Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम

बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में छाबी तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि छाबी तालाब में जिस व्यक्ति का शव मिला है, वह एक दिन पहले घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, तालाब में शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता से हुई थी कहासुनी जानकारी के अनुसार, शहर के छाबी तालाब मोहल्ले के रहने वाले भगवानदास (40) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि बीती रात भगवानदास की अपने पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गए। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। ये भी पढ़ें: बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने छाबी तालाब में शव उतराता देखा। इसके बाद पु...
वाराणसी गंगा में इफ्तार, सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज

वाराणसी गंगा में इफ्तार, सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी में गंगा में इफ्तार वाले सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज हो गई। दरअसल, गंगा में इन लड़कों ने नाव पर बैठकर इफ्तार पार्टी की। बाद में बिरयानी, चिकन के मांस के टुकड़े और हडिड्यां गंगा में डालीं। गंगा में इफ्तार का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ था। आज अदालत ने सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी। वायरल वीडियो से सामने आया था मामला वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी। बताते हैं कि रमजान में इन 14 आरोपियों ने गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी की थी। इसी दौरान मांस और हड्डियां गंगा में फेंकी थीं। 16 मार्च को इसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने वीडियो से पहचान कर सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: इंदौर में ...
मौसम: यूपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे में फिर हो सकती है बारिश..

मौसम: यूपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे में फिर हो सकती है बारिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में अगले 24 घंटों में फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बूंदाबांदी और गरज-चमक का अलर्ट जारी हुआ है। यह अलर्ट पश्चिमी यूपी के लिए जारी हुआ है। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटों में यूपी में फिर बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें: ‘ये भाजपा संग जाने पर प्रायश्चित के आंसू हैं या’..? अखिलेश यादव का मंंत्री संजय निषाद पर तंज पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता के चलते बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। यह बारिश पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ और अन्य जिलों में हो सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला  https://samarneetinews.com/in-up-dispute-between-sdm-h...
रिंकू सिंह को योगी सरकार का बड़ा गिफ्ट, बनेंगे स्पोर्ट्स अफसर

रिंकू सिंह को योगी सरकार का बड़ा गिफ्ट, बनेंगे स्पोर्ट्स अफसर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, खेलकूद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज खिलाड़ियों को बड़े गिफ्ट दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को भी योगी सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनाया जाएगा। इसी तरह पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार और हाॅकी में पदक विजेता राज कुमार पाल को पुलिस उपाधीक्षक बनाया जाएगा। 9 अन्य खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी इसी क्रम में पैरा एथलेटिक्स के अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा। खिलाड़ी प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। ये भी पढ़ें: Lucknow: क्रिकेटर रिंकू सिंह को झटका-मतदाता जागरूकता अभियान से हटाया गया, यह वजह.. बताते हैं कि यह नियुक्तियां ओलंपिक, पैरालंपिक, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी गई हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्...
यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंच गया है। महिला एसडीएम के पिता ने दामाद एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पति-पत्नी दोनों एसडीएम हैं। इसलिए मामला काफी चर्चा में है। एसडीएम पति-पत्नी के मामले में पुलिस भी गंभीरता से जांच में जुटी है। मामले में 20 करोड़ दहेज के लिए उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप हैं। दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले की सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा तैनात हैं। उनके पिता ने अपने दामाद पीडीडीयू नगर की तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। दामाद के परिवार वालों को भी नामजद किया है। यह रिपोर्ट दहेज उत्पीड़न की धाराओं में दर्ज कराई गई है। ये भी पढ़ें: Bijnor: एसडीएम को जान से मारने की धमकी-15 लाख की रंगदारी मांगी  प्रतापगढ़ शहर के शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली एसडीएम दिव्या...
बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम

बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पति-पत्नी के विवाद में एक की जान चली गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह ने बड़ा रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि तंग आकर पति ने फांसी लगा ली। पति के फांसी लगाने की यह घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव की है। पति की मौत के बाद परिवार में रोना-पीटना मचा है। बाहर रहकर काम करते थे सुरेश जानकारी के अनुसार, निवाइच गांव के सुरेश प्रजापति (28) ने घर में फांसी लगा ली। पत्नी उमा ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद बाकी लोगों को पता चला और मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। ये भी पढ़ें:  कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित.. मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बाहर रहकर काम करता था। होली पर घर आया था। बताया कि घरेलू किसी बात पर पत्नी उमा से विवाद हुआ। इसी बीच उसने जान दे दी। ये भी पढ़ें: सरकारी नौ...
‘ये भाजपा संग जाने पर प्रायश्चित के आंसू हैं या’..? अखिलेश यादव का मंंत्री संजय निषाद पर तंज

‘ये भाजपा संग जाने पर प्रायश्चित के आंसू हैं या’..? अखिलेश यादव का मंंत्री संजय निषाद पर तंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री संजय निषाद के रोने वाले वीडियो पर तंज कसा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि 'ये आंसू भाजपा के साथ जाने के पश्चाताप के हैं या प्रायश्चित के..? इतना ही नहीं सपा अध्यक्ष ने फिल्मी गाने का जिक्र करते हुए 'हम थे जिनके सहारे वो हुए न हमारे..', मंत्री संजय निषाद के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठाए। मंत्री संजय निषाद के रोने वाले वीडियो पर अखिलेश यादव के तंज से यूपी में नई राजनीतिक में नई सरगर्मी पैदा हो गई है। यूपी की सियासत में नई चर्चा छिड़ी इस पूरे मामले ने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, एक दिन पहले निषाद पार्टी के मुखिया एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। ये भी पढ़ें: ‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज मंत्री...
कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित..

कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बीजेपी की जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई है। नई बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी को लेकर कहीं खुशी कहीं गम जैसा माहौल है। कुछ लोग प्रसंशा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उपेक्षा की बातें कर रहे हैं। दरअसल, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बुंदेलखंड में नए सिरे से तैयारी में जुटी है। बुंदेलखंड के साथ ही अवध आदि क्षेत्रों में नई जिला कार्यकारणी घोषित हो रही हैं। जिला कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष-3 महामंत्री शामिल जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने युवाओं की नई टीम बनाने के प्रयास किए हैं। यह प्रयास कितने सफल होंगे इसका पता 2027 के नतीजे ही बताएंगे। बहरहाल, नई टीम युवाओं से भरी है। 8 उपाध्यक्ष और तीन महामंत्रियों वाली बांदा जिला  कार्यकारणी में 8 जिला मंत्री हैं। एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री भी है। इसके अलावा 64 सदस्य हैं। मीडिया प्रभारी और आईटी संयोज...
UP: बुलंदशहर के ऋषभ का हौंसला देख सभी हैरान-शरीर में सरिया, फिर भी..

UP: बुलंदशहर के ऋषभ का हौंसला देख सभी हैरान-शरीर में सरिया, फिर भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर में ऋषभ का हौंसला सभी को हैरान कर गया। ऋषभ के शरीर में सरिया घुसने के बाद भी उसका धैर्य कमाल का रहा। यही वजह है कि बुलंदशहर के मिर्जापुर गांव में इस बच्चे के हौंसला चर्चा है। घटना और घायल बच्चे ऋषभ का साहस सभी की जुबान पर है। लोगों का कहना था कि 13 साल के ऋषभ ने गजब का हौंसला दिखाया है। लोगों के मन में ऋषभ का साहस छाप छोड़ गया। खेलते समय गिरने से हुई घटना जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर से सटे मिर्जापुर गांव में राजकुमार के बेटे ऋषभ (13) मोहल्ले के बच्चों संग खेल रहे थे। बताते हैं पास के प्लाट में खेलते समय बच्चे पेड़ पर चढ़ गए। ऋषभ पेड़ से नीचे आ गिरे। ये भी पढ़ें: अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर.. गिरने से प्लाॅट में नींव बनाने के लिए लगा पिलर का सरिया उनके शरीर में घुस गया। दाहिनी बाजू के पास से घुसा सरिया गर्...
सरकारी नौकरी: यूपी रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की होगी भर्ती

सरकारी नौकरी: यूपी रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की होगी भर्ती

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में सरकारी नौकरी को लेकर अच्छी खबर है। रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की भर्ती होगी। यूपी रोडवेज में महिला परिचालक की भर्ती रोजगार मेले के जरिए करेगी। बेरोजगार महिलाओं के लिए रोडवेज में परिचालक भर्ती की सूचना अच्छी खबर है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी साझा की है। मैरिट के आधार पर होगा चयन बताया जा रहा है कि महिला अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर होगा। साथ ही अभ्यर्थियों के पास सीसीसी (कंप्यूटर) प्रमाणपत्र का होना भी अनिवार्य होगा। ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत  बताया जाता है कि एनसीसी-बी प्रमाणपत्र, एनएसएस व स्काउट एवं गाइड के अभ्यर्थियों को मेरिट में 5% अतिरिक्त फायदा होगा। खास बात यह है कि चयनित होने वाली अभ्यर्थियों को उन्ही...