Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर में वाणिज्य कर विभाग के छापे में लाखों का माल सीज

कानपुर में वाणिज्य कर विभाग के छापे में लाखों का माल सीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः वाणिज्यकर विभाग की टीम ने शहर में ट्रैक्टर ट्राली का कारोबार करने वाली दो फर्मों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। छापेमारी में टैक्स में हेरफेर पकड़े जाने पर 22 लाख का माल सीज किया गया। साथ ही 14 लाख रुपए टैक्स मौके पर वसूला। इतना ही नहीं 8.11 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद टैक्स वसूली की आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभिलेखों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर ग्र्रेड टू जोन-2 दिनेश मिश्रा और ज्वाइंट कमिश्नर सुशील कुमार सिंह, डीके वर्मा के निर्देशन में उपायुक्त चंद्रशेखर, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र कुमार, ममता उपाध्याय ने ट्रैक्टर ट्राली कारोबारी के यहां छापेमारी की। दोनों फर्मों की जांच में मिला कि फर्म के मालिकों ने अपने तीन शोरूम घोषित ही नहीं किए थे। GST-1 और 3 बी रिटर्न की जांच में पता चला कि व्...
बांदा में लघु सिंचाई के दो अभियंताओं, बाबू समेत कई पर मुकदमा

बांदा में लघु सिंचाई के दो अभियंताओं, बाबू समेत कई पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के सिंचाई विभाग पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन की बंदरबांटी के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। ऐसे में एक नया मामला सामने आया है। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता के साथ ही एक बाबू (लिपिक) के खिलाफ लूट, धमकी और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा विभाग के ही एक सेवानिृवत कर्मचारी की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते हैं कि मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंम मच गया है। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहने वाले सिंचाई विभाग के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है जब विभाग की साख पर बट्टा लगा हो। पूर्व कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा बताया जाता है कि लघु सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी कल्लूराम विश्वकर्मा का आरोप है कि उनके रिटायर होने के बाद विभाग के आरोपी अधिकारियों व बाबू ने म...
सीएम योगी ने मंत्री स्वाति सिंह को किया तलब, फटकारा

सीएम योगी ने मंत्री स्वाति सिंह को किया तलब, फटकारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैंट सीओ को धमकी देने को लेकर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार स्वाति सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लिया। इसी कड़ी में शनिवार को मंत्री स्वाति सीएम से मिलने गईं। सूत्रों की माने तो सीएम योगी ने मंत्री को कड़ी फटकार लगाई है। वहीं दूसरी ओर डीजीपी ने पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है। बताते हैं कि इस मामले में अगले 24 घंटे में एसएसपी अपनी रिपोर्ट डीजीपी को सौंपेंगे। इस मामले में अब सीओ कैंट बीनू सिंह के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। मंत्री स्वाति और सीओ कैंट का वायरल हुआ था आडियो बताते चलें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मंत्री स्वाति सिंह और सीओ कैंट डा बीनू सिंह के बीच बातचीत का एक आडियो वायरल हुआ था। इसमें मंत्री स्वाति बात करते हुए सीओ बीनू से अंसल कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर सवाल-जव...
उन्नाव में उग्र किसानों का पथराव, सीओ समेत चार सिपाही घायल-लाठीचार्ज

उन्नाव में उग्र किसानों का पथराव, सीओ समेत चार सिपाही घायल-लाठीचार्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः यूपी औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ड्रीम प्रोजेक्ट ट्रांस गंगा सिटी में मुआवजे की मांग को आज शनिवार को उन्नाव में किसानों ने बवाल कर दिया। किसानों ने पुलिस और अधिकारियों पर पथराव किया, जिसमें सीओ समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे किसानों ने वहां खड़ी बस, कार और जेसीबी जमकर तोड़फोड़ की। ट्रांस गंगा सिटी में मुआवजा मांग रहे किसान प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए एक दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस बुलाई। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े, तब कहीं जाकर किसानों को खदेड़ा गया। पथराव में घायल सीओ व चारों सिपाहियों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थिति तनावपूर्ण है और किसान भी लाठी-डंडे लेकर डटे हुए हैं। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज से कई किसानों को भी चोटें लगी हैं। किसान जख्मी हुए हैं। जिलाधिकारी देवे...
कानपुर में सीएम योगी ने रखी मेट्रो की आधार शिला, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बोले..

कानपुर में सीएम योगी ने रखी मेट्रो की आधार शिला, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शुक्रवार को कानपुर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां शहरी विकास मंत्री राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ आइआइटी प्रांगण में मेट्रो की आधार शिला रखी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह 'भोले' भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मेट्रो के संचालन और हवाई सेवाओं से कानपुर की दशा सुधरेगी। सीएम ने कहा कि पहली की सरकारें शिलान्यास पर यकीन करती थीं और हमारी सरकार शुभारंभ करती हैं। कहा कि अब हवाई और मेट्रों जैसे यातायात संसाधनों से कानपुर फिर से विकास की राह पर बढ़ेगा। कहा जल्द शुरू होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम सीएम ने कहा कि मेट्रो और हवाई सेवाएं कानपुर के बंद पड़े उद्योगों को पुनः चालू करने में मदद करेंगे। कहा कि दो साल में यहां मेट्रो दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि कभी कानपुर की पहचान उद्योग नगरी के रूप में ...
तबादले के विरोध में दरोगा ने लगाई 65 किमी पैदल दौड़, बीहड़ में बेहोश मिला

तबादले के विरोध में दरोगा ने लगाई 65 किमी पैदल दौड़, बीहड़ में बेहोश मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः विरोध के नए-नए तरीके तो आपने सुने और पढ़े ही होंगे। अब विरोध का एक बेहद चौंकाने वाला मामला यूपी के पुलिस महकमे से सामने आया है। एक दरोगा ने खुद के तबादले से नाखुश होकर पोस्टिंग वाले थाने तक 65 किमी की दूरी दौड़कर पूरी करने की ठानी। कई थानों को पार करता हुआ दरोगा चंबल के बीहड़ तक पहुंच तो गया लेकिन लगभग 45 किमी दूर बीहड़ में बेहोश पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरोगा ने आरआई पर तबादले में मनमानी का आरोप लगाया है। लोगों ने की मदद, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल बताते हैं कि दरोगा विजय प्रताप का तबादला इटावा होने पर पुलिस लाइन के आरआई द्वारा थाना बिठौली के लिए रवानगी कर दी गई। इससे नाराज दरोगा ने विरोध का अजीबो-गरीब चौंकाने वाला तरीका इस्तेमाल किया। थाना बिठौली इटाव से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। दरोगा ने वहां...
कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..

कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कल्याणपुर के मसवानपुर में पंकज गौतम (32) नाम के व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी नेहा (27) को शुक्रवार शाम घर में गोली मार दी। तमंचे से पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी ने बाद में घर की छत पर जाकर खुद को भी गोली मार ली। परिजन दोनों को हैलट लेकर पहुंचे। तबतक दोनों दम तोड़ चुके थे। फरवरी महीने में हुई थी दोनों की शादी बताते हैं कि शहर के ही घंटाघर के स्वरूप नगर की रहने वाली नेहा की शादी फरवरी में ही कपड़ों की सिलाई का ठेका लेने वाले मसवानपुर के पंकज से हुई थी। बताते हैं कि बीते दिवस नेहा ने मायके जाने को लेकर कुछ कहा तो घर में विवाद शुरू हो गया। दोनों में मारपीट हुई फिर पंकज ने घर में रखा तमंचा निकाला और नेहा की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद वह छत की ओर भागा, वहां जाकर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम अनिल कुमार...
बांदा में विवाहिता की जलकर मौत, लड़के का फांसी पर लटकता मिला शव

बांदा में विवाहिता की जलकर मौत, लड़के का फांसी पर लटकता मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग में जलकर मौत हो गई। वहीं एक किशोर का शव फांसी पर लटकता मिला है। बताया जाता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। मां ने देखा तो चीख पड़ी बताया जाता है कि तिंदवारी कस्बा निवासी अंकित (15) पुत्र मुन्नीलाल ने गुरुवार को शाम कमरे के अंदर दुपट्टा से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची मां सैकी ने बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटकते देखा चीख पड़ी। आनन-फानन में फंदा काटकर शव को नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक के चचेरे भाई चंद्रभवन ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। कमासिन क्षेत्र में हुई दूसरी घटना उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के दलपा पुरवा रमावती (36) पत्नी...
बांदा में धूमधाम से जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा

बांदा में धूमधाम से जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को शहर के कालूकुआं में पुरुषोत्तम सेवा समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा की शुरूआत हुई। श्रीअवध धाम के संत राम सेवकदास महाराज तथा कृपा पुरुषोत्तम राममंगल महाराज के विमान निकले। साथ ही अयोध्याए काशी सहित कई अन्य जनपदों के भक्तों ने शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा ओवरब्रिज होते हुए बाबूलाल चैराहा पहुंची। वहां से अमर टाकीजए कैथी बाजारए बड़ी बाजारए महेश्वरी देवी मंदिरए बलखंडीनाका, पदमाकर चैराहा, स्टेशन रोड, पीलीकोठी, ओवरब्रिज से होकर वापस कालूकुआं में संपन्न हुआ। बाहर से आए भक्त भी हुए शामिल समिति के आरएनएल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली, लखनऊ, प्रयाग, प्रतापगढ़, बाराबंकीए कानपुर देहात आदि स्थानों से आए हुए भक्तों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दिव्य साहित्य का प्रचार प्रसार भी किया गया। इस दौरान सभी भक्त जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा में साथ-स...
इटावा में रेल राज्यमंत्री बोले, अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय स्टेशन

इटावा में रेल राज्यमंत्री बोले, अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय स्टेशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः निर्माणाधीन डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर के निरीक्षण के बाद मलाजनी में पत्रकारों से बात करते हुए रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला दिया है जिसके बाद राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है। कहा कि रेलवे भी इस दिशा में बड़ा फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगा और अयोध्या के रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। वहां विकास के ऐसे कार्य किए जाएंगे जो नए आयाम बनाएंगे। कहा, 2023 तक चालू होगी देश की पहली बुलैट ट्रेन वहीं कहा कि कारोडोर को जल्द से जल्द चालू करने का प्रयास हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि कोलकाता से गुजरात और मुंबई तक इस कारीडोर का निर्माण हो, ताकि रेलवे को माल भाड़े में फायदे के साथ ही व्यापारी भी बढ़ सके। कहा कि जल्द ही खुर्जा जंक्शन से भाऊपुर (कानपुर) तक मालगाड़ियां इस ट्र...