Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

UP : Big News – तबादले-पोस्टिंग में दोषी मिले दो IPS पर FIR, अब होंगे सस्पैंड

UP : Big News – तबादले-पोस्टिंग में दोषी मिले दो IPS पर FIR, अब होंगे सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी हैं। इसी क्रम में तबादलों-पोस्टिंग में लाखों की डील के आरोपों को लेकर यूपी के दो आईपीएस अधिकारियों, डा. अजय पाल शर्मा और हिमांशु कुमार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। कुल 5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR सूत्रों का कहना है कि इस मामले में योगी सरकार से हरी झंडी मिलने पर अब विजिलेंस ने दोनों आईपीएस समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहते रिपोर्ट दर्ज की है। सूत्र बताते हैं कि यह रिपोर्ट विजिलेंस के मेरठ सेक्टर के थाने में दर्ज हुई हैं। खास बात यह है कि मेरठ के इस नए विजिलेंस थाने में यह पहला मुकदमा होगा, जो दो आईपीएस अधिकारियों समेत पांच लोगों पर दर्ज हुआ है। गोपनीय रिपोर्ट पर शुरू हुई थी जांच सूत्रों की माने तो इन दो मुकदमों में एक आईपीएस डा. अजय पाल के खिलाफ तथा दूसरा आ...
Model किम कार्दशियन ने खिंचाई रात में पूल पर बेहद बोल्ड Photos, फैंस ने दातों तले दबाईं ऊंगलियां

Model किम कार्दशियन ने खिंचाई रात में पूल पर बेहद बोल्ड Photos, फैंस ने दातों तले दबाईं ऊंगलियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : रिएलिटी टीवी स्टार और फेमस माॅडल किम कार्दशियन अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन इस बात इस बोल्ड माॅडल ने जो किया, उसे देखकर उनके फैंस ने भी दांतों तले ऊंगलियां दबा लीं। जी हां, किम ने रात के अंधेरे में पूल में बेहद बोल्ड फोटोज शूट कराया। किम की बोल्ड फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन फोटोज में किम रात में पूल पर पूरी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह खुलकर एंजाय भी कर रही हैं। किम की फोटोज ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। फैंस जमकर लाइक दे रहे हैं, इतना ही नहीं अलग-अलग ढंग से रिएक्ट भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन फोटोज में किम ड्रिंक का ग्लास हाथ में लेकर पाउटी पोज देती दिख रही हैं। फोटो कैप्शन में किम ने लिखा है कि वह रात के वक्त स्विमिंग का मजा ले रही हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब कि...
बांदा से बड़ी खबर : बालू माफियाओं का खनिज अधिकारी पर जानलेवा हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

बांदा से बड़ी खबर : बालू माफियाओं का खनिज अधिकारी पर जानलेवा हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : राजनैतिक संरक्षण में फलफूल रहे अवैध खनन माफियाओं का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। माफियाओं ने 40-50 बाइकों से घेरकर खनिज अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया। खनिज अधिकारी और उनकी टीम को बुरी तरह मारापीटा गया। किसी किसी तरह खनिज अधिकारी अपनी जान बचाकर भागे, लेकिन उनकी गाड़ी को तोड़फोड़ डाला गया। यह हमला उस वक्त हुआ जब शहर कोतवाली क्षेत्र की गंछा खदान में माफियाओं द्वारा ट्रैक्टरों से अवैध खनन के खिलाफ खनिज अधिकारी टीम के साथ जांच को गए थे। बंद खदान पर हो रहा था अवैध खनन मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन माफियाओं का दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि अब प्रशासनिक अधिकारियों की जान तक लेने पर उतर आए हैं। बताया जाता है कि गंछा खदान में इस वक्त काम बंद है, लेकिन कुछ लोगों के संरक्षण में इस खदान से दिन-रात ट्रैक्टरों से अवैध खनन जारी है। हाल ही में जिले की बा...
बांदा में सपाईयों पर लाठीचार्ज, पालिकाध्यक्ष-जिलाध्यक्ष समेत 39 को जेल

बांदा में सपाईयों पर लाठीचार्ज, पालिकाध्यक्ष-जिलाध्यक्ष समेत 39 को जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को धरना दे रहे सपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई सपाइयों को चोटें लगीं। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, बीपी यादव और मौजूदा अध्यक्ष रामकरन सिंह यादव पर भी पुलिस की लाठियां बरसीं। इनके साथ कुल 39 सपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 39 सपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार करके महामारी अधिनियम, शांतिभंग और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में जेल भेज दिया। इसके अलावा लगभग 100 सपाइयों की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई। बाद में उनको रिहाई दे दी गई। बताया जाता है कि शहर के अशोक लाट के नीचे धरना दे रहे सपाई बड़ी संख्या में इकट्ठा थे। सपाई नारेबाजी करते हुए धरना दे रहे थे। नारे सरकार के खिलाफ थे। बहरहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे और ज्ञापन देने को कहा। अधिकारियों में सिटी मजिस्...
आजमगढ़ में खेत में गिरा एयरक्राफ्ट, पायलट की मौके पर मौत

आजमगढ़ में खेत में गिरा एयरक्राफ्ट, पायलट की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के आजमगढ़ में आज सोमवार को एक दो सीटर एयरक्राफ्ट जिले के सरायमीर स्थित कुशहा फरीदुनपुर इलाके में गिर गया। सूचना मिलने पर आनन-फानन पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। खराब मौसम में अनियंत्रित दिखा एयरक्राफ्ट स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब मौसम के बीच उन लोगों ने एयरक्राफ्ट को गिरते हुए देखा है। यह एयरक्राफ्ट तेजी से खेतों पर आकर गिरा। इस दौरान लोगों ने देखा तो भागकर वहां पहुंचे। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि एयरक्राफ्ट टू-सीटर प्रशिक्षु विमान था जो कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से प्रशिक्षण उड़ान पर था। ये भी पढ़ें : अचानक जेट एयरवेज के विमान में यात्रियों की नाक और कान से बहने लगा खून, वापस उतरा विमान उसमें एक ही पायलट सवार था जिसकी हादसे में मौत हो गई। मामले में डीआइजी सुभाष दुबे ने यह विमान अमेठी जिले के फुर्सतगंज से उड़...
चित्रकूट में भीषण हादसा, फतेहपुर के 5 श्रद्धालुओं की मौत और 15 घायल

चित्रकूट में भीषण हादसा, फतेहपुर के 5 श्रद्धालुओं की मौत और 15 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : यूपी के चित्रकूट जिले से सटे एमपी के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में आज शाम भीषण हादसा हो गया। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी फतेहपुर जिले के थे और दर्शन-पूजन को वहां गए थे। यह हादसा श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से हुआ। उधर, घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि एमपी के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के अनुसुइया आश्रम के पास फतेहपुर (यूपी) जिले के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। फतेहपुर से देवी दर्शन को गए थे श्रद्धालु सोमवार शाम करीब 5 बजे हुए इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 15 घायल हो गए। ट्राली में कुल 26 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी फतेहपुर के सरायमीना ...
बांदा में नाबालिग दलित लड़की से घर से खींचकर रेप, राजनैतिक दवाब में 12 दिन बाद FIR

बांदा में नाबालिग दलित लड़की से घर से खींचकर रेप, राजनैतिक दवाब में 12 दिन बाद FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक नाबालिग दलित बालिका से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इतनी सख्ती के बावजूद बांदा पुलिस ने राजनैतिक दवाब में नाबालिग से रेप की घटना की एफआईआर लिखने में 12 दिन लगा दिए। 31 अगस्त की रात की घटना की एफआईआर 12 सितंबर को तब लिखी गई, जब इसमें ऊपरी स्तर से जवाब-तलब हुआ। हालांकि, मामला ऊपर तक पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी को 17 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला जिले में चर्चा का विषय बना है। अतर्रा के महोतरा गांव का मामला बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव के रहने वाले एक दलित व्यक्ति के अतर्रा थाना में रिपोर्ट लिखाई है कि गांव के ही उसके पड़ोसी केदार नाथ द्विवेदी के पुत्र पंकज द्विवेदी ने उसकी बेटी को 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे घर के पास कंडे (उपले) उठाते वक्त दबोच लिया। इसके ब...
कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार गौरव श्रीवास्तव को पितृशोक

कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार गौरव श्रीवास्तव को पितृशोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार गौरव श्रीवास्तव के पिता वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव का बीमारी के चलते निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे एक बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बीमारी के बाद हैलट में थे भर्ती उनका परिवार बिरहाना रोड पर रहता है और वह यूपी टेक्सटाइल कारपोरेशन से सेवानिवृत हुए थे। बताते हैं कि बीते सप्ताह उनको बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनको एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया था। वहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उधर, पत्रकार जगत में इससे शोक की लहर है। पत्रकारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  ...
Update : बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से 1 और व्यक्ति की मौत, 47 नए मरीज मिले

Update : बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से 1 और व्यक्ति की मौत, 47 नए मरीज मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को आई रिपोर्ट में 47 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में अब कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 1655 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 430 बताए जा रहे हैं। वहीं एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 18 पहुंच गई है। बता दें कि जिले में कोरोना को प्रकोप बढ़ता सा नजर आ रहा है। लगातार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि, उसी रफ्तार से लोग ठीक भी हो रहे हैं। कुछ एक छोड़ दें तो ज्यादातर लोग ठीक होकर घर लौट रहे हैं। मर्दननाका में बुजुर्ग की कोरोना से हुई मौत बताया जाता है कि शहर के मर्दनाका मुहल्ला निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की मेडिकल कालेज में कोरोना के इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। बीती 10 सितंबर को उनकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। जांच रिपोर्ट में इन जगहों पर मिले संक्रमित ...
बांदा में ट्रैक्टर चोरी कर रहे थे दो चोर, तभी पुलिस ने आ दबोचा

बांदा में ट्रैक्टर चोरी कर रहे थे दो चोर, तभी पुलिस ने आ दबोचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में ट्रैक्टर व कल्टीवेटर चुराते दो चोरों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं उनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। बताते हैं कि पुलिस ने यह कार्रवाई गोपनीय सूचना पर की है। बताया जाता है कि देहात केातवाली प्रभारी को शनिवार रात को खबर मिली थी कि दो चोर ट्रैक्टर और उसके दूसरे पुर्जे चोरी कर रहे हैं। तमंचा और कारतूस भी हुए बरामद इसके बाद इंस्पेक्टर अपने एक उप निरीक्षक और दूसरे हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने दोनों रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाशी ली गई। उनके कब्जे से दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। ये भी पढ़ें : बांदा की बड़ी खबर : ADM की पत्नी-बेटी को भी कोरोना, 22 और पाॅजिटव मिले अभियुक्तों की पहचान सुरेश द्विवेदी निवासी करतल और पृथ्वीराज निषाद निवासी गुढ़ा...