया संस्थान में फांसी लगाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में स्थित लोहिया संस्थान में आज मंगलवार को एक मरीज ने चादर से फांसी लगाकर जान दे दी। 5वीं मंजिल पर हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। मरीज के शव को बाथरूम में फांसी पर लटकते हुए सबसे पहले एक सफाईकर्मी ने देखा। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह भागता हुआ वार्ड में पहुंचा और घटना की जानकारी बाकी लोगों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। सफाईकर्मी को लटका मिला शव बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मरीज की पहचान सीतापुर निवासी महेश प्रताप सिंह (47) के रूप में हुई, जो गैस्ट्रोमेडिसिन विभाग में भर्ती थे और एक्यूट हेपेटाइटस से पीड़ित थे। संस्थान के प्रवक्ता डा विक्रम सिंह का कहना है कि मरीज सुबह बाथरूम गया था और देर तक बाहर नहीं निकला। सफाई कर्मी जगन्नाथ ने बाथरूम जाकर देखा तो उसका शव लटक रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की...
हैवानियतः बांदा में 2 साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर

हैवानियतः बांदा में 2 साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बच्चियों से हैवानियत की घिनौनी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शहर के कैलाशपुरी मोहल्ले में पड़ोसी युवक द्वारा दो साल की मासूम बच्ची से रेप की  घिनौनी वारदात सामने आई है। घटना 21 सितंबर की बताई जा रही है। वहीं मासूम की हालत बेहद नाजुक है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि जिस मकान में बच्ची का परिवार रहता है उसी में आरोपी युवक भी किराए पर रहता है। 21 सितंबर को हुई थी वारदात उसने 21 सितंबर को बच्ची के साथ रेप किया और रक्तरंजित हालत में छोड़कर फरार हो गया। मां बच्ची की चीख सुनकर दौड़ी तो वह आरोपी युवक  बुद्धलाल के कमरे में रक्तरंजित हालत में पड़ी थी। इस दौरान आरोपी युवक मौके से भागने में कामयाब रहा। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी है। दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह का कह...
सैफई मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टर ने फांसी लगाकर दी जान

सैफई मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टर ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावाः बीती रात सैफई मेडिकल कालेज की महिला जूनियर डाक्टर वंदना शुक्ला ने करीब 12 बजे अपने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी लेकिन अभी तक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वह मूल रूप से गाजियाबाद के प्रताप विहार सेक्टर 12 के रहने वाले केके शुक्ला की बेटी थीं। सुबह सपाठियों में उनके द्वारा फांसी लगाने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। बताते हैं कि इससे पहले भी एक जूनियर डाक्टर द्वारा सुसाइड का प्रयास किया जा चुका है। पैथलॅाजी से कर रही थीं एमडी की पढ़ाई वंदना पैथलॉजी विभाग से एमडी की पढ़ाई कर रही थीं। सुबह उनका शव कमरे में लटकता हुआ देखकर उनकी सहपाठियों में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर सैफई पुलिस उपाधीक्षक मस्सा सिंह तथा कोतवाली प्रभारी चंद्रदेव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी...
दो IPS अफसरों पर गिरी गाज, 3 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक

दो IPS अफसरों पर गिरी गाज, 3 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने तीन जिलों के पुलिस कप्तानों को हटाते हुए नई तैनाती दी है। दो जिलों के एसपी पर कार्रवाई की गाज गिराते हुए उनको डीजीपी दफ्तर से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं एक पुलिस अधीक्षक को दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस क्रम में सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर और पीलीभीत के पुलिस कप्तान हटाए गए हैं। आईपीएस अभिषेक दीक्षिक को पीलीभीत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अबतक पीएसी 35वीं वाहिनी सेनानायक पद पर तैनात थे। पीलीभीत, सिद्धार्थनगर और मिर्जापुर में बदलाव वहीं आईपीएस विजय ढुल को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर बनाया गया है। वह अबतक एसपी मानवाधिकार (लखनऊ) थे। इसी तरह आईपीएस धर्मवीर सिंह को सिद्धार्थनगर एसपी के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर बनाया गया है। वहीं पीलीभीत मनोज सोनकर को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी तरह एसपी मिर्जापुर रहे अवधेश पांडे को भी ...
बुंदेलखंडः हमीरपुर उप चुनाव में 48.10 प्रतिशत मतदान, पिछली बार से इतना कम..

बुंदेलखंडः हमीरपुर उप चुनाव में 48.10 प्रतिशत मतदान, पिछली बार से इतना कम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बुंदेलखंड की हमीरपुर सीट पर सोमवार को हुए उप चुनाव में वोटरों के जोश पर बरसात का असर भारी दिखाई पड़ा। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में शाम तक कुल 48.10 प्रतिशत मतदान हुआ। अब लोगों को 27 सितंबर को आने वाले नतीजों का बेसबरी से इंतजार है। हालांकि बरसात और ईवीएम की खराबी ने जरूर मतदान की रफ्तार को प्रभावित किया। शायद यह भी वजह रही कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार 12 प्रतिशत कम मतदान हुआ। बरसात और बाढ़ का दिखाई दिया असर बताया जाता है कि मतदान के शुरुआती दो घंटे में 9 बजे तक करीब 5.60 प्रतिशत वोट पड़े। इसके बाद 11 बजे तक 13.63 प्रतिशत वोट पड़े। फिर दो घंटे बाद यानि 1 बजे मतदान का प्रतिशत 22.9 प्रतिशत था। दोपहर 3 बजे सभी बूथों पर कुल 32.95 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम बजे मतदान का प्रतिशत 42.05 प्रतिशत था। बाद में जिला निर्वाचन कार्यालय...
बांदा में नाबालिग प्रेमी युगल ने उफनाई केन में लगाई छलांग

बांदा में नाबालिग प्रेमी युगल ने उफनाई केन में लगाई छलांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार शाम को शहर से सटे केन नदी पुल से एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या के लिए नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने से पहले इस जोड़े ने फिल्मी अंदाज में दुपट्टे से अपने हाथ बांध लिए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, दोनों ने बाढ़ से उफनाती केन नदी में छलांग लगा दी। दोनों के पानी में गिरते ही तेज आवाज पर आसपास मौजूद मल्लाहों का ध्यान उस ओर गया। बिना एक पल की देरी किए मल्लाहों ने दोनों को बचाने के लिए नदी में दौड़ लगा दी। दोनों को डूबने से बचा लिया गया। बाद में पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। घरवालों की डांट-फटकार से हुए अवसादग्रस्त पूछताछ में पता चला कि लड़का जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र मात्र 17 साल है। वहीं लड़की उसी के घर के पास रहती है और उसकी उम्र भी मात्र 15 साल है। दोनों नाबालिग हैं और स्कूल में पढ़ते हैं। आसपास ...
पुरुषों को नौकरी-पैसों को लेकर तो महिलाओं को रिश्तों का तनाव

पुरुषों को नौकरी-पैसों को लेकर तो महिलाओं को रिश्तों का तनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्कः आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जरूरतें और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ जहां पुरुषों को तनाव भरा जीवन जीने को विवश कर रही है, वहीं महिलाओं में रिश्तों को कायम रखने को लेकर चिंता है। इस बात का खुलासा केजीएमयू के चिकित्सकों की एक टीम की ओर से किए गए सर्वे में हुआ है। दरअसल, मानसिक रोग विभाग के चिकित्सकों की इस टीम ने तनाव व उसके मुख्य कारणों पर सर्वे किया था। इसके तहत उत्तर प्रदेश हेल्थ स्ट्रीट रनिंग प्रोडक्ट के सहयोग से महाराजगंज, झांसी, मुजफ्फरनगर और लखीमपुर खीरी जैसे शहरों में लगभग 12 हजार घरों के एक व्यक्ति से  127 सवाल पूछे गए। 50 सदस्यीय टीम ने किया सर्वे चिकित्सकों की इस टीम में शामिल मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पीके दलाल के नेतृत्व में 50 सदस्य टीम ने गांव व शहरी क्षेत्रों के लोगों से फीडबैक लिया। इनमें से 93.7 फीसद लोगों ने जो जवाब दिए, उससे टीम ...
हमीरपुर में सदर सीट पर उप चुनाव की वोटिंग जारी

हमीरपुर में सदर सीट पर उप चुनाव की वोटिंग जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः आज सोमवार को जिले की सदर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की वोटिंग जारी है। इस दौरान कुल 4,01,697 मतदाता, मैदान में डटे 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। चुनावों में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 2096 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो चुका है। इससे पहले जिला मुख्यालय से भरुआसुमेरपुर गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना की गईं। कौन-कौन है प्रत्याशी   इस सीट पर भाजपा ने पूर्व एमएलसी युवराज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा से डा मनोज प्रजापति, कांग्रेस से हरदीपक निषाद, बसपा से नौशाद अली तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जमाल आलम मंसूरी को मैदान में उतारा गया है। इनके अलावा चार निर्दल प्रत्याशी भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। क्यों खाली हुई सीट यह सीट भाजपा के कब्जे मे...