Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

यूपी के राजभवन को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

यूपी के राजभवन को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के राजभवन को बम ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। बताते हैं कि यह धमकी भरा पत्र झारखंड के नक्सली संगठन टीएसपीसी (Naxalite organization TSPC) की ओर से भेजा गया है। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राजभवन की सुरक्षा पहले से ज्यादा अचूक कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पत्र में 10 दिनों के भीतर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के राजभवन छोड़कर न जाने पर डायनामाइट से राजभवन को उड़ाने की धमकी की बातें लिखी हैं। इसके बाद राजभवन की सुरक्षा को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया गया है। डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दरअसल, यह धमकी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 10 दिन के भीतर राजभवन छोड़कर जाने को लेकर दी गई है। बताते हैं कि पत्र में लिखा है कि अगर 10 दिन के भीतर राज्यपाल ने राजभवन नहीं छोड़ा तो राजभवन को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया जाएगा। इस मामले में अपर...
कानपुरः IPS अपर्णा गुप्ता बनीं SP साउथ, रवीना त्यागी का तबादला

कानपुरः IPS अपर्णा गुप्ता बनीं SP साउथ, रवीना त्यागी का तबादला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले की पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) रहीं रवीना त्यागी का तबादला हो गया है। शासन ने मंगलवार को जिन 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, उन्हीं में श्री मति त्यागी का भी तबादला हुआ है। उनको कानपुर में ही सीबीसीआईडी में एसपी बनाकर भेजा गया है। अब वह सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह करीब दो साल इस पद पर तैनात रहीं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया। रवीना त्यागी का सीबीसीआईडी में तबादला बताते चलें कि बीते लगभग दो साल से रवीना त्यागी कानपुर में तैनात थीं। साउथ में रहते हुए उन्होंने महिला अपराधों को रोकने में खास पहल की। साथ ही पुलिस चौकियां भी खुलवाईं। आम लोगों के भी उनकी छवि एक बेहद शांत-सौम्य और जिम्मेदार अधिकारी की रही। यही वजह है कि आम लोग भी उनके तबादले की खबर से खुद को थोड़े असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं सीबीसीआईडी में इस पद पर तैनात आईपीएस कमलेश्वरी चंद को...
गाजियाबाद में 2 बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी व महिला 8वीं मंजिल से कूदे, सभी की मौत

गाजियाबाद में 2 बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी व महिला 8वीं मंजिल से कूदे, सभी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आज मंगलवार सुबह गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभव खंड में स्थित एक सोसाइटी के अपार्टमेंट में पति-पत्नी और उनकी महिला मित्र ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि आत्महत्या से पहले पति-पत्नी ने अपने सो रहे बेटे और बेटी की गला घोटकर हत्या की। घर में पल रहे एक खरगोश की भी हत्या की। इसके बाद खुद तीनों नीचे कूद गए। इस घटनाक्रम से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। दीवार पर लिखा मिला है सुसाइड नोट फिलहाल पुलिस घटना के पीछे घरेलू कलह और आर्थिक तंगी को वजह मानकर चल रही है। गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि दीवार पर लिखे सुसाइड नोट को लेकर जांच की जा रही है। इस सुसाइड नोट में मरने वालों ने राकेश वर्मा नाम के व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है जो मृत...
73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..

73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः अगर आप ट्रेन से यात्रा करके कहीं जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए, क्योंकि कानपुर में गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट की 73 ट्रेनों को रेलवे ने फिलहाल निरस्त कर दिया है। इनमें 64 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जबकि 9 ट्रेनें पैसेंजर हैं। ये ट्रेनें 4 और 5 दिसंबर से निरस्त होंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें 12 जनवरी तक निरस्त ही रहेंगी। इसलिए कहीं जाने की प्लेनिंग करने से पहले यह जान लें कि आप जिस गाड़ी से जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं वह चल भी रही है या निरस्त हो चुकी है। इसके बाद ही आगे की यात्रा की प्लेनिंग करें। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते फैसला बताते हैं कि नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने से रेल रूट पर सिग्नल की व्यस्था बेहतर हो जाएगी, जिसके बाद ट्रेनों को आउटर पर फंसे रहने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। ...
चित्रकूट में कमिश्नर-डीआईजी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

चित्रकूट में कमिश्नर-डीआईजी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः आज मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कर्वी में चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर शरद कुमार सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) दीपक कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर चित्रकूट के डीएम शेषमणि पांडे तथा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके उचित निस्तारण के भी आदेश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार, सीओ सिटी रजनीश यादव आदि भी मौजूद रहे। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश इसके बाद डीआईजी ने कमिश्नर के साथ चित्रकूट में अज्ञात महिला का शव मिलने वाली जगह का भी निरीक्षण किया। साथ ही घटना के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए। कहा कि थाना पुलिस मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के साथ ही दोषियों को गिरफ्तार करे। दोनों उच्च अधिकारियों से कहा कि किसी भी कीमत पर ...
बांदा-बुंदेलखंड से जुड़ीं ये ट्रेनें हुईं निरस्त, जरूर पढ़ें यह खबर..

बांदा-बुंदेलखंड से जुड़ीं ये ट्रेनें हुईं निरस्त, जरूर पढ़ें यह खबर..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः अगर बांदा से आप कानपुर, लखनऊ या दुर्ग और दूसरे स्थानों पर जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं तो कृप्या इस खबर को जरूर पढ़ लें। इसके बाद ही कोई प्लेनिंग करें। क्योंकि रेलवे ने कुल 73 ट्रेनों को निरस्त किया है। इसकी वजह कानपुर-झांसी रेलमार्ग के विद्युतीकरण को लेकर कानपुर में गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य है। दिल्ली-हावड़ा रूट की 73 ट्रेनों को रेलवे ने फिलहाल निरस्त कर दिया है। इनमें 64 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जबकि 9 ट्रेनें पैसेंजर हैं। ये ट्रेनें 4 और 5 दिसंबर से निरस्त होंगी। इनमें बुंदेलखंड खासकर बांदा से होकर गुजरने वाली और यहां आने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। इसलिए कोई भी प्लेनिंग करने से पहले अपनी ट्रेन को लेकर सही स्थिति जरूर जान लें। कानपुर-चित्रकूटधाम इंटरसिटी इन तारीखों में.. कानपुर-चित्रकूटधाम इंटरसिटी (14109/1411) 5, 25, 26, 27 दिसंबर और 12 जनव...
यूपी में 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले

यूपी में 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने मंगलवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं तो वहीं कानपुर की पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) रवीना त्यागी समेत कुछ एएसपी भी स्थानांतरित किए गए हैं। कई जिलों के पुलिस कप्तान को  बदलते हुए कुछ को महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती दी गई है। वहीं कुछ को किनारे किया गया है। उन्नाव, हरदोई और अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।  ये है 12 स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों की सूची  कानपुर के पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) रवीना त्यागी को सीबीसीआईडी कानपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर सहारनपुर यातायात की एएसपी रहीं अपर्णा गुप्ता को कानपुर शहर का एसपी (दक्षिण) बनाया गया है।  ये भी पढ़ेंः कानपुर देहात में पकड़ा गया फर्जी IPS अफसर, खुद को बताता था एनआईए अधिकारी वहीं कानपुर में सीबीसीआईडी में एसपी रहीं कमलेश्वरी चंद को ए...
बांदा में हैदराबाद की डाक्टर बेटी को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने आरोपियों के लिए मांगी फांसी

बांदा में हैदराबाद की डाक्टर बेटी को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने आरोपियों के लिए मांगी फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उनकी जलाकर हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर कोई स्तब्ध है और इन दरिंदों के लिए कडी़ से कड़ी सजा मांग रहा है। बांदा भी हैदराबाद की इस बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध से आहत है। यहां आज सोमवार को व्यापारियों ने हैदराबाद की इस डाक्टर बेटी को श्रद्धांजलि दी। वहीं शाम होते-होते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कैंडल लाइट जुलूस निकाला। दरिंदों के लिए मौत की सजा के लिए आवाज उठाई, नारे लगाते हुए मार्च किया। सभी ने एक स्वर में मांगी दरिंदों के लिए फांसी इससे पहले आज दोपहर बाद बांदा शहर में माहेश्वरी देवी चौराहा पर सभी व्यापारी नेता एकत्रित हुए। सभी ने एक स्वर में हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घोर निंदा की। साथ ही दरिंदों के लिए फांसी की सजा की मा...
बांदा में माता सुदीक्षा का निरंकारी संत समागम कार्यक्रम 5 को

बांदा में माता सुदीक्षा का निरंकारी संत समागम कार्यक्रम 5 को

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का मानव कल्याण यात्रा प्रोग्राम उत्तर-प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में होगा। मीडिया सहायक ओमप्रकाश कश्यप ने बताया है कि प्रधान कार्यालय संत निरंकारी मंडल दिल्ली द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कार्यक्रम उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए जारी किया गया है। बांदा में आगमन 5 दिसंबर को होगा। 5 दिसंबर को शाम 4 से 7 बजे तक निरंकारी सन्त समागम का आयोजन होगा। पं जेएन कालेज में होगा आयोजन यह आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के विशाल प्रांगण में होगा। इसकी जोरदार तैयारियां चल रहीं हैं। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादल के जवान कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने को जुट गए हैं। इस कार्यक्रम में निरंकारी संत समागम में बांदा जोन के ललितपुर, झांसी, बांदा, अतर्रा, बबेरू, तिंदवारी, नरैनी, बदौसा, चित्रकूट, शिवरामपुर, भरतकूप, क...
बांदाः रेल यात्रियों को अनोखे ढंग से एड्स के प्रति किया जागरूक

बांदाः रेल यात्रियों को अनोखे ढंग से एड्स के प्रति किया जागरूक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रेलवे स्टेशन पर आयोजित जागरूकता अभियान के तहत लघु फिल्म के जरिए यात्रियों को एचआईवी व एड्स के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही एड्स फैलने के कारण और बचाव की जानकारी भी दी गई। इस बीमारी के बारे में फैलीं भ्रांतियों को भी दूर किया गया। प्लेटफार्म में प्रोजेक्टर के जरिए यात्रियों को एचआईवी व एड्स फैलने के कारण और बचाव की जानकारियां दी गईं। बताया गया कि एचआईवी एड्स छूने, साथ खाना खाने, हाथ मिलाने से नहीं फैलता। यह आयोजन अभ्युदय सेवा संस्थान और जागृति ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रोगी से भेदभाव न करें, उसे सहानुभूति दें कहा गया कि इस बीमारी से ग्रस्ति रोगी से भेदभाव नहीं करना चाहिए। बल्कि, उसे प्यार, सहानुभूति दें। संस्था सचिव ने इसके लक्षण बताते हुए कहा कि एचआईवी के लक्षण बेहद सामान्य रहते हैं। इन्हें ज्यादातर लोग नजर अंदाज कर देते हैं। एड्स में लग...