Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कमलेश तिवारी हत्याकांड पर साक्षी महाराज का बयान..

कमलेश तिवारी हत्याकांड पर साक्षी महाराज का बयान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कमलेश तिवारी हत्याकांड से लेकर धारा 370 और तीन तलाक पर भी बयान दिया है। वे यहां जिले के नवाबगंज में क्षेत्र पंचायत की बैठक और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मौके पर विधायक सफीपुर बंबलाल दिवाकर भी पहुंचे। ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने दोनों इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने दोनों विशिष्ठ अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। साथ ही साक्षी महाराज ने गणेश पूजा कर दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ISI की संलिप्तता पर बोलने से बचे इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज ने पौधरोपण करने के साथ नवनिर्मित अभिलेखागार भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर साक्षी महाराज ने कमलेश तिवारी हत्याकांड पर कहा कि हत्याकांड के पीछे जो भी है, उनको जल्द पकड़ा जाएगा। इस हत्याकांड में आतंकी संगठन आईएसआई की संलिप्तता को लेक...
फतेहपुर में हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, खलासी गंभीर

फतेहपुर में हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, खलासी गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह प्रयागराज की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक एक दूसरे ट्रक से जा टकराया। बताया जाता है कि दूसरा ट्रक आगे-आगे जा रहा था, तभी यह ट्रक उसमें पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक राजवीर (23) पुत्र रमेश सिंह निवासी थानपुर, बिशुननगर (कन्नौज) की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। खलासी अस्पताल में भर्ती वहीं ट्रक का खलासी ब्रजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा की सूचना सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हसवा चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने घायल खलासी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक में फंसे मृतक चालक के शव को काफी मशक्कत करके लगभग 3 घंटे बाद निकाला जा सका। हादसे की वजह से करीब साढ़े 4 घंटे हाईवे पूरी तरह से जाम रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुल...
अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे अमिताभ बच्चन

अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे अमिताभ बच्चन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बिग बी के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अचानक बीमारी के कारण मंगलवार रात हास्पिटल में भर्ती हुए बालीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ठीक होकर लौट आए हैं। अपने ब्लाग पर खुद अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि 'आप सभी को मेरा प्यार और सम्मान, पूरी केयर के लिए और मेरे लिए लगातार दुआ करने के लिए भी।' बताते चलें कि बीते मंगलवार को आधी रात लगभग साढ़े 3 बजे अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जल्द करेंगे कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग उनके करीबी भी उनकी बीमारी को लेकर चुप्पी सी साधे हुए थे। बीते दिवस रात में करीब 9 बजे बिग बी को अस्पताल से घर ले जाया गया है। हालांकि, अभी यही कहा जा रहा है कि बिग बी यानि कि अमिताभ बच्चन को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था। खबर यह भी आ रही है कि अगले मंगलवार से अमिताभ दोबारा कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शु...
लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए चाकू-कट्टा

लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए चाकू-कट्टा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में अपराधियों के सिर से पुलिस का खौफ उतर चुका है। एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आज शुक्रवार दिनदहाड़े हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की शहर के खुर्शीदबाद इलाके में बेरहमी से उनके कार्यालय में बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया। इनमें से एक भगवा रंग के कपड़े पहने हुए था। दोनों कमलेश तिवारी से मिलने पहुंचे और दफ्तर में बैठकर बातचीत की। इसके बाद हत्यारों चाय पीने के बाद मिठाई के डिब्बे से निकाला चाकू-कट्टा ने कार्यालय में चाय पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया। बताते हैं कि एक ने मिठाई के डिब्बे में छिपाकर रखा गया कट्टा निकालकर कमलेश तिवारी को गोली मार दी। दूसरे ने चाकू से ताबड़तोड़ करीब 15 प्रहार उनके गले पर किए। इसके बाद दोनों हत्यारे वहां से भाग गए। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। गोली की...
बांदा में जमीन के विवाद में रिश्तों का बहा खून, बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली

बांदा में जमीन के विवाद में रिश्तों का बहा खून, बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज हुई एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। खेत जोतने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। घर के भीतर भाईयों में विवाद के दौरान हुई इस वारदात से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने गोली मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। खेत की जुताई को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली के ग्राम मुरवल निवासी धर्मेंद्र सिंह (30) का गुरुवार रात घर में बड़े भाई शिवनरेंद्र लाला से खेत जोतने को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाई एक-दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए। इसी दौरान बड़े भाई शिवनरेंद्र ने तमंचे से छोटे धमेंद्र पर गोली चला ...
खुलासाः न्यूज एंकर ने ही साथी को नोएडा से भेजकर कराई थी पत्नी की हत्या, ऐसे खुला राज..

खुलासाः न्यूज एंकर ने ही साथी को नोएडा से भेजकर कराई थी पत्नी की हत्या, ऐसे खुला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः दिल्ली में एक न्यूज चैनल में एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्यांशी उर्फ दिव्या मिश्रा की यूपी के इटावा में हुई हत्या का पुलिस ने चार दिन बाद बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसपर किसी को भी पहली बार में यकीन करना मुश्किल होगा। हत्या की वारदात को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया। घटनाक्रम कुछ ऐसा है, जिसमें पति ने हत्या कराई, मुंह बोले भाई ने हत्या की और पति की प्रेमिका ने पूरा साथ देते हुए साजिश रची। महिला पत्रकार से अवैध संबंध बने वजह बताया जा रहा है कि दिव्यांशी उर्फ दिव्या की हत्या करने वाला उसका मुंह बोला भाई और पति अजितेश का साथी पत्रकार अखिलेश सिंह है। हत्या की वजह भी एक महिला पत्रकार भावना आर्या बनी, जिससे पति अजितेश के अवैध संबंध हो गए थे। इन अवैध संबंधों में रुकावट बन रही पत्नी दिव्या को रास्ते से हटाने के लिए तीनों ने साजिश रची। चालाकी से वारदात की। नोएडा ...
पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर व पत्नी के खिलाफ ठगी-जालसाजी का मामला दर्ज

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर व पत्नी के खिलाफ ठगी-जालसाजी का मामला दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने ठगी-जालसाजी और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। मालवीय नगर थाने में एक एनआरआई महिला की शिकायत यह मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस ने अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। बताया जाता है कि मामला एक फ्लैट पर कब्जे, सामान चोरी और धमकाने से जुड़ा है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया है कि लंदन में रहने वाली संध्या शर्मा पंडित का कहना है कि मालवीय नगर स्थित सर्वप्रिय विहार में दूसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है। इसी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। फर्जी कागजात बनाकर फ्लैट पर कब्जे का आरोप संध्या का आरोप है कि फर्जी कागजात बनवाकर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व अन्य लोगों द्वारा उनके फ्लैट का ताला तोड़कर पूरा सामान चोरी कर लिया गया। अब उसी फ्लैट में प्रभाक...
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे के घर छापा, हथियारों का जखीरा बरामद

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे के घर छापा, हथियारों का जखीरा बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः माफिया डान मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित आवास पर लखनऊ और दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर बड़ी संख्या में असलहे और कारतूसों का जखारी बरामद किया है। इनमें विदेशी हथियार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक ही लाइसेंस पर कई शस्त्र खरीदे गए। एसटीएफ ने जब मामले की जांच की, तो इस बात का खुलासा हुआ कि एक लाइसेंस पर कई शस्त्र खरीदे गए हैं। पुलिस ने छह असलहे और 4430 कारतूस बरामद किए हैं। मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी की ओर से कहा गया है कि एएसपी क्राइम और सीओ गाजीपुर की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। खुद को राष्ट्रीय निशानेबाज बता खरीदता था असलहे एसएसपी नैथानी ने यह भी कहा है कि असलहे और कारतूस अलग-अलग बोर के हैं। अब्बास ने अलग-अलग राज्यों से कागजों में हेरफेर करके यह शस्त्र और कारतूस इकट्ठा किए हैं। हाल ही में माफिया मुख्तार के बेटे...
कानपुर में 10 किलो अफीम-20 लाख कैश के साथ झारखंड के 3 तस्कर गिरफ्तार

कानपुर में 10 किलो अफीम-20 लाख कैश के साथ झारखंड के 3 तस्कर गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की लखनऊ टीम ने गुरुवार सुबह कानपुर में बड़ी कार्रवाई की। इस टीम के अधिकारियों ने रावतपुर रोडवेज बस अड्डे के पास से तीन बड़े शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 20 लाख रुपए नगद बरामद करते हुए 10 किलो अफीम भी बरामद की है। तीनों शातिर किस्म के तस्कर बताए जा रहे हैं जिनके उपर विभागीय अधिकारी लंबे समय से नजर रखे हुए थे। उधर, इस टीम लीडर उदय भान मिश्रा का कहना है कि पकड़े गए लोगों में अंतर प्रांतीय तस्कर गिरोह का सरगना भी शामिल है जो झारखंड प्रांत के रहने वाले हैं। झारखंड के रहने वाले हैं तस्कर उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में झारखंड हजारीबाग का राजदीप कुमार महतो, उसके साथी मनोज कुमार व राजू डांगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 10 किलो अफीम मिली है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए में है। साथ ही 20 लाख रुप...
वेदांती बोले, मुस्लिम बोर्ड के वकील राजीव धवन को आतंकियों से मिलती है फंडिंग

वेदांती बोले, मुस्लिम बोर्ड के वकील राजीव धवन को आतंकियों से मिलती है फंडिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान गुरुवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन द्वारा राम जन्मभूमि का नक्शा फाड़ने पर रामविलास दास वेदांती ने कहा है कि राजीव धवन को मुस्लिम बोर्ड की ओर से मुकदमा लड़ने को आतंकवादियों से फंडिंग होती है। श्रीरामजन्मभूमि न्यास के सदस्य श्री वेदांती ने कहा कि अब राजीव धवन को फंडिंग बंद होने का खतरा महसूस होने लगा है और इसीलिए वह ऐसा कर रहे हैं। वेदांती ने रामजन्मभूमि का नक्शा फाड़ने को बेहद निंदनीय करार दिया। रिपोर्ट न लिखाने की बताई वजह उन्होंने कहा कि पहले इस मामले में वकील राजीव धवन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में यह सोचते हुए रिपोर्ट नहीं लिखाई कि कहीं इसका कोई गलत असर रामलला के पक्ष में आने वाले निर्णय पर न पड़ जाए। कहा कि यही वजह है कि अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं करा रहा हूं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की सराहना ...