Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

आजम खां, पत्नी और बेटे समेत जेल भेजे गए, अदालत में 2 मार्च को सुनवाई

आजम खां, पत्नी और बेटे समेत जेल भेजे गए, अदालत में 2 मार्च को सुनवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खां के लिए आज का दिन काफी अहम साबित हुआ। अदालत ने सांसद आजम खां और उनकी पत्नी विधायक तजीन फात्मा तथा विधायक बेटा अब्दुल्ला आजम तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया। तीनों को 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के मामले में बार-बार सम्मन के बावजूद आजम और उनका परिवार अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। इस मामले में अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी था। इसके बाद बुधवार को आजम खान परिवार के साथ कोर्ट पहुंचे और पत्नी और बेटे के साथ आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में 2 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया। मामले में अगली सुनवाई अब 2 मार्च को होनी है। गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद पहुंचे थे कोर्ट बताते चलें कि रामपुर की एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को तीनों के खिलाफ कुर्...
यूपी के पांच खनिज अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश, भ्रष्टाचार के हैं गंभीर आरोप

यूपी के पांच खनिज अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश, भ्रष्टाचार के हैं गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही यूपी में पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले, एक का निलंबन और उन्नाव डीएम को सस्पेंड किया गया। बताते हैं कि अब भ्रष्टाचार के मामले में सरकार के रडार पर खनन अधिकार हैं। इनमें वे खनन अधिकारी शामिल हैं जिन्होंने पूर्व सरकारों में भ्रष्टाचार की सीमाएं तोड़ते हुए अकूत धन-संपत्ति इकट्ठा की थी। भ्रष्टाचार पर सरकार जीरो टालरेंस हालांकि, अब मुख्यमंत्री योगी की ओर से इनको कोई छूट मिलने की उम्मीद नहीं है। बताते हैं कि इन पांचों के खिलाफ सीबीआई ने भी सख्त की थी। कहा जा रहा है कि इनके नाम पूर्व की सरकार में बड़े भ्रष्टाचार में सामने आए थे जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। हमीरपुर-कौशांबी समेत पांच रडार पर इनपर सीबीआई द्वारा भी पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब मुख...
बांदा में घर से निकले युवक की सनसनीखेज हत्या, हड़कंप मचा

बांदा में घर से निकले युवक की सनसनीखेज हत्या, हड़कंप मचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। शाम को गांव में किसी से मिलने बात कहकर घर से निकला और सुबह उसका शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक घर से शाम को निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह पत्नी शौचालय गई तो वहां उसका शव पड़ा देखकर बिलख पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने डाग स्कवायड भी मौके पर बुलाया। गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का शक पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। पुलिस चार को पूछताछ के लिए उठाया बताया जाता है कि जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी सुनील उर्फ ल...
बांदा DIG दीपक कुमार ने कहा, बदलते दौर में साइबर क्राइम जैसी चुनौतियों को तैयार रहें

बांदा DIG दीपक कुमार ने कहा, बदलते दौर में साइबर क्राइम जैसी चुनौतियों को तैयार रहें

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस लाइन परिसर में चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने साइबर क्राइम के संबंध में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि साइबर क्राइम इस दौरान में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में पुलिस को इससे निपटने के लिए बारीकियों को भी समझाना चाहिए। डीआईजी ने मातहतों को कार्रवाई करने के और साक्ष्य जुटाने के टिप्स भी दिए। पुलिस लाइन में साइबर क्राइम पर कार्यशाला आयोजित पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में अपराधों ग्राफ बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि पाक्सो एक्ट के मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए। साक्ष्यों के अभाव में अक्सर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जांच की बारीकियों क...
दिल्ली में हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट, इन जिलों में भेजा गया फोर्स

दिल्ली में हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट, इन जिलों में भेजा गया फोर्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश की राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ भड़की हिंसा को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अलर्ट हो गई है। यूपी के संवेदनशील शहरों के साथ-साथ राजधानी दिल्ली से लगने वाले शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी से कई पुलिस अधिकारियों को भेजते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील जिलों में पीएसी तैनात कर दी गई है। बताते चलें कि सीएए को लेकर यूपी में पहले भी हिंसा हो चुकी है। यहां कई जिलों में स्थिति संवेदनशील बनी है। ऐसे में दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद सरकार ने सुरक्षा के एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लखनऊ-कानपुर और पश्चिमी यूपी पर पैनी नजर यूपी में राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर तथा पश्चिमी यूपी के बागपत, मेरठ और अलीगढ़ जैसे जिलों में हिंसा हो चुकी है। इतना ही नहीं कई जिलों में प्रदर्शन अब भी हो रहे है...
Bollywood एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

Bollywood एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की फोटोज यूं तो हमेशा ही धूम मचाती हैं, लेकिन इस बार उनके फैंस पर उनकी नई फोटो कुछ ज्यादा ही कहर ढा रही हैं। फैंस बेचारे क्रेजी हुए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी तहलका मचा रही हैं। खासकर एक बिकनी वाली तस्वीर। देखते ही देखते लाखों फैंस ने की लाइक दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा ने हाल ही में अपनी नई बिकिनी तस्वीर खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी है। इतना ही नहीं इस फोटो के कैप्शन में ईशा ने एक बात लिखी है जो फैंस को कन्फ्यूज किए जा रही है। ईशा ने लिखा है कि मैं तुम्हारे ही बारे में सोच रही थी। बस फिर क्या था तस्वीर को कुछ ही घंटों में 4 लाख से ज्यादा बार लाइक किया गया है। कई फैंस ने काफी कमेंट्स भी किए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी फोटो काफी लाइक की जा रही है। लोग ईशा की खूबसूरती की तारीफ कि...
कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द, बांगरमऊ सीट खाली

कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द, बांगरमऊ सीट खाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही बांगरमऊ सीट अब खाली हो गई है। इस सीट पर अब उप चुनाव होगा। विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सेंगर की सदस्यता उसी दिन से ही समाप्त हो गई है जिस दिन सजा सुनाई गई थी। अब अधिसूचना के अनुसार 20 दिसंबर 2019 से उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट को खाली माना गया है। दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट ने सुनाई थी सजा बताते चलें कि अदालत ने कुलदीप सेंगर को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सेंगर को 1 अगस्त 2019 को पार्टी से निकाल दिया गया था। वह उन्नाव में 2017 के दुष्कर्म प्रकरण में दोषी पाए गए हैं। अब आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 20 दिसंबर को ...
चरखारी में डीआईजी दीपक कुमार ने चौकी भवन का किया उद्घाटन

चरखारी में डीआईजी दीपक कुमार ने चौकी भवन का किया उद्घाटन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए क्षेत्र में पुलिस की मौजूदी बेहद मायने रखती है। ऐसे में पुलिस चौकियां अहम भूमिका निभाती हैं और लोगों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाती हैं। डीआईजी ने दिया शुभकामनाओं के साथ सुरक्षा का भरोसा भी ये बातें चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने महोबा के चरखारी क्षेत्र में गौरहारी पुलिस चौकी के नए भवन के उद्घाटन के मौके पर कहीं। डीआईजी ने फीता काटकर पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी और क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने नवीन चौकी के लिये लोगों को बधाई देने के साथ ही शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि नए भवन से पुलिस कर्मियों को सुविधाएं मिलेंगी तो उनकी क...
लखनऊः फ्लैट में पत्नी-महिला और भाजपा नेता मामले में क्रास एफआईआर

लखनऊः फ्लैट में पत्नी-महिला और भाजपा नेता मामले में क्रास एफआईआर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के पाश इलाके गोमतीनगर विस्तार के एक अपार्टमेंट में पत्नी द्वारा महिला मित्र के साथ फ्लैट में पकड़े गए भाजपा नेता के प्रकरण ने और तूल पकड़ लिया। गोमतीनगर थाने में उनकी पत्नी और महिला मित्र दोनों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों ने ही एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। बताते चलें कि गोमतीनगर विस्तार में स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट में रविवार रात उस वक्त हंगामा हो गया था जब वहां भाजपा के बड़े नेता श्रीकांत त्यागी को उनकी पत्नी अनु त्यागी ने फ्लैट में महिला मित्र के साथ पकड़ा था। कहा जाता है कि दोनों महिलाओं में मारपीट के साथ जमकर हंगामा हुआ था। एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप आसपास के फ्लैट के लोग भी बाहर निकल आए थे। रात ढाई बजे तक चले इस हंगामे के बाद इस कदर फजीते हुए कि नौबत थाने तक जा पहुंच...
बांदा डीएम अमित बंसल ने चार्ज संभाला, कही बड़ी बात..

बांदा डीएम अमित बंसल ने चार्ज संभाला, कही बड़ी बात..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के नवागंतुक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सोमवार शाम ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके चार्च संभालने के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों मौजूद रहे। चार्ज संभालने के बाद कुछ देर के लिए जिलाधिकारी मीडिया से भी मुखातिब हुए। 2012 बैच के आईएएस अफसर जिलाधिकारी श्री बंसल ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की पहचान सूखे से ग्रस्त क्षेत्र में होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पेयजल योजनाओं को शानदार ढंग से क्रियांवित किया जाएगा। पेयजल संकट को खत्म किया जाएगा। कहा, विकास की मिसाल बनकर उभरेगा बांदा उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि सरकार की मंशा के अनुसार काम करें। साथ ही सभी के सहयोग से योजनाओं का क्रियांवयन ऐसे कराएं कि आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। साथ ही बांदा में पेयजल संकट नाम की कोई चीज ही न रह जाए। कहा, बुंदेलखंड विकास को लेकर सरकार गंभीर जिलाधिकारी श्...