Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

UP : थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई युसुफ की दुकान पर बुलडोजर एक्शन

UP : थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई युसुफ की दुकान पर बुलडोजर एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : घिनौनी मानसिकता के मामले प्रदेश में लगातार सामने आ रहे हैं। साथ ही इनमें कार्रवाई भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में थूक लगाकर ग्राहक की मसाज करने वाले नाई की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया है। हालांकि, आरोपी नाई युसुफ को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। घटना का वीडियो हुआ था वायरल दरअसल, उसकी गुमटी सरकार जमीन पर कब्जा करके रखी हुई थी। उसे बुलडोजर से ढहा दिया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बीते दिनों नाई यूसुफ का थूक लगाकर ग्राहकों की मसाज https://samarneetinews.com/in-banda-neighbor-woman-took-girl-for-eating-momos-3-gang-raped-her/ करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़के थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी नाई को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेज दिया था। उसकी गुमटी तालग्राम थाना क्ष...
बांदा : माहेश्वरी मंदिर के पास रिटायर दरोगा के 3 लाख उड़ाए, CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस

बांदा : माहेश्वरी मंदिर के पास रिटायर दरोगा के 3 लाख उड़ाए, CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को एक शिक्षिका से हुई 20 हजार की टप्पेबाजी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि आज गुरुवार को शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र माहेश्वरी देवी मंदिर के पास से रिटायर दरोगा के 3 लाख रुपए पार हो गए। घटना एक मेडिकल स्टोर के सामने हुई। इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। CCTV में कैद हुए दो बदमाश पुलिस की कई टीमें तलाश में लगीं सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि बमदाशों की तलाश के लिए सर्विलांस और पुलिस की टीमें एक्टिव कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर के कैलाशपुरी ये भी पढ़ें : बांदा में भी एबीएसए रिश्वत लेते गिरफ्तार, सस्पेंड शिक्षक से मांगे थे इतने हजार.. के रहने वाले अरविं...
विनेश फोगाट : 3 जीत, 100 ग्राम के लिए अयोग्य और फिर सन्यास का ऐलान…48 घंटे में तेजी से बदला घटनाक्रम

विनेश फोगाट : 3 जीत, 100 ग्राम के लिए अयोग्य और फिर सन्यास का ऐलान…48 घंटे में तेजी से बदला घटनाक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Paris Olympics 2024 : भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। एक दिन पहले ही विनेश को पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इसकी वजह उनका 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा होना था। 48 घंटों में तेजी से बदले हालात विनेश ने मंगलवार को तीन मैच खेले थे। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन यूई सुसाकी को पटखनी दी थी। तीन पहलवानों को हराते हुए दी पटखनी फिर क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की महिला पहलवार और सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को हराया था। विनेट फोगाट ओलंपिक में फाइनल में क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा वजन से अयोग्य मगर अचानक बदले घटनाक्रम में उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। उन्होंने 100 ग्राम ज्यादा वजन क...
अयोध्‍या रेप केस : DNA टेस्‍ट को आरोपियों के लिए गए सैंपल, पीड़िता की हालत में अब सुधार

अयोध्‍या रेप केस : DNA टेस्‍ट को आरोपियों के लिए गए सैंपल, पीड़िता की हालत में अब सुधार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर राजू खान का सैंपल लिया गया है। ताकि दोनों का डीएनए टेस्ट कराया जा सके। दोनों का सैंपल बुधवार को अयोध्या में लिया गया। उधर, लखनऊ में पीड़िता के स्वास्थ्य में अब तेजी से सुधार हुआ है। मंगलवार को डाक्टरों ने उसके 12 सप्ताह के गर्भ को समाप्त कर दिया था। साथ ही पीड़िता और भ्रूण का सैंपल मंगलवार को गर्भपात के समय ही लेकर पुलिस को जांच को दे दिया था। पीड़िता का गर्भपात होने के बाद हालत में सुधार अब पुलिस विवेचना में आरोपियों से डीएनए टेस्क कराकर उसका मिलान कराएगी। बताते हैं कि बुधवार को किशोरी की सभी डाक्टरी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। उसे एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। डाक्टरों ने पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया था। बताते चलें कि मो...
बांदा में भी एबीएसए रिश्वत लेते गिरफ्तार, सस्पेंड शिक्षक से मांगे थे इतने हजार..

बांदा में भी एबीएसए रिश्वत लेते गिरफ्तार, सस्पेंड शिक्षक से मांगे थे इतने हजार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीतापुर में बुधवार एक एबीएसए को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। शाम को बांदा में भी झांसी की एंटी करप्शन टीम ने एक एबीएसए को रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षक से 25 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। टीम के लोग आरोपी को नरैनी कोतवाली ले गए। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। नरैनी में तैनात हैं आरोपी एबीएसए रवींद्र कुमार जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के बसरेही गांव के जूनियर हाईस्कूल में नियुक्त शिक्षक देशबंधु रुपौलिहा का आरोप है कि बीआरसी नरैनी क्षेत्र के एबीएसए रवींद्र कुमार वर्मा से फोन पर वार्ता हुई थी। आज बुधवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे वह अतर्रा से नरैनी एबीएसए को रुपए देने पहुंचे थे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में लड़की को मोमोज खिलाने के बहाने ले गई पड़ोसी महिला, 3 ने किया गैंगरेप तभी चौराहे में पहले से योजनाबद्...
UP : बांदा में लड़की को मोमोज खिलाने के बहाने ले गई पड़ोसी महिला, 3 ने किया गैंगरेप

UP : बांदा में लड़की को मोमोज खिलाने के बहाने ले गई पड़ोसी महिला, 3 ने किया गैंगरेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक महिला अपने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को मोमोज खिलाने के बहाने बाजार ले गई। फिर महिला के साथियों ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन लड़की को होश आया तो आरोपी उसे बांदा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट जानकारी के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ अतर्रा में रहती है। किशोरी की मां का आरोप है कि एक पड़ोसी महिला किशोरी को मोमोज खिलाने के बहाने बाजार ले गई। फिर वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाई। https://samarneetinews.com/in-banda-city-teacher-was-cheated-of-rs-20-thousand/ नशे में होने पर उनकी बेटी को अपने साथियों के साथ बांदा स्थित एक...
बांदा शहर में शिक्षिका से 20 हजार की टप्पेबाजी, ई-रिक्शा में शातिर महिलाएं..

बांदा शहर में शिक्षिका से 20 हजार की टप्पेबाजी, ई-रिक्शा में शातिर महिलाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक शिक्षिका से दो शातिर महिलाओं ने ई-रिक्शा में 20 हजार रुपए की टप्पेबाजी कर ली। घटना उस समय हुई जब शिक्षिका बैंक जा रही थीं। पीड़िता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के गायत्री नगर की रहने वाली पुष्पा राजन राजकीय इंटर कालेज में ऊर्दू शिक्षिका हैं। ई-रिक्शा में सवार महिलाओं पर शक वह बुधवार दोपहर गूलरनाका स्थित बैंक में 20 हजार जमा करने जा रही थीं। वह ई-रिक्शा में सवार थीं। रुपए उनके पर्स में थे। उसमें दो महिलाएं भी बैठी थीं। दोनों महिलाओं ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। https://samarneetinews.com/smile-please-you-are-in-banda-but-be-careful-because-manholes-are-open/ बताते हैं कि इसी बीच महिलाओं ने उनके पर्स से रुपए गायब कर दिए। शिक्षिका ने जब बैंक पहुंचकर द...
UP : एंटी करप्शन टीम ने ABSA को घूस लेते पकड़ा, जमकर हाथापाई

UP : एंटी करप्शन टीम ने ABSA को घूस लेते पकड़ा, जमकर हाथापाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
  समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में एंटी करप्शन टीम ने एबीएसए को घूस लेते गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। एबीएसए के विरोध के कारण हाथापाई भी हुई। मामला सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महमूदाबाद के पहला ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह तैनात हैं। महमूदाबाद क्षेत्र से जुड़ा मामला आरोप है कि एक प्रधानाचार्य से इन्होंने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। उस प्रधानाचार्य ने एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत की। बुधवार को एबीएसए को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एबीएसए के विरोध किया तो टीम के लोगों से हाथापाई भी हुई। ये भी पढ़ें :  UP : सीतापुर में पांच की हत्या, हत्यारे ने खुद को भी गोली से उड़ाया    ...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ को आज बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह मथुरा में माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके उपर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। यह मुठभेड़ मथुरा के फरह थाना इलाके में आज सुबह लगभग साढ़े 5 बजे हुई। बताते हैं कि पंकज खतरनाक शार्प शूटर था। यह जानकारी एडीजी ला एंड आर्डर अमिताभ यश की ओर से दी गई है। यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी वह बिहार के शाहबुद्धीन और मुख्तार अंसारी के समेत अन्य गिरोह के लिए भाड़े पर हत्या किया करता था।  बताते हैं कि उसके साथ एक और बदमाश था, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब हो गया। ये भी पढ़ें : Update : झांसी में मुठभेड़, STF ने मार गिराया 1 लाख का ईनामी राशिद कालिया, पढ़िए पूरी खबर..  बताया जा रहा है कि शूटर पंकज उर्फ नखड़ू मऊ जिले के रानीपुर के ताहिरापुर का रहने वाला था। उस पर दो दर्...
बांदा : बाढ़ क्षेत्रों का मंत्री रामकेश निषाद ने किया दौरा, कहा-घबराएं नहीं सरकार संकट में साथ

बांदा : बाढ़ क्षेत्रों का मंत्री रामकेश निषाद ने किया दौरा, कहा-घबराएं नहीं सरकार संकट में साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने आज बांदा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ हैं। जहां नुकसान हुआ है, वहां भरपाई कराई जाएगी। पीड़ित लोगों से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया अधिकारियों की बैठक बुलाकर समीक्षा भी की धैर्य न खोएं, संकट के समय में वह उनके साथ खड़े हैं। दरअसल, मंत्री रामकेश निषाद आज तिंदवारी (बांदा) में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके तुरंत बाद मंत्री ने पैलानी तहसील परिसर में संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई। अफसरों को दिए बचाव कार्य से जुड़े ये निर्देश उनके बाढ़ से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य युद्धस्तर पर कराए जाएं। जनता को संक्र...