Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

BollyWood : Actress सोनारिका की ढीली जींस पर यूजर का कमेंट्स, कुछ खाती नहीं..देखें Photos  

BollyWood : Actress सोनारिका की ढीली जींस पर यूजर का कमेंट्स, कुछ खाती नहीं..देखें Photos  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : टीवी सिरियल देवों के देव महादेव में पार्वती का रोल करने वाली एक्ट्रेस सोनारिका इस वक्त अपनी कुछ खास फोटोज को लेकर खासी सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी पतली कमर वाली ढीली जींस में फोटोज को खूब लाइक किया जा रहा है। इससे भी खास बात यह है कि इन फोटोज पर कमेंट्स करने वाले एक यूजर को सोनारिका ने जबरदस्त ढंग से जवाब दिया है। ये फोटो और कमेंट्स इंस्टाग्राम पर आया था।  इन फोटोज में सोनारिका ट्रोलर्स के निशान पर भी हैं। वह लाल टाप और ब्लू टार्न जींस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। फोटोज बेहद खूबसूरत हैं इसमें दो राय नहीं है। बस जो जींस उन्होंने पहन रखा है वह उनकी कमर पर ज्यादा ही ढीला आ रहा है। इस पर एक यूजर ने यहां तक लिखा डाला कि तुम एक दिन सूखकर मर ही जाओगी। इसपर सोनारिका का गुस्सा भी सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने जवाब दिया और लिखा कि तुम तो इ...
बांदा : क्षत्रिय खंगार समाज के कार्यक्रम में सदर विधायक मुख्य अतिथि बने

बांदा : क्षत्रिय खंगार समाज के कार्यक्रम में सदर विधायक मुख्य अतिथि बने

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनसुनवाई के बांदा खुरहंड गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही बांदा में आयोजित क्षत्रिय खंगार समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। वहां क्षत्रिय खंगार समाज के संरक्षक उदय सिंह पिंडारी सहित प्रदेश के तमाम जिलों से आए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी, नगर दक्षिणी के मंडल व सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग किया। ये भी पढ़ें : लखनऊ : योगी सरकार को धमकी देने वाला माफिया मुख्तार अंसारी का गुर्गा गिरफ्तार, पूछताछ जारी...
बांदा में जिला क्रिकेट संघ ने मुकाबले की रणनीति बनाई

बांदा में जिला क्रिकेट संघ ने मुकाबले की रणनीति बनाई

Breaking News, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला क्रिकेट संघ (बांदा) की माह सितंबर की बैठक जिला सचिव वासिफ जमा खान के आवास पर हुई। अध्यक्षता डीसीए के अध्यक्ष विनोद यादव ने की। संचालन बीपीएल आयोजन सचिव महेश साहिल ने की। बैठक में एजेंडे में निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा की गई। तय किया गया कि प्रत्येक माह क्रमशः प्रत्येक सदस्य के यहां बैठक होगी। डीसीए में अंडर 14-16-19 के खिलाड़ियों का नामांकन होगा। नामांकन फीस भी निर्धारित की गई है। तैयारियों को लेकर चर्चा भी की तीनों वर्ग के खिलाड़ियों से मिलकर 8 टीमें तैयार की जाएंगीं। प्रत्येक टीम में एक बालिका खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेगी। इसका चयन लॉटरी सिस्टम से होगा। अंपायर और कामेंटेटर और स्कोरर्स को 1200 रुपए प्रति मैच फीस दी जाएगी। डीसीए द्वारा आयोजित प्रतियोगिता प्रीमियर लीग के सहयोगियों के सम्मान में एक समारोह और डिनर का आयोजन होगा।इस मौके पर विनय श्रीवास्तव, चंद्रमौ...
बांदा कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते अधिकारी-बाबू का वीडियो वायरल, सस्पैंड

बांदा कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते अधिकारी-बाबू का वीडियो वायरल, सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कृषि विभाग में फैले भ्रष्टाचार से हर कोई वाकिफ है। एक बार फिर इसका खुलासा हुआ है। इस बार जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में संयुक्त कृषि निदेशक ने उप जिला कृषि अधिकारी नाथूराम वर्मा और कनिष्ठ लिपिक कुलवंत सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। मामले की जांच उप कृषि निदेशक को दी गई है। दोनों ही आरोपियों को अब उप निदेशक कृषि रक्षा इकाई कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब कृषि विभाग के लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने इसकी जानकारी दी। पहले भी लगते रहे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप बताया जाता है कि कृषि विभाग में तैनात प्राविधिक सहायक व उप जिला कृषि अधिकारी नाथूराम वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं।...
बांदा में मोहब्बत दीवानी : प्रेमिका के घर पहुंचे प्रधान जी, आपत्तिजनक हाल में पकड़े जाने छत कूदकर भागे

बांदा में मोहब्बत दीवानी : प्रेमिका के घर पहुंचे प्रधान जी, आपत्तिजनक हाल में पकड़े जाने छत कूदकर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कहते हैं प्यार दिवाना होता है। इंसान अपनी हदें भूल जाता है। कुछ ऐसा ही बांदा के एक गांव के प्रधान जी के साथ हो गया। मामले में बांदा जिले में एक आशिक मिजाज प्रधान जी को बुरा वक्त देखना पड़ गया। दरअसल, अपनी प्रेमिका के घर में उसके साथ प्रधान जी बेहद आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिए गए। जमकर पिटाई हुई, किसी तरह बची जान सूत्रों का कहना है कि फिर जूते चले-लातें चलीं और घूंसे मार-मारकर प्रधान की हालत खराब कर दी गई। किसी तरह प्रेमिका के परिवार वालों के चंगुल से छूटे प्रधान भागते हुए प्रेमिका के घर की छत पर चढ़ गए। वहां से बिना जान की परवाह किए नीचे छलांग लगाकर नौ दो ग्यारह हो गए। सूत्र बताते हैं कि तब प्रधान जी की जान बच सकी। अब मामले में पुलिस कर रही है जांच उधर, प्रेमिका ने परिवार के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि एनसीआर दर्ज क...
Update UP: महिला डाक्टर ने फांसी लगाई, शादी को हुए थे 3 महीने

Update UP: महिला डाक्टर ने फांसी लगाई, शादी को हुए थे 3 महीने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ से आज रविवार को एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर आई है। बताते हैं कि एक महिला डाक्टर ने अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तीन महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनके पति भी डाक्टर हैं और इस वक्त भोपाल में कार्यरत हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाक्टर एक प्राइवेट मेडिकल कालेज में प्रोफेसर थीं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उधर, उनके पति को सूचना दे दी गई है। पति भी भोपाल में हैं डाक्टर बताया जाता है कि सरोजनी नगर इलाके में डा. मीनू यादव (32) टीएसएम प्राइवेट मेडिकल कालेज में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत थीं। आज रविवार को मेडिकल कालेज में ही बने अपने आवास में उन्होंने पंखे से लटकर फांसी लगा ली। यह घटना उस वक्त हुई जब उनकी मां बाथरूम में थीं। बताते हैं कि पुलिस को मौक...
सीतापुर : रात में घर से निकला, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

सीतापुर : रात में घर से निकला, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : आज रविवार को जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि कमलापुर इलाके के कान्हमऊ मजरा चमर पुरवा गांव के रहने वाले सीताराम (31) पुत्र सूरजवली का शव आज सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। परिवार के लोगों को पता चला तो रोते-बिलखते वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें : सीतापुर में दिल दहला देने वाली घटना, 3 बच्चों की डूबकर मौत  बताते हैं कि वह बीती रात 11 बजे के आसपास बिना बताए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी ...
बांदा : बेटे से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा बूढ़ा बाप, चीथड़े उड़े

बांदा : बेटे से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा बूढ़ा बाप, चीथड़े उड़े

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटे से कहासुनी से बांदा में एक पिता इतना आहत हो गया कि उसने ट्रेन के आगे जाकर छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर उसके शव को चीथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। बाद में रने वाले की पहचान हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया बेटे से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है। लोगों ने शव देख पुलिस को दी सूचना बताया जाता है कि कांशीराम कालोनी हरदौली निवासी हरिशंकर गुप्ता (70) पुत्र देवीदीन गुप्ता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खबर पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें : बांदा में ट्रेन से उतरा एक यात्री, एक्शन में जीआरपी  आत्महत्या का कारण पूछने पर थाना प्रभारी मटौंध रविंद्र तिवारी ने बताया कि...
लखनऊ : 8 साल से बहन से रेप कर रहा था भाई-मां का सपोर्ट, FIR दर्ज

लखनऊ : 8 साल से बहन से रेप कर रहा था भाई-मां का सपोर्ट, FIR दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने भाई पर रेप का आरोप लगाया है। चौंकाने वाले आरोपों के तहत युवती का कहना है कि पिछले 8 सालों से उसका भाई उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है। इतना ही नहीं मां से शिकायत करने पर वह भी उसी का पक्ष लेती थी। युवती की मां पीजीआई में नर्स है और पूरा परिवार अस्पताल के कैंपस में रहता है। मां और बेटे दोनों गिरफ्तार घटना के खुलासे ने सभी को चौंका दिया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का आरोप है कि उसका भाई उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। ये भी पढ़ें : मेरठ : फोन फ्रैंडशिप का शिकार युवती, चलती कार में गैंगरेप, दो पकड़े गए इस डर से वह पिछले आठ साल से सबकुछ बर्दाश्त कर रही थी। युवती का कहना है कि शुक्रवार रात उसके भाई ने फिर उससे रेप किया। इसके बाद युवती ...
बुंदेलखंड : कलयुगी बाप ने पत्नी से झगड़कर दो बेटों को गला दबाकर मार डाला

बुंदेलखंड : कलयुगी बाप ने पत्नी से झगड़कर दो बेटों को गला दबाकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : यूपी के बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक विभत्स घटनाक्रम सामने आया है। एक कलयुगी शराबी बाप ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद दो मासूम बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र में घटना बताया जाता है कि महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के गांव परापातर में रहने वाला हरनारायण का पत्नी रीना से विवाद हो गया। घरेलू कलह में बात इतनी बढ़ गई कि उसने अपने 7 साल के बेटे आशीष और 4 साल के बेटे आर्यन को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिसको भी घटना के बारे में पता चला, वह चौंक गया। ये भी पढ़ें : युवती का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध का दवाब, पुलिस करेगी ...