Tuesday, March 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात..

यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: यूपी की योगी सरकार के जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का विरोध होने लगा है। सरकार के ही कैबिनेट मंत्री ने इसका विरोध किया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने सरकार के इस फैसले पर विरोध जताया है। कहा है कि इससे समाज के वंचित और पीड़ित जातियों के लोगों को न्याय और सम्मान पाने में मुश्किलें आएंगी। संजय निषाद ने कहा, पत्र लिखकर पुनर्विचार की उठाएंगे मांग उन्होंने कहा है कि वह सरकार के इस आदेश पर पुनर्विचार की मांग उठाएंगे। यूपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए पत्र भी लिखेंगे। दरअसल, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद यूपी सरकार ने जाति आधारित रैलियों पर रोक लगाई है। ये भी पढ़ें: UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..  साथ ही सार्वजनिक स्थानो...
UP: मां दुर्गा का अपमान करने वाली सरोज सरगम पति, मंडली समेत गिरफ्तार-कई राज्यों में मुकदमें

UP: मां दुर्गा का अपमान करने वाली सरोज सरगम पति, मंडली समेत गिरफ्तार-कई राज्यों में मुकदमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने देवी-देवताओं का अपमान करने वाली बेहूदी बिरहा गायिका सरोज सरगम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसका पति और पूरी मंडली पकड़ी गई है। एसएसपी सोमेन वर्मा का कहना है कि सरोज ने अपने पति राम मिलन बिंद और मंडली के लोगों के साथ देवी-देवताओं को अपशब्द कहते हुए वीडियो बनाया। फिर यू-ट्यूब पर अपलोड किया। पति के साथ मिलकर किया यह काम शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो यू-ट्यूब से डिलीट कराया। आपराधिक प्रवृत्ति की महिला सरोज ने दोबारा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। बताते हैं कि यह महिला अब हिंदू धर्म छोड़कर परिवार सहित ईसाई बन चुकी है। इसके खिलाफ यूपी के मिर्जापुर, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी 8 मुकदमें दर्ज हुए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसपर सरकारी जमीन कब्जाने के भी आरोप हैं। उनकी भी जांच चल रही ह...
Breaking: बांदा में कार-बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत-दूसरा घायल

Breaking: बांदा में कार-बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत-दूसरा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को बाइक और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो युवक उछलकर दूर गिरे। इनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं मृतक का फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में पचनेही बस स्टैंड के पास हुआ। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुआ के घर से लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के फतपुरवा गांव के उमेश (22) अपनी बुआ के घर पचनेही गांव गए थे। आज दोपहर फुफेरे भाई यशवंत (18) के साथ बाइक से जा रहे थे। पचनेही बस स्टैंड के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: मिशन शक्ति: राखी बनीं बांदा BSA! एक दिन के लिए संभाली कुर्सी इसके दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने एंबु...
आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब

आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: 23 महीने बाद जमानत पर सीतापुर जेल से छूटकर रामपुर पहुंचे सपा नेता आजम खान ने आज बुधवार को मीडिया से बातचीत की। आजम से एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या आप बसपा के संपर्क में हैं, बसपा में जाने की अफवाहें उड़ रही हैं। आजम ने कहा कि मैं बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं। अखिलेश यादव पर भी कही यह बात.. उन्होंने कहा कि जहां तक मुकदमों का सवाल है अगर आरोपों में दम होता तो आज जेल से बाहर न होते। एक पत्रकार ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में सरकार आने पर सभी मुकदमें वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिल जाएगा। कहा, अखिलेश यादव भी मेरे करीब एक दूसरे पत्रकार ने सवाल पूछा कि आप सपा में रहेंगे यह तय है? क्योंकि चर्चाएं हैं कि आप सपा से नाराज हैं और बसपा के संपर्क में हैं। आजम ने कहा कि सपा में न रहने का सवाल कहां है? वे...
पद्मश्री मालिनी अवस्थी को खास सम्मान-इलाहाबाद विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह..

पद्मश्री मालिनी अवस्थी को खास सम्मान-इलाहाबाद विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पद्मश्री एवं लोक गायिका मालिनी अवस्थी को खास सम्मान मिला है। प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का 138वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने लोक गायिका मालिनी अवस्थी को मानद उपाधि से सम्मानित किया। समारोह सीनेट परिसर स्थित सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी को आनरोस काजा की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। लोक गायिका श्रीमती अवस्थी ने कहा कि इस सम्मान के लिए वह समस्त विश्वविद्यालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। ये भी पढ़ें: मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर.. https://samarneetinews.com/in-tanzania-people-...
मिशन शक्ति: राखी बनीं बांदा BSA! एक दिन के लिए संभाली कुर्सी

मिशन शक्ति: राखी बनीं बांदा BSA! एक दिन के लिए संभाली कुर्सी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: "मिशन शक्ति" अभियान के तहत छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। एक दिन के लिए अधिकारी बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बांदा में 8वीं की छात्रा राखी को एक दिन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग का अधिकारी बनाया गया। छात्रा ने बीएसए की कुर्सी पर बैठकर प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर बीएसए अव्यक्त राम तिवारी भी मौजूद रहे। छात्रा बीएसए ने सुनीं जनसमस्याएं भी एक दिन के लिए बीएसए बनी छात्रा को जन शिकायतें सुनने का भी अवसर दिया गया। पूरी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। दरअसल, इस तरह के कार्यक्रमों में कहीं न कहीं बेटियों में प्रशासनिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत होती है। ये भी पढ़ें: मिलिए बांदा के नए बीएसए अव्यक्त राम तिवारी से.. राखी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय-बड़ोखर खुर्द में कक्षा-8 में पढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि उन...
बांदा में घर में मोबाइल पर रील देख रही युवती से दुष्कर्म-भतीजे को पीटकर भागा आरोपी

बांदा में घर में मोबाइल पर रील देख रही युवती से दुष्कर्म-भतीजे को पीटकर भागा आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताते हैं कि युवती घर में अकेली थी और मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी बीच अजय वर्मा नाम का युवक उसके घर में घुस गया। उसने युवती को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के चिल्लाने पर उसका भतीजा बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। इसके बाद फरार हो गया। युवती अस्पताल में भर्ती-पुलिस ने शुरू की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म से युवती बेहोश हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग घर पहुंचे। पीड़ित युवती को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना हुई हैं। कार्रवाई ...
Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा

Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली एयरपोर्ट से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अफगानिस्तान का एक 13 साल का बच्चा विमान के पहिये वाली जगह यानी लैंडिंग गियर में छिपकर काबुल से दिल्ली आ गया। किशोर को आव्रजन विभाग ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि इस बच्चे का कहना है कि वह ईरान जाना चाहता था। ईरान जाना चाहता था, गल्ती से छिपकर भारत आ पहुंचा मगर गलती से भारत आ रहे विमान के व्हील वेल में छिप गया। इमिग्रेशन विभाग बच्चे को वापस काबुल भेजने की कार्रवाई कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट अधिकारी का कहना है कि रविवार सुबह करीब 10:20 बजे काबुल से अफगानिस्तानी विमानन कंपनी का विमान भारत पहुंचा। यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा हुआ था। बच्चे के सुरक्षित भारत पहुंचने को लेकर सभी हैरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास बच...
बांदा में एनकाउंटर, बाइक लूटकर भागे 3 बदमाश गिरफ्तार-एक को लगी गोली

बांदा में एनकाउंटर, बाइक लूटकर भागे 3 बदमाश गिरफ्तार-एक को लगी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मटौंध थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। बाइक लूटकर भागे तीन बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। एक बदमाश को गोली लगी है। तीनों बदमाश महोबा के अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाशों के कब्जे से लूट की मोटर साइकिल और तमंचे-कारतूस बरामद हुए हैं। बाइक, नगदी और सामान लूट कर भागे थे तीनों जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी की रात मटौंध क्षेत्र में मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए हैं। बताते हैं कि इन बदमाशों ने मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा के प्रमोद कुमार से नगदी, बाइक और अन्य सामान लूट लिया था। मटौंध थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से पुलिस और एसओजी की टम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। ये भी पढ़ें: UP: नंबर प्लेट पर जाति लिखाई तो इतना होगा जुर्माना…यह है नया नियम.. बदमाशों की पहचान महोबा के चंद्रभान...
Banda: रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत-चार घायल

Banda: रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत-चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। निमंत्रण में जाते समय टकराईं बाइकें जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव के शिवशरण (22) आज मंगलवार दोपहर बाइक से निमंत्रण में जा रहे थे। बाइक पर उनके बड़े भाई माता शरण और जौहरपुर गांव के लवकुश (22) के साथ बाइक से निमंत्रण में जा रहे थे। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में सब्जी की खौलती कढ़ाही में गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत  गुरौली सपहाई गांव के पास पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। तीनों के अलावा दूसरी बाइक पर सवार रोशन (22), ...